Shuru
Apke Nagar Ki App…
निजी स्कूलों की 1 लाख तक फीस के बीच सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी CBSE स्कूलों में नहीं बढ़ेगा फीस का बोझ
Surender Thakur
निजी स्कूलों की 1 लाख तक फीस के बीच सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी CBSE स्कूलों में नहीं बढ़ेगा फीस का बोझ
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- टौणी देवी में तनाव, इंसानियत दिखाने गए स्थानीय युवकों पर बाहरी राज्य के ट्रक चालक ने लहराई तलवार, sujanpur : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के टौणी देवी क्षेत्र में बुधवार रात उस समय माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया, जब बाहरी राज्य से आए एक ट्रक (लारी) चालक ने स्थानीय युवकों पर कथित तौर पर तलवार लहरा दी। घटना पुलिस चौकी के बिल्कुल नजदीक घटित हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के वाहन से तलवार और लाठी बरामद कीं। हालांकि, बाद में क्षेत्र के एक व्यवसायी के बीच-बचाव के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। मदद करने गए युवकों पर तानी तलवार यह पूरा घटनाक्रम बुधवार रात करीब 10:00 बजे टौणी देवी पुलिस चौकी के पास ही हुआ। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय युवक इंसानियत के नाते बाहरी राज्य से आए ट्रक (लारी)चालक के पास उसका हालचाल जानने और खाने-पीने के बारे में पूछने गए थे। लेकिन चालक ने उन पर हमला करने के इरादे से तलवार निकाल ली। युवकों के शोर मचाने पर तुरंत भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली, तो गाड़ी के अंदर से एक तलवार और लाठी बरामद हुईं। व्यवसायी के हस्तक्षेप से टला विवाद, हुआ समझौता बताया जा रहा है कि यह चालक टौणी देवी के ही एक स्थानीय व्यवसायी के लिए गाड़ी में मार्बल और टाइल्स लेकर पहुंचा था। घटना के बाद जब माहौल बिगड़ने लगा, तो उक्त प्रमुख व्यवसायी ने मामले में हस्तक्षेप किया। व्यवसायी के बीच-बचाव और समझाने-बुझाने के उपरांत दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया।समझौता हो जाने के कारण इस मामले में पुलिस के पास कोई आधिकारिक शिकायत या मामला (FIR) दर्ज नहीं हो सका है। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है।1
- कुटलैहड़ क्षेत्र के थानाकला बाबा सिद्ध चानो मंदिर के हैडपंप में डाली मोटर, पानी की समस्या का स्थायी समाधान पुजारी और ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा के समक्ष रखी थी समस्या, तत्काल कार्रवाई से मिली राहत बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के थानाकला स्थित प्रसिद्ध बाबा सिद्ध चानो मंदिर में पानी की समस्या का स्थायी समाधान कर दिया गया है। मंदिर के हैडपंप में मोटर डालकर पानी की व्यवस्था सुचारू कर दी गई है। विधायक विवेक शर्मा के समक्ष मंदिर के पुजारी एवं ग्रामीणों ने पानी की समस्या को प्रमुखता से रखा था, जिस पर विधायक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। अब हैडपंप में मोटर डाले जाने से मंदिर परिसर में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है।बाबा सिद्ध चानो मंदिर थानाकला क्षेत्र का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर के आसपास करीब एक दर्जन परिवार भी रहते हैं। ऐसे में पानी की नियमित व्यवस्था न होने के कारण मंदिर के पुजारी, श्रद्धालुओं तथा स्थानीय परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। श्रद्धालुओं और आसपास रहने वाले परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत, पानी की समस्या को लेकर मंदिर के पुजारी और ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा से मुलाकात कर उन्हें अपनी परेशानी से अवगत करवाया था। ग्रामीणों ने बताया था कि मंदिर में श्रद्धालुओं की लगातार आवा जाही रहती है और पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से सभी को परेशानी झेलनी पड़ रही है,विधायक विवेक शर्मा ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का भरोसा दिया था। इसके बाद संबंधित विभाग के माध्यम से हैडपंप में मोटर डालने का कार्य करवाया गया। मोटर स्थापित होने के बाद अब हैडपंप से पानी की आपूर्ति आसानी से हो सकेगी। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ मंदिर के आसपास रहने वाले परिवारों को भी बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा का जताया आभार, मंदिर की पानी की समस्या का समाधान होने के बाद मंदिर के पुजारी एवं ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने विधायक के समक्ष अपनी समस्या रखी थी और विधायक ने बिना किसी देरी के समस्या का समाधान करवाया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि द्वारा लोगों की समस्याओं को सुनकर तत्काल कार्रवाई करना क्षेत्र की जनता के लिए राहत की बात है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता है। मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक सुविधाओं को मजबूत किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों द्वारा उनके समक्ष जो भी समस्या रखी जाती है, उसे संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर जल्द से जल्द हल करवाने का प्रयास किया जा रहा है। बाबा सिद्ध चानो मंदिर में हैडपंप पर मोटर लगने से अब पानी की समस्या दूर होने की उम्मीद है। इससे मंदिर प्रबंधन, पुजारी, स्थानीय परिवारों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।1
- 22वें दिन भी भूख हड़ताल जारी, आक्रोशित ABVP ने तकनीकी विश्वविद्यालय में की तालाबंदी 22वें दिन भी भूख हड़ताल जारी, आक्रोशित ABVP ने तकनीकी विश्वविद्यालय में की तालाबंदी1
- मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से ऊना के 399 बच्चों को लाभ ऊना। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत ऊना जिला में अब तक 399 पात्र बच्चों को लाभान्वित किया गया है, जिन पर 4.99 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में आयोजित 22वीं जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। वित्त वर्ष 2026-27 में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 2,267 लाभार्थियों को 3.26 करोड़, मुख्यमंत्री शगुन योजना में 335 परिवारों को 1.03 करोड़ तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 283 परिवारों को 1.44 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गई है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से मिले। उन्होंने पोषण माह के दौरान भी जागरूकता गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए।1
- himachal punjab Tv #himachalpunjabtv #nangal dam डॉक्टर सुभाष शर्मा1
- चिट्टे के साथ सप्लायर पकड़ा, बिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : त्रिलोक जम्वाल बिलासपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चिट्टे के साथ एक सप्लायर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई को सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिलोक जम्वाल ने पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताया है। त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके। उन्होंने पुलिस से नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने और उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज के प्रत्येक वर्ग को पुलिस और प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। सूचना मिलने पर लोग तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।1
- विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर चंबा में ली जागरूकता की शपथ सीएमओ चंबा समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया आत्महत्या रोकथाम का संकल्प सुरेंद्र ठाकुर चंबा। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2026 के अवसर पर जिला चंबा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आत्महत्या की रोकथाम को लेकर शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने, जरूरतमंद व्यक्तियों को समय पर सहयोग और उचित सहायता उपलब्ध करवाने तथा समाज में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर खुलकर बातचीत को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मानसिक परेशानियों से जूझ रहे व्यक्ति को अकेला महसूस न होने देना और समय रहते सहयोग व विशेषज्ञ सहायता तक पहुंच सुनिश्चित करना बेहद महत्वपूर्ण है। परिवार, मित्रों और समाज की संवेदनशील भूमिका ऐसे समय में महत्वपूर्ण हो सकती है। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का उद्देश्य आत्महत्या की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देना है।1
- the temple is located shankaracharja mandir hill over looking dal lake 5 km.long after srinagar kashmir. mr Nazir Ahmad Sofi1
- किन्नौर:-पोषपा में ब्रेक फेल होने से सतलुज में गिरने से बची HRTC बस ▪️10 यात्री थे सवार , देखिए वीडियो1