logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजमगढ़ के प्रधान ने टोलकर्मी से की मारपीट सुल्तानपुर के भेलारा टोल प्लाजा पर विवाद, FIR दर्ज सुल्तानपुर के अखंड नगर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्थित भेलारा टोल प्लाजा पर आजमगढ़ के एक ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने टोलकर्मी से मारपीट और दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने इस मामले में तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं। यह घटना 10 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे हुई। आजमगढ़ के ग्राम भदौरा के प्रधान सुरेश यादव अपने 3-4 साथियों के साथ कार से आजमगढ़ की ओर से टोल प्लाजा पर पहुंचे थे। यहां उनका टोलकर्मी अतुल विश्वकर्मा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सुरेश यादव और उनके साथियों ने अतुल विश्वकर्मा के साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार भी किया। घटना के बाद टोलकर्मी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है और विधिक कार्यवाही जारी है।

10 hrs ago
user_Navbharat Times
Navbharat Times
Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

आजमगढ़ के प्रधान ने टोलकर्मी से की मारपीट सुल्तानपुर के भेलारा टोल प्लाजा पर विवाद, FIR दर्ज सुल्तानपुर के अखंड नगर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्थित भेलारा टोल प्लाजा पर आजमगढ़ के एक ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने टोलकर्मी से मारपीट और दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने इस मामले में तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं। यह घटना 10 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे हुई। आजमगढ़ के ग्राम भदौरा के प्रधान सुरेश यादव अपने 3-4 साथियों के साथ कार से आजमगढ़ की ओर से टोल प्लाजा पर पहुंचे थे। यहां उनका टोलकर्मी अतुल विश्वकर्मा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सुरेश यादव और उनके साथियों ने अतुल विश्वकर्मा के साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार भी किया। घटना के बाद टोलकर्मी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है और विधिक कार्यवाही जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पत्रकार परिवार पर दबंगों के तांडव की पोस्ट को पुलिस ने बताया भ्रामक, दोनों पक्षों में पानी निकासी को लेकर था विवाद सुलतानपुर। थाना धम्मौर क्षेत्र के ग्राम बनकेपुर में पत्रकार परिवार पर दबंगों के तांडव से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट को पुलिस ने जांच के बाद असत्य बताया है। पुलिस के अनुसार, मामले में दोनों पक्ष आपस में सगे भाई हैं और बंटवारे के बाद पानी की निकासी को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक, हरिराम ने 112 नंबर पर सूचना दी थी कि उनके विपक्षियों द्वारा पानी की निकासी बंद कर दी गई है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच बंटवारे के बाद पानी निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने मौके पर विवाद का समाधान कराया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई की। वहीं, सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट में पत्रकार परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने, बुजुर्ग का गला दबाने तथा हसिया-कुल्हाड़ी लेकर घेराबंदी किए जाने जैसे आरोप लगाए गए थे। पुलिस जांच में इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने इन तथ्यों को पूर्णतया असत्य बताते हुए सिरे से खारिज किया है। पुलिस के अनुसार, वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। एहतियात के तौर पर पाबंदी की कार्रवाई की गई है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने पुलिस का पक्ष स्पष्ट करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित आरोपों की जांच की गई है। जांच में मामला सगे भाइयों के बीच पानी निकासी के विवाद का पाया गया है और वायरल पोस्ट में लगाए गए गंभीर आरोप तथ्यहीन हैं।
    1
    पत्रकार परिवार पर दबंगों के तांडव की पोस्ट को पुलिस ने बताया भ्रामक, दोनों पक्षों में पानी निकासी को लेकर था विवाद
सुलतानपुर। थाना धम्मौर क्षेत्र के ग्राम बनकेपुर में पत्रकार परिवार पर दबंगों के तांडव से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट को पुलिस ने जांच के बाद असत्य बताया है। पुलिस के अनुसार, मामले में दोनों पक्ष आपस में सगे भाई हैं और बंटवारे के बाद पानी की निकासी को लेकर विवाद हुआ था।
पुलिस के मुताबिक, हरिराम ने 112 नंबर पर सूचना दी थी कि उनके विपक्षियों द्वारा पानी की निकासी बंद कर दी गई है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच बंटवारे के बाद पानी निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने मौके पर विवाद का समाधान कराया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई की।
वहीं, सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट में पत्रकार परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने, बुजुर्ग का गला दबाने तथा हसिया-कुल्हाड़ी लेकर घेराबंदी किए जाने जैसे आरोप लगाए गए थे। पुलिस जांच में इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने इन तथ्यों को पूर्णतया असत्य बताते हुए सिरे से खारिज किया है।
