logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जोधपुर। एसआई भर्ती परीक्षा-2025 शुरू होने से पहले ही पेपर सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। परीक्षा के पेपर रखे स्टील बॉक्स की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, परीक्षा सामग्री को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी में लगे कर्मचारी दीपक गहलोत ने पेपर बॉक्स को कोषालय में रखते समय उसकी फोटो खींचकर अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगा दी। फोटो सामने आते ही शिक्षा विभाग हरकत में आ गया और जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार त्रिपाठी को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया। मामले को गंभीर मानते हुए उदयमंदिर थाने में भी कर्मचारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। एडीएम अंजुम ताहिर शमा ने बताया कि शहर में एसआई भर्ती परीक्षा के लिए 111 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार शाम को प्रश्न पत्रों को स्टील बॉक्स में पैक कर कोषागार में सुरक्षित रखवाया गया था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने फोटो लेकर उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। यह कर्मचारी जोधपुर के भोपालगढ़ तहसील स्थित एक सरकारी स्कूल में कंप्यूटर अनुदेशक के पद पर कार्यरत है और वर्तमान में डेपुटेशन पर कलक्ट्रेट में तैनात था। लापरवाही सामने आने के बाद मामले की जानकारी तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार त्रिपाठी को दी गई, जिन्होंने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया।

11 hrs ago
user_खटक न्यूज सेड़वा
खटक न्यूज सेड़वा
Court reporter सेड़वा, बाड़मेर, राजस्थान•
11 hrs ago
56a809bb-7583-4708-ad85-1363708acfb7

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Amin mo.Khudabx
    1
    Post by Amin mo.Khudabx
    user_Amin mo.Khudabx
    Amin mo.Khudabx
    Voice of people चोहटन, बाड़मेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • _om_singh_dewasi_jnvu _ravindrabhati_9 _ravsabhati✌️🦅😎 _ravsa
    1
    _om_singh_dewasi_jnvu _ravindrabhati_9  _ravsabhati✌️🦅😎 _ravsa
    user_Ravindra singh bhati
    Ravindra singh bhati
    Baytoo, Barmer, Rajasthan, India बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • डॉ. भावेश सुखाड़िया फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा अहमदाबाद के बाद अब भीनमाल अस्पताल में नियमित अपनी सेवा दे रहे हैं
    1
    डॉ. भावेश सुखाड़िया फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा अहमदाबाद के बाद अब भीनमाल अस्पताल में  नियमित अपनी सेवा दे रहे हैं
    user_Naresh Sukhadiya
    Naresh Sukhadiya
    भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Reporter Rajesh pahadiya
    1
    Post by Reporter Rajesh pahadiya
    user_Reporter Rajesh pahadiya
    Reporter Rajesh pahadiya
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • सायला सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल परीक्षा देने जा रहे किशोर को लाठी डंडों से पीटा, 25 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली.....
    1
    सायला सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल परीक्षा देने जा रहे किशोर को लाठी डंडों से पीटा, 25 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली.....
    user_V Rathi
    V Rathi
    Insurance Agent भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by Apna jalor
    1
    Post by Apna jalor
    user_Apna jalor
    Apna jalor
    Video Creator सायला, जालोर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • उदयपुर प्रवास के दौरान बांठिया ने राज्यपाल कटारिया को दी ट्रस्ट कार्यों की जानकारी बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व श्री चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने दो दिवसीय उदयपुर प्रवास के दौरान पंजाब के महामहिम राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात कर चर्चा की। उदयपुर में पंजाब के महामहिम राज्यपाल व  चंडीगढ़ के प्रशासक व चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट के सरंक्षक गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात कर उनको गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।उन्होंने ट्रस्ट द्वारा वर्तमान में किए जा रहे सेवा कार्यों, सामाजिक सरोकारों एवं जनहित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, साथ ही आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने समाज सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया और कहा कि नशा मुक्ति अभियान वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता है। वहीं बांठिया ने बताया कि ट्रस्ट आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर विशेष अभियान चलाकर ट्रस्ट समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सेवा कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
    2
    उदयपुर प्रवास के दौरान बांठिया ने राज्यपाल कटारिया को दी ट्रस्ट कार्यों की जानकारी
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व श्री चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने दो दिवसीय उदयपुर प्रवास के दौरान पंजाब के महामहिम राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद
कटारिया से मुलाकात कर चर्चा की।
उदयपुर में पंजाब के महामहिम राज्यपाल व  चंडीगढ़ के प्रशासक व चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट के सरंक्षक गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात कर उनको गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।उन्होंने ट्रस्ट द्वारा वर्तमान में किए जा रहे सेवा कार्यों, सामाजिक सरोकारों एवं जनहित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, साथ ही आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की।
राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने समाज सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया और कहा कि नशा मुक्ति अभियान वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता है।
वहीं बांठिया ने बताया कि ट्रस्ट आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर विशेष अभियान चलाकर ट्रस्ट समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सेवा कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पशु मेला सेवड़िया मेले की एक झलक रानीवाड़ा
    1
    पशु मेला सेवड़िया मेले की एक झलक रानीवाड़ा
    user_Reporter Rajesh pahadiya
    Reporter Rajesh pahadiya
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.