Shuru
Apke Nagar Ki App…
केंद्रीय बजट 2026 पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया तीखा हमला झारखंड रांची कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक के बाद मीडिया बंधुओ से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया दी मुख्यमंत्री ने कहा किया बजट भुखमरी को बढ़ाने वाला है इसका असर आने वाले समय में गरीब किसान रोजगार और इंडस्ट्री सभी क्षेत्रों पर पड़ेगा और सभी क्षेत्रों पर इस बजट का असर दिखेगा मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में कोयला और सोना चांदी तो दूर अनाज और चावल भी सस्ता नहीं हुआ है कुछ भी सस्ता नहीं हुआ
Hazaribag Today🇮🇳Meraj khan
केंद्रीय बजट 2026 पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया तीखा हमला झारखंड रांची कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक के बाद मीडिया बंधुओ से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया दी मुख्यमंत्री ने कहा किया बजट भुखमरी को बढ़ाने वाला है इसका असर आने वाले समय में गरीब किसान रोजगार और इंडस्ट्री सभी क्षेत्रों पर पड़ेगा और सभी क्षेत्रों पर इस बजट का असर दिखेगा मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में कोयला और सोना चांदी तो दूर अनाज और चावल भी सस्ता नहीं हुआ है कुछ भी सस्ता नहीं हुआ
More news from Hazaribagh and nearby areas
- *चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण, लगभग 10 एकड़ में लगी फसल नष्ट* दिनांक 06.02.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत चोरदाह पंचायत के कबिलाश के जंगल में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिभिन इलाका में करीब 10 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। *बरामदगी :* घटनास्थल से निम्नलिखित वस्तुएँ बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गईं 1. 6 डिलीवरी पाइप अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के उपरान्त उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई जारी है। *संयुक्त अभियान में शामिल अधिकारी/कर्मी :* 1. श्री अजित कुमार बिमल sdpo बरही 2. सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपरण 3. Si सुबिन्दर राम 4. Si रतन टुडू 6. Asi कमरुद्दीन 7. एवं सशत्र बल 8. बनपाल कुलदीप कुमार उल्लेखनीय है कि ड्रोन के माध्यम से दुर्गम इलाका को चिन्हित कर विनिष्ट किया जा रहा है । अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।4
- हजारीबाग (मेरु)। मेरु स्थिति पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा के 9 वें संस्करण को छात्र-छात्राओं ने सुना.विद्यालय प्रबंधन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया . छात्रों ने सामूहिक रूप से बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को सुना और समझा कि कैसे परीक्षा को उत्सव के रूप में लेना है. छात्रों ने कहा कि कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार था. क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा की स्ट्रेस को दूर करने के लिए मूल मंत्र देने जा रहे थे .छात्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा में इस बात पर जोर दिया है कि परीक्षाएं जीवन का सिर्फ एक हिस्सा हैं, न कि उसका अंतिम लक्ष्य. उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि ज्ञान और परीक्षाएं जीवन का मात्र हिस्सा हैं और विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने अंकों को सफलता का अंतिम मापदंड न मानें.परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है. कहा कि ऐसा कार्यक्रम से छात्र अपने भविष्य की रूपरेखा को गढ़ सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े सरलता के साथ सभी सवालों का जवाब दिये है. यह वैसे जवाब है जिनका संबंध छात्रों से है।1
- हजारीबाग नगर निगम चुनाव : कांग्रेस ने तस्लीम अंसारी पर जताया भरोसा जीत को लेकर नेताओं में उत्साह -- कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के ऐलान के बाद संगठन में जोश, सभी वर्गों का मिल रहा समर्थन -- युवा, ऊर्जावान और जमीनी नेता के रूप में उभरे तस्लीम अंसारी सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर तस्लीम अंसारी को जीत सुनिश्चित करेंगे, तस्लीम अंसारी अपार मतों से विजय हासिल करेंगे: डॉ आर सी मेहता ------ हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा तस्लीम अंसारी को कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने तस्लीम अंसारी की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया है और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प दोहराया है। उत्तरी छोटा नागपुर कांग्रेस प्रमंडलीय चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. आर.सी. प्रसाद मेहता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तस्लीम अंसारी को उनके समर्पण, संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक सेवा को देखते हुए समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि तस्लीम अंसारी एक समाजसेवी के तौर पर लंबे समय से धरातल पर कार्य करते रहे हैं और कांग्रेस पार्टी में कई अहम पदों पर रहकर अपनी सहभागिता निभाई है। सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे और तस्लीम अंसारी अपार मतों से विजय हासिल करेंगे। कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष साजिद अली खान ने कहा कि कांग्रेस ने इस बार मेयर पद के लिए एक मजबूत और सर्वमान्य प्रत्याशी को चुना है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद तस्लीम अंसारी को समर्थित उम्मीदवार घोषित किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं और तस्लीम अंसारी की जीत सुनिश्चित है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाबिर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस बार एक युवा चेहरे को आगे बढ़ाया है, जो जनता की पहली पसंद बन चुके हैं। उनकी जीत के लिए पार्टी पूरी रणनीति के तहत कार्य कर रही है और तस्लीम अंसारी हजारीबाग के मेयर के रूप में जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। कांग्रेस नेता फ़ैज़ अनवर उर्फ़ राजा बाबू