बैतूल जिले के विकासखंड भीमपुर में जयस के नेतृत्व में महापुरुषों की मूर्तियों का भव्य अनावरण बैतूल जिले के विकासखंड भीमपुर में जयस के नेतृत्व में महापुरुषों की मूर्तियों का भव्य अनावरण अनावरण कार्यक्रम में हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी में कार्यक्रम, कई प्रमुख नेताओं ने की शिरकत आदिवासी अधिकारों को लेकर नेताओं ने उठाए सवाल, सरकार पर साधा निशाना पेपर खबर (समाचार) भीमपुर। क्षेत्र में जयस संगठन के नेतृत्व में रविवार को महापुरुषों की मूर्तियों का भव्य अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर, रानी दुर्गावती, बिरसा मुंडा, सरदार विष्णु सिंह गोंड एवं क्रांतिकारी गंजन सिंह कोरकू की मूर्तियों का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। आयोजन को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व जिला अध्यक्ष रामू टेकाम, हेमंत वागद्रे, मेहरा समाज अध्यक्ष संतु सुरवंशी, यादव समाज अध्यक्ष भूरा यादव सहित जयस संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप धुर्वे, रामदेव ककोड़िया और शंभू धुर्वे मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए जयस संगठन के नेता रामदेव ककोड़िया ने बीजेपी सरकार और जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आदिवासी महापुरुषों की मूर्तियों के लिए भीमपुर में भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने अतिक्रमण के मुद्दे को भी उठाते हुए कहा कि आदिवासी समाज इसका जवाब देगा। वहीं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि यह क्षेत्र पांचवीं अनुसूची में होने के बावजूद यहां पेसा एक्ट का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से आदिवासियों की जमीन सुरक्षित रह सकी। कार्यक्रम में संदीप धुर्वे, रामू टेकाम और हेमंत वागद्रे ने भी सभा को संबोधित किया तथा जयस संगठन द्वारा किए गए इस आयोजन की सराहना की।
बैतूल जिले के विकासखंड भीमपुर में जयस के नेतृत्व में महापुरुषों की मूर्तियों का भव्य अनावरण बैतूल जिले के विकासखंड भीमपुर में जयस के नेतृत्व में महापुरुषों की मूर्तियों का भव्य अनावरण अनावरण कार्यक्रम में हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी में कार्यक्रम, कई प्रमुख नेताओं ने की शिरकत आदिवासी अधिकारों को लेकर नेताओं ने उठाए सवाल, सरकार पर साधा निशाना पेपर खबर (समाचार) भीमपुर। क्षेत्र में जयस संगठन के नेतृत्व में रविवार को महापुरुषों की मूर्तियों का भव्य अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर, रानी दुर्गावती, बिरसा मुंडा, सरदार विष्णु सिंह गोंड एवं क्रांतिकारी गंजन सिंह कोरकू की मूर्तियों का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। आयोजन को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर कांग्रेस के
पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व जिला अध्यक्ष रामू टेकाम, हेमंत वागद्रे, मेहरा समाज अध्यक्ष संतु सुरवंशी, यादव समाज अध्यक्ष भूरा यादव सहित जयस संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप धुर्वे, रामदेव ककोड़िया और शंभू धुर्वे मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए जयस संगठन के नेता रामदेव ककोड़िया ने बीजेपी सरकार और जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आदिवासी महापुरुषों की मूर्तियों के लिए भीमपुर में भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने अतिक्रमण के मुद्दे को भी उठाते हुए कहा कि आदिवासी समाज इसका जवाब देगा। वहीं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि यह क्षेत्र पांचवीं अनुसूची में होने के बावजूद यहां पेसा एक्ट का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से आदिवासियों की जमीन सुरक्षित रह सकी। कार्यक्रम में संदीप धुर्वे, रामू टेकाम और हेमंत वागद्रे ने भी सभा को संबोधित किया तथा जयस संगठन द्वारा किए गए इस आयोजन की सराहना की।
- मेला तिथि: 28 फरवरी 2026 शनिवार एवं 01 मार्च 2026 रविवार 📍 स्थान : हैप्पी मैरिज गार्डन, सब्जी मंडी के सामने, कोठी बाजार, नर्मदापुरम 🕒 समय : दोप. 12:00 बजे से सायं 08:00 बजे तक1
- के मटकुली में आज सुबह 11:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां आईआईआईटी नागपुर के एक छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार पलटने से छात्र काल के गाल में सम गया। वहीं इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिनमें से एक को नर्मदापुरम रेफर किया गया है। पिपरिया-छिंदवाड़ा स्टेट हाईवे पर मटकुली के पास एक दर्दनाक हादसे में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) नागपुर के छात्र नयन मंडल की जान चली गई। छात्रों से भरी एक अनियंत्रित बलीनो कार पलट जाने से यह दुर्घटना हुई। यह घटना मटकुली से 1 किलोमीटर आगे, छिंदवाड़ा रोड पर हुई है। कार चालक अनय गौर, छात्र सुमेद शबाने, अनुज सिंह और सुमेद भामरे गंभीर रूप से घायल हैं।सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को पिपरिया अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, एक छात्र की स्थिति अत्यंत गंभीर होने के कारण उसे नर्मदापुरम रेफर किया गया है। सभी छात्र महाराष्ट्र के नांदेड़, मुंबई, नासिक और इंदौर के निवासी हैं और वर्तमान में आईआईटी नागपुर के हॉस्टल में रह रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।1
