Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रदीप शर्मा करेली एसीएन भारत करेली पत्रकारिता के आदि पुरुष देवर्षि नारद की जयंती पर करेली में भव्य कार्यक्रम आयोजित_
कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
प्रदीप शर्मा करेली एसीएन भारत करेली पत्रकारिता के आदि पुरुष देवर्षि नारद की जयंती पर करेली में भव्य कार्यक्रम आयोजित_
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- पवन एक्सप्रेस में समस्तीपुर से मुंबई यात्रा कर रहे 4:30 वर्ष के बच्चे रोहित कुमार को ट्रेन में चोट आने से सर से और हाथ से खून निकलने लगा वही यात्रा कर रहे यात्रियों ने रेलवे को सूचना दी जैसे ही शनिवार रेलवे चिकित्सक डॉक्टर आर आर कुर्रे को सूचना मिली वह तुरंत अपनी टीम के साथ पहुंचे और मौके पर उपचार किया वहीं रेलवे चिकित्सक ने यात्रियों को सलाह दी की यात्रा के दौरान बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि किसी प्रकार की घटना ना हो सके और यात्रा मंगलमय हो1
- रेलवे की त्वरित कार्रवाई: नरसिंहपुर स्टेशन पर घायल बच्चे को मिला समय पर उपचार नरसिंहपुर। शनिवार, 2 मई 2026 को रेलवे प्रशासन और चिकित्सा टीम की सजगता से एक मासूम बच्चे को समय पर इलाज मिल सका। जयनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस को जाने वाली पवन एक्सप्रेस (11062) में यात्रा कर रहे एक 4.5 वर्षीय बालक के घायल होने की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन हरकत में आया। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोच नंबर B2 में समस्तीपुर से मुंबई की यात्रा कर रहे यात्री रोहित कुमार का 4.5 वर्षीय बेटा अचानक गिर गया, जिससे उसके सिर और हाथ से भारी मात्रा में खून बहने लगा। PNR नंबर 6102926073 के माध्यम से जब इस आपात स्थिति की सूचना कमर्शियल डिप्टी के जरिए नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुई, तो बिना देरी किए रेलवे की मेडिकल टीम को अलर्ट किया गया। स्टेशन पहुंचते ही मिला इलाज जैसे ही ट्रेन नरसिंहपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रुकी, रेलवे चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार: बच्चे के सिर से बहते खून को रोकने के लिए तत्काल 'बेटाडिन' से ड्रेसिंग की गई और आवश्यक दवाएं दी गईं। अतिरिक्त चोट: बच्चे के हाथ में भी चोट के कारण खून बह रहा था, जिसका टीम ने तत्परता से उपचार किया। यात्री ने जताया आभार समय पर मिले इलाज और रेलवे की संवेदनशीलता को देखते हुए यात्री रोहित कुमार ने रेलवे प्रशासन और डॉ. कुर्रे की टीम का सहृदय धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन की इस त्वरित प्रतिक्रिया की वजह से उनके बच्चे की स्थिति अब सामान्य है। चिकित्सक की सलाह डॉ. आर.आर. कुर्रे ने इस दौरान यात्रियों से अपील की कि: "यात्रा के दौरान विशेष रूप से छोटे बच्चों का ध्यान रखें। ट्रेन की गति और झटकों के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। सावधानी बरतने से ही यात्रा मंगलमय और सुरक्षित हो सकती है।" रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि वे अपने यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए 24 घंटे तत्पर हैं, ताकि सभी की यात्रा आनंदमय और सुखद बनी रहे।1
- *पत्रकार सुरक्षा कानून सहित सभी मांगें पूरी होगीं: उपमुख्यमंत्री शुक्ल* *मजदूर दिवस पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने जबरदस्त रैली निकाल कर बुलंद की आवाज* नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पत्रकार सुरक्षा कानून सहित विभिन्न मांगों को पूरा करने का भरोसा देते हुए कहा है कि हमारी सरकार समस्याओं का समाधान करने के लिए है। वे अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शुक्रवार को भोपाल के समन्वय भवन में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इसके पहले संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 21 सूत्रीय मांगों का पत्र सौंपा। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री मुकेश नायक सहित पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में आए श्रमजीवी पत्रकार साथी मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद न्यू मार्केट में श्रमजीवी पत्रकार साथियों ने अपनी मांगों को लेकर विशाल रैली निकाल कर अपनी आवाज बुलंद की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मांग पत्र उन्हीं को दिया जाता है जो मांग को पूरा करते हैं। इसलिए निश्चित रूप से पत्रकारों की मांगों पर ध्यान दिया जाएगा। समस्याओं का समाधान चरणबद्ध तरीके से होता है। सरकार ने पहले भी पत्रकारों की कई मांगों को पूरा किया है। वे मुख्यमंत्री से जरूर बात करेंगे कि पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए कमेटी क्यों नहीं बनी। श्री शुक्ल ने कहा कि सत्ता आती है, जाती है हम लोग जनता की समस्या का समाधान करने वाले लोग हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के कटाक्ष पर कहा कि उन्हें पत्रकारों की मांगों को पूरा करने के लिए मदद नहीं करनी पड़ेगी, सरकार खुद यह काम करेगी। उन्होंने कहा कि जो जहां हैं वहीं रहें। वे विपक्ष का अपना काम अच्छा कर रहे हैं। *उपमुख्यमंत्री को सौंपा 21 सूत्रीय मांग पत्र*1
- https://youtu.be/Z3DcdBqdGuw?si=58QaFTAG7U92xQE1 Gadarwara मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान पर गाडरवारा में कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन #narsinghpur #latestnews #update_news1
- Post by हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- maa1