ने कहा कि तस्लीम अंसारी जमीनी स्तर के नेता हैं और सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए तस्लीम अंसारी को एक बार अवश्य मौका दें। युवा कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता मोहम्मद इजहार अंसारी ने तस्लीम अंसारी को ऊर्जावान और युवा नेतृत्व का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि नगर के चहुंमुखी विकास के लिए तस्लीम अंसारी को भारी बहुमत से विजयी बनाना आवश्यक है। समाजसेवी मोहम्मद शमशाद ने कहा कि यह हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि कांग्रेस ने एक युवा और ऊर्जावान नेता को मैदान में उतारा है। नगर निगम क्षेत्र की जनसमस्याओं से निजात दिलाने और शहर को विकसित व सुंदर बनाने के लिए तस्लीम अंसारी को भारी बहुमत से जिताना होगा। वहीं युवा नेता मोहम्मद दानिश ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा सांसद और सदर विधानसभा विधायक भाजपा के होने के बावजूद नगर निगम क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। इस बार कांग्रेस ने एक युवा और ऊर्जावान नेतृत्व को मेयर पद के लिए समर्थित किया है, जो नगर निगम क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करेंगे। कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी और उसके सभी मोर्चों ने एक सुर में तस्लीम अंसारी की जीत को तय बताते हुए नगर निगम चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का ऐलान किया है।1
- हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर सर गर्मी तेज हो गई है.झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मेयर पद के प्रत्याशी विकास राणा को अपना समर्थन दिया है. समर्थन मिलने के बाद विकास राणा उत्साहित नजर आए और कहा कि नगर निगम क्षेत्र का विकास करना पहली प्राथमिकता होगी. पार्टी का समर्थन मिलने के बाद मेयर प्रत्याशी विकास राणा ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नमन किया है .साथ ही केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन का आभार जताया है . विकास राणा ने कहा कि पार्टी ने जिस तरह से विश्वास जताया है वह पूरे ईमानदारी और शक्ति के साथ चुनाव लड़ेंगे. आम लोगों का सहयोग मिलेगा . इन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में मुख्य मुद्दा स्वच्छता, पेयजल और अतिक्रमण मुक्त हजारीबाग बनाना है. Byte... विकास राणा,मेयर प्रत्याशी, जेएमएम समर्थक उम्मीदवार, मेयर3
- machlifry fishcuting1
- #machlivlog1
- हजारीबाग (डीवीसी चौक)। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मेयर प्रत्याशी के रूप में अपने समर्थित उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य एवं समाजसेवी विकास राणा को पार्टी ने मेयर पद के लिए आधिकारिक समर्थन दिया है। इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और हजारीबाग स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार, मेयर पद के लिए झामुमो के कई नेताओं द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। ऐसे में पार्टी के भीतर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि पार्टी ने पहले किसी को समर्थन नहीं दिया था, लेकिन आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी सचिव नीलकंठ महतो ने स्पष्ट किया कि झामुमो ने मेयर पद के लिए विकास राणा को अपना अधिकृत समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय को झामुमो की नगर कमिटी के साथ-साथ केंद्रीय कमिटी का भी पूर्ण समर्थन प्राप्त है। प्रेस वार्ता के दौरान नीलकंठ महतो ने कहा कि पार्टी के निर्णय का हम सभी स्वागत करते हैं और पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस फैसले के साथ हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जो कोई भी पार्टी के निर्णय को नहीं मानेगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस बयान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में एकजुटता का संदेश साफ नजर आया। इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय पदाधिकारी, नगर कमिटी के सदस्य एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने फूल-माला पहनाकर विकास राणा का स्वागत किया और “झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद” तथा “विकास राणा जिंदाबाद” के नारों से पार्टी कार्यालय को गूंजा दिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। साथ ही मिठाइयां बांटी गईं और एक स्वर में सभी ने पार्टी के निर्णय का समर्थन व स्वागत किया। वहीं, विकास राणा ने केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन जी का आभार व्यक्त किया और सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया, इसके लिए वह दिल से शुक्रगुजार हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी जीत नहीं होगी, बल्कि हजारीबाग की जनता की जीत होगी। विकास राणा ने आगे कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वे हजारीबाग के विकास में अपनी पूरी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि सड़क, नाली, गली की साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही नगर निगम क्षेत्र के सुंदरीकरण, ताल-तलैया एवं अन्य पर्यटन और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विकास राणा ने कहा कि जनता की आवाज बनकर उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी और वे हजारीबाग को एक बेहतर, स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जायेगा।1
- नगर निकाय चुनाव हजारीबाग 2026 झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज झामुमो कार्यालय हजारीबाग में एक विशेष कार्यक्रम में विकास राणा को अपना अधिकृत महापौर उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की बताते चलें विकास राणा हजारीबाग के महापौर के सबसे प्रबल दावेदारों में से माने जा रहे हैं और उन्हें बड़ा समर्थन प्राप्त हो रहा है अधिकृत महापौर उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए विकास राणा ने सबसे पहले ढिशुम गुरु शिबू सोरेन को धन्यवाद देते हुए पार्टी का आभार जताया और पार्टी और हजारीबाग की जनता के उम्मीद पर खरा उतारने का भरोसा जताया1
- #poirakhet me Aag lag gaya1