- बनखेडी ग्राम जासरवानी के लोगों ने दुर्गा चौक के चबूतरे पर एकत्रित होकर नशा मुक्त गांव बनाने के लिए बैठक की जिसमें गांव के सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की। ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि देवीसिंह पटैल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में सभी लोगों ने एकमत से निर्णय लिया की ग्राम में शराबबंदी हो। ग्राम में कोई दारू न बनायें। कोई भी व्यक्ति दारू पीकर रास्तों में नहीं घूमेगा। गांव में दारू पीकर अपशब्द नहीं कहेंगे। यदि कोई व्यक्ति दारू बेचते पकड़ा जाता हैं तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जावें। ग्राम पंचायत सरपंच सहित बैठक में पूर्व सरपंच कल्याण सिंह ठाकुर,शादिग बेग, ग्राम कोटवार माखन सिंह मेहरा रामजी कुशवाहा शारदा बाई, नीलेश विलेज लाइफ वेलफेयर सोसायटी बनखेडी के अध्यक्ष भागीरथ कुशवाहा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष संतोष नागवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्राम के महिला पुरूष उपस्थित रहें1
- ब्याजखोरी से प्रताड़ित युवक ने पीया जहर, मौत* अमरवाड़ा में सामाजिक संगठनों ने ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग1
- बाराबंकी भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला अध्यक्ष रामकिशोर यादव को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट कर दिया जिसे लेकर किसान1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के परासिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पेंशनर समाज तहसील परासिया द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक ।1
- मध्य प्रदेश में 2 मार्च को होने वाली बस हड़ताल अब नहीं होगी. मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग के बाद बस ऑपरेटरों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है. वे परिवहन विभाग से जुड़े दो विवादित राजपत्रों को फिलहाल रोकने पर सहमत हुए. सरकार के इस फैसले के बाद ऑपरेटरों ने अपनी सड़क जाम खत्म कर दी. इससे पूरे राज्य में बसें नॉर्मल चलेंगी. यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी, और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम चालू रहेगा.1
- पिपरिया पुलिस ने अल्टो कार से 63 लीटर अंग्रेजी/देशी शराब का अवैद्य परिवहन करते आरोपी को किया गिरफ्तार कार सहित शराब जप्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्ण एस. थोटा के मार्ग दर्शन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन, एसडीओपी मोहित कुमार यादव के दिशा निर्देशन आगामी त्यौहारो को देखते हुए सधन पेट्रोलिंग एवं अवैद्य शराब बेचने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशो के पालन करते हुए पुलिस द्वारा अपना मुखबिर तंत्र का विस्तार किया। दिनांक दिनांक 01/03/2026 को रात्री पेट्रोलिंग के दौराने मुखबिर से सूचना मिली कि सांड़िया तरफ से डार्क स्लेटी रंग की एक अल्टो कार क्रं MP.04.CQ.4964 का चालक अवैध शराब लेकर साँड़िया तरफ से पिपरिया तरफ आ रहा है की सूचना पर साक्षियो को हमराह लेकर चौधरी बेयर हाउस साँड़िया रोड पर पहुँचा उक्त कार साँड़िया तरफ से आते दिखी जिसे घेराबंदी कर कार रोककर चालक का नाम पता पूछा जिसने अपना नाम रोहित राय पिता दिनेश राय उम्र 32 साल निवासी होली चौक बरेली थाना बरेली जिला रायसेन का होना बताया। कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी मे दो कार्टून मे बैकपाइपर 375 एमएल के 48 नग (02 पेटी), लाल के क्वाटर अलग अलग बोरियों मे एक कार्टून मे 180 एमएल के कुल क्वाटर 250 नग (05 पेटी) कुल 63 लीटर अवैध शराब कीमती करीबन 50000/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त अल्टो कार क्रं MP.04.CQ.4964 कीमती 02 लाख रुपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बताया की वह होली के त्यौहार मे शराब बेचने के लिए शराब की तस्करी कर रहा था। आरोपी को विधिवत् कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किये जाता है। उल्लेखनीय भूमिका :- निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उनि मानिक सिंह बट्टी, प्र.आर. पूनमचंद चौधरी, आर. स्नेह साहू, आर. ललित हरणे, आर. प्रदीप सोनी ।1
- छिन्दवाड़ा के वनगांव में रहने वाले युवा पारस इवनाती ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट में ग्राम वनगांव में बच्चा चोर गिरोह आने की अफवाह भरी रील बनाकर अपलोड कर दी जिससे ग्राम में न सिर्फ भय का माहौल बना बल्कि क्षेत्र की शांति भी भंग हुई...जैसे ही इस फेक रील की भनक कुंडीपुरा थाना व धरमटेकड़ी पुलिस को खबय लगी तो तत्काल पुलिस ने क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह की गलत अफवाह फैलाने और शांति भंग करने के आरोप में इंस्टाग्राम यूज़र पारस को गिरफ्तार कर लिया.....गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान पारस ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के चक्कर मे उसने भ्रामक पोस्ट अपलोड की थी...पुलिस ने पूछताछ के बाद पारस को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया #chhindwara #instagramer #réel #crime #arrested1