औरैया पुलिस की बड़ी सफलता: 111 गुमशुदा मोबाइल बरामद, 17 लाख की संपत्ति लौटाई गई औरैया। पुलिस को एक उल्लेखनीय सफलता हाथ लगी है। स्वाट और सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयासों से विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 111 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई से न केवल लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस मिली है, बल्कि पुलिस की सक्रियता और प्रतिबद्धता भी सामने आई है। यह सफलता अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्राप्त हुई। आमजन द्वारा दर्ज कराई गई मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों पर स्वाट और सर्विलांस टीम लगातार काम कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और सतत प्रयासों के आधार पर टीम ने विभिन्न स्थानों से इन मोबाइलों को बरामद किया। बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित मोबाइल धारकों को सूचित कर दिया गया है और उन्हें आज ही उनके फोन वापस किए जा रहे हैं। इस पहल से नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर जनहित में अपील करते हुए नागरिकों से कहा कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘संचार साथी’ ऐप अवश्य डाउनलोड करें। यह ऐप मोबाइल खो जाने की स्थिति में उपयोगी जानकारी प्रदान करता है और ट्रैकिंग में सहायक होता है। साथ ही, उन्होंने यह भी सलाह दी कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत अपने नजदीकी थाने में बिल, आईएमईआई नंबर, आधार कार्ड एवं अन्य पहचान पत्र के साथ उपस्थित होकर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इस सफल अभियान में प्रभारी सर्विलांस उपनिरीक्षक समित चौधरी और प्रभारी स्वाट टीम उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार अपनी-अपनी टीमों के साथ सक्रिय रूप से शामिल रहे।

- दिबियापुर,औरैया। कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) ने रविवार को थाना दिबियापुर का वार्षिक निरीक्षण किया। थाने पहुँचने पर महोदय को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने 'मिशन शक्ति 5.0' के अंतर्गत नवनिर्मित महिला सहायता केंद्र और पुलिसकर्मियों के लिए बनी नई मैस का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों, शस्त्रागार और बैरकों की स्थिति जांची। साथ ही, थाने में खड़े लावारिस वाहनों के जल्द निस्तारण और परिसर की साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक औरैया, अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।3
- द्वितीय विश्व युद्ध के नायक स्व.पं. रामबाबू पाण्डेय निवासी ग्राम बिजलपुर थाना अयाना, औरैया उ.प्र. जिनके सुपुत्र श्रीधर पाण्डेय उर्फ़ मखलू पाण्डेय के द्वारा सन 1980 दशक उनके परिजनों के साथ दस्यू उत्पीड़न एवं उनका साहसिक जीवन परिचय1
- औरैया में डीआईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश औरैया में पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने गार्द की सलामी ली और कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने प्रधान लिपिक, वाचक कार्यालय, आंकिक शाखा, अपराध शाखा, आईजीआरएस और शिकायत प्रकोष्ठ के अभिलेखों की जांच कर उनके रखरखाव व कार्यप्रणाली की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यालयी कार्यों को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी व जनोन्मुखी बनाया जाए। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी कर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के सुझाव लिए गए। साथ ही राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- Post by दिलीप कुमार1
- औरैया जनपद में भूमि विवाद को लेकर एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें दबंगों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने कोतवाली औरैया में प्रार्थनापत्र देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा तथा आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित अंशुमान अवस्थी पुत्र विष्णु चंद्र निवासी विधिचंद्र ने बताया कि उसका 60×50 वर्गफीट का एक प्लॉट मोहल्ला पढीन दरवाजा में स्थित है। आरोप है कि पड़ोसी एवं उसके परिजन उक्त प्लॉट पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करते रहे हैं। पूर्व में भी प्रशासन और पुलिस द्वारा कब्जा हटवाया जा चुका है। बताया गया कि हाल ही में आरोपी फिर से अवैध निर्माण कराने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस ने रुकवा दिया था। इसी रंजिश के चलते नामजद आरोपी अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ फफूँद रोड चौराहे के पास शनिवार की रात करीब 8:30 बजे पीड़ित की दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और तमंचे से फायर कर दिया जो निशाना चूक गया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जिससे आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के दौरान आरोपी एक बिना नंबर की काले रंग की मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़ गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल ने रविवार को 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना की जांच की जा रही है।1
- औरैया पुलिस ने 111 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, प्राप्त मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 17 लाख रुपए। वहीं लोगों ने औरैया पुलिस का किया धन्यवाद।1
- औरैया। नारायणपुर उत्तरी में विद्युत विभाग के साथ विजिलेंस टीम ने मारा छापा। कई घरों की लाइट चेक की गई। कई मीटर चेक किए गए। वह पुराने मीतर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए गए। जिन लोगों का बिल बकाया था उनसे कहा गया अपना बिल समय से जमा करें। नारायणपुर उत्तरी में विजिलेंस टीम के द्वारा विद्युत चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान किया गया और पुराने मीटर को बदल गया। इस मौके पर एक्शन अभियंता एसडीओ जूनियर इंजीनियर का विजिलेंस टीम के सभी अधिकारी मौके पर मौजूद रहे4
- औरैया। पुलिसकर्मियों की फिटनेस को प्राथमिकता देते हुए आज कैम्प कार्यालय में नवनिर्मित हेल्थ क्लब (जिम) का शानदार आगाज हुआ। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) कानपुर परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। आधुनिक उपकरणों से लैस यह जिम पुलिस बल की कार्यक्षमता और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा।2