logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण: यूपी को मिली विकास की 'रफ़्तार' #​हरदोई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जनपद के मल्लावां में गंगा एक्सप्रेसवे का भव्य लोकार्पण किया। यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के 12 जिलों को जोड़ते हुए उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की 'रीढ़' साबित होगा। ​ पीएम मोदी ने एक्सप्रेसवे को 'विकास और विरासत' का संगम बताया और कहा कि यूपी अब 'बीमारू' राज्य की छवि से बाहर निकलकर 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है। ​ प्रधानमंत्री ने विपक्ष (सपा-कांग्रेस) को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी पहलों का विरोध किया है। ​ पीएम ने बंगाल में हो रही भारी वोटिंग की सराहना की और हालिया बिहार व गुजरात चुनावों में एनडीए की जीत का जिक्र करते हुए विश्वास जताया कि आगामी 5 राज्यों के चुनाव नतीजों में भाजपा ऐतिहासिक जीत की 'हैट्रिक' लगाएगी। ​ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे दंगा मुक्त और इंफ्रास्ट्रक्चर युक्त उत्तर प्रदेश की नई पहचान है, जहाँ परियोजनाओं का शिलान्यास और समयबद्ध लोकार्पण दोनों सुनिश्चित है। ​ प्रधानमंत्री ने दोपहर 12:31 बजे रिमोट का बटन दबाकर इस ऐतिहासिक परियोजना का उद्घाटन किया।

22 hrs ago
user_प्रवीण कुमार
प्रवीण कुमार
Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण: यूपी को मिली विकास की 'रफ़्तार' #​हरदोई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जनपद के मल्लावां में गंगा एक्सप्रेसवे का भव्य लोकार्पण किया। यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के 12 जिलों को जोड़ते हुए उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की 'रीढ़' साबित होगा। ​ पीएम मोदी ने एक्सप्रेसवे को 'विकास और विरासत' का संगम बताया और कहा कि यूपी अब 'बीमारू' राज्य की छवि से बाहर निकलकर 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है। ​ प्रधानमंत्री ने विपक्ष (सपा-कांग्रेस) को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी पहलों का विरोध किया है। ​ पीएम ने बंगाल में हो रही भारी वोटिंग की सराहना की और हालिया बिहार व गुजरात चुनावों में एनडीए की जीत का जिक्र करते हुए विश्वास जताया कि आगामी 5 राज्यों के चुनाव नतीजों में भाजपा ऐतिहासिक जीत की 'हैट्रिक' लगाएगी। ​ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे दंगा मुक्त और इंफ्रास्ट्रक्चर युक्त उत्तर प्रदेश की नई पहचान है, जहाँ परियोजनाओं का शिलान्यास और समयबद्ध लोकार्पण दोनों सुनिश्चित है। ​ प्रधानमंत्री ने दोपहर 12:31 बजे रिमोट का बटन दबाकर इस ऐतिहासिक परियोजना का उद्घाटन किया।

  • user_User4979
    User4979
    Baberu, Banda
    🤝
    4 hrs ago
More news from Hardoi and nearby areas
  • #फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित छोटी जेल चौराहे के पास एक देशी शराब ठेके पर मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद कथित रूप से शराब परोसने को लेकर हुआ। मारपीट में घायल व्यक्ति का नाम राजीव बताया जा रहा है, जो पुलिस लाइन में तैनात सिपाही बताए जाते हैं तथा शहर के ग्रानगंज क्षेत्र में किराए के मकान में निवास करते हैं। हालांकि संबंधित विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है
    1
    #फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित छोटी जेल चौराहे के पास एक देशी शराब ठेके पर मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद कथित रूप से शराब परोसने को लेकर हुआ। मारपीट में घायल व्यक्ति का नाम राजीव बताया जा रहा है, जो पुलिस लाइन में तैनात सिपाही बताए जाते हैं तथा शहर के ग्रानगंज क्षेत्र में किराए के मकान में निवास करते हैं। हालांकि संबंधित विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि  अभी शेष है
