जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की आयोजित बैठक में सड़क सुरक्षा को जन आन्दोलन बनाये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया कि जनपद के विद्यालयों में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित कार्यशालाओं तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाये और इस कार्य की सफलता के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का भी सहयोग लिया जाये साथ ही विद्यालयों में प्रार्थना के समय छात्रों को यातायात के नियमों आदि की जानकारी दे कर जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी यातायात को निर्देश दिए कि अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से समन्वय कर जहां पर दुर्घटना होने की संभावना है या पूर्व में दुर्घटना घटित हो चुकी है, ऐसे स्थानों का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। ताकि रिर्पोट के आधार पर उन स्थानों पर चेतावनी सूचक, रबर स्ट्रीप, रिफ्लैक्टर आदि की व्यवस्था कर दुर्घटना तथा दुर्घटना के कारण होने वाली जनहानि को रोक जा सके। जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए की जनपद के समस्त विद्यालयों द्वारा संचालित की जा रही बेसन की फिटनेस आदि का परीक्षण किया जाए और ड्राइवर तथा कंडक्टर के का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए इस कार्य हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का भी सहयोग लिया जाए। जिलाधिकारी ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज को निर्देश दिए की उनके यहां कार्यरत समस्त ड्राइवर तथा कंडक्टरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए की जनपद में कोई भी वहां अवैध रूप से संचालित ना हो रहा हो। जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि ओवरस्पीडिंग, अवैध परिवहन आदि के संबंध में प्रवर्तन की कार्यवाही में तेजी लाए। उन्होने कहा कि सभी संबंधित अपनी- अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए कार्य करें जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगे और आमजन का जीवन सुरक्षित रहे। उन्होंने समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि दुर्घटना बाहुल्य स्थलों का चिन्हांकन कर आवश्यक संकेतांक सूचना पट्ट स्थापित कराने के साथ-साथ अंडर पास वाले स्थान पर सर्विस रोड के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं जिससे तेज गति से चलने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उक्त द्वय अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर यदा-कदा खराब प्रकाश व्यवस्था को ठीक कराने के लिए एनएचएआई के अधिकारी सत्यवीर सिंह तथा नगरीय क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देश दिए जिससे अंधेरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उक्त के उपरांत जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने समस्त सड़क सुरक्षा समिति के अधिकारियों के साथ बस के माध्यम से जनपद के सेंगर नदी पुल, मंडी गेट तथा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राज मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राज मार्ग के अधिकारी को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अवैध कटों को बंद किया जाए और अवैध आवागम को रोकने के लिए समुचित प्रबंध किए जाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0) अविनाश चंद्र मौर्य,अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, प्रभारी क्षेत्राधिकारी यातायात, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संजीव कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नानक चन्द्र शर्मा सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की आयोजित बैठक में सड़क सुरक्षा को जन आन्दोलन बनाये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया कि जनपद के विद्यालयों में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित कार्यशालाओं तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाये और इस कार्य की सफलता के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का भी सहयोग लिया जाये साथ ही विद्यालयों में प्रार्थना के समय छात्रों को यातायात के नियमों आदि की जानकारी दे कर जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी यातायात को निर्देश दिए कि अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से समन्वय कर जहां पर दुर्घटना होने की संभावना है या पूर्व में दुर्घटना घटित हो चुकी है, ऐसे स्थानों का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। ताकि रिर्पोट के आधार पर उन स्थानों पर चेतावनी सूचक, रबर स्ट्रीप, रिफ्लैक्टर आदि की व्यवस्था कर दुर्घटना तथा दुर्घटना के कारण होने वाली जनहानि को रोक जा सके। जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए की जनपद के समस्त विद्यालयों द्वारा संचालित की जा