पुलिस के अनुसार, वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। एहतियात के तौर पर पाबंदी की कार्रवाई की गई है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने पुलिस का पक्ष स्पष्ट करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित आरोपों की जांच की गई है। जांच में मामला सगे भाइयों के बीच पानी निकासी के विवाद का पाया गया है और वायरल पोस्ट में लगाए गए गंभीर आरोप तथ्यहीन हैं।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 min ago
  • सुलतानपुर में युवती ब्लैकमेलिंग से परेशान 2 युवकों पर अश्लील वीडियो बनाने और शादी तुड़वाने का आरोप, केस दर्ज सुलतानपुर के बंधुआकलां थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने गांव के ही दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया, पैसों की उगाही की और उसकी शादी तुड़वा दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 20 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कुछ माह पूर्व जब वह अपने घर में स्नान कर रही थी, तब गांव के ही मो० शफीक और चाँद ने छुपकर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद दोनों आरोपी पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता द्वारा विरोध करने और परिजनों को बताने की बात कहने पर आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दो माह पूर्व आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता से 20,000 रुपये नकद भी ऐंठ लिए थे। पीड़िता की शादी 21 नवंबर को बल्दीराय थाना अंतर्गत एक गांव में तय हुई थी। आरोपियों ने पीड़िता के मंगेतर को फोन करके उसके फोटो व वीडियो होने की बात कही, जिसके कारण पीड़िता का रिश्ता टूट गया। शादी टूट जाने और लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने बंधुआकलां थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक (SI) धर्मेंद्र कुमार सरोज को सौंपी गई है।
    1
    सुलतानपुर में युवती ब्लैकमेलिंग से परेशान
2 युवकों पर अश्लील वीडियो बनाने और शादी तुड़वाने का आरोप, केस दर्ज
सुलतानपुर के बंधुआकलां थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने गांव के ही दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया, पैसों की उगाही की और उसकी शादी तुड़वा दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
20 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कुछ माह पूर्व जब वह अपने घर में स्नान कर रही थी, तब गांव के ही मो० शफीक और चाँद ने छुपकर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद दोनों आरोपी पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे।
पीड़िता द्वारा विरोध करने और परिजनों को बताने की बात कहने पर आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दो माह पूर्व आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता से 20,000 रुपये नकद भी ऐंठ लिए थे।
पीड़िता की शादी 21 नवंबर को बल्दीराय थाना अंतर्गत एक गांव में तय हुई थी। आरोपियों ने पीड़िता के मंगेतर को फोन करके उसके फोटो व वीडियो होने की बात कही, जिसके कारण पीड़िता का रिश्ता टूट गया।
शादी टूट जाने और लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने बंधुआकलां थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक (SI) धर्मेंद्र कुमार सरोज को सौंपी गई है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दिनांक 6 अगस्त थाना अखंडनगर, जनपद सुल्तानपुर में संविदा कर्मचारी श्री जितेन्द्र कुमार की बिजली के पोल से चिपककर मृत्यु हो गई दिनांक 6 अगस्त थाना अखंडनगर, जनपद सुल्तानपुर में संविदा कर्मचारी श्री जितेन्द्र कुमार की बिजली के पोल से चिपककर मृत्यु हो गई
    1
    दिनांक 6 अगस्त थाना अखंडनगर, जनपद सुल्तानपुर में संविदा कर्मचारी श्री जितेन्द्र कुमार की बिजली के पोल से चिपककर मृत्यु हो गई
दिनांक 6 अगस्त थाना अखंडनगर, जनपद सुल्तानपुर में संविदा कर्मचारी श्री जितेन्द्र कुमार की बिजली के पोल से चिपककर मृत्यु हो गई
    user_Vibha Vibha
    Vibha Vibha
    Court reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बरौंसा चौराहे पर यात्री सुविधाओं का अभाव, धूप में बसों का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राएं जयसिंहपुर क्षेत्र का व्यस्त बरौंसा चौराहा आज भी मूलभूत यात्री सुविधाओं से वंचित है। यहां से सुल्तानपुर मुख्यालय, कादीपुर, शाहगंज और बलिया सहित विभिन्न मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। मंगलवार को भी तेज धूप में कई स्कूली व कॉलेज के छात्र-छात्राएं और राहगीर सड़क किनारे बसों का इंतजार करते देखे गए।बरसात के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि यात्रियों के लिए न तो बारिश से बचने के लिए पर्याप्त शेड है और न ही बैठने की कोई उचित व्यवस्था।