Shuru
Apke Nagar Ki App…
तेज रफ्तार डंपर बना मौत का कारण, कुशीनगर में दो की दर्दनाक मौत
MANOJ KUMAR YADAV
तेज रफ्तार डंपर बना मौत का कारण, कुशीनगर में दो की दर्दनाक मौत
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🚨 बालू माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! बहादुरपुर चौकी पर रुकी सैकड़ों ट्रकों की कतार, वायरल खबर के बाद मचा हड़कंप 🚨 बालू माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! बहादुरपुर चौकी पर रुकी सैकड़ों ट्रकों की कतार, वायरल खबर के बाद मचा हड़कंप कुशीनगर में सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। डीएम और एसपी के निर्देश पर बहादुरपुर चौकी क्षेत्र में बालू लदी गाड़ियों के जरिए कथित रूप से हो रही राजस्व चोरी पर प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। बहादुरपुर चौकी पर ट्रैकिंग के लिए लगाए गए सेंसर कैमरों की निगरानी के बीच बिहार के बथना तक हाईवे किनारे खड़ी ट्रकों की लंबी कतार कई सवाल खड़े कर रही है। जांच के दौरान बड़ी संख्या में बालू लदी गाड़ियां घंटों से सड़क किनारे खड़ी दिखाई दीं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि सभी वाहनों के पास वैध दस्तावेज मौजूद हैं, तो फिर ये ट्रक चौबीस घंटे से अधिक समय से सड़क किनारे क्यों खड़े हैं? सूत्रों के अनुसार पहले कथित “इंट्री सिस्टम” के जरिए कुछ गाड़ियों को पार कराया जा रहा था, लेकिन देर रात हुई मुकदमे की कार्रवाई के बाद पूरे नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। फिलहाल प्रशासनिक सख्ती के चलते संदिग्ध तरीके से चल रही इंट्री व्यवस्था पर रोक लगती दिखाई दे रही है। अब लोगों की निगाह इस बात पर टिकी है कि प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहती है या फिर कुछ दिनों बाद व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर लौट जाती है। #Kushinagar #बालूमाफिया #BreakingNews #UPNews #Bahadurpur #MiningMafia #RevenueLoss #DMKushinagar #SPKushinagar #ViralNews #HindiNews #KushinagarNews #उत्तरप्रदेश #खननमाफिया #प्रशासनिक_कार्रवाई1
- भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू के नेतृत्व में बावली चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक और माल्यार्पण पडरौना नगर में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई। भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू के नेतृत्व में बावली चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक और माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांसुमन अर्पित की। भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने युवा पीढ़ी से महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने "महाराणा प्रताप अमर रहें" और "भारत माता की जय" जैसे नारे लगाए। प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई की गई और पुष्प अर्पित कर महाराणा प्रताप के योगदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में नितीश सिंह शुभम, किसन चौधरी, सत्यम पाठक, सूरज सिंह, प्रभात सिंह, विकास सिंह, बबिल ऋतिक सिंह, शुभम सिंह, नागेश्वर, वीर, संगम राव, दिव्यांश सिंह, अंश सिंह, अनुराग सिंह, नितिन यादव, राहुल यादव, अंश जायसवाल, सुमित यादव, अंशुमान सिंह, शिवम् सिंह, सत्यम शर्मा, अर्पित तिवारी, नितीश मिश्रा, राज यादव, शुभम चौहान, कृष खरवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- पडरौना कोतवाली में आज थाना दिवस का आयोजन किया गया है जिसमें राजस्व से संबंधित कई मामले सामने आया ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर पडरौना कोतवाली में आज थाना दिवस का आयोजन किया गया है जिसमें राजस्व से संबंधित कई मामले सामने आया कई मामलो का तत्काल निस्तारण भी हूवा आये मामलों को फरियादियों की समस्या का निस्तारण करते ज्वाईं मजिस्ट्रेड मयंक त्रिपाठी. मोके पर मौजूद रहे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पडरौना ओम प्रकाश तिवारी. संबंधित लेखपाल कानूनगो के साथ मोके पर मौजूद रहे उप निरीक्षक प्रिंसि पाण्डेय. इंस्पेक्टर कराइम महेंद्र प्रताप सिंह.हेड कंस्टेबल राजेश यादव. कंस्टेबल उमेश कुमार सिंह साथ में अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे3
- *पडरौना ,कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूमों की मौत1
- बाइक सवारों को मारी टक्कर जोरदार टक्कर में 2 लोगों की दर्दनाक मौत 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल #कुशीनगर:भीषण सड़क हादसे में दो की मौत तीन घायल तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर जोरदार टक्कर में 2 लोगों की दर्दनाक मौत 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल सभी घायलों को अस्पताल में करवाया गया भर्ती सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी डंपर चालक मौके से हुआ फरार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के पास की घटना! #kushinagarpol UP Police1
