एसपी शशांक सिंह ने चरखारी थाने का किया औचक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था व जनसुनवाई व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह ने शनिवार को थाना चरखारी का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, भोजनालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों और रजिस्टरों का निरीक्षण कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्र में नियमित रूप से बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए आमजन को जागरूक करने और साइबर हेल्प डेस्क के माध्यम से पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और अन्य त्योहारों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर सतर्क निगरानी रखने, प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जुलूस, शोभायात्राओं और धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। एसपी ने जनसुनवाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुकदमाती मालों के समयबद्ध निस्तारण, थाना परिसर में खड़े मुकदमाती वाहनों की स्पष्ट नंबरिंग एवं व्यवस्थित रखरखाव, अभिलेखों की सुव्यवस्था और परिसर की स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे, प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह, पीआरओ राहुल मिश्रा, कस्बा चौकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

- हरिशंकरी पौधारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए नगर पालिका में हुई बैठक1
- महोबा जिले के चरखारी ब्लॉक स्थित ग्राम ऐचाना की हैं, जहां सड़क पर पानी भरने और कीचड़ होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है, जबकि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।1
- डकैती के 05 अभियुक्तों को 07-07 वर्ष सश्रम कारावास व 〒10,000-₹10,000 अर्थदण्ड, जबकि टॉप-10 शातिर अपराधी बिन्डोला उर्फ बिन्दादीन को एक अन्य प्रकरण में 02 वर्ष के कारावास व ₹1000 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया * जनपद महोबा में आज दिनांक 31.07.2026 को पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एक बेहतरीन कार्यवाही हुई है, जिसमें जनपद के चिन्हित टॉप-10 अपराधी बिन्डोला उर्फ बिन्दादीन, निवासी थाना खन्ना जनपद महोबा, तथा उसके 04 साथियों को डकैती के मुकदमे में 07 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10-10 हजार रुपये का अर्थदण्ड तथा बिन्डोला को मा० न्यायालय की अवहेलना के क्रम में 174ए सीआरपीसी के तहत दर्ज मुकदमे में 02 वर्ष के कारावास की सजा दी गई है। * यह शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध महोबा, बांदा, हमीरपुर व छतरपुर में लगभग तीन दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। वर्ष 2015 में इसके द्वारा मुकदमों से बचने के लिए एक व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को अपना शव दर्शाये जाने के उद्देश्य से साक्ष्य छोड़ कर लापता हो गया था। पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए आज सश्रम कारावास हुआ है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *📌उक्त के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह द्वारा दी गई बाइट व अन्य विवरण।*1
- *"राठ: आवारा गौवंश से परेशान किसान | टोला खंगारन में खेतों में घुसे झुंड, फसल पर मंडरा रहा संकट"* *राठ, हमीरपुर* :- राठ तहसील के *ग्राम टोला खंगारन* में आवारा गौवंश की समस्या किसानों के लिए बड़ी सिरदर्द बन गई है। शुक्रवार को खेतों में बड़ी संख्या में गौवंश खुलेआम चरते देखे गए। इससे किसानों की मेहनत से तैयार हो रही फसल को भारी नुकसान पहुंचने का डर है। *किसानों की परेशानी* ग्रामीणों का कहना है कि दिन-रात आवारा गौवंश खेतों में घुसकर फसल चर रहे हैं। किसान अपनी फसल बचाने के लिए घंटों निगरानी करने को मजबूर हैं, फिर भी गौवंश के झुंड फसल बर्बाद कर दे रहे हैं। किसानों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों और ग्राम पंचायत को इस बारे में बताया गया, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। *क्या है मांग?* ग्रामीणों ने मांग की है कि आवारा गौवंश को पकड़कर नजदीकी गौशालाओं में भेजा जाए, ताकि फसलें सुरक्षित रह सकें। किसानों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। यह समस्या सिर्फ टोला खंगारन तक सीमित नहीं है। आसपास के कई गांवों और पूरे बुंदेलखंड में किसान आवारा गौवंश को लेकर प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। #Hamirpur #Rath #TolaKhangaran #Kisan #Gauvansh #UPGovernment #Bundelkhand1
- नैपुरा गांव में लाखों रुपये की सरकारी सीसी सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों ने हड़कंप मचा दिया है नैपुरा गांव में लाखों रुपये की सरकारी सीसी सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों ने हड़कंप मचा दिया है1
- स्कूल से लौट रहे बच्चों के ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, आधा दर्जन छात्र-छात्राएं घायल, एक रेफर एआरटीओ के" सेफ फ्यूचर मिशन अभियान" को मार्ग दुर्घटनाएं दे रही है चुनौती #महोबा। जनपद के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार को बच्चों से भरे एक ई-रिक्शा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में करीब आधा दर्जन स्कूली छात्र-छात्राएं घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, पहाड़िया रोड स्थित गौरैया माता मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करने के दौरान बच्चों से भरे ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। उस समय सभी बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद ई-रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे। हादसे में गर्ल्स इंटर कॉलेज पनवाड़ी की पांच छात्राएं तथा सर्वोदय स्कूल का एक छात्र घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पनवाड़ी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महोबा रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य बच्चों का उपचार सीएचसी पनवाड़ी में जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। Mahoba Insight IndiaKhoz Vichar1