    user_Related Emergency Soci📰📰📰📰
    Related Emergency Soci📰📰📰📰
    Newspaper advertising department Bilgram, Hardoi•
    17 hrs ago
  • PPE IS Codes Explained 🔥 | Safety Helmet, Shoes, Gloves Standards Kya Hain? ⚠️ Sirf PPE pehenna kaafi nahi hota… certified PPE pehenna zaroori hai ⚠️ Is video/post mein hum samjhenge PPE (Personal Protective Equipment) ke important IS Codes (Indian Standards) jo safety aur quality ko ensure karte hain. 🔍 Cover kiye gaye items: ✔ Safety Helmet ✔ Safety Shoes ✔ Safety Gloves ✔ Safety Goggles ✔ Face Shield 👉 Har safety item ka apna IS Code hota hai jo protection level define karta hai. 👉 Agar PPE par IS mark nahi hai, toh uski reliability doubtful ho sakti hai. 💡 Yaad rakho: No IS Mark = No Trust Yeh video khas un logon ke liye hai jo industry, construction, ya factory mein kaam karte hain aur apni safety ko seriously lete hain. #PPE #SafetyStandards #IndustrialSafety #WorkplaceSafety #SafetyAwareness #SafetyFirst #ConstructionSafety #FactorySafety #HelmetSafety #SafetyShoes #SafetyGloves #Goggles #FaceShield #ISCode #IndianStandards #EngineeringSafety #JobSafety #WorkerSafety #RelianceJobs #GujaratJobs
    1
    PPE IS Codes Explained 🔥 | Safety Helmet, Shoes, Gloves Standards Kya Hain? ⚠️
Sirf PPE pehenna kaafi nahi hota… certified PPE pehenna zaroori hai ⚠️
Is video/post mein hum samjhenge PPE (Personal Protective Equipment) ke important IS Codes (Indian Standards) jo safety aur quality ko ensure karte hain.
🔍 Cover kiye gaye items: ✔ Safety Helmet
✔ Safety Shoes
✔ Safety Gloves
✔ Safety Goggles
✔ Face Shield
👉 Har safety item ka apna IS Code hota hai jo protection level define karta hai.
👉 Agar PPE par IS mark nahi hai, toh uski reliability doubtful ho sakti hai.
💡 Yaad rakho: No IS Mark = No Trust
Yeh video khas un logon ke liye hai jo industry, construction, ya factory mein kaam karte hain aur apni safety ko seriously lete hain.
#PPE #SafetyStandards #IndustrialSafety #WorkplaceSafety #SafetyAwareness
#SafetyFirst #ConstructionSafety #FactorySafety #HelmetSafety #SafetyShoes
#SafetyGloves #Goggles #FaceShield #ISCode #IndianStandards
#EngineeringSafety #JobSafety #WorkerSafety #RelianceJobs #GujaratJobs
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कमालपुर गौशाला के लिए आप भी सुने हरदोई के ब्लॉक भरखनी के कमालपुर गांव के ग्रामीणों ने क्या लगाया आरोप आप भी सुन
    1
    कमालपुर गौशाला के लिए आप भी सुने हरदोई के ब्लॉक भरखनी के कमालपुर गांव के ग्रामीणों ने क्या लगाया आरोप आप भी सुन
    user_Deepak Pandey संवाददाता
    Deepak Pandey संवाददाता
    Newspaper advertising department शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • यहां गली में पानी के पाइप की जोड़ नहीं लगाए गए हैं यहां से गलियों में पानी बह रहा है पूरी सड़के भरा जा रही है पानी से और इस पर कोई अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है आपसे अनुरोध है कृपया कर इसको सही करवाने की कृपा करें
    1
    यहां गली में पानी के पाइप की जोड़ नहीं लगाए गए हैं यहां से गलियों में पानी बह रहा है पूरी सड़के भरा जा रही है पानी से और इस पर कोई अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है आपसे अनुरोध है कृपया कर इसको सही करवाने की कृपा करें
