बरियारपुर में जाल में फंसा विशाल अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू नौतन। नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर कला पंचायत अंतर्गत बरियारपुर गांव में बुधवार को मछुआरों के जाल में एक विशाल अजगर फंस जाने से इलाके में कौतूहल मच गया। अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया गया कि कुछ मछुआरे क्षेत्र में जाल लगाकर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान जाल में एक विशाल अजगर फंस गया। अजगर के जाल में फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद मछुआरों ने सावधानी बरतते हुए उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी विशालकाय लंबाई और वजन को देखते हुए वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से अजगर को जाल से बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान ग्रामीणों को अजगर से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ लेकर चली गई। विभाग द्वारा अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी। विशाल अजगर मिलने की खबर पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी रही। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम द्वारा समय पर पहुंचकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने पर राहत जताई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि जंगली जीव दिखाई देने पर उन्हें नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दें।
बरियारपुर में जाल में फंसा विशाल अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू नौतन। नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर कला पंचायत अंतर्गत बरियारपुर गांव में बुधवार को मछुआरों के जाल में एक विशाल अजगर फंस जाने से इलाके में कौतूहल मच गया। अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया गया कि कुछ मछुआरे क्षेत्र में जाल लगाकर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान जाल में एक विशाल अजगर फंस गया। अजगर के जाल में फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद मछुआरों ने सावधानी बरतते हुए उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी विशालकाय लंबाई और वजन को देखते हुए वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से अजगर को जाल से बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान ग्रामीणों को अजगर से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ लेकर चली गई। विभाग द्वारा अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी। विशाल अजगर मिलने की खबर पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी रही। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम द्वारा समय पर पहुंचकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने पर राहत जताई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि जंगली जीव दिखाई देने पर उन्हें नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दें।
- बगहा में सरेआम गोलीबारी से हड़कंप, उप मुखिया समेत वार्ड सदस्य पति को मारी गोली बगहा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भैरोगंज थाना क्षेत्र के कपरधिक्का गांव में सरेआम गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अपराधियों ने भैरोगंज पंचायत के उप मुखिया अशोक दास और वार्ड सदस्य पति राधेश्याम राम को निशाना बनाते हुए गोली मार दी। बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने दोनों पर अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें अशोक दास और राधेश्याम राम घायल हो गए। गोली चलने की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए GMCH बेतिया रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों घायलों का GMCH बेतिया में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। इधर, गोलीबारी की सूचना मिलते ही भैरोगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से जुड़े तमाम पहलुओं की पड़ताल कर रही है और हमलावरों की पहचान करने के साथ-साथ गोलीबारी के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। घटना को लेकर राजनीतिक साजिश की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। अपराधियों ने दोनों को ही निशाना क्यों बनाया? हमले के पीछे क्या वजह थी? वारदात में कितने अपराधी शामिल थे? और क्या इस गोलीकांड का कोई राजनीतिक कनेक्शन है? इन तमाम सवालों का जवाब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। बगहा SDPO निहार भूषण ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल, इस सरेआम गोलीबारी के बाद भैरोगंज क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस हमलावरों की तलाश और घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।1
- गरिमा देवी सिकरिया पर गंभीर आरोप लगाए गए पार्षदों के द्वारा1
- बेतिया राज श्री नवदुर्गा जोड़ा शिवालय मंदिर परिसर से नेत्र दान महादान का नारा लगाते हुए निकली रैली। 2 September. बहुत सारे संगठन के लोग रैली में नारा लगाते हुए बेतिया के शहिद स्मारक तक गय। 02.09.2026.1
- सुगौली रेल थाना और आरपीएफ की पुलिस ने सुगौली क्षेत्र में संयुक्त रूप से चलाया जागरूकता अभियान। अभिभावकों से अपील की गई कि ट्रेनों पर पत्थर फेंकने वालों के बारे में पुलिस को दें जानकारी।1
- लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी को बिहार में जान मरने का धमकी मिला है,, डीजीपी से मिल कर स्थिति की जायजा लेने हमारे नेता,1
- गोपालगंज ब्रेकिंग : #अपहरण की झूठी रची साजिश, #धराया;श्रीपुर थाना क्षेत्र के #पवार बतरहा गांव में खूद के अपहरण की फर्जी कहानी रचकर भार्ई से #दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान पारस भगत के 25 वर्षीय पुत्र #छोटेलाल के रूप में हुई है। पुलिस उपाधीक्षक सुबोध कुमार ने मामले का खुलासा किया।पुलिस ने उसे #भोरे के जंगल के पास से सकुशल बरामद किया1
