*कलेक्टर संतन देवी जांगड़े का सख्त रुख: “जनदर्शन केवल औपचारिकता नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई”* *जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, गंभीर शिकायतों पर कलेक्टर ने दिए जांच और त्वरित निराकरण के निर्देश* *एमसीबी/25 अगस्त 2026/* जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि “जनदर्शन केवल औपचारिकता नहीं है। प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने कहा कि जनदर्शन शासन और आम जनता के बीच सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। *गंभीर शिकायतों पर जांच के निर्देश* जनदर्शन में मनेन्द्रगढ़ निवासी रमाशंकर गुप्ता ने मुक्तिधाम की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में कथित अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की शिकायत की। उन्होंने प्रकरण की ऑर्डर शीट में एक ही तारीख में अलग-अलग आदेश दर्ज होने का उल्लेख करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। मनेन्द्रगढ़ निवासी अरविंद वैश्य ने सोलर सिस्टम से जुड़े मामले में बिलासपुर के वेंडर सोलार विंग्स एवं सोलर एनर्जी सॉल्यूशन के विरुद्ध धोखाधड़ी और राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत प्रस्तुत की। मामले की जांच के निर्देश दिए गए। बुंदेली निवासी बंधू सिंह ने शिकायत की कि उन्होंने सहकारी समिति अथवा बैंक से खाद नहीं ली, इसके बावजूद उनके बैंक खाते में खाद से संबंधित ऋण दर्ज है। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को प्रकरण की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए। नागपुर निवासी शिव भजन ने हल्का पटवारी द्वारा भूमि का गलत सीमांकन किए जाने की शिकायत की। उन्होंने मामले की जांच एवं दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच के निर्देश दिए। ग्राम घुटरा के ग्रामीणों ने विद्युत कर्मचारी सुनील साहू पर बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण नहीं करने और उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार करने की शिकायत की तथा स्थानांतरण की मांग रखी। कलेक्टर ने शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *अन्य आवेदनों पर भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश* जनदर्शन में भलौर ग्राम पंचायत में बिना एनओसी निर्माणाधीन राइस मिल के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की गई। वहीं लालपुर निवासी फूल बाई ने अत्यधिक बिजली बिल जारी होने की शिकायत करते हुए सुधार की मांग की। केल्हारी के शिव प्रताप सिंह, लोहरी के विजय सिंह एवं मोहारी के सुखमन ने वन अधिकार पट्टा दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, जबकि भलौर निवासी कृष्ण कुमार ने छलपूर्वक बनाए गए पट्टे को निरस्त करने की मांग की। विकास कार्यों से संबंधित आवेदनों में जिला पंचायत सदस्य खड़गवां ने शासकीय भूमि पर वृक्षारोपण तथा ग्राम पंचायत सैन्दा के मुख्य मार्ग से स्कूल तक 780 मीटर मुरूम सड़क निर्माण की स्वीकृति का आग्रह किया। वहीं बुंदेली सरपंच हेमा ने शासकीय स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की बकाया राशि जारी करने की मांग रखी। *तत्काल निराकरण योग्य मामलों को मौके पर सुलझाने के निर्देश* कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों का निराकरण तत्काल संभव है, उन्हें ऑन-द-स्पॉट निराकृत किया जाए। साथ ही की गई कार्रवाई की जानकारी आवेदकों को भी उपलब्ध कराने कहा, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने सभी विभागों को जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रकरणवार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा निराकरण की रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन में आने वाला प्रत्येक आवेदन एक नागरिक की उम्मीद और विश्वास से जुड़ा होता है। इसलिए अधिकारी संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक प्रकरण पर कार्रवाई करें और यह सुनिश्चित करें कि पात्र व्यक्ति को शासन की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ समय पर मिले।
*कलेक्टर संतन देवी जांगड़े का सख्त रुख: “जनदर्शन केवल औपचारिकता नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई”* *जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, गंभीर शिकायतों पर कलेक्टर ने दिए जांच और त्वरित निराकरण के निर्देश* *एमसीबी/25 अगस्त 2026/* जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि “जनदर्शन केवल औपचारिकता नहीं है। प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने कहा कि जनदर्शन शासन और आम जनता के बीच सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। *गंभीर शिकायतों पर जांच के निर्देश* जनदर्शन में मनेन्द्रगढ़ निवासी रमाशंकर गुप्ता ने मुक्तिधाम की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में कथित अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की शिकायत की। उन्होंने प्रकरण की ऑर्डर शीट में एक ही तारीख में अलग-अलग आदेश दर्ज होने का उल्लेख करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। मनेन्द्रगढ़ निवासी अरविंद वैश्य ने सोलर सिस्टम से जुड़े मामले में बिलासपुर के वेंडर सोलार विंग्स एवं सोलर एनर्जी सॉल्यूशन के विरुद्ध धोखाधड़ी और राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत प्रस्तुत की। मामले की जांच के निर्देश दिए गए। बुंदेली निवासी बंधू सिंह ने शिकायत की कि उन्होंने सहकारी समिति अथवा बैंक से खाद नहीं ली, इसके बावजूद उनके बैंक खाते में खाद से संबंधित ऋण दर्ज है। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को प्रकरण की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए। नागपुर निवासी शिव भजन ने हल्का पटवारी द्वारा भूमि का गलत सीमांकन किए जाने की शिकायत की। उन्होंने मामले की जांच एवं दोषी पाए
