महंगाई और अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी पांढुर्णा:-गैस, बिजली दर वृद्धि और पेट्रोल-डीजल कमी पर सरकार को घेरा, अवैध गतिविधियों पर भी उठाई आवाजसौसर क्षेत्र में बढ़ती महंगाई और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को सौंपा। ज्ञापन में गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि और पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर सरकार की नीतियों पर कड़ा विरोध जताया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार और राज्य सरकार की नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेल रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि क्षेत्र में जुआ-सट्टा और अवैध शराब जैसे गैरकानूनी धंधे तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे गांवों का सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है। इन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। कांग्रेस ने प्रशासन से सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो पार्टी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
महंगाई और अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी पांढुर्णा:-गैस, बिजली दर वृद्धि और पेट्रोल-डीजल कमी पर सरकार को घेरा, अवैध गतिविधियों पर भी उठाई आवाजसौसर क्षेत्र में बढ़ती महंगाई और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को सौंपा। ज्ञापन में गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, बिजली दरों
में अप्रत्याशित वृद्धि और पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर सरकार की नीतियों पर कड़ा विरोध जताया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार और राज्य सरकार की नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेल रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि क्षेत्र में जुआ-सट्टा और अवैध शराब
जैसे गैरकानूनी धंधे तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे गांवों का सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है। इन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। कांग्रेस ने प्रशासन से सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो पार्टी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
- मोदीजी ने बजाया नगाड़ा, थिरकीं ममता बनर्जी, असम में खड़गे के वादे, चार शादियों पर रोक लगाएंगे शाह, सपाईयों ने जेवर को गंगाजल से धुलवाया और विजयन ने खेला इमोशनल कार्ड ड्राइवर के बेटे को मंच पर बिठाया... देखिए चुनावी चिकल्लस राजपथ न्यूज़ पर....1
- 🔹जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मुलताई पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। 🔹दिनांक 28.03.2026 को चौकी दुनावा, थाना मुलताई में *आवेदिका श्रीमती चमेली बाई पति जी.एस. रघुवंशी निवासी कालापाठा बैतूल* द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि उनके निर्माणाधीन मकान (आदित्य TVS के सामने, दुनावा) से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हेवेल्स कंपनी के बिजली वायर के 28 बंडल (कीमती लगभग 98,000/- रुपये) चोरी कर लिए गए हैं। 🔹आवेदन की जांच के दौरान उपलब्ध CCTV फुटेज, खरीदी बिल एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी किया जाना प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया। 🔹 इस पर थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 201/2026 धारा 331(3), 305(ए)* भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹*CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग* 🔹जांच के दौरान CCTV फुटेज में दिनांक 22.03.2026 को दो व्यक्ति स्कूटी से आकर मकान का ताला तोड़कर वायर चोरी करते हुए दिखाई दिए। 🔹आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी मुलताई श्री नरेंद्र सिंह परिहार द्वारा विशेष टीम गठित की गई। 🔹*आरोपी गिरफ्तार* पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर *आरोपी नितिन विश्वकर्मा पिता दिलीप विश्वकर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी भारत भारती, थाना कोतवाली, जिला बैतूल* को दिनांक 28.03.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। 🔹एक अन्य *आरोपी सूरज उर्फ एलियन भावसार* फरार है जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है। 🔹 *जब्ती* आरोपी से चोरी गए 28 मंडलों में से 26 केबल वायर के बंडल जप्त किए गए हैं। अनुमानित कीमत 95000/– 🔹*सराहनीय भूमिका* इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक श्री नरेंद्र सिंह परिहार, चौकी प्रभारी दुनावा श्री नेपाल सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुनील पांड्रम, आरक्षक अभिषेक वाडीवा एवं आरक्षक नरेश तुमराम, आरक्षक सोनू भारती, सैनिक विजय रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही। 🔹*पुलिस अधीक्षक की अपील* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि अपने घरों एवं निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें, जैसे CCTV कैमरे, मजबूत ताले एवं नियमित निगरानी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल 100 पर दें। 🔹उन्होंने यह भी कहा कि बैतूल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत प्रयास जारी रहेंगे।1
- Post by AMLA NEWS1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के परासिया खिरसाडोह रेलवे स्टेशन के स्टेशनों पर चल रहे रैक पॉइंट निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं। आवश्यक है कि संबंधित विभाग द्वारा समय-समय पर निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्माण मजबूत और सुरक्षित रह सके तथा भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।1
- आज दिनांक 30/3/2026 को दक्खिनगांव सैंदर निंदूरा बाराबंकी एक्वा पाम आइसलैंड राजस्व टीम ने1
- ईरान और इजरायल अमेरिका युद्ध के बीच बड़े गैस सिलेंडर के दामों मंहगाई के खिलाफ ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर और ब्लांक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर भाजपा सरकार को घेरा इस दौरान विगत दिनों खेड़ी रामोसी में जमीन को लेकर आदिवासियों के साथ हुएं विवाद और आठनेर नगर में पेयजल आपूर्ति में बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ थाना प्रभारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन काल में 400 रूपए में गैस सिलेंडर के दाम थे वर्तमान में दुगना हो गये जिसे कम करना चाहिए। बढती मंहगाई से गरीब और मध्य वर्ग के लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि आठनेर नगर में पेयजल पानी को शुद्ध करने वाले पानी में क्लोरीन गैस का उपयोग नहीं किया जाता नगरवासियों के साथ खिलवाड़ हो रहा है वहीं खेड़ी रामोसी में आदिवासी पर हुई एफआईआर जल्द वापस लेने की मांग की ।1
- छिंदवाड़ा सिंगोड़ी की खबरें देखें फटाफट एवं विस्तार से छिंदवाड़ा सिंगोड़ी की खबरें देखें फटाफट एवं विस्तार से1
- मुलताई। आज सुबह लगभग 10:26 बजे भगतसिंह वार्ड में डॉ. रामदास गडेकर के मकान में किराए से रह रहे वीरेंद्र वर्मा के घर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि किचन में लगे वॉटर डिस्पेंसर के फटने से आग भड़क उठी, जिससे किचन में रखा घरेलू सामान आग की चपेट में आ गया। घटना के दौरान किचन में रखा गैस सिलेंडर भी चालू हालत में पाया गया, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ गई थी। मौके पर पहुंची फायर टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए सबसे पहले सिलेंडर का मेन वाल्व बंद किया और उसे सुरक्षित बाहर निकालकर पानी के प्रेशर से ठंडा किया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और आग पर भी काबू पा लिया गया। इस दौरान फायर टीम में ड्राइवर धनराज पवार, गिरीश पिपले, सुमित पुरी एवं भूपेंद्र राठौर की अहम भूमिका रही।2