logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म

2 hrs ago
user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
CHAIRMAN CRIME CONTROL
मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

#श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Mirzapur: सांसद चन्द्र शेखर आजाद पर हमले के विरोध में डीएम गेट के सामने बैठे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता किया धरना-प्रदर्शन मिर्ज़ापुर। यूपी के अयोध्या, गोंडा जनपद में हुई हत्याओं तथा सांसद चन्द्र शेखर आजाद पर हुए हमले के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बड़ी संख्या में पहुंचकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन जो राष्ट्रपति के नाम संबोधित रहा जिला प्रशासन को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर के नेतृत्व में एकत्र हुए आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उक्त घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए प्रदेश में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाया जाए। वक्ताओं ने कहा यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल हो चुकी है। हत्या और हमलों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे आम जनमानस तो दहशत में है ही जनप्रतिनिधियों को भी असुरक्षा का भय सताने लगा है। जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर ने कहा सांसद चन्द्र शेखर आजाद पर हुए हमले के मामले में कार्रवाई न हुए तो पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में व्यापक रुप से विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे ‌ इस दौरान काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    Mirzapur: सांसद चन्द्र शेखर आजाद पर हमले के विरोध में डीएम गेट के सामने बैठे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता किया धरना-प्रदर्शन 
मिर्ज़ापुर। यूपी के अयोध्या, गोंडा जनपद में हुई हत्याओं तथा सांसद चन्द्र शेखर आजाद पर हुए हमले के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बड़ी संख्या में पहुंचकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन जो राष्ट्रपति के नाम संबोधित रहा जिला प्रशासन को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर के नेतृत्व में एकत्र हुए आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उक्त घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए प्रदेश में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाया जाए। 
वक्ताओं ने कहा यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल हो चुकी है। हत्या और हमलों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे आम जनमानस तो दहशत में है ही जनप्रतिनिधियों को भी असुरक्षा का भय सताने लगा है। जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर ने कहा सांसद चन्द्र शेखर आजाद पर हुए हमले के मामले में कार्रवाई न हुए तो पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में व्यापक रुप से विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे ‌
इस दौरान काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Santosh dev giri
    Santosh dev giri
    Farmer मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *नए हाइड्रोलिक वाहन का विधि-विधान से पूजन कर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन* मीरजापुर। नगर पालिका परिषद मीरजापुर के घंटाघर स्थित प्रकाश विभाग में बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर केशरी जी द्वारा नए हाइड्रोलिक वाहन का विधि-विधान से पूजा-अर्चन कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नए हाइड्रोलिक वाहन के नगर पालिका में शामिल होने से नगर क्षेत्र की विद्युत प्रकाश व्यवस्था के रखरखाव, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तथा ऊंचाई पर स्थित प्रकाश उपकरणों के रखरखाव में सुविधा मिलेगी। इससे प्रकाश विभाग के कर्मचारियों को कार्य करने में सहूलियत होगी और नगर की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रकाश विभाग के कर्मचारियों को नगर क्षेत्र की खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर प्रकाश व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। *दिव्यांग व्यक्ति को ट्राई साइकिल देकर किया सहयोग* कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर केशरी जी ने एक दिव्यांग व्यक्ति को ट्राई साइकिल प्रदान कर सहयोग किया। ट्राई साइकिल मिलने पर उसके चेहरे पर झलकी खुशी और आंखों में आई चमक भावुक कर देने वाली थी। इस अवसर पर अध्यक्ष जी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाना चाहिए। ट्राई साइकिल मिलने के बाद दिव्यांग व्यक्ति के चेहरे पर आई मुस्कान यह संदेश देती है कि किसी जरूरतमंद की मदद करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। इस मौके पर लिपिक मृत्युंजय सिंह गहरवार , विजय गुप्ता एवं पूर्व सिटी उत्तरी मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    *नए हाइड्रोलिक वाहन का विधि-विधान से पूजन कर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन*

