logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोलापुर में कार में पटाखों का डिब्बा गिरते ही जोरदार धमाका ! महाराष्ट्र के सोलापुर (जुनी मिल इलाका) से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जंगली जानवरों को भगाने वाले पटाखों का बॉक्स कार की डिग्गी में रखते वक्त अचानक नीचे गिर गया, जिससे भीषण विस्फोट हो गया। * मुख्य बिंदुः हादसे में 53 वर्षीय केदार छत्रे गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि लगभग 500 मीटर तक धुएं का गुबार फैल गया। पुलिस के देरी से पहुंचने पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया। घटना के संबंध में फौजदार चावड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। #SolapurNews

55 min ago
user_महुआ न्यूज़ लखनऊ
महुआ न्यूज़ लखनऊ
Media house सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
55 min ago

सोलापुर में कार में पटाखों का डिब्बा गिरते ही जोरदार धमाका ! महाराष्ट्र के सोलापुर (जुनी मिल इलाका) से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जंगली जानवरों को भगाने वाले पटाखों का बॉक्स कार की डिग्गी में रखते वक्त अचानक नीचे गिर गया, जिससे भीषण विस्फोट हो गया। * मुख्य बिंदुः हादसे में 53 वर्षीय केदार छत्रे गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि लगभग 500 मीटर तक धुएं का गुबार फैल गया। पुलिस के देरी से पहुंचने पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया। घटना के संबंध में फौजदार चावड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। #SolapurNews

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • रानी अवंतीबाई जयंती पर सियासी सवाल! वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर वर्तमान विधायक राहुल लोधी सोशल मिडिया में लगाया आरोप। पूर्व विधायक राकेश सिंह की ओर से सार्वजनिक सोशल मीडिया पोस्ट नजर नहीं आई। इसे लेकर अब चर्चाओं का बाजार गर्म है। आखिर पूर्व विधायक राकेश सिंह ने जयंती पर क्या कहा? क्या वजह रही कि सोशल मीडिया पर उनकी कोई सार्वजनिक पोस्ट नहीं आई? पूरी बात जानने के लिए सुनिए जरा, पूर्व विधायक राकेश सिंह ने क्या कहा… #voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #रायबरेली #RakeshSingh #Harchandpur #बातचीत #विधायक
    1
    रानी अवंतीबाई जयंती पर सियासी सवाल!
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर वर्तमान विधायक राहुल लोधी सोशल मिडिया में लगाया आरोप। पूर्व विधायक राकेश सिंह की ओर से सार्वजनिक सोशल मीडिया पोस्ट नजर नहीं आई। इसे लेकर अब चर्चाओं का बाजार गर्म है। आखिर पूर्व विधायक राकेश सिंह ने जयंती पर क्या कहा? क्या वजह रही कि सोशल मीडिया पर उनकी कोई सार्वजनिक पोस्ट नहीं आई? पूरी बात जानने के लिए सुनिए जरा, पूर्व विधायक राकेश सिंह ने क्या कहा…
#voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #रायबरेली #RakeshSingh #Harchandpur #बातचीत #विधायक
    user_Journalist Anurag Srivastava
    Journalist Anurag Srivastava
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • रायबरेली:- तांत्रिक ने मोहल्ले वासियों पर झोंकी अन्धधुन्ध फायर तीसरी गोली में घायल हुआ व्यक्ति मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति को लगी गोली रायबरेली:- तांत्रिक ने मोहल्ले वासियों पर झोंकी अन्धधुन्ध फायर तीसरी गोली में घायल हुआ व्यक्ति मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति को लगी गोली घायल को प्रत्यक्ष दर्शियों ने पहुँचाया जिला अस्पताल आए दिन टोना टोटका से परेशान मोहल्ले वासियों ने किया था तंत्र विद्या का विरोध जिला अस्पताल में भारी संख्या में फ़ोर्स मौजूद क्षेत्रधिकारी सदर भी मौके पर मौजूद शहर कोतवाली के इंदिरा नगर स्थित आरडीए ब्लॉक की है घटना बाइट- आशीष निगम(क्षेत्रधिकारी
    2
    रायबरेली:- तांत्रिक ने मोहल्ले वासियों पर झोंकी अन्धधुन्ध फायर
तीसरी गोली में घायल हुआ व्यक्ति
मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति को लगी गोली
रायबरेली:- तांत्रिक ने मोहल्ले वासियों पर झोंकी अन्धधुन्ध फायर
तीसरी गोली में घायल हुआ व्यक्ति
मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति को लगी गोली
घायल को प्रत्यक्ष दर्शियों ने पहुँचाया जिला अस्पताल
