जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा मंडलपारा चौक, कान्हा समिति ने कराया भव्य मटकी फोड़ आयोजन,हरदीबाजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कौशल श्रीवास ने पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के ग्राम बोईदा स्थित मंडलपारा चौक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कान्हा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ हरदीबाजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कौशल श्रीवास ने श्रीफल तोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बोईदा मंडलपारा चौक में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता को लेकर युवाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूर्व पंच राजकुमार मरावी, पंच सुदामा बलदेव जगत सहित कान्हा समिति के सदस्यों ने भी पूजा-अर्चना की।पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।“जय श्रीकृष्ण!” “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!”के जयकारों से पूरा मंडलपारा चौक गूंज उठा। मटकी फोड़ प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह रहा। समिति द्वारा आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा कार्यक्रम में शामिल हुए।कान्हा समिति के सदस्यों और युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।बोईदा के मंडलपारा चौक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित इस भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल से सराबोर कर दिया।
जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा मंडलपारा चौक, कान्हा समिति ने कराया भव्य मटकी फोड़ आयोजन,हरदीबाजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कौशल श्रीवास ने पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के ग्राम बोईदा स्थित मंडलपारा चौक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कान्हा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ
हरदीबाजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कौशल श्रीवास ने श्रीफल तोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बोईदा मंडलपारा चौक में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता को लेकर युवाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूर्व पंच राजकुमार मरावी, पंच सुदामा बलदेव जगत सहित कान्हा समिति
के सदस्यों ने भी पूजा-अर्चना की।पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।“जय श्रीकृष्ण!” “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!”के जयकारों से पूरा मंडलपारा चौक गूंज उठा। मटकी फोड़ प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह रहा। समिति द्वारा आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। बड़ी संख्या में ग्रामीण
एवं युवा कार्यक्रम में शामिल हुए।कान्हा समिति के सदस्यों और युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।बोईदा के मंडलपारा चौक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित इस भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल से सराबोर कर दिया।
- डभरा में अघरिया समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सक्ती जिले के डभरा मे अखिल भारतीय अघरिया समाज ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल के गृह निवास में आयोजित समारोह में समाज के पदाधिकारी, महिला-पुरुष और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी, कुर्सी दौड़, मटकी फोड़ और सामाजिक परिचय सम्मेलन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी ने सभी का मन मोह लिया और पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर अघरिया समाज की एकजुटता, सामाजिक भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। डभरा का यह जन्माष्टमी समारोह सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।1
- समस्त देशवासियों एव प्रदेश वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई एम इंडिया न्यूज परिवार की ओर से सभी देशवासियों को प्रदेश वासियों को श्री कृष्ण जन्म उत्सव की बधाई शुभकामनाए भगवान श्री कृष्ण राधा की कृपा सुख शांति धन्य धान से परिपूर्ण रखे राधे राधे जय श्री कृष्णा1
- कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर छात्रावास-आश्रमों की व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर छात्रावास-आश्रमों की व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश।1
- हथियार के दम पर लूट और नकबजनी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल समेत पूरा माल बरामद बिलासपुर। कोटा पुलिस ने हथियार के दम पर लूट और नकबजनी की वारदात करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, सोने के आभूषण, वारदात में इस्तेमाल आर्टिका कार, प्लेटिना बाइक और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों मामलों में लूटा गया पूरा माल बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को बेलगहना रेलवे स्टेशन से 7,430 रुपए की कलेक्शन राशि लेकर जा रहे रेलवे कर्मचारी को बड़े बरबरा मोड़ के पास सलका डैम के नजदीक अज्ञात आरोपियों ने घेर लिया था। आरोपियों ने कर्मचारी का बैग झपट लिया और उसे धक्का देकर गिरा दिया। इस मामले में कोटा थाने में अपराध क्रमांक 559/2026, धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी तरह 18 जुलाई 2026 को आरोपियों ने बुर्का पहनकर राजकुमारी जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट की और एयर गन दिखाकर सोने के जेवर लूट लिए थे। इस मामले में अपराध क्रमांक 591/2026, धारा 332(बी), 309(6), 310(2), 317(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था।1
- बिलासपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर खास रौनक मन्दिरों में विशेष महत्व1
- बिलासपुर में 11 केवी तार के नीचे मौत से खेलता । मटका बांधने चढ़ा युवक करंट की चपेट में, बिजली विभाग और नगर निगम की लापरवाही पर उठे सवाल...1
- कोरबा: “NH-130 पर गजराज का कब्जा! 2 घंटे थमी वाहनों की रफ्तार, दहशत में कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग1
- बुर्खा पहना कट्टा उठाया फिर,फिल्मी स्टाइल में भतीजे ने दिया लुट की वरदत को अंजाम बुर्खा पहना कट्टा उठाया फिर,फिल्मी स्टाइल में भतीजे ने दिया लुट की वरदत को अंजाम1
- Post by Ayush Sahu1