जाने पर कार्रवाई की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच के निर्देश दिए। ग्राम घुटरा के ग्रामीणों ने विद्युत कर्मचारी सुनील साहू पर बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण नहीं करने और उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार करने की शिकायत की तथा स्थानांतरण की मांग रखी। कलेक्टर ने शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *अन्य आवेदनों पर भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश* जनदर्शन में भलौर ग्राम पंचायत में बिना एनओसी निर्माणाधीन राइस मिल के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की गई। वहीं लालपुर निवासी फूल बाई ने अत्यधिक बिजली बिल जारी होने की शिकायत करते हुए सुधार की मांग की। केल्हारी के शिव प्रताप सिंह, लोहरी के विजय सिंह एवं मोहारी के सुखमन ने वन अधिकार पट्टा दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, जबकि भलौर निवासी कृष्ण कुमार ने छलपूर्वक बनाए गए पट्टे को निरस्त करने की मांग की। विकास कार्यों से संबंधित आवेदनों में जिला पंचायत सदस्य खड़गवां ने शासकीय भूमि पर वृक्षारोपण तथा ग्राम पंचायत सैन्दा के मुख्य मार्ग से स्कूल तक 780 मीटर मुरूम सड़क निर्माण की स्वीकृति का आग्रह किया। वहीं बुंदेली सरपंच हेमा ने शासकीय स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की बकाया राशि जारी करने की मांग रखी। *तत्काल निराकरण योग्य मामलों को मौके पर सुलझाने के निर्देश* कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों का निराकरण तत्काल संभव है, उन्हें ऑन-द-स्पॉट निराकृत किया जाए। साथ ही की गई कार्रवाई की जानकारी आवेदकों को भी उपलब्ध कराने कहा, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने सभी विभागों को जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रकरणवार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा निराकरण की रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन में आने वाला प्रत्येक आवेदन एक नागरिक की उम्मीद और विश्वास से जुड़ा होता है। इसलिए अधिकारी संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक प्रकरण पर कार्रवाई करें और यह सुनिश्चित करें कि पात्र व्यक्ति को शासन की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ समय पर मिले।
- जिला स्तरीय जनसुनवाई में 64 आवेदनों पर हुई सुनवाई कलेक्टर रत्नाकर झा ने अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के दिए निर्देश अनूपपुर - कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में आज जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में प्राप्त 64 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में तहसील पुष्पराजगढ़, ग्राम कोहका निवासी श्रीमती आरती चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर, ग्राम छिल्पा निवासी श्री मुकेश कुमार तिवारी ने अपने पिता के नाम दर्ज भूमि में धान की फसल का पंजीयन एवं फसल बीमा नहीं हो पाने संबंधी समस्या के निराकरण तथा तहसील पुष्पराजगढ़, ग्राम किरगी निवासी श्रीमती रानू चंद्रवंशी ने मनिहारी दुकान के लिए भूमि उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार तहसील जैतहरी, ग्राम पाटन निवासी श्री हीरालाल प्रजापति ने राशन उपलब्ध कराने, तहसील पुष्पराजगढ़, ग्राम बसनिहा निवासी श्री सुरेश प्रसाद गुप्ता ने अधिक बिजली बिल आने तथा तहसील अनूपपुर, वार्ड क्रमांक 14 निवासी श्री बलराम वर्मा ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने संबंधी आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री बलबीर रमन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की।1
- शासकीय बरिंग प्राइवेट स्टोर से पंप लगाया गया है बोर इसको तत्काल कार्रवाई किया जाए आने जाने वाले व्यक्ति को परेशानी ना हो जल्दी जीवन है चारों तरफ रास्ता भी है1
- The Economic Times World Leaders Forum: PM Modi ने गिनाईं भारत की विकास और सुधार की उपलब्धियां The Economic Times World Leaders Forum 2026 LIVE 🌍 दुनिया की नजर भारत पर है। The Economic Times World Leaders Forum में वैश्विक नेतृत्व, अर्थव्यवस्था, AI, तकनीक, निवेश और भारत की विकास यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है। भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और वैश्विक भूमिका के बीच यह मंच आने वाले समय की नई संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार का महत्वपूर्ण अवसर बन रहा है। #EconomicTimes #WorldLeadersForum #ETWLF2026 #India #Economy #AI #GlobalLeadership #PMModi1