आए दिन टोना टोटका से परेशान मोहल्ले वासियों ने किया था तंत्र विद्या का विरोध
जिला अस्पताल में भारी संख्या में फ़ोर्स मौजूद 
क्षेत्रधिकारी सदर भी मौके पर मौजूद
शहर कोतवाली के इंदिरा नगर स्थित आरडीए ब्लॉक की है घटना 
बाइट- आशीष निगम(क्षेत्रधिकारी
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरी किशोरी,मौत मिर्गी का दौरा बताई जा रही हादसे की वजह, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव परिजनों में मचा कोहराम,विधिक कार्यवाही में जुटी पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरी किशोरी,मौत मिर्गी का दौरा बताई जा रही हादसे की वजह, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव परिजनों में मचा कोहराम,विधिक कार्यवाही में जुटी पुलिस सरेनी रायबरेली। थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया,जब छत पर गई 16 वर्षीय किशोरी अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।हादसे में उसकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि किशोरी को छत पर अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा,जिसके चलते वह संतुलन खो बैठी और नीचे जा गिरी।प्राप्त जानकारी के अनुसार छिवलहा निवासी रमेश कुमार पासी की 16 वर्षीय पुत्री शालिनी मंगलवार को किसी काम से छत पर गई थी।इसी दौरान अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद परिजन आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद शालिनी को मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वरिष्ठ उप निरीक्षक सुधीर पांडेय ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी की मिर्गी का दौरा पड़ने के दौरान छत से गिरने से मौत हुई है।जिसका दौरा पड़ने का बीते एक साल से इलाज भी चल रहा था।पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    4
    संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरी किशोरी,मौत

मिर्गी का दौरा बताई जा रही हादसे की वजह, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव

परिजनों में मचा कोहराम,विधिक कार्यवाही में जुटी पुलिस
संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरी किशोरी,मौत
मिर्गी का दौरा बताई जा रही हादसे की वजह, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव
परिजनों में मचा कोहराम,विधिक कार्यवाही में जुटी पुलिस
सरेनी रायबरेली। थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया,जब छत पर गई 16 वर्षीय किशोरी अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।हादसे में उसकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि किशोरी को छत पर अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा,जिसके चलते वह संतुलन खो बैठी और नीचे जा गिरी।प्राप्त जानकारी के अनुसार छिवलहा निवासी रमेश कुमार पासी की 16 वर्षीय पुत्री शालिनी मंगलवार को किसी काम से छत पर गई थी।इसी दौरान अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद परिजन आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद शालिनी को मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वरिष्ठ उप निरीक्षक सुधीर पांडेय ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी की मिर्गी का दौरा पड़ने के दौरान छत से गिरने से मौत हुई है।जिसका दौरा पड़ने का बीते एक साल से इलाज भी चल रहा था।पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_ऋषि कुमार मिश्रा
    ऋषि कुमार मिश्रा
    Teacher महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • रायबरेली। आदित्य हत्याकांड मामले में न्यायालय के फैसले के बाद आदित्य की बहन ने दो आरोपियों के बरी होने पर निराशा जताई है। वहीं, मामले में 14 आरोपियों को सजा सुनाए जाने पर उन्होंने न्यायालय का धन्यवाद किया। आदित्य की बहन का कहना है कि परिवार को न्याय की उम्मीद थी। दो आरोपियों के बरी होने से उन्हें निराशा हुई है, हालांकि 14 आरोपियों को दोषी ठहराकर सजा दिए जाने के फैसले से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए आगे भी न्याय की लड़ाई जारी रखने की बात कही।
    1
    रायबरेली। आदित्य हत्याकांड मामले में न्यायालय के फैसले के बाद आदित्य की बहन ने दो आरोपियों के बरी होने पर निराशा जताई है। वहीं, मामले में 14 आरोपियों को सजा सुनाए जाने पर उन्होंने न्यायालय का धन्यवाद किया।
