देवरिया - खुले में काटे जा रहे मीट-मछली से संक्रामक बीमारियों का खतरा भटनी (देवरिया)। क्षेत्र के विभिन्न चौराहों और बाजारों में खुलेआम मीट और मछली काटे एवं बेचे जाने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद प्रशासन इस पर प्रभावी रोक लगाने में नाकाम दिखाई दे रहा है। बताते चलें कि चांदपार, भटनी, मुजुरी, सिसई, बनकटा, शिवखोरीबारी, रामपुर, बलुआ अफगान, घाटी बाजार, मोतीपुर, टिकैत, एकला चौराहा, नकहनी चौराहा सहित कई स्थानों पर खुले में मुर्गी और बकरे का मीट काटा जा रहा है तथा मछलियां बेची जा रही हैं। इससे जहां एक ओर मांसाहार न करने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर गंदगी के कारण संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बना हुआ है। कई जगहों पर तो पीपल के पेड़ के नीचे ही खुले में मीट काटा जा रहा है, जिससे धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंच रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पर तत्काल रोक लगाई जाए और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता और जनस्वास्थ्य बना रह सके
देवरिया - खुले में काटे जा रहे मीट-मछली से संक्रामक बीमारियों का खतरा भटनी (देवरिया)। क्षेत्र के विभिन्न चौराहों और बाजारों में खुलेआम मीट और मछली काटे एवं बेचे जाने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद प्रशासन इस पर प्रभावी रोक लगाने में नाकाम दिखाई दे रहा है। बताते चलें कि चांदपार, भटनी, मुजुरी, सिसई, बनकटा, शिवखोरीबारी, रामपुर, बलुआ अफगान, घाटी बाजार, मोतीपुर, टिकैत, एकला चौराहा, नकहनी चौराहा सहित कई स्थानों पर खुले में मुर्गी और बकरे का मीट काटा जा रहा है तथा मछलियां बेची जा रही हैं। इससे जहां एक ओर मांसाहार न करने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर गंदगी के कारण संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बना हुआ है। कई जगहों पर तो पीपल के पेड़ के नीचे ही खुले में मीट काटा जा रहा है, जिससे धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंच रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पर तत्काल रोक लगाई जाए और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता और जनस्वास्थ्य बना रह सके
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण आग लगने से करीब 30 घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में कई परिवार बेघर हो गए और उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत बिल्थरारोड के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रशासन और जनप्रतिनिधि पीड़ितों के साथ खड़े हैं तथा हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।1
- पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित मां धूप काली मंदिर में भगवान शिव एवं पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को विधि-विधानपूर्वक कराई गई । यह आयोजन 18 अप्रैल दिन शनिवार से 20 अप्रैल दिन सोमवार तक चला। इस आयोजन में कलश यात्रा, शोभायात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धूप काली मां मंदिर समिति के सदस्यों, नवयुवक साथियों और मातृ शक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी के सामूहिक सहयोग से मां धूप काली मंदिर में मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ और पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। आयोजन को व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने में धर्मेंद्र सिंह मिंटू, अजय गुप्ता, संतोष मिश्रा, दीपक त्रिपाठी, आशुतोष दिक्षित, गुद्दर शाह, बिपिन जायसवाल, रमाशंकर शाह, अजय शाह, शेषनाथ शाह, अशोक सिंह, राहुल शाह, अनूप, रत्नेश सहित दर्जनों लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।1
- Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर1
- ये है जीरो टॉलरेंस की योगी सरकार, जनता त्रस्त, अधिकारी मस्त कुशीनगर। जिले के पड़रौना तहसील परिसर से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां तैनात कानूनगो हीरालाल का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जमीन की पैमाइश के नाम पर खुलेआम पैसे लिए जा रहे हैं। आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से इस तरह की वसूली की शिकायतें सामने आती रही हैं। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि तहसील स्तर पर ही अगर इस तरह का भ्रष्टाचार होगा, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं, लेकिन लोगों की नजर इस पर टिकी है कि क्या वाकई सख्त कार्रवाई होगी या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा। 👉 फिलहाल, यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- ब्रेकअप के बाद गोरखपुर में टावर पर चढ़ा युवक, इंस्टाग्राम पर बयां करता रहा दर्द, पांच घंटे बाद पुलिस ने उतारा प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद बिहार के बेतिया का रहने वाला युवक मानसिक तनाव में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब पांच घंटे तक नीचे नहीं उतरा। इस दौरान वह इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपना दर्द बयां करता रहा, जिससे इलाके में हलचल मच गई। शाहपुर पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा। पूछने पर उसने शांति की तलाश में टावर पर चढ़ने की बात बताई।1
- यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गयी व नियमों का पालन न करने वालों का एमवी एक्ट में चालान किया गया पुलिस अधीक्षक देवरिय अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 20.04.2026 को यातायात प्रभारी देवरिया गुलाब सिंह मय यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर भटवलिया, बस स्टैंड एवं गोरखपुर ओवर ब्रिज पर सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, आटो व ई-रिक्शा तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस/बिना फिटनेस के चलने वाले आटो एवं ई-रिक्शा वाहनों, साथ ही बस स्टैण्ड पर अभियान चलाकर बिना हेलमेट एवं तीन सवारी बाइक से चलने वालो तथा मोडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों, कसया रोड एवं रागनी मोड़ पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध एम0 वी0 एक्ट में चालान एवं सीज की कार्यवाही की गयी। *इस प्रकार अभियान के दौरान यातायात पुलिस देवरिया द्वारा कुल 73 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 05 वाहनों को सीज किया गया।* *इस प्रकार की कार्रवाई के माध्यम सेः-* 1.यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाता है। 2.दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलती है। 3.वाहन चालकों को यह संदेश दिया जाता है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।2
- Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर1
- गोरखपुर में महिला के साथ बुलेट पर स्टंटबाजी, प्लेबैक में भोजपुरी गाना…अब हुआ यह हाल गोरखपुर में महिला को बुलेट पर बिठाकर स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया, नंबर के आधार पर पुलिस ने उसे खोज निकाला और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि उसकी बाइक सीज कर दिया गया। वायरल रील में भोजपुरी गाना बज रहा है और युवक बीच सड़क पर दोनों हाथ छोड़ते हुए फुल स्पीड में बाइक भगाते हुए दिख रहा है। पीछे बैठी महिला भी काफी रोमांचित हो रही है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और युवक को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की पहचान चौरी चौरा इलाके के आमकोल निवासी राहुल पासवान के रूप में हुई है।1