नई नाथ धाम मंदिर के आसपास हो रहे अतिक्रमण को उपखंड अधिकारी दीपक खटाना के नेतृत्व में हटाया रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित नई नाथ धाम मंदिर स्थित नई नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनारायण मीणा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी दीपक खटाना को आने वाले मेले की व्यवस्था को लेकर बताया कि मंदिर के आसपास कई दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है और सड़क के बारे मे व पार्किंग की व्यवस्था अन्य कई तरह की जानकारी दी इस मौके पर उपखंड अधिकारी दीपक खटाना द्वारा मंगलवार को मौके पर ही मंदिर के आसपास जो भी दुकानदार या अन्य कोई व्यक्ति जिन्होंने अतिक्रमण कर रखा है उनको जे सी बी की सहायता से हटवाया इसी के साथ ही राम जानकी मंदिर के पास भी उपखंड अधिकारी दीपक खटाना के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार द्वारा जेसीबी की सहायता से जो बीच में पत्थर पड़े हुए थे उनको साइड में करवाया क्यों कि हर वर्ष सावन माह के मेले में राम जानकी मंदिर में बालाजी मित्र मंडल व सभी ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है जो कि दो दिवसीय चलता है इस दौरान मंदिर के पुजारी महंत श्री श्री 1008 श्री परमेश्वर दास मुनि महाराज व बालाजी मित्र मंडल टीम के सदस्यों द्वारा बीच में से पत्थर हटाने के बारे में उपखंड अधिकारी व वन विभाग के अधिकारी को भी अवगत करवाया था कि यहां पर हर वर्ष सावन के मेले के दौरान दो दिवसीय विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है इस मौके पर नई नाथ सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष रामनारायण मीणा, सीताराम पंचोली,अन्य सदस्यों द्वारा ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार ने मौके पर ही जाकर जे सी बी की सहायता से पत्थर को हटवाया जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य बजरंग लाल बोहरा, सीताराम पंचोली, मंगलनाथ योगी, रायसिंह गुर्जर देवरी, गिर्राज पोसवाल,रामनारायण कोटोत्या,शंभुदयाल जांगिड़, सरपंच प्रतिनिधि राजेश महंत अन्य लोग मौजूद थे इस मौके पर मेले की व्यवस्था को लेकर नई नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा सभी विभाग को अवगत करा दिया जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो

- 7 दिन में मांगें नहीं मानीं तो CM हाउस का घेराव और राजस्थान बंद का आह्वान: महिपाल सिंह मकराना #अधिकार #न्याय #जनआवाज #लोकतंत्र #CityCablenewsjaipur1
- मंत्री जी के घर जाने के लिए कालवाड़ रोड पे शुरू हुई नाव की सेवा मंत्री जी के घर जाने के लिए कालवाड़ रोड पे शुरू हुई नाव की सेवा1
- 🛑 जस्ट जयपुर लाइव | जयपुर ब्रेकिंग न्यूज़ 🛑 जयपुर, 3 अगस्त 2026 आज जयपुर शहर में विद्यार्थियों का उत्साह देखने को मिला। रावण गेट से सुबह लगभग 11:00 बजे एक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। रैली रावण गेट, झोटवाड़ा, खातीपुरा और चोमू पुलिया सहित विभिन्न मार्गों से होकर निकली। इसमें जयपुर के साथ-साथ बाहर से आए हुए विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान रैली शांतिपूर्ण रही और अनुशासन के साथ आगे बढ़ी। हालांकि, रैली के कारण कुछ समय के लिए कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। इससे आमजन को आने-जाने में थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रशासन की निगरानी में स्थिति सामान्य बनी रही। मीडिया प्रभारी: ओम सिंह खींची जस्ट जयपुर लाइव 24×71
- मूसलाधार बारिश के बीच राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ का खुला अधिवेशन सम्पन्न, लंबित मांगों पर बड़े आंदोलन का ऐलान राजकीय केंद्रीय मुख्यालय, सरदार पटेल मार्ग स्थित राजकीय मुद्रणालय में सोमवार को राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ, जयपुर जिला का खुला अधिवेशन मूसलाधार बारिश के बीच आयोजित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने की, जबकि संचालन गिरिराज सोनी ने किया। अधिवेशन में मंत्रालयिक संवर्ग से जुड़ी विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। कर्मचारियों ने पदोन्नति में बिना शर्त दो वर्ष की छूट, द्वितीय पदोन्नति पर ग्रेड पे 4200 रुपये स्वीकृत करने, ग्रेड पे 4800 एवं उससे ऊपर के सभी पदों को राज्य सेवा में शामिल करने तथा संस्थापन अधिकारी का पदनाम बदलकर उप निदेशक (प्रशासन) करने और अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) का नया पद सृजित करने की मांग उठाई। सरकार द्वारा पदोन्नति आदेश जारी करने में हो रही देरी और कर्मचारियों