- थाना अमलाई पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 35 हजार का मशरूका बरामद शहडोल/अमलाई । पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमलाई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अमलाई क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10, टंडन दफाई स्थित एक मकान में दिनांक 23/08/2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे एल.ई.डी. टीवी, इन्वर्टर, बैटरी एवं घरेलू बर्तन सहित करीब 35,000 रुपये का सामान चोरी कर लिया था। मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमलाई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पतासाजी करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को दिनांक 25/08/2026 को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी: राहुल चौधरी पिता राजेश चौधरी, उम्र 35 वर्ष सूरज दीवान पिता रामराज दीवान, उम्र 24 वर्ष रवि सिंह पिता फूल सिंह, उम्र 24 वर्ष तीनों निवासी - वार्ड क्रमांक 13, अमराडण्डी, थाना अमलाई, जिला शहडोल आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण मशरूका बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी अमलाई भूपेंद्र मणी पांडे के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक जयवेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक पुषेन्द्र सिंह एवं प्रधान आरक्षक मुकेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।2
- पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार एक पुलिस कर्मी निलंबित , तलाश जारी1
- बारिश में भीगा शिक्षकों का आक्रोश: कोरबा में निकली ‘टेट मुक्ति रैली’, अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन2
- 15 दिनों से जैतहरी इलाके में हंगामा मचा रहे दो हाथी मंगलवार को ठहरे प्लांट के अंदर अनूपपुर - दो हाथियों का समूह जो विगत 15 दिनों से एक बार फिर छत्तीसगढ़ राज्य से मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की सीमा में आकर जैतहरी इलाके में निरंतर विचरण कर रहे हैं के द्वारा दिन के समय जंगल में ठहरने बाद शाम एवं रात होते ही जंगल से निकलकर आसपास के ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर ग्रामीण जनों के नुकसान करते हुए जंगल में विश्राम करने चले जाते हैं सोमवार के दिन दोनों हाथी धनगवां बीट के झंडी डोंगरी के जंगल में दिन बिताने बाद शाम एवं रात होते ही जंगल से निकलकर कुसुमहाई पटौरा चांदपुर टकहुली से चांदपुर जैतहरी मुख्य मार्ग पर कुछ देर चलते हुए सुबह होते ही गुवारी गांव के किनारे पहुंच कर मोजर बियर प्लांट के गेट नंबर 3 के पास से सीमेंट की बाउंड्री तोड़कर दिन के समय ठहरे हुए हैं जो देर रात किस ओर निकलेंगे यह देर रात होने पर ही पता चल सकेगा। हाथियों के द्वारा अब तक 20 से अधिक मकान में तोड़फोड़ एवं 50 से अधिक किसानों के खेतों में लगी फसलों को आहार बनाते हुए नुकसान पहुंच चुके हैं।1
- शिक्षकों ने भरी बरसात में "टेट मुक्ति रैली" निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन टेट की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों में भारी आक्रोश छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने बारिश के मौसम में भीगते हुए "टेट मुक्ति रैली" निकालकर मान.मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, शिक्षा सचिव और डीपीआई के नाम से अपर कलेक्टर अभिषेक राठौर को ज्ञापन सौंपकर ज्ञापन और मांगों को शासन तक पहुंचाने का आग्रह किया गया अपर कलेक्टर महोदय ने सौंपे गए ज्ञापन को शीघ्र शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। शिक्षकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। 28 साल की सेवा करने के बाद टेट की अनिवार्यता अपने आप में एक बड़ा सवाल है। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक मनोज चौबे,वेदव्रत शर्मा, नित्यानंद यादव ने ज्ञापन सौंप कर संयुक्त रूप से बताया कि कोरबा जिले के शिक्षक संवर्ग आज तानसेन आईटीआई चौक में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर रैली के शक्ल में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पांच बिंदुओं का मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री,माननीय शिक्षा मंत्री,माननीय मुख्य सचिन एवं डीपीआई के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रमुख मांगों पर चर्चा किया गया। मनोज चौबे ने कहा कि शिक्षक संवर्ग के मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रदेश के सबसे बड़े तीन संगठन छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, संयुक्त शिक्षक संघ,शालेय शिक्षक संघ एकजुट होकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया है जिसका प्रमुख नारा है सेवा की सुरक्षा सेवा की सुविधा, "हम दिलाये हैं,हम ही दिलायेंगे। यह आंदोलन परिणाम मूलक होगा। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रमुख मांगे टेट की अनिवार्यता समाप्त करने,पूर्व सेवा की गणना करते हुए पुरानी पेंशन का समस्त वित्तीय लाभ प्रदान करने,नई भर्ती व पदोन्नति नियम 13 फरवरी 2026 राजपत्र को संशोधन करने,वेतन विसंगति दूर करने,ब्रिज कोर्स से b.ed करने शामिल है। मोर्चा के संयोजकों ने कोरबा जिले के अंतिम छोर से एवं पांचों विकासखंड से हजारों की बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षकों को टेट मुक्ति रैली में शामिल होकर रैली को सफल बनाने एवं मांगों को शासन प्रशासन तक मजबूती पूर्वक रखने में सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया।1
