एक क्लिक में करोड़ों की ठगी! बरेली पुलिस ने खोला इंटरस्टेट साइबर गैंग का काला राज, 5 गिरफ्तार” बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक संगठित अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी ट्रस्ट और बैंक खातों के जरिए देशभर के लोगों को ठग रहे थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गैंग APK फाइल (SMS Listener) के जरिए लोगों के बैंकिंग SMS और खातों पर कंट्रोल हासिल कर लेता था और फिर ठगी की रकम को सैकड़ों खातों में ट्रांसफर कर देता था। हैरान करने वाली बात यह है कि गैंग के 22 बैंक खातों पर NCRP पोर्टल में 524 से ज्यादा शिकायतें दर्ज मिली हैं और लेन-देन का जाल केरल तक फैला हुआ है। गैंग का कनेक्शन दिल्ली, मध्यप्रदेश और नेपाल के रास्ते विदेशी ऑपरेटर्स तक भी जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, गैंग में पैनल, एजेंट और मीडिएटर की पूरी चेन काम करती थी, जहां हर सदस्य की भूमिका तय होती थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, 7 मोबाइल, कई बैंक दस्तावेज, चेकबुक, स्कार्पियो कार और अवैध असलहे बरामद किए हैं। मोबाइल में 1.55 करोड़ रुपये तक के ट्रांजेक्शन का डेटा भी मिला है। फिलहाल पुलिस सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज रही है और गैंग के अन्य सदस्यों व विदेशी कनेक्शन की गहराई से जांच जारी है। कुल मिलाकर, बरेली पुलिस की इस कार्रवाई ने साइबर अपराध की बड़ी साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। पूरे मामले में ASP शिवम आशुतोष ने जानकारी देते हुए बताया

- Post by Abdul Jabbar1
- बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह-सुबह पुलिस और गौकशी गैंग के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनका तीसरा साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना 18 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे की है, जब पुलिस टीम गश्त के दौरान पनवड़िया पुल के पास पहुंची। तभी किच्छा नदी किनारे छिपे बदमाशों ने पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें अब्दुल रहमान और दानिश कुरेशी के पैर में गोली लगी और दोनों को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, 2810 रुपये नकद और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वे कई बार नदी किनारे गौवध की वारदात को अंजाम दे चुके हैं और सबूत मिटाने के लिए अवशेष नदी में बहा देते थे। फिलहाल घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार आरोपी आरिफ की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। पूरे मामले में एसपी नॉर्थ मुकेश चंद मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया1
- बरेली। समाजवादी पार्टी नेत्री समयुन ख़ान ने कहा कि हम सब महिलाएं आपको धन्यवाद ज्ञापित करते हैं कि विपक्ष के रुप में आपकी सतर्कता और सक्रियता के कारण भाजपा का षडयंत्र असफल हो सका, हम महिलाएं भीख नहीं मांग रहे हमें हमारा हक चाहिए उन्हीं सीटों में जो मौजूद हैं, हमें हमारा हिस्सा देने के लिए सीट को क्यों बढ़ानी पड़ रही हैं आपको। 2023 में जब विपक्ष ने सत्ता पक्ष के साथ खड़े होकर इस बिल को पास करवाया था तो 2024 में इसे लागू क्यों नहीं किया? महिलाओं के आड़ में अपनी राजनीतिक स्थिती को पक्का करने की ये चाल नहीं चलेगी, हम सब महिलाएं समझदार हैं हम जानते हैं क्या हमारे पक्ष में है।1
- बरेली ब्रेकिंग रिपोर्ट प्रदीप सक्सेना बरेली में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का ज्ञापन, ‘लव जिहाद’ समेत कई मुद्दों पर कार्रवाई की मांग विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में देश में बढ़ती कथित ‘लव जिहाद’ की घटनाओं, अवैध धर्मांतरण और अवैध कब्जों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। बरेली में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि देश में विकृत जिहादी मानसिकता समाज के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ‘लव जिहाद’ के जरिए न केवल धार्मिक परिवर्तन कराए जा रहे हैं, बल्कि महिलाओं का शोषण भी हो रहा है। ज्ञापन में कुछ हालिया मामलों का जिक्र करते हुए यह भी कहा गया कि इस तरह की घटनाएं अब शिक्षण संस्थानों और शहरी क्षेत्रों तक फैल चुकी हैं। इसके अलावा अवैध धार्मिक स्थलों और सरकारी जमीनों पर कब्जे को भी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया है। “हम प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसे राष्ट्र विरोधी और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।” ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाया जाए। साथ ही, सार्वजनिक और सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को तत्काल हटाने की भी मांग उठाई गई है। फिलहाल, प्रशासन ने ज्ञापन को लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि इन मांगों पर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।1
- भुता के मिर्जापुर में अंबेडकर प्रतिमा पर बवाल: बिना अनुमति स्थापना पर थाने में धरना, कार्रवाई की मांग तेज। भूपेंद्र शर्मा, बरेली भुता (बरेली)। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में बिना प्रशासनिक अनुमति के डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। शनिवार को ब्राह्मण समाज व ग्रामीणों ने थाना भुता पहुंचकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पूर्व गांव में रात के समय बिना किसी पूर्व सूचना या प्रशासनिक अनुमति के अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी। उस समय किसी प्रकार की औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई, जिससे मामला शांत बना रहा। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व गांव निवासी संजू पुत्र सोमवीर द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि टिप्पणी के दौरान अंबेडकर जी के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। शनिवार को बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग एवं ग्रामीण थाना भुता पहुंचे और प्रतिमा हटाने की मांग को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करना अवैध है और इससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। प्रदर्शन में विश्व हिंदू राष्ट्र सेना के मंडल अध्यक्ष विजय गौरव सनातनी, राजेश पाराशरी, सोनू शर्मा, अशोक शर्मा, सत्यम गौड़, प्रियांशु पाठक, वीरेंद्र गंगवार, उमेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने वालों के खिलाफ जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में इस घटना के बाद माहौल संवेदनशील बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।4
- Post by Anshu Kumar Press1
- #bareillypolice बरेली बहेड़ी पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एक अभियुक्त को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण की धारा3(1) के अंतर्गत चार माह के लिए जनपद बरेली से बाहर कि सीमा पर छोड़कर जिला बदर क्या है1
- Post by Abdul Jabbar1