की मांगों की लगातार अनदेखी पर अधिवेशन में कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार पर दबाव बनाने के लिए प्रत्येक विभाग में गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी और प्रदेशव्यापी व्यापक आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत जल्द ही जयपुर में गेट मीटिंग्स प्रारंभ की जाएंगी। अधिवेशन के दौरान जयपुर जिला शाखा के अध्यक्ष पद के चुनाव में राहुल यादव एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण उन्हें निर्विरोध राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ, जिला जयपुर का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम को गजेंद्र सिंह राठौड़, शेर सिंह यादव, देवेंद्र सिंह नरुका, छोटू राम मीणा, गिरिराज सोनी, चंद्रशेखर, शैतान सिंह, प्रदीप अजमेरा, प्रेम जारवाल, अशोक, प्रकाश यादव, रामनरेश, सर्वेश्वर शर्मा, राहुल यादव, अजय वीर सिंह, फतेह बहादुर और शशिकांत शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग करते हुए संगठन की एकजुटता बनाए रखने और आगामी आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।1
- लालसोट : विधायक रामबिलास मीणा के 50वें जन्मदिवस पर पूजा-हवन व पौधरोपण, दीर्घायु की कामना विधायक रामबिलास मीणा के 50वें जन्मदिवस पर कपिल आश्रम फाउंडेशन, लालसोट में पूजा-अर्चना, हवन एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संतों के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम में विधायक की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में आश्रम से जुड़े संत, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।2
- कल के प्रदर्शन में एक रावणा राजपूत भाई देवराज सिंह पलाडा कालवाड़ बायपास पर पुलिस की भिड़ंत में घबरा कर गिर गए थे उनको हॉस्पिटल ले जाया गया उनकी मोत हो गई।1
- 🚣 नाव यात्रा!! 📍 कालवाड़ रोड, झोटवाड़ा विधानसभा से नाव यात्रा निकालकर जनता को बताया गया कि ड्रेनेज, सीवरेज और बेहतर सड़कें कोई सुविधा नहीं, बल्कि हर नागरिक का अधिकार हैं। 🌧️ जब सड़कें नदी बन जाएँ, तो नाव नहीं—विकास चाहिए। 🛣️ सड़क | 💧 सीवरेज | 🌊 ड्रेनेज ✊ हमारा अधिकार! #झोटवाड़ा #कालवाड़रोड #नावयात्रा #जनजागरण #CityCablenewsjaipur1
- बागावास चौरासी (विराटनगर) स्थित श्री परमानन्द जी महाराज के पावन समाधि स्थल पर वार्षिक विशाल मेले एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया । इस धार्मिक उत्सव में पूज्य संतों के प्रति अगाध श्रद्धा व्यक्त करने के लिए आस-पास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। फुलचंद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री परमानन्द जी महाराज के समाधि स्थल पर इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर आमंत्रित कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिस पर श्रोता भावविभोर होकर झूम उठे। पूरा परिसर पूज्य संतों के जयकारों और भक्तिमय भजनों से दिनभर गुंजायमान रहा । सुबह की पहली किरण के साथ ही समाधि स्थल पर भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूरी निष्ठा के साथ कतारबद्ध होकर संतों की समाधि के दर्शन किए, मत्था टेका और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। दर्शन के उपरांत सभी भक्तों ने सुव्यवस्थित ढंग से भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया। कालुराम रूण्डला, रामस्वरूप शर्मा, रामलाल, फुलचंद भावरिया,नाथु, जगदीश रूण्डला ,राजु लाल,जितेंद्र,संजय प्रजापत,पंकज कुमार,मोहित,जयराम वर्मा, साधुराम मीणा, धर्मपाल मीणा, अजय सहित हजारों कि संख्या पहुंचे1
- चौमूं रींगस सड़क मार्ग स्थित ठीकरिया के पास बीती रात चलती कार बनी आग का गोला,चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर बचाई जान चौमूं-रींगस सड़क मार्ग पर स्थित ठीकरिया के पास बीती रात एक चलती कार में अचानक आग लगने का मामला सामने आया हैं। अचानक सड़क पर कार का गोला बन गई। जिसके बाद आस पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में चलते-चलते अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। चालक ने तत्काल कार रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर कबाड़ हो चुकी थी। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के चलते कुछ समय के लिए चौमूं-रींगस मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। वहीं पुलिस ने क्रेन की सहायता से गाड़ी को साइड में हटाकर यातायात को सुचारू करवाया हालांकि पुलिस का कहना है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई हैं।1