- तकनीकी शिक्षा से रूबरू हुए DIET के प्रशिक्षु शिक्षक, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में हुआ शैक्षणिक भ्रमण कुमारबाग, 02 सितंबर 2026। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी DIET कुमारबाग, पश्चिम चम्पारण एवं हुमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, कुमारबाग में एक दिवसीय Exposure Visit का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु शिक्षकों को तकनीकी शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान तथा आधुनिक शिक्षण-अधिगम संसाधनों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था, ताकि भविष्य में वे अपने शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी, रोचक एवं प्रासंगिक बना सकें। कार्यक्रम का आयोजन DIET कुमारबाग की प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुमारी खुशबू के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि बदलते समय में शिक्षकों के लिए केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि तकनीकी और व्यावहारिक अनुभव भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण प्रशिक्षु शिक्षकों को वास्तविक परिस्थितियों में सीखने और आधुनिक तकनीक को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व DIET व्याख्याता डॉ. महफूज अख्तर, डॉ. नीरज कश्यप, DIET समन्वयक डॉ. मनीष कुमार, नेट प्लेटफार्म समन्वयक श्री अमित कुमार एवं योग प्रशिक्षक श्री मोहित कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के Exposure Visit से प्रशिक्षु शिक्षकों में नवाचार की सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, समस्या-समाधान क्षमता और रचनात्मक चिंतन विकसित होता है, जो आने वाले समय में बेहतर शिक्षण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय की विभिन्न प्रयोगशालाओं, तकनीकी इकाइयों और शैक्षणिक संसाधनों का बारीकी से अवलोकन किया। महाविद्यालय के शिक्षकों एवं विशेषज्ञों ने प्रशिक्षुओं को इंजीनियरिंग शिक्षा, आधुनिक तकनीकी उपकरणों, अनुसंधान गतिविधियों तथा प्रयोगशाला आधारित अधिगम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षुओं ने विभिन्न तकनीकी मॉडल एवं उपकरणों को करीब से देखा और उनसे संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी विशेषज्ञों से प्राप्त किया। इस दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह Exposure Visit उनके लिए बेहद ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। उन्होंने माना कि शिक्षा और प्रौद्योगिकी के बेहतर समन्वय से विद्यालयों में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक रोचक, सहभागी और परिणामोन्मुख बनाया जा सकता है। आधुनिक तकनीकी संसाधनों की जानकारी भविष्य में उन्हें विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से पढ़ाने में भी मदद करेगी। कार्यक्रम के समापन पर राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के डीन, प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कुल मिलाकर DIET कुमारबाग के प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए यह शैक्षणिक भ्रमण केवल तकनीकी जानकारी हासिल करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने उन्हें नवाचार, तकनीक और आधुनिक शिक्षण पद्धति को अपनाने की दिशा में एक नई दृष्टि भी प्रदान की। यह Exposure Visit प्रशिक्षु शिक्षकों को भविष्य की शिक्षण चुनौतियों के लिए तैयार करने वाला एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ।1
- राष्ट्रपति पुरस्कार से पश्चिम चंपारण के मास्टर को सम्मानित किया जाएगा वही विधायक अभिषेक रंजन जी फूलों के माला डालकर दी बधाई राष्ट्रपति पुरस्कार से पश्चिम चंपारण के मास्टर को सम्मानित किया जाएगा वही विधायक अभिषेक रंजन जी फूलों के माला डालकर दी बधाई1
- गोपालगंज के होटल अंकिता में पुलिस की छापेमारी, कथित देह व्यापार का खुलासा, कार्रवाई के बाद शहर में चर्चा जोरो पर! गोपालगंज शहर में पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर कथित तौर पर देह व्यापार से जुड़े मामले का खुलासा किया है। सरेया वार्ड नंबर 5 स्थित होटल अंकिता में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान होटल से करीब एक दर्जन युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस को मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिलने की बात सामने आई है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल का मैनेजर मौके से फरार हो गया जबकि एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो जिले के हथुआ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक छापेमारी के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों और हॉल से करीब एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। सभी को थाने लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिलने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने बरामद सामग्री को जांच में शामिल कर लिया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, पुलिस टीम को देखते ही होटल का मैनेजर मौके से फरार हो गया। होटल के एक अन्य कर्मचारी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस फरार होटल मैनेजर और होटल संचालक की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और तथ्यों के सत्यापन के बाद मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। वही होटल अंकिता में हुई इस पुलिस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।1