आदित्य की बहन का कहना है कि परिवार को न्याय की उम्मीद थी। दो आरोपियों के बरी होने से उन्हें निराशा हुई है, हालांकि 14 आरोपियों को दोषी ठहराकर सजा दिए जाने के फैसले से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए आगे भी न्याय की लड़ाई जारी रखने की बात कही।
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रायबरेली जगतपुर क्षेत्र के रामनगर गौरी शंकर मंदिर में सावन की सोमवार की उपलक्ष में श्रद्धालुओं की भीड़ का जमावड़ा देखने को मिला रायबरेली जगतपुर क्षेत्र के रामनगर गौरी शंकर मंदिर में सावन की सोमवार के उपलक्ष में श्रद्धालुओं की भीड़ का जमावड़ा देखने को मिला और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मी तैनात थे
    3
    रायबरेली जगतपुर क्षेत्र के रामनगर गौरी शंकर मंदिर में सावन की सोमवार की उपलक्ष में श्रद्धालुओं की भीड़ का जमावड़ा देखने को मिला
रायबरेली जगतपुर क्षेत्र के रामनगर गौरी शंकर मंदिर में सावन की सोमवार के उपलक्ष में श्रद्धालुओं की भीड़ का जमावड़ा देखने को मिला और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मी तैनात थे
    user_Press Ashish Tripathi
    Press Ashish Tripathi
    Farmer डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रायबरेली। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अभिभावकों से अपील की है कि 14 से 15 वर्ष की आयु की अपनी बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण कराकर बेटियों को गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सकता है। जिलाधिकारी ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा निर्धारित आयु में उनका टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में शामिल है। इससे बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण महत्वपूर्ण कदम है। अभिभावक नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ बेटियां ही स्वस्थ समाज और मजबूत भविष्य की आधारशिला हैं। इसलिए सभी अभिभावक इस अभियान में सहयोग करते हुए अपनी बेटियों को एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाएं।
    1
    रायबरेली। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अभिभावकों से अपील की है कि 14 से 15 वर्ष की आयु की अपनी बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण कराकर बेटियों को गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सकता है।
जिलाधिकारी ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा निर्धारित आयु में उनका टीकाकरण अवश्य कराएं।
उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में शामिल है। इससे बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण महत्वपूर्ण कदम है। अभिभावक नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण करा सकते हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ बेटियां ही स्वस्थ समाज और मजबूत भविष्य की आधारशिला हैं। इसलिए सभी अभिभावक इस अभियान में सहयोग करते हुए अपनी बेटियों को एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाएं।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • जनपद के चर्चित आदित्य हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय ने सुनाया बड़ा फैसला, 14 आरोपियों को आजीवन कारावास जनपद के चर्चित आदित्य हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय ने सुनाया बड़ा फैसला, 14 आरोपियों को आजीवन कारावास रायबरेली। जनपद के चर्चित आदित्य हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिला जज अमित पाल सिंह की अदालत ने सोमू ढाबा के मालिक सुरेश यादव, उनके बेटे अर्पित यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आरपी यादव समेत 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं साक्ष्य के अभाव में रामकृष्ण यादव और अभितेज प्रताप सिंह को दोषमुक्त कर दिया गया।मामला 9/10 अक्टूबर 2019 की रात का है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी खास में आदित्य सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। उस वक्त घटना के बाद कई संगठनों ने धरना-प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने कुल 16 आरोपियों के खिलाफ हत्या, मारपीट और बलवा समेत धाराओं में चार्जशीट दाखिल की थी। मामले में 628 तारीखों पर सुनवाई हुई और अभियोजन पक्ष ने 13 गवाह पेश किए। मंगलवार को सभी आरोपी अदालत में पेश हुए, जहां 14 को उम्रकैद और दो को बरी कर दिया गया।