रही बेसन की फिटनेस आदि का परीक्षण किया जाए और ड्राइवर तथा कंडक्टर के का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए इस कार्य हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का भी सहयोग लिया जाए। जिलाधिकारी ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज को निर्देश दिए की उनके यहां कार्यरत समस्त ड्राइवर तथा कंडक्टरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए की जनपद में कोई भी वहां अवैध रूप से संचालित ना हो रहा हो। जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि ओवरस्पीडिंग, अवैध परिवहन आदि के संबंध में प्रवर्तन की कार्यवाही में तेजी लाए। उन्होने कहा कि सभी संबंधित अपनी- अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए कार्य करें जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगे और आमजन का जीवन सुरक्षित रहे। उन्होंने समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि दुर्घटना बाहुल्य स्थलों का चिन्हांकन कर आवश्यक संकेतांक सूचना पट्ट स्थापित कराने के साथ-साथ अंडर पास वाले स्थान पर सर्विस रोड के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं जिससे तेज गति से चलने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उक्त द्वय अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर
यदा-कदा खराब प्रकाश व्यवस्था को ठीक कराने के लिए एनएचएआई के अधिकारी सत्यवीर सिंह तथा नगरीय क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देश दिए जिससे अंधेरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उक्त के उपरांत जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने समस्त सड़क सुरक्षा समिति के अधिकारियों के साथ बस के माध्यम से जनपद के सेंगर नदी पुल, मंडी गेट तथा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राज मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राज मार्ग के अधिकारी को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अवैध कटों को बंद किया जाए और अवैध आवागम को रोकने के लिए समुचित प्रबंध किए जाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0) अविनाश चंद्र मौर्य,अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, प्रभारी क्षेत्राधिकारी यातायात, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संजीव कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नानक चन्द्र शर्मा सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
- औराईया जिले के एक गाँव में नाली की सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गाँव की यह नाली कई सालों से साफ नहीं की गई है, जिसके कारण इसमें भारी गंदगी जमा हो गई है। यह गंदगी मच्छरों और बीमारियों को जन्म दे रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस नाली की सफाई तभी की जाती है जब कोई नेता या अधिकारी इलाके का दौरा करता है; अन्यथा, इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। लोगों का कहना है कि यह कोई व्यापारिक नाली नहीं, बल्कि एक सामान्य गाँव की नाली है जिसकी वर्षों से अनदेखी की जा रही है, और वे जानना चाहते हैं कि इस समस्या के समाधान के लिए उन्हें क्या करना चाहिए।1
- औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र में स्वाट और सर्विलांस टीमों की संयुक्त पुलिस टीम ने ग्राम सूरजपुर में हुई एक हत्या का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 27 मई 2026 को सूचना मिली थी कि सूरजपुर गांव में एक बंद मकान में 65 वर्षीय वृद्ध महिला श्रीमती संतोष कुमारी का शव मिला है। सूचना मिलते ही बिधूना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, साक्ष्य संकलन की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। मृतका के पुत्र जैनेन्द्र कुमार की तहरीर के आधार पर बिधूना थाने में अज्ञात के विरुद्ध मु0अ0सं0 202/2026 धारा 103(1)/333 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस उपमहानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, पुलिस अधीक्षक औरैया, अपर पुलिस अधीक्षक औरैया तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना के निर्देशन और कुशल पर्यवेक्षण में घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में, संयुक्त पुलिस टीम ने 31 मई 2026 को रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त टीटू उर्फ आशीष, पुत्र स्व. रामकरन द्विवेदी को कमलपुर नहर पट्टी से देर रात करीब 02:05 बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त टीटू उर्फ आशीष ने बताया कि मृतका संतोष कुमारी उसकी बुआ थीं और सूरजपुर गांव में अपने घर में अकेली रहती थीं, जबकि उनका पुत्र विदिशा, मध्यप्रदेश में रहता है। अभियुक्त के अनुसार, 25 मई 2026 को वह अपनी बुआ के घर गया था। वहां बुआ ने बार-बार उसकी मां के चरित्र पर अभद्र टिप्पणी की, जिससे उनमें विवाद हो गया। विवाद के दौरान बुआ ने उसे थप्पड़ मार दिया, जिससे आक्रोशित होकर उसने अत्यधिक शराब के नशे में रात करीब 11:30 बजे कुर्सी पर बैठी अपनी बुआ की गर्दन पर चाकू से 5-6 बार वार कर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद उसने मृतका का मोबाइल बाथरूम में फेंक दिया, उनके शरीर से पीले धातु के कुंडल और सफेद धातु की पायल उतार ली, चाकू को बुआ के घर के पास खाली प्लॉट में छिपाकर घर के मुख्य गेट पर ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर आला-कत्ल (चाकू), मृतका के पीले धातु के कुंडल और सफेद धातु की पायल शत-प्रतिशत बरामद कर ली हैं। इस मामले में अब धारा 315/317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।2