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Farmer शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤
    1
    ❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤
    user_Rishabh Kumar
    Rishabh Kumar
    Salesperson शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • खुद के अपहरण की रची साजिश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया युवक – फिरौती मांगने का निकला झूठा खेल कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक हैरान कर देने वाले मामले का खुलासा किया है, जहां एक युवक ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचकर अपने ही परिजनों से फिरौती मांगने की साजिश रची। दरअसल, थाना जाजमऊ क्षेत्र में 27 अप्रैल 2026 को एक महिला ने सूचना दी कि उसका 24 वर्षीय बेटा फैज, जो एक दिन पहले अपनी स्कूटी से काम पर निकला था, वापस घर नहीं लौटा। सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की और एक टीम गठित की गई। जांच के दौरान परिजनों को व्हाट्सएप कॉल के जरिए सूचना मिली कि फैज का अपहरण कर लिया गया है और उसकी रिहाई के लिए 1 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस और तकनीकी जांच शुरू की, जिसमें युवक की लोकेशन गाजियाबाद में मिली। सीडीआर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को शक हुआ कि मामला संदिग्ध है। जब पुलिस टीम ने गाजियाबाद में दबिश दी और युवक के साथी फसमान से पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आ गई। पता चला कि फैज ने खुद ही अपने दोस्त के साथ मिलकर यह पूरा ड्रामा रचा था। गिरफ्तारी के डर से वह कानपुर लौट आया और अपनी मौसी के घर, थाना रेल बाजार क्षेत्र में छिप गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे वहां से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में फैज ने स्वीकार किया कि उसने अपने मालिक से लिए गए 20,000 रुपये के कर्ज को चुकाने के लिए यह साजिश रची थी। उसने अपने दोस्त और एक रिक्शा चालक को लालच देकर इस फर्जी अपहरण की योजना बनाई और परिजनों से अलग-अलग किस्तों में पैसे मांगने लगा। फिलहाल, पुलिस इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है। (बाइट ) शिवा सिंह एडीसीपी पूर्वी
    1
    खुद के अपहरण की रची साजिश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया युवक – फिरौती मांगने का निकला झूठा खेल
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक हैरान कर देने वाले मामले का खुलासा किया है, जहां एक युवक ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचकर अपने ही परिजनों से फिरौती मांगने की साजिश रची।
दरअसल, थाना जाजमऊ क्षेत्र में 27 अप्रैल 2026 को एक महिला ने सूचना दी कि उसका 24 वर्षीय बेटा फैज, जो एक दिन पहले अपनी स्कूटी से काम पर निकला था, वापस घर नहीं लौटा। सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की और एक टीम गठित की गई।
जांच के दौरान परिजनों को व्हाट्सएप कॉल के जरिए सूचना मिली कि फैज का अपहरण कर लिया गया है और उसकी रिहाई के लिए 1 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस और तकनीकी जांच शुरू की, जिसमें युवक की लोकेशन गाजियाबाद में मिली।
सीडीआर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को शक हुआ कि मामला संदिग्ध है। जब पुलिस टीम ने गाजियाबाद में दबिश दी और युवक के साथी फसमान से पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आ गई।
पता चला कि फैज ने खुद ही अपने दोस्त के साथ मिलकर यह पूरा ड्रामा रचा था। गिरफ्तारी के डर से वह कानपुर लौट आया और अपनी मौसी के घर, थाना रेल बाजार क्षेत्र में छिप गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे वहां से सकुशल बरामद कर लिया।
