कुलदीप राठौर ने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने के लगाए आरोप, बोले लोकतंत्र में कौन वोट देगा, वह भी भाजपा तय कर रही चार राज्यों में हुए चुनाव के परिणाम के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार और भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है और सत्ता पक्ष का ध्यान केवल सरकार बनाने और गिराने की राजनीति तक सीमित रह गया है। राठौर ने आरोप लगाया कि हर चुनाव से पहले केंद्र सरकार विरोधियों पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों ईडी, सीबीआई और आयकर विभागका इस्तेमाल करती है। जो भी भाजपा के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे विभिन्न तरीकों से निशाना बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पांच राज्यों के चुनावों में भी ऐसा देखने को मिला, खासकर पश्चिम बंगाल में यह प्रक्रिया पहले से ही जारी थी। राठौर ने कहा कि एस.आई.आर का विरोध सभी विपक्षी दलों ने किया था और लगभग 25 लाख वोट काटे गए, जो भाजपा की जीत का बड़ा कारण बना। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की भूमिका निष्पक्ष नहीं दिखती और वह भाजपा के पक्ष में काम करता नजर आता है।उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहले ही इस मुद्दे को तथ्यों के साथ उठाया था, लेकिन भाजपा और निर्वाचन आयोग दोनों इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। लोकतंत्र में कौन वोट देगा, यह भी भाजपा तय कर रही है। जो वोट उनके पक्ष में हैं, उन्हें जोड़ा जा रहा है और जो नहीं हैं, उन्हें हटाया जा रहा है,” राठौर ने कहा कि भाजपा के प्रवक्ता खुले तौर पर निर्वाचन आयोग का बचाव कर रहे हैं, जिससे उसकी निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं। “अगर यही स्थिति रही तो आने वाले चुनावों की पारदर्शिता पर गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा,” उन्होंने चेतावनी दी। बाईट। कुलदीप राठौर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता राठौर ने यह भी दावा किया कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का फोकस सिर्फ चुनाव जीतने पर है, आम जनता की समस्याओं से उसका कोई सरोकार नहीं है। बाईट। कुलदीप राठौर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता राठौर ने आरोप लगाया कि भाजपा के साथ गठबंधन में रहने वाले नेता भी सुरक्षित नहीं हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने नीतीश कुमार का जिक्र किया और कहा कि बिहार में पहले साथ मिलकर सरकार बनाई गई, फिर रणनीति के तहत उन्हें हटाया गया। इसी तरह महाराष्ट्र में शिवसेना को तोड़कर सत्ता हासिल की गई। उन्होंने यह भी कहा कि अब भाजपा की नजर पंजाब पर है। ‘बाईट। कुलदीप राठौर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता राठौर ने कहा कि भाजपा सिर्फ राष्ट्रभक्ति के प्रवचन देती है, लेकिन जब देश की अस्मिता पर सवाल उठते हैं, तो वह चुप रहती है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राठौर ने कहा कि अमेरिक के राष्ट्रपति हमारे प्रधानमंत्री को छोटा साबित करने का प्रयास करते है। भारत का नरक तक की संज्ञा देते है लेकिन ये जवाब नहीं खोलते है। बाईट। कुलदीप राठौर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता
कुलदीप राठौर ने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने के लगाए आरोप, बोले लोकतंत्र में कौन वोट देगा, वह भी भाजपा तय कर रही चार राज्यों में हुए चुनाव के परिणाम के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार और भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है और सत्ता पक्ष का ध्यान केवल सरकार बनाने और गिराने की राजनीति तक सीमित रह गया है। राठौर ने आरोप लगाया कि हर चुनाव से पहले केंद्र सरकार विरोधियों पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों ईडी, सीबीआई और आयकर विभागका इस्तेमाल करती है। जो भी भाजपा के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे विभिन्न तरीकों से निशाना बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पांच राज्यों के चुनावों में भी ऐसा देखने को मिला, खासकर पश्चिम बंगाल में यह प्रक्रिया पहले से ही जारी थी। राठौर ने कहा कि एस.आई.आर का विरोध सभी विपक्षी दलों ने किया था और लगभग 25 लाख वोट काटे गए, जो भाजपा की जीत का बड़ा कारण बना। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की भूमिका निष्पक्ष नहीं दिखती और वह भाजपा के पक्ष में काम करता नजर आता है।उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहले ही इस मुद्दे को तथ्यों के साथ उठाया था, लेकिन भाजपा और निर्वाचन आयोग दोनों इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। लोकतंत्र में कौन वोट देगा, यह भी भाजपा तय कर रही है। जो वोट उनके पक्ष में हैं, उन्हें जोड़ा जा रहा है और