- जनपद औरैया के बिधूना क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर में एक बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। कोतवाली बिधूना, स्वाट और सर्विलांस टीमों की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और मृतका के जेवर भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जानकारी दी कि 27 मई को ग्राम सूरजपुर के एक मकान में 65 वर्षीय संतोष कुमारी का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतका के पुत्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई थीं। जांच के दौरान, 31 मई की रात मुखबिर की सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम ने कमलपुर नहर पट्टी क्षेत्र से टीटू उर्फ आशीष द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मृतका संतोष कुमारी को अपनी बुआ मानता था। 25 मई को दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ, जिसके दौरान मृतका ने कथित तौर पर उसकी मां के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की और उसे थप्पड़ मार दिया। इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपी ने बुआ की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- औरैया में समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि.' ने 31 मई 2026, रविवार को प्रातः 7 बजे ग्रीष्म ऋतु और नौतपा की भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की। समिति ने स्वामी विवेकानंद पार्क, वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई पार्क, भूतेश्वर मंदिर, जमालशाह, शिव शक्ति पीठ खानपुर, कालेश्वर मंदिर, पीएसी सुरक्षा कैंप, बीहड़ में स्थित मंगला काली मंदिर, यमुना तट, बड़ी माता मंदिर, गुरुद्वारा समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर तपती गर्मी में आसमान में परिक्रमा कर रहे पक्षियों के लिए मिट्टी के प्यालों में पानी भरकर रखवाए। इसके साथ ही, समिति ने तमाम लोगों को अपने-अपने घरों की छतों पर पानी भर कर रखने के लिए मिट्टी के प्यालों का निःशुल्क वितरण भी किया। कार्यक्रम आयोजन के अंतर्गत, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि पर्यावरण के संरक्षण में पशु-पक्षियों का विशेष योगदान है। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने इस दौरान बताया कि निरंतर बढ़ते तापमान में बेजुबान पशु-पक्षी पानी की खोज में तड़प रहे हैं, जबकि कुछ पानी के अभाव में दम तोड़ देते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पशु-पक्षियों का संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने दयावान लोगों से अपील की है कि वे जीवों पर दयाभाव के अंतर्गत अपने-अपने घरों की छतों पर मिट्टी व प्लास्टिक के बर्तनों, बाल्टी, भगोना आदि में पानी भरकर रखें, ताकि आसमान में भ्रमण कर रहे परिंदों, चिड़िया, पक्षियों, गिलहरी और बंदरों आदि को पीने के पानी से राहत मिल सके। इस पहल में श्री गोपाल सेवा संस्थान का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. एस.एस. परिहार, श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, डॉ. एस.पी. सिंह चौहान, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), समिति के अध्यक्ष समाजसेवी राजीव पोरवाल (रानू), जीएलए यूनिवर्सिटी, मथुरा में अध्यनरत बीबीए की छात्रा ईशा मिश्रा, संजय अग्रवाल, सचिन कुमार पोरवाल, मनोज कुमार मिश्रा, देवमुनि पोरवाल, विपुल पोरवाल, सतीश चंद्र आदि सदस्य मौजूद रहे।2
- औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र स्थित सूरजपुर गांव में एक वृद्ध महिला की हत्या का मामला पुलिस ने पांच दिन के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी भतीजे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, मृतका के कुंडल-पायल, कुछ नकदी और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जानकारी दी कि 27 मई को 65 वर्षीय संतोष कुमारी का शव उनके घर में मिला था। इस घटना के बाद मृतका के पुत्र की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने टीटू उर्फ आशीष द्विवेदी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो मृतका का भतीजा बताया जा रहा है। पूछताछ के दौरान, आरोपी टीटू उर्फ आशीष द्विवेदी ने बताया कि बातचीत के दौरान हुए विवाद से नाराज़ होकर उसने संतोष कुमारी की चाकू से हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मृतका के कुंडल, पायल और मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू सहित अन्य सामान बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया है।1
- उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। यहाँ तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश दर्ज की गई।1
- उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। इस आंधी-बारिश के चलते बदनपुर मोहल्ले में एक बिजली का खंभा टूट गया, वहीं सुभाष चौराहे पर कई दुकानों के टीन शेड भी उड़ गए। इन घटनाओं के परिणामस्वरूप जिले में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।1