स्थानीय निवासियों के अनुसार, बरौंसा चौराहा लंबे समय से आवागमन का एक प्रमुख केंद्र रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां से विभिन्न गंतव्यों के लिए यात्रा करते हैं। हालांकि, अब तक यहां एक व्यवस्थित बस स्टैंड या यात्री प्रतीक्षालय की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस अभाव के कारण यात्रियों, विशेषकर छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से बरौंसा चौराहे पर व्यवस्थित बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। उद्योग व्यापार मंडल के विधिक सलाहकार एडवोकेट संजय गुप्ता ने बताया कि बस स्टैंड और बैठने की व्यवस्था न होने के कारण छात्र-छात्राएं और अन्य यात्री सड़क पर खड़े होने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। व्यापारी धर्मेंद्र वर्मा ने कहा कि यात्रियों के सड़क पर खड़े होने के कारण डग्गामार वाहनों की भरमार हो गई है। ये वाहन दुकानों के सामने खड़े हो जाते हैं, जिससे व्यापार में भी समस्या आ रही है। चौक निवासी व्यापारी विनोद मोदनवाल ने चिंता व्यक्त की कि सड़क पर खड़े रहने से सड़क दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है।
    2
    बरौंसा चौराहे पर यात्री सुविधाओं का अभाव, धूप में बसों का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राएं

जयसिंहपुर क्षेत्र का व्यस्त बरौंसा चौराहा आज भी मूलभूत यात्री सुविधाओं से वंचित है। यहां से सुल्तानपुर मुख्यालय, कादीपुर, शाहगंज और बलिया सहित विभिन्न मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। मंगलवार को भी तेज धूप में कई स्कूली व कॉलेज के छात्र-छात्राएं और राहगीर सड़क किनारे बसों का इंतजार करते देखे गए।बरसात के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि यात्रियों के लिए न तो बारिश से बचने के लिए पर्याप्त शेड है और न ही बैठने की कोई उचित व्यवस्था।स्थानीय निवासियों के अनुसार, बरौंसा चौराहा लंबे समय से आवागमन का एक प्रमुख केंद्र रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां से विभिन्न गंतव्यों के लिए यात्रा करते हैं। हालांकि, अब तक यहां एक व्यवस्थित बस स्टैंड या यात्री प्रतीक्षालय की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस अभाव के कारण यात्रियों, विशेषकर छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से बरौंसा चौराहे पर व्यवस्थित बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है।
उद्योग व्यापार मंडल के विधिक सलाहकार एडवोकेट संजय गुप्ता ने बताया कि बस स्टैंड और बैठने की व्यवस्था न होने के कारण छात्र-छात्राएं और अन्य यात्री सड़क पर खड़े होने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। व्यापारी धर्मेंद्र वर्मा ने कहा कि यात्रियों के सड़क पर खड़े होने के कारण डग्गामार वाहनों की भरमार हो गई है। ये वाहन दुकानों के सामने खड़े हो जाते हैं, जिससे व्यापार में भी समस्या आ रही है। चौक निवासी व्यापारी विनोद मोदनवाल ने चिंता व्यक्त की कि सड़क पर खड़े रहने से सड़क दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है।
    user_दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सुल्तानपुर जिला अधिकारी द्वारा झटका मशीन को नियमानुसार जप्त करने के संदर्भ में बाइट सुल्तानपुर जिलाधिकारी ने झटका मशीन के मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पांचो तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पहुंच कर नियमानुसार कार्यवाही की है, इस संदर्भ में बाइट
    1
    सुल्तानपुर जिला अधिकारी द्वारा झटका मशीन को नियमानुसार जप्त करने के संदर्भ में बाइट 
सुल्तानपुर जिलाधिकारी ने झटका मशीन के मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पांचो तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पहुंच कर नियमानुसार कार्यवाही की है, इस संदर्भ में बाइट
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सुलतानपुर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैगापुर स्थित पंचायत भवन में ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी समेत अन्य सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पैगापुर पंचायत भवन में चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच सुलतानपुर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैगापुर स्थित पंचायत भवन में ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी समेत अन्य सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। मामले में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
    1
    सुलतानपुर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैगापुर स्थित पंचायत भवन में ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी समेत अन्य सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है।
पैगापुर पंचायत भवन में चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
सुलतानपुर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैगापुर स्थित पंचायत भवन में ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी समेत अन्य सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। मामले में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 min ago
  • jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai. Sri Ram. jai bajrangbali
    1
    jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai.   Sri Ram.  jai bajrangbali
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.