मीरजापुर। नगर पालिका परिषद मीरजापुर के घंटाघर स्थित प्रकाश विभाग में बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर केशरी जी द्वारा नए हाइड्रोलिक वाहन का विधि-विधान से पूजा-अर्चन कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नए हाइड्रोलिक वाहन के नगर पालिका में शामिल होने से नगर क्षेत्र की विद्युत प्रकाश व्यवस्था के रखरखाव, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तथा ऊंचाई पर स्थित प्रकाश उपकरणों के रखरखाव में सुविधा मिलेगी। इससे प्रकाश विभाग के कर्मचारियों को कार्य करने में सहूलियत होगी और नगर की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रकाश विभाग के कर्मचारियों को नगर क्षेत्र की खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर प्रकाश व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

*दिव्यांग व्यक्ति को ट्राई साइकिल देकर किया सहयोग*

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर केशरी जी ने एक दिव्यांग व्यक्ति को ट्राई साइकिल प्रदान कर सहयोग किया। ट्राई साइकिल मिलने पर उसके चेहरे पर झलकी खुशी और आंखों में आई चमक भावुक कर देने वाली थी। इस अवसर पर अध्यक्ष जी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाना चाहिए।

ट्राई साइकिल मिलने के बाद दिव्यांग व्यक्ति के चेहरे पर आई मुस्कान यह संदेश देती है कि किसी जरूरतमंद की मदद करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

