Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के मथुरा के कोसीकलां में नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां दो कंटेनरों की जोरदार भिड़ंत हो गई। बठैन गेट के पास ईदगाह के समीप, हरियाणा के होडल से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक हाईवे पर खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में चालक के दोनों पैर बुरी तरह फंस गए। इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और NHAI की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की भारी मशक्कत के बाद चालक को सही-सलामत बाहर निकाल लिया। घायल चालक और उसके हेल्पर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इसके बाद, पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से हाईवे को जाम से मुक्त कराया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
राष्ट्र की आवाज न्यूज मीडिया
उत्तर प्रदेश के मथुरा के कोसीकलां में नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां दो कंटेनरों की जोरदार भिड़ंत हो गई। बठैन गेट के पास ईदगाह के समीप, हरियाणा के होडल से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक हाईवे पर खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में चालक के दोनों पैर बुरी तरह फंस गए। इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और NHAI की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की भारी मशक्कत के बाद चालक को सही-सलामत बाहर निकाल लिया। घायल चालक और उसके हेल्पर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इसके बाद, पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से हाईवे को जाम से मुक्त कराया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मथुरा जनपद के कोसीकलां में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कोसीकलां इकाई ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण महाअभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का शुभारंभ हरिदास शीतल छाया ट्रस्ट परिसर में एक दर्जन से अधिक छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाकर किया गया। संस्था ने नगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरित इस अभियान के अंतर्गत मंदिरों, पार्कों, विद्यालयों, सड़क किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। संस्था ने केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाने का भी संकल्प लिया है। संस्था की अध्यक्ष रूपल जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण की तस्वीर बदल सकती है। वहीं, महामंत्री श्वेता जैन ने बढ़ते प्रदूषण, घटते वन क्षेत्र और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का प्रभावी समाधान अधिक से अधिक पौधारोपण को बताया और नगरवासियों से हर साल कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। इस अवसर पर रोशनी जैन, खुशबू गोयल, सपना जैन सहित संस्था की अनेक महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। इस दौरान शीतल छाया ट्रस्ट के जे.पी. मिश्रा, रोशन लाल सोखिया, गोपाल गोयल और मुकेश वाष्णेय भी उपस्थित रहे। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण अभियान जारी रहेगा और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।1
- पुष्टिमार्ग संप्रदाय के प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में भव्य रथयात्रा महोत्सव का अत्यंत हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर ठाकुर राजाधिराज ने रथ में विराजमान होकर मंदिर प्रांगण में भ्रमण किया और अपने भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि यह भव्य आयोजन मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉ. वागीश कुमार जी महाराज तृतीय पीठाधीश्वर की आज्ञा और गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। महोत्सव के दौरान ठाकुर जी के दर्शनों के लिए विशेष समय सारणी तय की गई थी। प्रातः काल में मंगला और श्रृंगार के दर्शन आम दर्शनार्थियों के लिए खोले गए, जबकि रथयात्रा के विशेष दर्शनों की पहली झांकी सुबह 10:00 बजे खुली। इसके बाद दूसरी, तीसरी और चौथी झांकी दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक खुली रही। दोपहर की सभी सेवा प्रणालियों के बाद, सायंकाल 4:30 बजे से 5:00 बजे तक शयन के विशेष दर्शन हुए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया। इस दिव्य महोत्सव का सीधा संबंध जगन्नाथ पुरी से है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज ही के दिन भगवान श्री कृष्ण, अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा जी के साथ जगन्नाथ पुरी में नगर भ्रमण पर निकलते हैं। इस रथयात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि भगवान का यह रथ पूरी तरह शुद्ध लकड़ी से निर्मित होता है, जिसमें लोहे की एक भी कील का उपयोग नहीं किया जाता और पूरा रथ केवल लकड़ी के जोड़ों से ही तैयार होता है। सनातन परंपरा के इस अटूट विश्वास के बीच कि 'जगन्नाथ के भात को जगत पसारे हाथ', जगन्नाथ जी को जहां चावल का भोग लगता है, वहीं पुष्टिमार्ग संप्रदाय में ठाकुर जी को आज आम, जामुन और घोड़े के लिए चने की दाल का प्रसाद अर्पित किया गया।4
- उत्तर प्रदेश के मथुरा पुलिस लाइन में पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के नए अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में आयोजित इस चुनाव की पूरी प्रक्रिया को पर्ची प्रणाली (स्लिप सिस्टम) के माध्यम से पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया। इस चुनाव में अचल सिंह को नया अध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ ही ब्रह्म स्वरूप को उपाध्यक्ष, सत्येंद्र यादव को महासचिव, अशोक वर्मा को प्रथम सचिव, बच्चू सिंह को द्वितीय सचिव और हीरालाल भगौर को कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कराए गए इस चुनाव के दौरान एएसपी आशना चौधरी, डिप्टी एसपी धर्मेंद्र सिंह, आरआई और बड़े बाबू भी उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अचल सिंह ने सभी पेंशनर्स साथियों के भारी सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पूरी टीम तन-मन से पेंशनर्स की सेवा के लिए तैयार है और रिटायर्ड कर्मचारियों को आने वाली रोजमर्रा की दिक्कतों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से बीमा से संबंधित समस्याओं, पीएचक्यू से जुड़ी शिकायतों, कार्यालय स्तर की परेशानियों, यात्रा भत्ता, एविडेंस क्लेम और चिकित्सा प्रतिपूर्ति के मुद्दों पर काम करने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में किसी भी पेंशनर को उनके क्लेम या कार्यालयी कामकाज में कोई भी अड़चन आने पर पूरी समिति उनके हक के लिए पूरी मुस्तैदी से काम करेगी।2
- मथुरा के बीएसए कॉलेज रोड पर आवास विकास द्वारा सीलिंग की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है।1
- उत्तर प्रदेश के महावन तहसील पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) द्वारा प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ फ्री ट्रेड समझौते को तत्काल रद्द करने के संबंध में किया गया था। भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार (फ्री ट्रेड डील) के विरोध में भाकियू चढ़ूनी द्वारा ज्ञापन दिया गया है।1
- मथुरा जनपद के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के पुलिस वालों पर आरोप लगा है कि उनके द्वारा की जा रही कार्रवाई पूरी तरह से पार्षद की मिलीभक्त से की जा रही है।1
- मथुरा में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की है। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए चालकों ने अब सीधे मंत्री तक अपनी गुहार पहुंचाई है।1
- Post by RPR NEWS TV1