डूंगरपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का जन्मदिवस पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद के निवास पर मनाया गया अशोक गहलोत का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने लगाए जिंदाबाद के नारे संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन रविवार को पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद के निवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर केक काटा और गहलोत के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो उठा। आयोजन में वरिष्ठ नेता नारायण पंड्या, प्रदेश सचिव मनोज लबाना और नगर अध्यक्ष लक्ष्मीलाल काका विशेष रूप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने गहलोत के कार्यकाल की जनहितैषी योजनाओं को याद करते हुए उन्हें जन-जन का नेता बताया। इस दौरान पूर्व प्रतिपक्ष नेता अंसार भाई, मस्तूक मलिक, निलेश पटेल, भगवती प्रसाद, खातुराम बागड़िया, अकरम खान, अब्दुल रहमान और अंसार भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की मजबूती और जनसेवा का संकल्प दोहराया।
डूंगरपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का जन्मदिवस पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद के निवास पर मनाया गया अशोक गहलोत का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने लगाए जिंदाबाद के नारे संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन रविवार को पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद के निवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर केक काटा और गहलोत के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो उठा। आयोजन में वरिष्ठ नेता नारायण पंड्या, प्रदेश सचिव मनोज लबाना और नगर अध्यक्ष लक्ष्मीलाल काका विशेष रूप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने गहलोत के कार्यकाल की जनहितैषी योजनाओं को याद करते हुए उन्हें जन-जन का नेता बताया। इस दौरान पूर्व प्रतिपक्ष नेता अंसार भाई, मस्तूक मलिक, निलेश पटेल, भगवती प्रसाद, खातुराम बागड़िया, अकरम खान, अब्दुल रहमान और अंसार भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की मजबूती और जनसेवा का संकल्प दोहराया।
- सीमलवाड़ा(डूंगरपुर) भाजपा के जिला नवीन कार्यालय में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने को लेकर जिला संगठन प्रभारी जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ नेताओं, जिले के सभी मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों, मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के संयोजकों और सह-संयोजकों ने अलग-अलग सत्रों में भाग लेकर संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि संगठन की असली ताकत मंडल स्तर की सक्रियता से ही आती है। यदि मंडल कार्यकारिणी नियमित रूप से कार्य करेगी और प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएगा, तो संगठन स्वतः ही मजबूत बनेगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक मंडल में प्रतिमाह बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जानी चाहिए और कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने गुटबाजी पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत विचारधाराओं और खेमेबाजी से ऊपर उठकर संगठन हित में कार्य करना चाहिए। निष्क्रिय पदाधिकारियों को या तो सक्रिय किया जाए या फिर नए और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाए। उन्होंने शक्ति केंद्रों को सक्रिय करने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया। राजपुरोहित ने कहा कि प्रदेश स्तर से आने वाले कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ क्रियान्वित करना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें जिले की भागीदारी और रैंकिंग बेहतर होना चाहिए, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना होगा। सोशल मीडिया, मीडिया और आईटी सेल पर विशेष फोकस: बैठक में वर्तमान दौर में सोशल मीडिया, मीडिया और आईटी सेल की बढ़ती भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संगठन प्रभारी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया एक प्रभावी माध्यम बन चुका है, जिसके जरिए संगठन की नीतियों, योजनाओं और गतिविधियों को आमजन तक तेजी से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि आईटी सेल को और अधिक सक्रिय बनाया जाए तथा हर स्तर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए। सोशल मीडिया टीम को नियमित कंटेंट अपडेट, स्थानीय गतिविधियों का प्रचार-प्रसार और सकारात्मक छवि निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया। मीडिया समन्वय को भी मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा गया कि संगठन की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से समाचार माध्यमों तक पहुंचाया जाए, ताकि जनता तक सही और सटीक जानकारी पहुंचे। जिला स्तर पर भी सक्रियता बढ़ाने के निर्देश: जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राजपुरोहित ने निर्देश दिए कि जिला स्तर पर भी प्रतिमाह बैठक आयोजित की जाए। साथ ही प्रत्येक जिला पदाधिकारी को किसी न किसी मंडल का प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी तय की जाए, जिससे संगठन का कार्य बेहतर तरीके से मॉनिटर हो सके। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद बनाए रखना चाहिए, जिससे संगठन में पारदर्शिता और समन्वय बना रहे। बैठक में जिला महामंत्री पंकज जैन, सुरमाल परमार, ईश्वरलाल लबाना, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, पूर्व मंत्री सुशील कटारा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनदयाल सिंह चौहान, सुदर्शन जैन, कारीलाल ननोमा, अमृतलाल कलासुआ, बंशीलाल कटारा, जिला उपाध्यक्ष हंसमुख पंड्या, धनेश्वर अहारी, करुण ननोमा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और सोशल मीडिया व आईटी सेल के प्रभावी उपयोग के माध्यम से भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। संगठन के प्रत्येक स्तर पर अनुशासन, नियमितता और समर्पण के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया, ताकि आगामी समय में संगठन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ सके।2
- Post by Bapulal Ahari1
- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत बांसवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह बामनिया ने की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा पर चर्चा हुई। बैठक में संगठन सह प्रभारी दिनेश श्रीमाली, विधायक नानालाल निनामा, विधायक श्रीमती रमिला खड़िया, पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती रेशम मालवीया, राजेश टेलर, कृष्णपाल सिंह सिसोदिया, केशवचंद्र निनामा, अर्जुन पाटीदार सहित अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, पंचायतीराज एवं निकाय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त करने का संकल्प लिया। अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोकतंत्र व जनहित की पक्षधर रही है और कार्यकर्ताओं को गांव-ढाणी तक सक्रिय होना होगा। दिनेश श्रीमाली ने बताया कि 15 मई 2026 तक चलने वाला यह अभियान बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और जनता की आवाज उठाने पर केंद्रित है। पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने संगठन की मजबूती को लोकतंत्र की ताकत बताया। बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर केक काटकर शुभकामनाएं दी गईं। संचालन अंकित निनामा ने किया।1
- प्राप्त जानकारी के अनुसार डूगरलालजी देवाजी यादव मादलदा शाम 8 बजे घर से खेतो मे बने मंदिर पर पुजा हवन केलिए निकले थे । रात घर नही आए । रात लेट घरवालो ने फोन किया फोन बंद था । सुबह जल्दी ढूढने निकले तो खेतो मे मृत लाश पाई गई । घरवालो को संदेह है मृतक के साथ कोई हादसा किया गया है । इसलीए डाँग स्वायड कि मांग कर रहे है । ताकी सत्यता का पता लगे घरवालो और अन्यलोग डाँग लाकर जाँच की मांग को लेकर घटना स्थल पर बैठे हुए है । उनका कहना है । जबतक प्रशाशन डाँग नही लाता हम लाश का पोस्टमार्टम नही करेगे । 10 घण्टे बितनी के बाद भी पिडीत और लोग को प्रशाशत संतुष्ट नही करपा रहा है । अब देखना है प्रशाशन क्या करता है । प्रशाशन मुस्तैद मौके पर मौजूद है ।4
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- श्री अभय दाता हनुमान मंदिर विद्युत कॉलोनी बांसवाड़ा में गज लक्ष्मी माता जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमे गज लक्ष्मी माता जी की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है जिसमें दिनांक 02-05-2026 को प्रातः हेमाद्रि स्नान एवं मण्डप प्रवेश व कलश स्थापना तथा शाम को भजन कीर्तन एवं आरती देवताओं का पूजन हवन एवं प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं आरती तत्पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री तेजसिंह जी शेखावत , कोषाध्यक्ष श्री सत्यनारायण साधु जी एवं सदस्य श्री सूरज वाघेला जी , प्रमोद शर्मा , पंकज शर्मा , श्री अशोक श्रीवास्तवजी, प्रवीण गुप्ता , तोलाराम ,पंडित जी चंद्रशेखर पंड्या जी , एवं यजमान श्री अनंत गुप्ता जी परिवार एवं आशीष रस्तोगी परिवार का विशेष सहयोग रहा ।1