- सीएम हेल्पलाइन में सभी विभाग ए ग्रेड में आना सुनिश्चित करें- कलेक्टर === आवेदनों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें तथा गलत जवाब नहीं भरें === कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा ==== 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश ==== सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग तथा कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल का वेतन रोकने एवं भवन निर्माण मण्डल के प्रबंधक को एक दिन अवैतनिक करने के दिए निर्देश शहडोल 24 अगस्त 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित बैठक में सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के लंबित पत्रों की विभागवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 100 दिवस या उससे अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बी, सी एवं डी ग्रेड में आने वाले विभाग प्रकरणों के निराकरण करने में तेजी लाएं तथा ए गेड में आना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने वाणिज्यककर विभाग, लोक निर्माण विभाग, जनजातीय कार्य विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कहा कि जिन विभागों में 50 दिवस से अधिक समय से शिकायतें लंबित हैं, उनके विभाग प्रमुख स्वयं नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें तथा शिकायतों के निराकरण संबंधी जवाब एल-1 अधिकारी के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेड नहीं रहनी चाहिए तथा प्रत्येक शिकायत का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग तथा कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल का वेतन रोकने एवं भवन निर्माण मण्डल के प्रबंधक को एक दिन अवैतनिक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी आकांक्षा पोर्टल में एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से जवाब दर्ज कराएं। इसी तरह सीएम हाउस मॉनिट, सीएम मॉनिट तथा विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों का जवाब समय-सीमा में प्रस्तुत किया जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, एसडीएम जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह, एसडीएम श्रीमती अमृता गर्ग, एसडीएम ब्योहारी सुश्री अर्चना मिश्रा, एसडीएम जैतपुर श्री दीपक मंडावी, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, श्री अंकित ऊके सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। सीएम हेल्पलाइन में सभी विभाग ए ग्रेड में आना सुनिश्चित करें- कलेक्टर === आवेदनों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें तथा गलत जवाब नहीं भरें === कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा ==== 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश ==== सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग तथा कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल का वेतन रोकने एवं भवन निर्माण मण्डल के प्रबंधक को एक दिन अवैतनिक करने के दिए निर्देश शहडोल 24 अगस्त 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित बैठक में सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के लंबित पत्रों की विभागवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 100 दिवस या उससे अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बी, सी एवं डी ग्रेड में आने वाले विभाग प्रकरणों के निराकरण करने में तेजी लाएं तथा ए गेड में आना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने वाणिज्यककर विभाग, लोक निर्माण विभाग, जनजातीय कार्य विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कहा कि जिन विभागों में 50 दिवस से अधिक समय से शिकायतें लंबित हैं, उनके विभाग प्रमुख स्वयं नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें तथा शिकायतों के निराकरण संबंधी जवाब एल-1 अधिकारी के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेड नहीं रहनी चाहिए तथा प्रत्येक शिकायत का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग तथा कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल का वेतन रोकने एवं भवन निर्माण मण्डल के प्रबंधक को एक दिन अवैतनिक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी आकांक्षा पोर्टल में एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से जवाब दर्ज कराएं। इसी तरह सीएम हाउस मॉनिट, सीएम मॉनिट तथा विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों का जवाब समय-सीमा में प्रस्तुत किया जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, एसडीएम जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह, एसडीएम श्रीमती अमृता गर्ग, एसडीएम ब्योहारी सुश्री अर्चना मिश्रा, एसडीएम जैतपुर श्री दीपक मंडावी, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, श्री अंकित ऊके सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।1