जो नहीं हैं, उन्हें हटाया जा रहा है,” राठौर ने कहा कि भाजपा के प्रवक्ता खुले तौर पर निर्वाचन आयोग का बचाव कर रहे हैं, जिससे उसकी निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं। “अगर यही स्थिति रही तो आने वाले चुनावों की पारदर्शिता पर गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा,” उन्होंने चेतावनी दी। बाईट। कुलदीप राठौर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता राठौर ने यह भी दावा किया कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का फोकस सिर्फ चुनाव जीतने पर है, आम जनता की समस्याओं से उसका कोई सरोकार नहीं है। बाईट। कुलदीप राठौर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता राठौर ने आरोप लगाया कि भाजपा के साथ गठबंधन में रहने वाले नेता भी सुरक्षित नहीं हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने नीतीश कुमार का जिक्र किया और कहा कि बिहार में पहले साथ मिलकर सरकार बनाई गई, फिर रणनीति के तहत उन्हें हटाया गया। इसी तरह महाराष्ट्र में शिवसेना को तोड़कर सत्ता हासिल की गई। उन्होंने यह भी कहा कि अब भाजपा की नजर पंजाब पर है। ‘बाईट। कुलदीप राठौर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता राठौर ने कहा कि भाजपा सिर्फ राष्ट्रभक्ति के प्रवचन देती है, लेकिन जब देश की अस्मिता पर सवाल उठते हैं, तो वह चुप रहती है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राठौर ने कहा कि अमेरिक के राष्ट्रपति हमारे प्रधानमंत्री को छोटा साबित करने का प्रयास करते है। भारत का नरक तक की संज्ञा देते है लेकिन ये जवाब नहीं खोलते है। बाईट। कुलदीप राठौर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता
- रायपुर रानी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी: 5 स्पेशल टीमें, 120 घंटे ऑपरेशन व 400 सीसीटीवी खंगालने के बाद पंचकूला पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार तीनों बद्दी स्थित नशा मुक्ति केन्द्र में बने थे दोस्त, वहां से छुट्टी मिलने के बाद फिर से करने लगे थे नशा नशे के सेवन के बाद हुई कहासुनी के बाद की हत्या, मृतक हरिन्द्र सिंह रैपिडो चालक के रूप में करता था कार्य वारदात में प्रयुक्त मृतक की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद, दोनों आरोपियों को आज 1 दिन के रिमांड के बाद जेल भेजा पंचकूला/ 05 मई:- पंचकूला पुलिस ने अपनी मुस्तैदी, तकनीकी दक्षता और सतत प्रयासों के दम पर एक ब्लाइंड मर्डर केस का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए महज कुछ ही दिनों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रायपुररानी क्षेत्र में दिनांक 28/29 अप्रैल 2026 की रात गांव खेतपराली पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। शव के पास किसी प्रकार का मोबाइल फोन या पहचान पत्र नहीं मिला था, जिससे यह मामला पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर के रूप में सामने आया। पुलिस ने तत्काल मौके को सुरक्षित करते हुए सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्रित किए। शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला के शवगृह में रखवाया गया तथा आसपास के क्षेत्रों, बस अड्डों और सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान के लिए व्यापक प्रयास किए गए। जांच के दौरान मृतक की पहचान हरिंदर सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी गांव तिड़ा, जिला मोहाली, पंजाब के रूप में हुई, जो पहले रैपिडो चालक के रूप में कार्य करता था। मृतक की पहचान उसके भाई सतिंदर सिंह द्वारा की गई। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर थाना रायपुररानी में धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज व क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 के इंचार्ज दलीप सिंह के नेतृत्व में 5 विशेष टीमों का गठन किया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने आगे बताया कि ब्लाइंड मर्डर होने के कारण जांच में कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन हमारी टीम ने अथक प्रयास करते हुए 120 घंटे चले ऑपरेशन में 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों व गुप्त सूचना के आधार पर 3 मई 2026 को दो आरोपियों संगम कुमार, उम्र 23 वर्ष और विजय कुमार उर्फ दीनानाथ, उम्र 35 वर्ष, दोनों निवासी मोहाली, को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। जांच में यह भी सामने आया कि मृतक और आरोपी आपस में दोस्त थे तथा तीनों नशे के आदी थे। ये पहले बद्दी (हिमाचल प्रदेश) के एक नशा मुक्ति केंद्र में साथ रहे थे, जहां से 11 अप्रैल को छुट्टी मिलने के बाद ये फिर संपर्क में आए और नशे का सेवन करने लगे। 28 अप्रैल को नया गांव में तीनों ने मिलकर नशा किया, जिसके दौरान आपसी कहासुनी हो गई। मृतक हरिंदर सिंह को ओवरडोज देने के कारण वह बेसुध हो गया। जिसके बाद उसके निजी अंगों पर भी चोट पहुंचाई। इसके बाद वे उसे स्विफ्ट डिजायर कार में डालकर खेतपराली पुल के पास ले गए और करीब 120 फीट की ऊंचाई से नीचे फेंक दिया, ताकि उसकी मृत्यु सुनिश्चित हो सके। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है, जिसमें खून के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा खून से सने कपड़े, अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य तथा वह स्थान भी बरामद किया गया जहां आरोपियों ने मृतक की पगड़ी और जूते फेंके थे। आरोपियों को 4 मई को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया, जिसके दौरान कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए। आज दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज का बयान: यह मामला पूरी तरह ब्लाइंड था, लेकिन हमारी टीमों ने अत्यंत प्रोफेशनल तरीके से कार्य करते हुए सीमित सुरागों को मजबूत साक्ष्यों में बदला। 400 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी इनपुट से इस केस को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। पंचकूला पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी अपराध को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, हम समाज से भी अपील करते हैं कि नशे जैसी बुराई से दूर रहें, क्योंकि यह न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे समाज के लिए घातक साबित हो सकती है।1
- Post by Dev Raj Thakur1
- नाचन के डॉ. संजय कुमार को दूसरी बार Switzerland से Honorary Doctorate | Himachal Pride News1
- सैंज मेला की पहली सांस्कृतिक संध्या में बाबा बालक नाथ कंस्ट्रक्शन कंपनी क़े प्रबंध निदेशक चंदन सेठ पधारे मुख्य अतिथि, मेला कमेटी ने किया भव्य स्वागत1
- Post by Himachal Punjab News1
- Ner chowk-car haadse me ek hi gaon palahi ke 3 yuvakon ki dardnaak mrityu aur 2 gambhir ghaayal halat men 😭😭😭😭😭😭😭😭1
- Post by Dev Raj Thakur1
- यह रहा आपके न्यूज़ पोस्ट के लिए आकर्षक Facebook Caption 👇 🌟 रिवालसर की बेटी का अंतरराष्ट्रीय जलवा! 🇮🇳🥈 मंडी जिले के रिवालसर की होनहार खिलाड़ी काव्यांशी ठाकुर ने काठमांडू में आयोजित 7वीं एशियाई सावाते चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर पूरे हिमाचल का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से आने वाली काव्यांशी ने अपनी मेहनत, लगन और जुनून के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। 💪🔥 👏 पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर, हर कोई कर रहा है इस बेटी पर गर्व! ✨ यह सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए बनेगी प्रेरणा 👉 आप भी काव्यांशी को बधाई दें और इस पोस्ट को शेयर करें1
- सैंज 5 मई (बुद्धि सिंह) जिला स्तरीय श्री लक्ष्मी नारायण सैंज मेला आयोजन में दुसरे दिन झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी। घाटी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों,महिला मंडलो,स्वंय सहायता समूह, के सामुहिक सहयोग से झांकियों का आयोजन किया गया। झांकियों का शुभारंभ समाज सेवी प्रेम मेहता ने हरी झंडी दिखाकर किया। झांकियों में 27 दलों ने भाग लेकर विविध संस्कृति की मनमोहक झलक पेश की । मेले में झांकियों का आयोजन करने पर घाटी जनता में खुशी की लहर दिखी और झांकियों को देखने के लिए नालागढ़ से लेकर सैंज बजार होते हुए मेला मैदान तक लोगों की भीड़ लगी रही। झांकियों मेें जहां देव परंपरा की झलक भी देखने को मिली वहीं लुप्त हो रही संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, मतदाता जागरूकता, नशा निवारण को लेकर भी प्रतिभागियों ने झांकियों के माध्यम से जनता को जागरूक किया। झांकियों में सीसे स्कूल सैंज1