- तीर्थंकर उद्यान में दिखेगी कचरे से बनी कलाकृतियां, कलक्टर ने किया ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण, वेस्ट टू वेल्थ पार्क के कार्यों की सराहना की संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला कलक्टर देशलदान ने कलेक्ट्रेट कक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शहर में जारी जलापूर्ति और सीवरेज नेटवर्क के शेष कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जाए। कलक्टर ने स्पष्ट किया कि जनहित सर्वोपरि है, इसलिए निर्माण कार्यों की प्रगति में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में आरयूआईडीपी के अधिकारियों ने बताया कि शहर में जलापूर्ति और सीवरेज का कार्य दिसंबर 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। बैठक के दौरान कलक्टर ने उन क्षेत्रों की भी सुध ली जो वर्तमान सीवरेज योजना में शामिल नहीं हैं। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को निर्देशित किया कि ऐसे क्षेत्रों के लिए जल्द से जल्द विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को अनुमोदन हेतु भेजें। कार्य की गति बढ़ाने के लिए उन्होंने निर्माण स्थलों पर मैनपावर और मशीनों की संख्या बढ़ाने तथा आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाओं को शीघ्रता से पूर्ण करने के आदेश दिए। समीक्षा बैठक के पश्चात जिला कलक्टर ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का धरातलीय निरीक्षण किया। उन्होंने उदय विलास पंप हाउस, मास्टर कंट्रोल सेंटर, जल शोधन संयंत्र और दो नदी स्थित 4.00 MLD एसटीपी का अवलोकन कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पेयजल वितरण प्रणाली और पानी की शुद्धता की भी जांच की और निर्देश दिए कि आमजन को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होना चाहिए। कलक्टर ने बजट घोषणा के तहत वसुंधरा विहार स्थित तीर्थंकर उद्यान में बनाए जा रहे वेस्ट टू वेल्थ पार्क का भी निरीक्षण किया। नगर परिषद आयुक्त प्रकाश डूडी ने उन्हें पार्क में वेस्ट सामग्री से निर्मित भारत के मानचित्र, हाथी, ऊंट और टाइगर जैसी विभिन्न कलाकृतियों के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता हंसराम मीणा, पीएचईडी के गोपीचंद वर्मा सहित संबंधित विभागों के अभियंता और संवेदक फर्म के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- डूंगरपुर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत चौरासी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कार भी जब्त की है और मामले की जांच जारी है। डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान “ऑपरेशन स्वच्छता” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला एवं वृताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में थाना चौरासी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थानाधिकारी भवरसिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 2 मई को गश्त के दौरान स्टेट हाईवे-54 पर एक संदिग्ध कार को गुजरात की ओर जाते देखा गया। पुलिस द्वारा नाकाबंदी करने पर चालक कार को सुनसान खेतों में छोड़कर फरार हो गया। शाम करीब 7:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के टेम्बा गांव के खेतों में एक संदिग्ध कार खड़ी है। सूचना पर करावाड़ा चौकी प्रभारी ईश्वरलाल सहायक उप निरीक्षक मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और कार नंबर GJ 06 FC 4658 को संदिग्ध अवस्था में पाया। तलाशी के दौरान चालक को पकड़ लिया गया, जिसने अपना नाम सुलेय मछार (35) निवासी बड़ोदरा, गुजरात बताया। पुलिस द्वारा कार की जांच करने पर डिक्की में अंग्रेजी शराब भरी होना सामने आया। कार को थाने लाकर वीडियोग्राफी के साथ गिनती की गई, जिसमें कुल 5 कार्टून व 6 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें विभिन्न ब्रांड की शराब शामिल है, जिनमें रॉयल स्टेज, बोहो व्हिस्की, रेड लेबल, ओक्समीथ गोल्ड, स्मिरनॉफ मिन्टी जामुन तथा ऑफिसर चॉइस के पव्वे शामिल हैं। बरामद शराब “सेल फॉर राजस्थान” अंकित पाई गई, जिसे अवैध रूप से गुजरात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने शराब व तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है। आरोपी सुलेय मछार के खिलाफ थाना चौरासी में प्रकरण संख्या 96/2026 धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस अवैध शराब परिवहन के नेटवर्क की जांच में जुटी है। कार्रवाई करने वाली टीम: भवरसिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना चौरासी ईश्वरलाल, सहायक उप निरीक्षक शंकरलाल, कांस्टेबल शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी, वहीं “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।2
- Post by Bapulal Ahari1