इस मौके पर लिपिक मृत्युंजय सिंह गहरवार , विजय गुप्ता एवं पूर्व सिटी उत्तरी मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता  सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मिर्जापुर के पटेहरा ब्लॉक में फर्जी जमीन बिक्री का बड़ा खेल, रेकरा ग्राम सभा में दलाल-प्रधान गठजोड़ से ग्रामीण परेशान, प्रधान का 3 लाख मांगने का ऑडियो वायरल : मिर्जापुर के पटेहरा ब्लॉक में फर्जी जमीन बिक्री का बड़ा खेल, रेकरा ग्राम सभा में दलाल-प्रधान गठजोड़ से ग्रामीण परेशान, प्रधान का 3 लाख मांगने का ऑडियो वायरल मिर्जापुर / पटेहरा: विकास खंड पटेहरा की ग्राम सभा रेकरा में इन दिनों वन विभाग और ग्राम सभा की जमीन की फर्जी खरीद-बिक्री जोरों पर है। तहसील मुख्यालय से दूर होने का फायदा उठाकर यहां दलालों का एक संगठित गिरोह सक्रिय हो गया है, जो भोले-भाले लोगों को सस्ती जमीन का लालच देकर अपने जाल में फंसा रहा है। कैसे हो रहा है खेल? ग्रामीणों के अनुसार, पहले लोगों को सस्ती दर पर जमीन का लालच दिया जाता है। मौके पर उन्हें साफ-सुथरी और अच्छी जमीन दिखायी जाती है, लेकिन रजिस्ट्री के बाद जब खरीदार कब्जा लेने जाता है तो पता चलता है कि जमीन या तो वन विभाग की है या ग्राम समाज की, या फिर किसी और के नाम दर्ज है। इस तरह खरीदार फर्जी बैनामे में फंस जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पूरे अवैध गोरखधंधे में वर्तमान ग्राम प्रधान और कुछ अन्य दलाल सक्रिय भूमिका में हैं। पैसे के आगे पुलिस भी नतमस्तक है और कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रधान का कथित ऑडियो वायरल इसी बीच वर्तमान ग्राम प्रधान का एक ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अवैध जमीन पर कब्जा कराने के एवज में पैसे की मांग कर रहे हैं। वायरल ऑडियो में 3 लाख रुपये प्रति बीघा और 20 हजार रुपये ट्रैक्टर-ट्रॉली व ईंट-पत्थर गिराने के नाम पर लेने की बात कही जा रही है। ऑडियो में लेखपाल का नाम भी आ रहा है और "रजिस्ट्री" को मैनेज करने की बात कही जा रही है। हालांकि इस ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि रुद्रा की आवाज नहीं करता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जमीन की नापी के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है और इस पूरे मामले में क्षेत्रीय लेखपाल की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। एसडीएम दरबार पहुंचा मामला जमीन विवाद से परेशान होकर एक पीड़ित न्याय की उम्मीद लेकर एसडीएम महोदय संतोष कुमार ओझा के दरबार में पहुंचा है और लिखित शिकायत की है। पीड़ित का कहना है कि उसे कागजों पर दौड़ाया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी फाइलों में ही दब कर रह जाएगा।
    1
    मिर्जापुर के पटेहरा ब्लॉक में फर्जी जमीन बिक्री का बड़ा खेल, रेकरा ग्राम सभा में दलाल-प्रधान गठजोड़ से ग्रामीण परेशान, प्रधान का 3 लाख मांगने का ऑडियो वायरल
: मिर्जापुर के पटेहरा ब्लॉक में फर्जी जमीन बिक्री का बड़ा खेल, रेकरा ग्राम सभा में दलाल-प्रधान गठजोड़ से ग्रामीण परेशान, प्रधान का 3 लाख मांगने का ऑडियो वायरल
मिर्जापुर / पटेहरा: विकास खंड पटेहरा की ग्राम सभा रेकरा में इन दिनों वन विभाग और ग्राम सभा की जमीन की फर्जी खरीद-बिक्री जोरों पर है। तहसील मुख्यालय से दूर होने का फायदा उठाकर यहां दलालों का एक संगठित गिरोह सक्रिय हो गया है, जो भोले-भाले लोगों को सस्ती जमीन का लालच देकर अपने जाल में फंसा रहा है।
