Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली जिला के बछरावा में दहेज लोभियों ने शादी की खुशियां मातम में बदल दी रायबरेली दहेज लोभियों ने शादी की खुशियां मातम में बदल दी दहेज में मोटरसाइकिल व अंगूठी न मिलने पर नाराज हुआ दूल्हा दहेज न मिलने से नाराज दूल्हे ने लड़की के भाई के सिर पर किया तलवार से वार भाई घायल विवाद के बाद बारात लेकर दूल्हा फरार बछरावा थाना क्षेत्र के देवीखेड़ा मजरे राघवपुर का हैं पूरा मामला।
Sujeet kumar
रायबरेली जिला के बछरावा में दहेज लोभियों ने शादी की खुशियां मातम में बदल दी रायबरेली दहेज लोभियों ने शादी की खुशियां मातम में बदल दी दहेज में मोटरसाइकिल व अंगूठी न मिलने पर नाराज हुआ दूल्हा दहेज न मिलने से नाराज दूल्हे ने लड़की के भाई के सिर पर किया तलवार से वार भाई घायल विवाद के बाद बारात लेकर दूल्हा फरार बछरावा थाना क्षेत्र के देवीखेड़ा मजरे राघवपुर का हैं पूरा मामला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थाना मानिकपुर क्षेत्रान्तर्गत घटित घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा 01 और अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय ने क्या कहा देखें।1
- *रायबरेली में दहेज के लालच ने शादी की खुशियां बदलीं मातम में, दूल्हे ने तलवार से किया हमला* _बछरावां के देवीखेड़ा में मोटरसाइकिल-अंगूठी न मिलने पर भड़का दूल्हा, लड़की के भाई का सिर फोड़ा, बारात लेकर फरार_ *रायबरेली।* बछरावां थाना क्षेत्र के देवीखेड़ा मजरे राघवपुर में दहेज के लोभ ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शादी की शहनाई बजने से पहले ही घर में मातम पसर गया। आरोप है कि दहेज में मोटरसाइकिल और सोने की अंगूठी न मिलने से नाराज दूल्हे ने कहासुनी के बाद तलवार निकाल ली और लड़की के भाई के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी बछरावां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वारदात के बाद दूल्हा बारात समेत मौके से फरार हो गया। घटना मंगलवार देर शाम की है। देवीखेड़ा निवासी रामकुमार की बेटी की बारात हरचंदपुर थाना क्षेत्र से आई थी। द्वारचार और जयमाल की रस्म शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। कन्यादान से पहले दूल्हे पक्ष ने दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और सोने की अंगूठी की मांग रख दी। लड़की के पिता ने असमर्थता जताई तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर नशे में धुत दूल्हा आगबूला हो गया। उसने गाड़ी से तलवार निकाल ली और बीच-बचाव कर रहे दुल्हन के भाई शिवम, उम्र 22 वर्ष, के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। खून से लथपथ शिवम जमीन पर गिर पड़ा। शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। महिलाएं और बच्चे दहशत में आ गए। अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दूल्हा और उसके साथी गाड़ियों में बैठकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची बछरावां पुलिस ने घायल शिवम को तुरंत सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लड़की के पिता रामकुमार की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बछरावां थानाध्यक्ष ने बताया, "दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हे द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी दूल्हे और उसके परिजनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।" पुलिस ने मौके से खून से सनी तलवार भी बरामद की है। इस शर्मनाक घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने दहेज जैसी कुप्रथा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दुल्हन के हाथों में लगी मेहंदी सूखने से पहले ही भाई अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। महिला संगठनों ने भी घटना की निंदा की है। उनका कहना है कि दहेज लेना और देना दोनों कानूनन अपराध है, फिर भी समाज में ऐसी घटनाएं रुक नहीं रही हैं। प्रशासन को दहेज लोभियों पर ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए जो नजीर बने। फिलहाल पुलिस फरार दूल्हे और बारातियों की तलाश में जुटी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार घायल शिवम के सिर में गंभीर चोट है और उसका इलाज जारी है।2
- रायबरेली सदर तहसील में पीड़ित ने लगाया आरोपभ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से नायाब तहसीलदार पश्चिमी कोर्ट में अवैध पेशकार के पद पर तैनात लगभग 10 वर्षो से फर्देकाम में बयान लिखने से लेकर पैसे लेकर फाइल में हेराफेरी करके गलत आदेश कराएं जा रहे है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हरचंदपुर वर्तमान विधायक ने अपने लेटर पैड पर लिखित शिकायत किया लेकिन अभी तक पिंटू मिश्रा के खिलाफ कोई वैधानिक कार्यवाही नहीं हुई। इसके बात आज पीड़ित अनिल ने जिलाधिकारी से की शिकायत।3
