Shuru
Apke Nagar Ki App…
नावा में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, किसानों को भारी नुकसान नावा सिटी। शहर सहित आसपास के क्षेत्र में आज दोपहर करीब 2:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज बारिश के साथ सफेद मोती के आकार के ओलो की बौछार शुरू हो गई। तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने कुछ ही मिनटों में पूरे क्षेत्र को सफेद चादर से ढक दिया। इस मौसम परिवर्तन से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दीं। तेज ओलावृष्टि के कारण खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। विशेष रूप से गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।स्थानीय किसानों के अनुसार, ओले गिरने की तीव्रता इतनी अधिक थी कि फसलें झुक गईं और कई जगह पूरी तरह बर्बाद हो गईं। इससे उनकी मेहनत और निवेश पर संकट मंडराने लगा है।
MAHENDRA PAREEK ZEE NEWS

More news from राजस्थान and nearby areas
- मीठड़ी कस्बे सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र सोमवार मध्य रात्री व मंगलवार को हल्की बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई। वही किसानो को फसल समेटने को लेकर परेशानी हो रही है। साथ शादी-ब्याह के घरो में व्यवस्थाए प्रभावित हुई। पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिलीप गुर्जर उलाणा ने बताया कि ग्राम उलाणा रात्री व आज दोपहर में दोनो समय चना आकार के ओले गिरे। पर जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।2
- Post by @nilesh Verma-19971
- Post by Rajesh Kumawat1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज राजेंद्र सिंह ने दरगाह व्रत अधिकारी कार्यालय का सालाना निरीक्षण किया उन्होंने रिकॉर्ड वी दरगाह वृत कार्यालय की व्यवस्थाओं का ज्यादा लेने के साथ थी पुलिस अधिकारी में जवानों को पुलिसिंग में कर्तव्य रिश्ता और प्रभावशाली कार्य शैली अपनाने के निर्देश दिए उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों से कहा कि पुलिस सेवा के दौरान कम से कम एक ऐसा अच्छा कार्य जरूर करें जिसे भविष्य में गर्व से याद किया जा सके व्रत स्तरीय क्राइम मीटिंग में उन्होंने अपराध नियंत्रांत पर जोर देते हुए जुआ सट्टा पर रोकथाम एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए1
- राजस्थान में पत्थर बन रहा 9 साल का बच्चा: डॉक्टर बोले-प्रदेश में यह दुर्लभ बीमारी का पहला केस; कोई इलाज नहीं जैसलमेर में एक 9 साल के बच्चे में चिकित्सा जगत में बेहद दुर्लभ मानी जाने वाली बीमारी एफओपी (Fibrodysplasia Ossificans Progressiva) का पहला केस सामने आया है. इस बीमारी में मांसपेशियां, टेंडन्स और लिगामेंट्स धीरे-धीरे हड्डियों में बदलने लगते हैं, जिससे शरीर की गतिशीलता सीमित हो जाती है. जैसलमेर में एक 9 साल के बच्चे में चिकित्सा जगत में बेहद दुर्लभ मानी जाने वाली बीमारी एफओपी (Fibrodysplasia Ossificans Progressiva) का पहला केस सामने आया है. इस बीमारी में मांसपेशियां Muscles), टेंडन्स (Tendons) और लिगामेंट्स (Ligaments) धीरे-धीरे हड्डियों (Bones) में बदलने लगते हैं, जिससे शरीर की गतिशीलता सीमित हो जाती है. एफओपी एक जीन संबंधी विकार है और विश्व स्तर पर इसके मरीजों की संख्या बहुत कम है. विशेषज्ञों के अनुसार, इस बीमारी का कोई स्थायी इलाज मौजूद नहीं है. इसका उपचार केवल लक्षणों को नियंत्रित करने और जीवन की गुणवत्ता बनाए रखने पर केंद्रित होता है. आकाश हेल्थकेयर के डॉ. राकेश पंडित बता रहे हैं इस बीमारी से जुड़ी जरूरी बातें. क्या है एफओपी? एफओपी में शरीर की मांसपेशियां और लिगामेंट्स असामान्य रूप से हड्डी में परिवर्तित हो जाती हैं. इसका अर्थ है कि चोट या सूजन वाली जगह पर नई हड्डी बन सकती है. समय के साथ, यह प्रक्रिया शरीर की सामान्य गतिविधियों को प्रभावित कर देती है. मरीजों की हड्डियां कठोर हो जाती हैं और शरीर की गति सीमित हो जाती है.1
- Post by Moinuddin Khan स्वाधीन भारत1
- अजमेर के वैशाली नगर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर इन दिनों एलपीजी गैस को लेकर भारी परेशानी देखने को मिल रही है। गैस भरवाने के लिए टेंपो चालकों की करीब 1 किलोमीटर लंबी कतार लग रही है। सुबह 6 बजे से ही चालक लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। टेंपो चालकों का कहना है कि पूरे अजमेर में सिर्फ एक ही एलपीजी पंप होने की वजह से उन्हें रोजाना इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई चालक भूखे-प्यासे तपती धूप में अपने वाहनों के साथ धीरे-धीरे लाइन में आगे बढ़ते दिखाई देते हैं। चालकों ने सरकार से मांग की है कि अजमेर में एक और एलपीजी पंप खोला जाए, ताकि इस परेशानी से राहत मिल सके। एलपीजी गैस की कमी का असर अब शहर में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है।1