    4
    जनपद के चर्चित आदित्य हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय ने सुनाया बड़ा फैसला,  14 आरोपियों को आजीवन कारावास 
जनपद के चर्चित आदित्य हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय ने सुनाया बड़ा फैसला,  14 आरोपियों को आजीवन कारावास 
रायबरेली। जनपद के चर्चित आदित्य हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिला जज अमित पाल सिंह की अदालत ने सोमू ढाबा के मालिक सुरेश यादव, उनके बेटे अर्पित यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आरपी यादव समेत 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं साक्ष्य के अभाव में रामकृष्ण यादव और अभितेज प्रताप सिंह को दोषमुक्त कर दिया गया।मामला 9/10 अक्टूबर 2019 की रात का है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी खास में आदित्य सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। उस वक्त घटना के बाद कई संगठनों ने धरना-प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने कुल 16 आरोपियों के खिलाफ हत्या, मारपीट और बलवा समेत धाराओं में चार्जशीट दाखिल की थी। मामले में 628 तारीखों पर सुनवाई हुई और अभियोजन पक्ष ने 13 गवाह पेश किए। मंगलवार को सभी आरोपी अदालत में पेश हुए, जहां 14 को उम्रकैद और दो को बरी कर दिया गया।
    user_ऋषि कुमार मिश्रा
    ऋषि कुमार मिश्रा
    Teacher महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • रायबरेली: बहुचर्चित सोमू ढाबा हत्याकांड में अदालत का ऐतिहासिक फैसला, 14 आरोपियों को उम्रकैद, रायबरेली: बहुचर्चित सोमू ढाबा हत्याकांड में अदालत का ऐतिहासिक फैसला, 14 आरोपियों को उम्रकैद ​रायबरेली: साल 2019 में जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र स्थित रतापुर में हुए बहुचर्चित सोमू ढाबा कांड में जिला न्यायालय ने मंगलवार को अपना बहुप्रतीक्षित फैसला सुना दिया है। जिला जज अमित पाल की अदालत ने इस सनसनीखेज मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कुल 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ​प्रमुख बिंदु: ​सजा पाने वाले मुख्य आरोपी: इस मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आर.पी. यादव और ढाबा संचालक सुरेश समेत कुल 14 लोगों को आजीवन कारावास की सजा भुगताने का आदेश दिया गया है। ​दो आरोपी बरी: न्यायालय ने सुनवाई के दौरान साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों अभितेज और राम कृष्ण यादव—को दोषमुक्त (बरी) कर दिया है। ​घटना का विवरण: यह पूरा मामला वर्ष 2019 का है, जब मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर स्थित सोमू ढाबा पर हुई खूनी हिंसा और गोलीबारी से पूरा इलाका दहल उठा था। इस चर्चित प्रकरण में लंबे समय से अदालत में सुनवाई चल रही थी, जिस पर आज न्यायालय का बड़ा फैसला आया है। ​अदालत के इस कड़े फैसले से न्याय की आस लगाए बैठे पीड़ित पक्ष को राहत मिली है, वहीं इलाके में इस निर्णय की खासी चर्चा है।
    1
    रायबरेली: बहुचर्चित सोमू ढाबा हत्याकांड में अदालत का ऐतिहासिक फैसला, 14 आरोपियों को उम्रकैद, 
रायबरेली: बहुचर्चित सोमू ढाबा हत्याकांड में अदालत का ऐतिहासिक फैसला, 14 आरोपियों को उम्रकैद
​रायबरेली:
साल 2019 में जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र स्थित रतापुर में हुए बहुचर्चित सोमू ढाबा कांड में जिला न्यायालय ने मंगलवार को अपना बहुप्रतीक्षित फैसला सुना दिया है। जिला जज अमित पाल की अदालत ने इस सनसनीखेज मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कुल 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
​प्रमुख बिंदु:
​सजा पाने वाले मुख्य आरोपी: इस मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आर.पी. यादव और ढाबा संचालक सुरेश समेत कुल 14 लोगों को आजीवन कारावास की सजा भुगताने का आदेश दिया गया है।
​दो आरोपी बरी: न्यायालय ने सुनवाई के दौरान साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों अभितेज और राम कृष्ण यादव—को दोषमुक्त (बरी) कर दिया है।
​घटना का विवरण: यह पूरा मामला वर्ष 2019 का है, जब मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर स्थित सोमू ढाबा पर हुई खूनी हिंसा और गोलीबारी से पूरा इलाका दहल उठा था। इस चर्चित प्रकरण में लंबे समय से अदालत में सुनवाई चल रही थी, जिस पर आज न्यायालय का बड़ा फैसला आया है।
