Shuru
Apke Nagar Ki App…
starpublicnews सर्पदंश से बालक की मौत, मां का इलाज जारी; परिवार में मचा कोहराम चौक थाना क्षेत्र के मधुवनी गांव में एक ही परिवार के दो लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ता राजेश्वर यादव के छोटे भाई कृष्णमुरारी यादव के पुत्र अर्पित यादव को जहरीले करैत सांप ने डस लिया था। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए महराजगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, अर्पित यादव की मां भी सर्पदंश का शिकार हुई हैं। उनका महराजगंज सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुँचे साहनी रक्षक ने सर्प को पकड़ कर जंगल मे छोड़ा
STAR PUBLIC NEWS
starpublicnews सर्पदंश से बालक की मौत, मां का इलाज जारी; परिवार में मचा कोहराम चौक थाना क्षेत्र के मधुवनी गांव में एक ही परिवार के दो लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ता राजेश्वर यादव के छोटे भाई कृष्णमुरारी यादव के पुत्र अर्पित यादव को जहरीले करैत सांप ने डस लिया था। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए महराजगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, अर्पित यादव की मां भी सर्पदंश का शिकार हुई हैं। उनका महराजगंज सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुँचे साहनी रक्षक ने सर्प को पकड़ कर जंगल मे छोड़ा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🚨 बड़ी खबर | कैम्पियरगंज, गोरखपुर 🦅🌿 🦅 राज गिद्ध संरक्षण को लेकर निकली जागरूकता रैली, संरक्षण का दिया संदेश कैम्पियरगंज स्थित राज गिद्ध संरक्षण प्रजनन केंद्र में राज गिद्ध जैसी संकटग्रस्त प्रजाति के संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली एवं विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को राज गिद्ध के महत्व, संरक्षण की आवश्यकता और पर्यावरण संतुलन में उसकी अहम भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। 📢 रैली के माध्यम से लोगों से राज गिद्धों को बचाने, उनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने और वन्यजीव संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई। 🦅 राज गिद्ध (Red-headed Vulture/King Vulture) प्रकृति का एक महत्वपूर्ण सफाईकर्मी है, जो मृत जीवों को खाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाता है। लगातार घटती संख्या के कारण यह प्रजाति गंभीर संकट में है। 🌳 संदेश साफ है—राज गिद्ध बचेंगे, तभी प्रकृति का संतुलन बचेगा। आइए, वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में हम सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। 🙏 📍 कैम्पियरगंज, गोरखपुर #RajVulture #राजगिद्ध #VultureConservation #गिद्धसंरक्षण #कैम्पियरगंज #Gorakhpur #वन्यजीवसंरक्षण #पर्यावरणसंरक्षण #जागरूकतारैली #WildlifeConservation #PublicMaharajganjNews #BreakingNews1
- महराजगंज: DM गौरव सिंह सोगरवाल व SP शक्ति मोहन अवस्थी ने नौतनवां वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, पीड़िताओं को मिलेगी बेहतर सुविधा महराजगंज: DM गौरव सिंह सोगरवाल व SP शक्ति मोहन अवस्थी ने नौतनवां वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, पीड़िताओं को मिलेगी बेहतर सुविधा1
- मोबाइल से बात कर रहा था व्यक्ति आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौ- त महराजगंज: सोनबरसा और भुलना के बीच करीब शाम 5:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि घटना के समय टिकर-परसौनी निवासी एक व्यक्ति मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। घटना के बाद व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल मदद पहुंचाई। घटना की तस्वीर भी सामने आई है। घटना में व्यक्ति की स्थिति और आकाशीय बिजली गिरने के सटीक कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। #Maharajganj #police #DM1
- शिकायत के निस्तारण पर उठे सवाल, गोंड महासभा के जिलाध्यक्ष ने पुनः जांच की मांग की गोरखपुर | कैंपियरगंज। तहसील कैंपियरगंज क्षेत्र से जुड़े एक मामले में शिकायत के निस्तारण को लेकर सवाल उठाए गए हैं। अखिल भारतीय गोंड महासभा के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता सतीश चन्द्र गोंड ने संबंधित अधिकारी को पत्र देकर मामले की पुनः जांच कराने की मांग की है। पत्र में शिकायत संख्या 2618800322081722, दिनांक 05/08/2026 का उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले के निस्तारण से वह संतुष्ट नहीं हैं और प्रकरण में नियमानुसार उचित जांच एवं कार्रवाई की आवश्यकता है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि मामले को “Review the Matter” के रूप में पुनः समीक्षा के लिए भेजा गया है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि प्रकरण की दोबारा जांच कर मौके का सत्यापन, संबंधित अभिलेखों की जांच तथा तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए l अब देखना होगा कि तहसील प्रशासन कैंपियरगंज की ओर से मामले की पुनः जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।1
- नेपाल आपदा में बहकर कुशीनगर पहुंचा अज्ञात महिला का शव नेपाल आपदा में बहकर कुशीनगर पहुंचा अज्ञात महिला का शव, नेपाली पुलिस को सौंपा कुशीनगर। नेपाल में हालिया त्रासदी और भारी बारिश के चलते उफनाई नारायणी (गंडक) नदी में बहकर भारत पहुंची एक अज्ञात महिला के शव को तरयासुजान पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नेपाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम चैनपट्टी स्थित नारायणी/गंडक नदी के बीच टीले के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने तत्काल शव को नदी से बाहर निकलवाकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए तथा शव को सुरक्षित रखने के लिए रविंद्रनगर स्थित मॉर्चरी हाउस के फ्रीजर में रखवाया। नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद 4 सितंबर को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। महिला की अनुमानित उम्र 35 से 40 वर्ष, कद करीब 4 से 4.5 फीट तथा रंग गेहुआं बताया गया। उसका चेहरा गोल था, आंखें बंद और मुंह खुला हुआ था। सिर पर बाल नहीं थे। शव के पास किसी प्रकार के आभूषण अथवा अन्य स्पष्ट पहचान चिह्न नहीं मिले। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 5 सितंबर 2026 को थाना तरयासुजान के उप-निरीक्षक अश्विनी कुमार ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को नेपाल पुलिस के अधिकारी सबराज बम, इंस्पेक्टर, एरिया पुलिस ऑफिस महेशपुर, नवलपरासी (नेपाल) की सुपुर्दगी में दे दिया। नेपाल में आई आपदा के बीच नदी के रास्ते भारत पहुंचे इस अज्ञात महिला के शव को नेपाली पुलिस को सौंपे जाने से दोनों देशों की पुलिस के बीच मानवीय और समन्वयपूर्ण कार्रवाई का उदाहरण सामने आया है।1
- अहमदाबाद में ऑटो रिक्शा 7 से 10 तारीख का हड़ताल पर रहेंगे अहमदाबाद में 7 से 10 तारीख तक ऑटो रिक्शा चालक सब हड़ताल पर रहेंगे3
- निचलौल तहसील दिवस में YouTube देखते नजर आए EO सिसवा! फरियादी करते रहे शिकायत, वीडियो वायरल निचलौल तहसील दिवस में YouTube देखते नजर आए EO सिसवा! फरियादी करते रहे शिकायत, वीडियो वायरल1
- nepal me badh se aya tabhi pura jala jala hua dekhar s badha de aaya kaahar1