बेगमगंज पुलिस की तत्परता 02 वर्षीय बालक को मात्र 12 घंटे में सकुशल दस्तयाब किया *घटना का संक्षिप्त विवरण :* दिनांक 02.05.2026 को थाना हैदरगढ़ क्षेत्र से एक गंभीर घटना के संबंध में सूचना प्राप्त हुई, जिसमें आरोपी राजेन्द्र पिता सुन्दर अहिरवार, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम हिनौतिया पचौरी द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर घटना के बाद अपने 02 वर्षीय पुत्र को साथ लेकर थाना बेगमगंज क्षेत्र स्थित खेत पर बनी मढिया में छोड़ दिया था। थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा रात्रि 09 बजे बच्चे के गुम हो जाने की सूचना थाना बेगमगंज को दी गई। उक्त सूचना पर थाना बेगमगंज में अपराध क्रमांक XX/2026, धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस कार्यवाही :* घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक *श्री आशुतोष गुप्ता* के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री कमलेश कुमार खरपूसे* के मार्गदर्शन में एवं एस.डी.ओ.पी. बेगमगंज *श्रीमती सोनाली गुप्ता* के नेतृत्व में थाना बेगमगंज पुलिस द्वारा तत्काल विशेष सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा रात्रि भर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां जंगली जानवरों का भी खतरा बना रहता है। पुलिस टीम द्वारा आसपास के जंगल, खेत एवं संभावित स्थानों पर गहन तलाशी ली गई। जिसके परिणाम स्वरूप करीब 12 घंटे के अंदर नाबालिक को सकुशल दस्तयाब किया जा सका। सतत प्रयासों एवं प्रभावी सर्च ऑपरेशन के फलस्वरूप मात्र 12 घंटे के भीतर बालक को सकुशल दस्तयाब कर बेगमगंज अस्पताल में बालक का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। बालक पूर्णतः स्वस्थ है जिसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । *सराहनीय भूमिका* संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बेगमगंज राजीव उइके, थाना प्रभारी सुल्तानगंज श्यामराज सिंह, थाना प्रभारी देवनगर हरिओम अस्ताया, उनि वीरेंद्र विश्वकर्मा, गीता चौधरी, सउनि गणेश चौरसे, आर. शम्स, अजय राणा, सौरभ, राहुल, भरत दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बेगमगंज पुलिस की तत्परता 02 वर्षीय बालक को मात्र 12 घंटे में सकुशल दस्तयाब किया *घटना का संक्षिप्त विवरण :* दिनांक 02.05.2026 को थाना हैदरगढ़ क्षेत्र से एक गंभीर घटना के संबंध में सूचना प्राप्त हुई, जिसमें आरोपी राजेन्द्र पिता सुन्दर अहिरवार, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम हिनौतिया पचौरी द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर घटना के बाद अपने 02 वर्षीय पुत्र को साथ लेकर थाना बेगमगंज क्षेत्र स्थित खेत पर बनी मढिया में छोड़ दिया था। थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा रात्रि 09 बजे बच्चे के गुम हो जाने की सूचना थाना बेगमगंज को दी गई। उक्त सूचना पर थाना बेगमगंज में अपराध क्रमांक XX/2026, धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस कार्यवाही :* घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक *श्री आशुतोष गुप्ता* के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री कमलेश कुमार खरपूसे* के मार्गदर्शन में एवं एस.डी.ओ.पी. बेगमगंज *श्रीमती सोनाली गुप्ता*
के नेतृत्व में थाना बेगमगंज पुलिस द्वारा तत्काल विशेष सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा रात्रि भर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां जंगली जानवरों का भी खतरा बना रहता है। पुलिस टीम द्वारा आसपास के जंगल, खेत एवं संभावित स्थानों पर गहन तलाशी ली गई। जिसके परिणाम स्वरूप करीब 12 घंटे के अंदर नाबालिक को सकुशल दस्तयाब किया जा सका। सतत प्रयासों एवं प्रभावी सर्च ऑपरेशन के फलस्वरूप मात्र 12 घंटे के भीतर बालक को सकुशल दस्तयाब कर बेगमगंज अस्पताल में बालक का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। बालक पूर्णतः स्वस्थ है जिसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । *सराहनीय भूमिका* संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बेगमगंज राजीव उइके, थाना प्रभारी सुल्तानगंज श्यामराज सिंह, थाना प्रभारी देवनगर हरिओम अस्ताया, उनि वीरेंद्र विश्वकर्मा, गीता चौधरी, सउनि गणेश चौरसे, आर. शम्स, अजय राणा, सौरभ, राहुल, भरत दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- भैरव बाबा के प्राचीन स्थान पर विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी1
- Post by Vinod Mehra1
- Post by AM NEWS1
- Post by PS24NEWS1
- पानी भरता रहा, लोग चीखते रहे.. लाइफ जैकेट तब खुलें, जब मौत सामने थी जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि क्रूज में धीरे-धीरे पानी भरता रहा, लेकिन उस वक्त लोगों को संभलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अंदर फंसे लोग लगातार मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन हालात इतने तेजी से बिगड़े कि अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट्स तब खुले जब स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी थी और मौत सामने दिख रही थी। यह हादसा एक बार फिर जल पर्यटन सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करता है।1
- Post by मो। शादाब पत्रकार1
- Post by Vineet maheshwari1
- Post by Vinod Mehra2
- Post by PS24NEWS2