सहारनपुर पुलिस लाइन में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, जनकपुरी के तकिया प्रकरण में एकतरफा कार्रवाई का आरोप, एसएसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई मांगी सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में हुए विवाद को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार दोपहर एक बजे युवा मोर्चा मंडल जिलाध्यक्ष सचिन देव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करटे हुए एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। सचिन देव ने आरोप लगाया कि घटना में एक पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की गई, जबकि दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के जिन लोगों को चोटें आईं, उनका मेडिकल कराकर उपचार कराया जाना चाहिए था। पार्टी ने घायलों का मेडिकल कराने, दोनों पक्षों की शिकायतों पर कार्रवाई करने और बिना ठोस साक्ष्य गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करने की मांग की।जिला महासचिव सौरभ सिंह ने घटना की सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषी किसी भी पक्ष का हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पार्टी ने बाहरी लोगों की भूमिका की जांच और माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
सहारनपुर पुलिस लाइन में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, जनकपुरी के तकिया प्रकरण में एकतरफा कार्रवाई का आरोप, एसएसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई मांगी सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में हुए विवाद को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार दोपहर एक बजे युवा मोर्चा मंडल जिलाध्यक्ष सचिन देव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करटे हुए एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। सचिन देव ने आरोप लगाया कि घटना में एक पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की गई, जबकि दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के जिन लोगों को चोटें आईं, उनका मेडिकल कराकर उपचार कराया जाना चाहिए था। पार्टी ने घायलों का मेडिकल कराने, दोनों पक्षों की शिकायतों पर कार्रवाई करने और बिना ठोस साक्ष्य गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करने की मांग की।जिला महासचिव सौरभ सिंह ने घटना की सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषी किसी भी पक्ष का हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पार्टी ने बाहरी लोगों की भूमिका की जांच और माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
- 🌊 उफनती नदी के ऊपर खतरे में था पुल, परिवार तक पहुंचने के लिए दौड़ा शख्स नेपाल में बाढ़ के बीच सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक शख्स तेज बहाव वाली नदी के ऊपर बने केबल ब्रिज से गुजरता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उसका परिवार नदी के दूसरी ओर फंसा हुआ था। पुल पर खतरे और बढ़ते जलस्तर के बावजूद वह हिम्मत दिखाते हुए परिवार तक पहुंचने के लिए आगे बढ़ता रहा और आखिरकार सुरक्षित दूसरी तरफ पहुंच गया।1
- 🚨 बड़ी अपील | स्वाभिमान रैली को लेकर चंदन चौहान सक्रिय बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने 3 सितंबर को रामपुर मनिहारान में होने वाली स्वाभिमान रैली को सफल बनाने के लिए पश्चिमी यूपी की जनता से बड़ी अपील की है। रैली की तैयारियों को लेकर चंदन चौहान लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। रैली को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। 📍 स्थान: रामपुर मनिहारान दिनांक: 3 सितंबर 🚨 बड़ी अपील | स्वाभिमान रैली को लेकर चंदन चौहान सक्रिय बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने 3 सितंबर को रामपुर मनिहारान में होने वाली स्वाभिमान रैली को सफल बनाने के लिए पश्चिमी यूपी की जनता से बड़ी अपील की है। रैली की तैयारियों को लेकर चंदन चौहान लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। रैली को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। 📍 स्थान: रामपुर मनिहारान दिनांक: 3 सितंबर1
- (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर खानपुर से है जिलापंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने खानपुर के लोगो व सतपाल महाराज पर्यटन मंत्री का जताया आभार,देखिए खबर मे1
- 👉भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष बने बिट्टू राठी, मुजफ्फरनगर में हुआ जोरदार स्वागत भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष बने बिट्टू राठी, मुजफ्फरनगर में हुआ जोरदार स्वागत एंकर - मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के नवनियुक्त एनसीआर अध्यक्ष बिट्टू राठी का जोरदार स्वागत किया गया। जानसठ रोड स्थित एक निजी कार्यक्रम में समर्थकों और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं और बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान किसानों के हितों के लिए संघर्ष करने और संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प भी दोहराया गया। वीओ - मुजफ्फरनगर के जानसठ रोड स्थित एक निजी कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के नवनियुक्त एनसीआर अध्यक्ष बिट्टू राठी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों और सहयोगियों ने बिट्टू राठी को फूल-मालाएं पहनाकर और बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया और भारतीय किसान यूनियन के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी हुई। नवनियुक्त एनसीआर अध्यक्ष बिट्टू राठी ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की लड़ाई के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। यदि किसी भी किसान के साथ अन्याय या अत्याचार होता है तो वह किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। बिट्टू राठी ने स्वागत समारोह आयोजित करने वाले अपने सभी सहयोगियों और समर्थकों का आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में विजय चौधरी उर्फ मेजर चौधरी, निक्की चौधरी, अमित चौधरी, अमित पंडित, लकी बालियान, हनी बालियान और सागर बालियान सहित कई लोग मौजूद रहे। बाइट — बिट्टू राठी, एनसीआर अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन4