​अदालत के इस कड़े फैसले से न्याय की आस लगाए बैठे पीड़ित पक्ष को राहत मिली है, वहीं इलाके में इस निर्णय की खासी चर्चा है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ग्राम सभा खुरेहटी में 'युवा लंबी कूद प्रतियोगिता' संपन्न, मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने विजेताओं को बांटे साइकिल व पुरस्कार रायबरेली। सदर विधानसभा क्षेत्र के राही ब्लॉक की ग्राम सभा खुरेहटी के बाबूगंज बाजार में आयोजित ‘युवा लंबी कूद प्रतियोगिता’ में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं पूनम सिंह ने युवाओं के बीच पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में युवाओं ने पूरे जोश, जुनून और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आयोजक की ओर से साइकिल और अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए, जिन्हें मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने अपने हाथों से प्रतिभागियों को वितरित कर सम्मानित किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाले रोहित रावत को साइकिल प्रदान कर उनकी उपलब्धि का सम्मान किया गया। अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कार देकर उनके प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर पूनम सिंह ने कहा कि गांव की मिट्टी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उसे पहचानने और सही मंच देने की है। युवाओं में ऊर्जा और आगे बढ़ने की क्षमता है। खेल प्रतियोगिताएं उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना भी सिखाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार होने चाहिए, ताकि छोटे गांवों से निकलने वाली खेल प्रतिभाएं आगे चलकर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। पूनम सिंह ने युवाओं से खेल के साथ शिक्षा और सकारात्मक सोच को भी अपनी ताकत बनाने का आह्वान किया। पूनम सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक सुनील यादव एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान युवाओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूनम सिंह की युवाओं के बीच मौजूदगी और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।
    1
    ग्राम सभा खुरेहटी में 'युवा लंबी कूद प्रतियोगिता' संपन्न, मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने विजेताओं को बांटे साइकिल व पुरस्कार
रायबरेली। सदर विधानसभा क्षेत्र के राही ब्लॉक की ग्राम सभा खुरेहटी के बाबूगंज बाजार में आयोजित ‘युवा लंबी कूद प्रतियोगिता’ में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं पूनम सिंह ने युवाओं के बीच पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में युवाओं ने पूरे जोश, जुनून और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आयोजक की ओर से साइकिल और अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए, जिन्हें मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने अपने हाथों से प्रतिभागियों को वितरित कर सम्मानित किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाले रोहित रावत को साइकिल प्रदान कर उनकी उपलब्धि का सम्मान किया गया। अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कार देकर उनके प्रयासों की सराहना की गई।
इस अवसर पर पूनम सिंह ने कहा कि गांव की मिट्टी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उसे पहचानने और सही मंच देने की है। युवाओं में ऊर्जा और आगे बढ़ने की क्षमता है। खेल प्रतियोगिताएं उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना भी सिखाती हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार होने चाहिए, ताकि छोटे गांवों से निकलने वाली खेल प्रतिभाएं आगे चलकर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। पूनम सिंह ने युवाओं से खेल के साथ शिक्षा और सकारात्मक सोच को भी अपनी ताकत बनाने का आह्वान किया।
पूनम सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक सुनील यादव एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूनम सिंह की युवाओं के बीच मौजूदगी और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.