कैसे हो रहा है खेल?
ग्रामीणों के अनुसार, पहले लोगों को सस्ती दर पर जमीन का लालच दिया जाता है। मौके पर उन्हें साफ-सुथरी और अच्छी जमीन दिखायी जाती है, लेकिन रजिस्ट्री के बाद जब खरीदार कब्जा लेने जाता है तो पता चलता है कि जमीन या तो वन विभाग की है या ग्राम समाज की, या फिर किसी और के नाम दर्ज है। इस तरह खरीदार फर्जी बैनामे में फंस जाता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पूरे अवैध गोरखधंधे में वर्तमान ग्राम प्रधान और कुछ अन्य दलाल सक्रिय भूमिका में हैं। पैसे के आगे पुलिस भी नतमस्तक है और कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
प्रधान का कथित ऑडियो वायरल
इसी बीच वर्तमान ग्राम प्रधान का एक ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अवैध जमीन पर कब्जा कराने के एवज में पैसे की मांग कर रहे हैं। वायरल ऑडियो में 3 लाख रुपये प्रति बीघा और 20 हजार रुपये ट्रैक्टर-ट्रॉली व ईंट-पत्थर गिराने के नाम पर लेने की बात कही जा रही है। ऑडियो में लेखपाल का नाम भी आ रहा है और "रजिस्ट्री" को मैनेज करने की बात कही जा रही है। हालांकि इस ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि रुद्रा की आवाज नहीं करता है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जमीन की नापी के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है और इस पूरे मामले में क्षेत्रीय लेखपाल की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है।
एसडीएम दरबार पहुंचा मामला
जमीन विवाद से परेशान होकर एक पीड़ित न्याय की उम्मीद लेकर एसडीएम महोदय संतोष कुमार ओझा के दरबार में पहुंचा है और लिखित शिकायत की है। पीड़ित का कहना है कि उसे कागजों पर दौड़ाया जा रहा है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी फाइलों में ही दब कर रह जाएगा।
    user_Www.rudrakiawaaz.com9956936240
    Www.rudrakiawaaz.com9956936240
    Newspaper advertising department मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • भदोही: मकान के छत निर्माण का लिंटर गिरा दबने से एक मजदूर की मौत, एक घायल मकान का छत निर्माण के दौरान छत का शटरिंग/लिंटर अचानक गिरा मलबे में दबकर चंद्रेश कुमार उर्फ सभापति बिंद (50), निवासी बीरमपुर की मौके पर मौत बल्लू (40) निवासी बैरीपरवा मामूली घायल, चल रहा इलाज सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों ने राहत-बचाव कार्य किया संतलाल पुत्र छोटेलाल नामक व्यक्ति का बताया गया निर्माणाधीन मकान शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा सुरियावां थाना क्षेत्र के जीयनपुर गांव का मामला भदोही: मकान के छत निर्माण का लिंटर गिरा दबने से एक मजदूर की मौत, एक घायल मकान का छत निर्माण के दौरान छत का शटरिंग/लिंटर अचानक गिरा मलबे में दबकर चंद्रेश कुमार उर्फ सभापति बिंद (50), निवासी बीरमपुर की मौके पर मौत बल्लू (40) निवासी बैरीपरवा मामूली घायल, चल रहा इलाज सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों ने राहत-बचाव कार्य किया संतलाल पुत्र छोटेलाल नामक व्यक्ति का बताया गया निर्माणाधीन मकान शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा सुरियावां थाना क्षेत्र के जीयनपुर गांव का मामला
    1
    भदोही: मकान के छत निर्माण का लिंटर गिरा