- प्रतापगढ़ जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मानिकपुर पुलिस को एक और सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 26.04.2026 को दर्ज मु0अ0सं0 91/2026, धारा 103(3)/70(1)/3(5)/61(2) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विषुन प्रकाश गौतम पुत्र तिलकचंद, निवासी शेख का पुरवा, परियावां थाना नवाबगंज, जनपद प्रतापगढ़ (उम्र लगभग 24 वर्ष) के रूप में हुई है। अभियुक्त को थाना क्षेत्र के चौरही बाईपास अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई दीपक भूकर के निर्देशन में तथा बृजनन्दन राय एवं अमरनाथ गुप्ता के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि इसी प्रकरण में पूर्व में थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा एक बाल अपचारी (मृतका का रिश्तेदार) को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है।1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- अयोध्या धाम से चलकर मां बेला देवी धाम होकर लोकमान्य टर्मिनस मुंबई के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन आज मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ में हुआ1
- उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आधुनिक तकनीक से निर्मित प्रदेश के सबसे लंबे 'गंगा एक्सप्रेसवे' (594 कि.मी.) का ऑनलाइन (वर्चुअल) माध्यम से भव्य लोकार्पण किया गया।1
- *रायबरेली के नवजीवन हॉस्पिटल में मौत के बाद भी 12 घंटे वेंटिलेटर पर रखा, हंगामे के बाद अस्पताल सील* _परिजनों ने लगाया वसूली का आरोप, सीएमओ ने मानी लापरवाही, शिफ्टिंग के दौरान एक और महिला मरीज की मौत से मचा हड़कंप_ *रायबरेली।* अमावां क्षेत्र स्थित नवजीवन हॉस्पिटल में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने महिला की मौत के बाद भी करीब 12 घंटे तक उसे वेंटिलेटर पर रखकर इलाज के नाम पर पैसे वसूले। परिजनों को शक होने पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित किया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल संचालक की पिटाई कर दी। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब अस्पताल को सील करने के दौरान एक अन्य गंभीर महिला मरीज की शिफ्टिंग में देरी के कारण रास्ते में मौत हो गई। दो मौतों से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। भर्ती अन्य मरीजों को जिला अस्पताल व अन्य निजी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमावां निवासी एक महिला को गंभीर हालत में नवजीवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि रविवार देर रात महिला की मौत हो गई, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी। सोमवार सुबह तक महिला को वेंटिलेटर पर रखकर दवाओं व अन्य चार्ज के नाम पर बिल बनाते रहे। जब परिजनों ने महिला का शरीर ठंडा पड़ने और कोई हलचल न होने की शिकायत की तो स्टाफ टालमटोल करने लगा। शक गहराने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर अमावां पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच में डॉक्टरों ने महिला को कई घंटे पहले मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल संचालक के साथ मारपीट की। पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली। एसीएमओ डॉ. अंबिका प्रसाद ने बताया, "प्रथम दृष्टया अस्पताल की घोर लापरवाही सामने आई है। मृत महिला को वेंटिलेटर पर रखकर बिलिंग करना गंभीर अपराध है। अस्पताल को तत्काल सील कर दिया गया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई होगी।" उन्होंने आगे कहा कि सीलिंग की कार्रवाई के दौरान अस्पताल में भर्ती एक अन्य महिला मरीज की हालत गंभीर थी। उसे जिला अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना की भी अलग से जांच कराई जाएगी कि शिफ्टिंग में कोई लापरवाही तो नहीं हुई। फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अस्पताल का रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। इस घटना के बाद जिले के निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी अस्पतालों को नोटिस जारी कर इलाज में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से ऐसे अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं डीएम ने पूरे प्रकरण पर रिपोर्ट तलब की है।2
- रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 01 एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 02 की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा तहसील सदर के थाना गुरुबक्शगंज अंतर्गत ग्राम पथरीगढ़ एवं घाटमपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 300 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।3