- बुढ़ाना में करोड़ों की चोरी का शत-प्रतिशत खुलासा! मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना चोरी प्रकरण में पुलिस ने चोरी हुए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस की इस कार्रवाई पर सांसद हरेन्द्र मलिक ने पुलिस टीम की जमकर सराहना की और पूरी टीम को बधाई दी। सांसद ने DGP से पुलिस टीम को सम्मानित करने की मांग भी की। बुढ़ाना में करोड़ों की चोरी का शत-प्रतिशत खुलासा! मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना चोरी प्रकरण में पुलिस ने चोरी हुए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस की इस कार्रवाई पर सांसद हरेन्द्र मलिक ने पुलिस टीम की जमकर सराहना की और पूरी टीम को बधाई दी। सांसद ने DGP से पुलिस टीम को सम्मानित करने की मांग भी की।1
- नेपाल : यह देखना किसी चमत्कार से कम नहीं था, तीन दिन बाद मौत को पीछे हटना पड़ा औ नेपाल : यह देखना किसी चमत्कार से कम नहीं था, तीन दिन बाद मौत को पीछे हटना पड़ा और जिंदगी जीत गई। तीन दिन तक आपदा के कीचड़ में दबी छह साल की बच्ची को नेपाल के सुरक्षा बलों ने रेस्क्यू किया। घटना नेपाल के रसुवा जिले के टिमोरे गांव की है। बाढ़ और भूस्खलन के मलबे में दबी रहने के बाद 6 साल की बच्ची मनीषा को जिंदा बाहर निकाला गया।1
- थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नाबालिग युवती के साथ गलत काम करने के अभियोग में वांछित व 15-15 हजार रूपये के इनामी 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड के दौरान किया गिरफ्तार( 01 अभियुक्त घायल सहित)। जनपद मुज़फ्फरनगर में थाना कोतवाली नगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0स0 360/2026 धारा 137(2),64(1),70(1),49/64(2) बीएनएस ¾,5जी/6,16/17 पोक्सो अधि0 3(2)v SC/ST ACT बीएनएस में वांछित अभियुक्तगण पानीपत खटीमा मार्ग हाइवे पर हरिद्वार की तरफ कही भागने की फिराक में है। सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस पानीपत खटीमा हाइवे पर रेलवे पुल के नीचे चैकिंग करने लगी, कुछ समय पश्चात शामली की तरफ से एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल पर सवार आ रहे दो व्यक्ति आते दिखायी दिये जिन्हे पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार, मोटरसाइकिल को मोडकर वायी तरफ जगंल की और भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया तो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा मोटरसाइकिल को वही छोडकर पुलिस टीम पर फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश के पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया जिसें पुलिस टीम द्वारा घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा दूसरे को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद किये गये है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिमव विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-* *1.* फिरोज पुत्र अश्फाक निवासी मक्की नगर साउथ खालापार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर उम्र करीब-26 वर्ष(घायल) *2.* उस्मान पुत्र तस्लीम मूल निवासी पुर बालियान थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता जामिया गेट साउथ खालापार थाना खालापार मुजफ्फरनगर उम्र 24 वर्ष बरामदगी का विवरण ✔️ 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर ✔️ 01 एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट2
- खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ और राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का सचिवालय कूच The Aman Times | देहरादून खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ और राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का सचिवालय कूच देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद किए गए कथित ‘शुद्धिकरण’ के दोषियों पर कार्रवाई की मांग और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में सचिवालय कूच किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सचिवालय की ओर रवाना हुए। कांग्रेस ने सामाजिक भेदभाव और राजनीतिक प्रतिशोध के खिलाफ सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान सह प्रभारी मनोज यादव और सुरेंद्र शर्मा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रकरण में सात आरोपी गिरफ्तार, दो मुठभेड़ में दबोचे मुजफ्फरनगर। नाबालिग युवती से दुष्कर्म के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मंगलवार को 15-15 हजार रुपये के इनामी फिरोज और उस्मान को पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।फिरोज पैर में गोली लगने से घायल हुआ,जबकि उस्मान को जंगल में कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।इस मामले में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।उक्त प्रकरण ओर गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में एसएसपी संजय कुमार वर्मा जानकारी देते हुए...2