दबने से एक मजदूर की मौत, एक घायल

मकान का छत निर्माण के दौरान छत का शटरिंग/लिंटर अचानक गिरा

मलबे में दबकर चंद्रेश कुमार उर्फ सभापति बिंद (50), निवासी बीरमपुर की मौके पर मौत

बल्लू (40) निवासी बैरीपरवा मामूली घायल, चल रहा इलाज

सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों ने राहत-बचाव कार्य किया

संतलाल पुत्र छोटेलाल नामक व्यक्ति का बताया गया निर्माणाधीन मकान

शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सुरियावां थाना क्षेत्र के जीयनपुर गांव का मामला
भदोही: मकान के छत निर्माण का लिंटर गिरा
दबने से एक मजदूर की मौत, एक घायल
मकान का छत निर्माण के दौरान छत का शटरिंग/लिंटर अचानक गिरा
मलबे में दबकर चंद्रेश कुमार उर्फ सभापति बिंद (50), निवासी बीरमपुर की मौके पर मौत
बल्लू (40) निवासी बैरीपरवा मामूली घायल, चल रहा इलाज
सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों ने राहत-बचाव कार्य किया
संतलाल पुत्र छोटेलाल नामक व्यक्ति का बताया गया निर्माणाधीन मकान
शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सुरियावां थाना क्षेत्र के जीयनपुर गांव का मामला
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मीरज़ापुर में जर्जर सड़कों और धूल से जनता परेशान, मानवाधिकार परिषद ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन मीरज़ापुर में जर्जर सड़कों और धूल से जनता परेशान, मानवाधिकार परिषद ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
    1
    मीरज़ापुर में जर्जर सड़कों और धूल से जनता परेशान, मानवाधिकार परिषद ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मीरज़ापुर में जर्जर सड़कों और धूल से जनता परेशान, मानवाधिकार परिषद ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
    user_BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    Newspaper publisher ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • 180 डिग्री तक गर्दन मोड़ता नजर आया युवक, वीडियो देख लोग हैरान भदोही। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में करीब 20 वर्षीय एक युवक अपनी गर्दन को असामान्य तरीके से पीछे की ओर मोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक की गर्दन करीब 180 डिग्री तक घूमती हुई नजर आती है, जिसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया। युवक इतनी असामान्य तरीके से गर्दन कैसे मोड़ पा रहा है, इसके पीछे कोई चिकित्सकीय कारण है या यह किसी विशेष अभ्यास अथवा प्रदर्शन का हिस्सा है—इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। विशेषज्ञों की सलाह के बिना गर्दन को इस तरह मोड़ने या ऐसी गतिविधि की नकल करने की कोशिश करना जोखिमपूर्ण हो सकता है। इसलिए वायरल वीडियो देखकर इसे खुद आजमाने से बचना चाहिए।
    1
    180 डिग्री तक गर्दन मोड़ता नजर आया युवक, वीडियो देख लोग हैरान
भदोही। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में करीब 20 वर्षीय एक युवक अपनी गर्दन को असामान्य तरीके से पीछे की ओर मोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक की गर्दन करीब 180 डिग्री तक घूमती हुई नजर आती है, जिसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया।
युवक इतनी असामान्य तरीके से गर्दन कैसे मोड़ पा रहा है, इसके पीछे कोई चिकित्सकीय कारण है या यह किसी विशेष अभ्यास अथवा प्रदर्शन का हिस्सा है—इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विशेषज्ञों की सलाह के बिना गर्दन को इस तरह मोड़ने या ऐसी गतिविधि की नकल करने की कोशिश करना जोखिमपूर्ण हो सकता है। इसलिए वायरल वीडियो देखकर इसे खुद आजमाने से बचना चाहिए।
    user_The Bhadohi News
    The Bhadohi News
    City Star Bhadohi, Uttar Pradesh•
    51 min ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🚨 वाराणसी खंड स्नातक MLC चुनाव को लेकर तैयारियां तेज ऑल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन मदारिस-ए-अरबिया के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी वहीदुल्लाह खान सईदी ने वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इन दिनों वाराणसी, भदोही, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाकर स्नातक मतदाताओं से संवाद किया जा रहा है। सईदी ने रोजगार, बेरोजगारी, शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास और युवाओं के अवसरों को प्रमुख मुद्दों में शामिल बताया है। उनका कहना है कि वह किसी राजनीतिक दल के टिकट के बजाय अपने संगठन के बैनर पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि अभी एमएलसी चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। चुनाव कार्यक्रम और नामांकन की अंतिम जानकारी अधिसूचना के बाद ही स्पष्ट होगी। 📍 देखिए पूरी खबर — News Time UP #VaranasiMLC #MLCElection #WahidullahKhanSaidi #Varanasi #Bhadohi #Jaunpur #UPNews #UttarPradesh #ElectionNews #NewsTimeUP #GraduateMLC #Education #Employment #YouthNews
    1
    🚨 वाराणसी खंड स्नातक MLC चुनाव को लेकर तैयारियां तेज
ऑल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन मदारिस-ए-अरबिया के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी वहीदुल्लाह खान सईदी ने वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।
इन दिनों वाराणसी, भदोही, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाकर स्नातक मतदाताओं से संवाद किया जा रहा है।
सईदी ने रोजगार, बेरोजगारी, शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास और युवाओं के अवसरों को प्रमुख मुद्दों में शामिल बताया है। उनका कहना है कि वह किसी राजनीतिक दल के टिकट के बजाय अपने संगठन के बैनर पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
हालांकि अभी एमएलसी चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। चुनाव कार्यक्रम और नामांकन की अंतिम जानकारी अधिसूचना के बाद ही स्पष्ट होगी।
📍 देखिए पूरी खबर — News Time UP
#VaranasiMLC #MLCElection #WahidullahKhanSaidi #Varanasi #Bhadohi #Jaunpur #UPNews #UttarPradesh #ElectionNews #NewsTimeUP #GraduateMLC #Education #Employment #YouthNews
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भदोही जिले के गोपीगंज नगर में बृहस्पतिवार को निकाली गई गीता रथ
    1
    भदोही जिले के गोपीगंज नगर में बृहस्पतिवार को निकाली गई गीता रथ
    user_Chandan modanwal
    Chandan modanwal
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.