पूछताछ में फैज ने स्वीकार किया कि उसने अपने मालिक से लिए गए 20,000 रुपये के कर्ज को चुकाने के लिए यह साजिश रची थी। उसने अपने दोस्त और एक रिक्शा चालक को लालच देकर इस फर्जी अपहरण की योजना बनाई और परिजनों से अलग-अलग किस्तों में पैसे मांगने लगा।
फिलहाल, पुलिस इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।
(बाइट ) शिवा सिंह एडीसीपी पूर्वी
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • यूपी के विकास की नई लाइफलाइन', गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर बोले पीएम मोदी गंगा एक्स्प्रेसवे न केवल पूर्व और पश्चिमी यूपी के बीच की दूरियों को कम कर रहा है बल्कि उत्तर प्रदेश के इन दो लंबे छोर की यात्रा के बीच लगने वाले समय को भी कम कर रहा है. मेरठ से प्रयागराज की तकरीबन 594 किलोमीटर लंबी ये दूरी अब केवल अब केवल 6 घंटे में पूरी की जा सकेगी, ऐसा सरकार का दावा है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाला यह एक्सप्रेस वे मेरठ से प्रयागराज की 594 किमी की दूरी को कम समय में पूरी करेगा. पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन इसके बाद पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, यह उत्तर प्रदेश की एक नई लाइफलाइन है. उन्होंने इस मौके पर बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि 'आज लोकतंत्र के उत्सव का भी एक अहम दिन है बंगाल में इस समय दूसरे चरण का मतदान हो रहा है और जो खबरें आ रही है उनसे पता चलता है कि बंगाल में भारी मतदान हो रहा है.' गंगा एक्सप्रेस वे नाम रखना सुखद- पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि, मां गंगा के नाम पर एक्सप्रेस वे का नाम रखना सुखद अनुभूति है. उन्होंने उद्घाटन करते हुए कहा कि, 'मैं भगवान नरसिंह की इस भूमि को प्रणाम करता हूं. यहां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर मां गंगा कृपा बहाती हुई निकलती हैं, इसलिए यह पूरा क्षेत्र अहम है. मैं मानता हूं कि यूपी को एक्सप्रेस-वे का यह वरदान भी मां गंगा का ही आशीर्वाद है यह एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन- पीएम मोदी उन्होंने कहा कि, 'अब कुछ ही घंटों में आप प्रयागराज के संगम पहुंच सकते हैं और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करके वापस आ सकते हैं. जैसे मां गंगा हजारों वर्षों से यूपी और देश की जीवनरेखा रही हैं, वैसे ही आधुनिक प्रगति के इस दौर में उनके समीप से गुजरता यह एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा मुझे चार-पांच दिनों से गंगा मां के दर्शन का मिल रहा है सौभाग्य- पीएम मोदी यह भी एक अद्भुत संयोग है कि पिछले 4-5 दिनों में मैं मां गंगा के सानिध्य में रहा हूं. बंगाल में था तो वहां मां गंगा के दर्शन किए, कल काशी में था और आज बाबा विश्वनाथ के साथ मां गंगा के दर्शन करने का सौभाग्य मिला पीएम मोदी ने अपनी स्पीच में बंगाल में जारी अंतिम चरण के चुनाव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि, 'आज लोकतंत्र के उत्सव का भी अहम दिन है. बंगाल में इस समय वोटिंग हो रही है. खबरें आ रही हैं, जिनसे पता चलता है कि बंगाल में भारी मतदान हो रहा है. पहले चरण की तरह ही जनता वोट देने के लिए निकल रही है बंगाल में लोग भयमुक्त हो कर कर रहे हैं वोट- पीएम मोदी बंगाल में लोग भयमुक्त होकर वोट दे रहे हैं. यह देश के संविधान और मजबूत होते लोकतंत्र का पुण्य प्रतीक है. मैं बंगाल की महान जनता का आभार जताता हूं. वोटिंग खत्म होने में अभी कई घंटे बाकी हैं. कुछ समय पहले बिहार में चुनाव हुए थे, तो भाजपा-एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की थी और इतिहास रच दिया था. कल ही गुजरात में महानगर पालिका, नगर पालिका, जिला पंचायत, नगर पंचायत और तहसील पंचायतों के नतीजे आए हैं.