- भीषण सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत तीन लोग घायल ट्रक ने कुचला ब्रेकिंग कुशीनगर, - भीषण सड़क हादसे में दो की मौत तीन लोग घायल - एक ही बाइक पर सवार पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत- गैस लदी तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाईकों में टक्कर मार हुआ फरार - गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय सीएससी से जिला अस्पताल किया गया रेफर - कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के पास की घटना2
- मौत का गड्ढा बना मासूमों की कब्र, बारिश के पानी में डूबे तीन बच्चे1
- ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा दूल्हा समेत 6 घायल कुशीनगर तुरकहा गांव, कप्तानगंज थाना क्षेत्र, का सोशल मीडिया पर वायरल और स्थानीय घटना कुशीनगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी की खुशियां अचानक चीख-पुकार और पथराव में बदल गईं। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तुरकहा गांव में नाश्ते और रस्मों के दौरान शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि ग्रामीणों और बारातियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।विवाद की मुख्य वजह:पंडित जी से कहासुनी: जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर बारातियों की पंडित जी से बहस हो गई।ग्रामीणों का गुस्सा: पंडित जी के साथ हुई बदसलूकी से ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने बारातियों को घेर लिया।खूनी संघर्ष: मामला इतना बढ़ा कि ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान पत्थरबाजी और लाठियां चलने से शादी का मंडप रणक्षेत्र बन गया। घटना का नुकसान दूल्हा घायल: इस हिंसक झड़प में दूल्हे समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।अस्पताल में भर्ती: सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।अफरा-तफरी: मारपीट और बवाल के कारण विवाह स्थल पर भगदड़ मच गई और कई लोग अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। "ग्रामीणों और बारातियों के बीच हुए इस संघर्ष का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं।पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही है। पूरे क्षेत्र में इस घटना की चर्चा जोरों पर है।1
- कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर ग्रामसभा के दिनापट्टी स्थित पंकज ईंट उद्योग भट्ठे पर पर दुखद घटना हो गई ।घर के बाहर खेल रहे तीन मासूम बच्चे खेलते - खेलते पास में बने तालाब में गिर गए।तालाब में गिरने से तीनों मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई। एंकर - कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर ग्रामसभा के दिनापट्टी स्थित पंकज ईंट उद्योग भट्ठे पर पर दुखद घटना हो गई ।घर के बाहर खेल रहे तीन मासूम बच्चे खेलते - खेलते पास में बने तालाब में गिर गए।तालाब में गिरने से तीनों मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई।मरने वालों में दो लड़कियां और एक लड़का है। एक साथ तीन मासूम बच्चों की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।बच्चों की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया। अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा भी मौके पर पहुंच गए।प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मिलकर घटना की जानकारी ली।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वी ओ - कसया थाने के मैनपुर दीनपट्टी स्थित पंकज ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले मजदूरों के ये बच्चे खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे के पास पहुंच गए थे। मिट्टी खनन के कारण बने गहरे गड्ढे में फिसलकर वे डूब गए। मृतकों में 2 मासूम बच्चियां भी शामिल हैं।मृत बच्चों की पहचान ढाई वर्षीय अनुष्का, 3 वर्षीय अभय पटेल और 7 वर्षीय अनन्या के रूप में हुई है। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-जांजगीर के रहने वाले हैं। बच्चों के माता-पिता पंकज ईंट उद्योग भट्ठे पर मजदूरी करते हैं।सूचना मिलते ही कसया पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एडीएम वैभव मिश्र और एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने घटना की जानकारी ली।पीड़ित परिवार से मिलने के बाद अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है। बाइट - वैभव मिश्रा, एडीएम ।4