    1
    यूपी के विकास की नई लाइफलाइन', गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर बोले पीएम मोदी
गंगा एक्स्प्रेसवे न केवल पूर्व और पश्चिमी यूपी के बीच की दूरियों को कम कर रहा है बल्कि उत्तर प्रदेश के इन दो लंबे छोर की यात्रा के बीच लगने वाले समय को भी कम कर रहा है. मेरठ से प्रयागराज की तकरीबन 594 किलोमीटर लंबी ये दूरी अब केवल अब केवल 6 घंटे में पूरी की जा सकेगी, ऐसा सरकार का दावा है.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाला यह एक्सप्रेस वे मेरठ से प्रयागराज की 594 किमी की दूरी को कम समय में पूरी करेगा. 
पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन
इसके बाद पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, यह उत्तर प्रदेश की एक नई लाइफलाइन है. उन्होंने इस मौके पर बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि 'आज लोकतंत्र के उत्सव का भी एक अहम दिन है बंगाल में इस समय दूसरे चरण का मतदान हो रहा है और जो खबरें आ रही है उनसे पता चलता है कि बंगाल में भारी मतदान हो रहा है.'
गंगा एक्सप्रेस वे नाम रखना सुखद- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि, मां गंगा के नाम पर एक्सप्रेस वे का नाम रखना सुखद अनुभूति है. उन्होंने उद्घाटन करते हुए कहा कि, 'मैं भगवान नरसिंह की इस भूमि को प्रणाम करता हूं. यहां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर मां गंगा कृपा बहाती हुई निकलती हैं, इसलिए यह पूरा क्षेत्र अहम है. मैं मानता हूं कि यूपी को एक्सप्रेस-वे का यह वरदान भी मां गंगा का ही आशीर्वाद है
यह एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन- पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि, 'अब कुछ ही घंटों में आप प्रयागराज के संगम पहुंच सकते हैं और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करके वापस आ सकते हैं. जैसे मां गंगा हजारों वर्षों से यूपी और देश की जीवनरेखा रही हैं, वैसे ही आधुनिक प्रगति के इस दौर में उनके समीप से गुजरता यह एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा
मुझे चार-पांच दिनों से गंगा मां के दर्शन का मिल रहा है सौभाग्य- पीएम मोदी
यह भी एक अद्भुत संयोग है कि पिछले 4-5 दिनों में मैं मां गंगा के सानिध्य में रहा हूं. बंगाल में था तो वहां मां गंगा के दर्शन किए, कल काशी में था और आज बाबा विश्वनाथ के साथ मां गंगा के दर्शन करने का सौभाग्य मिला
पीएम मोदी ने अपनी स्पीच में बंगाल में जारी अंतिम चरण के चुनाव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि, 'आज लोकतंत्र के उत्सव का भी अहम दिन है. बंगाल में इस समय वोटिंग हो रही है. खबरें आ रही हैं, जिनसे पता चलता है कि बंगाल में भारी मतदान हो रहा है. पहले चरण की तरह ही जनता वोट देने के लिए निकल रही है
बंगाल में लोग भयमुक्त हो कर कर रहे हैं वोट- पीएम मोदी
बंगाल में लोग भयमुक्त होकर वोट दे रहे हैं. यह देश के संविधान और मजबूत होते लोकतंत्र का पुण्य प्रतीक है. मैं बंगाल की महान जनता का आभार जताता हूं. वोटिंग खत्म होने में अभी कई घंटे बाकी हैं. कुछ समय पहले बिहार में चुनाव हुए थे, तो भाजपा-एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की थी और इतिहास रच दिया था. कल ही गुजरात में महानगर पालिका, नगर पालिका, जिला पंचायत, नगर पंचायत और तहसील पंचायतों के नतीजे आए हैं.
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश को विकास के पद पर अग्रसर करने के लिए लगातार वर्तमान सरकार प्रयास कर रही है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर इस सपने को साकार किया जा रहा है
    1
    उत्तर प्रदेश को विकास के पद पर अग्रसर करने के लिए लगातार वर्तमान सरकार प्रयास कर रही है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर इस सपने को साकार किया जा रहा है
    user_Deepak Pandey संवाददाता
    Deepak Pandey संवाददाता
    Newspaper advertising department शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by JAINUl
    1
    Post by JAINUl
    user_JAINUl
    JAINUl
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.