logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

prayagraj mein Rahul Gandhi ne yuvaon ko kuchh bataen 8

3 hrs ago
user_Emotional videos
Emotional videos
News Anchor पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

prayagraj mein Rahul Gandhi ne yuvaon ko kuchh bataen 8

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मोहब्बत के फूलों से सजी कांवड़ यात्रा, ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा मुसेली में दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का खूबसूरत रंग, कांवड़ियों का किया आत्मीय स्वागत रौनक अली अंसारी, पीलीभीत। बीसलपुर। आस्था की राह पर बढ़ रहे शिवभक्तों का जब फूलों की बारिश से स्वागत हुआ तो माहौल श्रद्धा के साथ-साथ भाईचारे और सौहार्द से भी सराबोर हो उठा। ब्लॉक बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम मुसेली के ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने मीरपुर क्षेत्र से गुजर रहे कांवड़ियों एवं शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया। कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के गुजरने के दौरान ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने स्वयं आगे बढ़कर शिवभक्तों पर फूल बरसाए और उनकी यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। पुष्पवर्षा से उत्साहित कांवड़ियों के चेहरों पर भी खुशी नजर आई। शिवभक्तों ने ग्राम प्रधान की इस पहल के लिए उनका आभार जताया। फूलों के साथ दिया भाईचारे का संदेश ग्राम प्रधान की इस पहल ने क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और लोगों ने कहा कि आस्था के इस पर्व पर एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना समाज को मजबूत बनाता है। ग्राम प्रधान द्वारा कांवड़ियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किए जाने की लोगों ने जमकर सराहना की। ‘शिवभक्तों की सेवा सौभाग्य की बात’ ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। शिवभक्तों का स्वागत और उनकी सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सद्भाव की भावना हमेशा मजबूत रहनी चाहिए। मुसेली में कांवड़ियों पर बरसे फूलों ने यह संदेश दिया कि आस्था की राह पर इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे की खुशबू भी साथ चलती है।
    1
    मोहब्बत के फूलों से सजी कांवड़ यात्रा, ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा
मुसेली में दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का खूबसूरत रंग, कांवड़ियों का किया आत्मीय स्वागत
रौनक अली अंसारी, पीलीभीत।
बीसलपुर। आस्था की राह पर बढ़ रहे शिवभक्तों का जब फूलों की बारिश से स्वागत हुआ तो माहौल श्रद्धा के साथ-साथ भाईचारे और सौहार्द से भी सराबोर हो उठा। ब्लॉक बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम मुसेली के ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने मीरपुर क्षेत्र से गुजर रहे कांवड़ियों एवं शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया।
कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के गुजरने के दौरान ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने स्वयं आगे बढ़कर शिवभक्तों पर फूल बरसाए और उनकी यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। पुष्पवर्षा से उत्साहित कांवड़ियों के चेहरों पर भी खुशी नजर आई। शिवभक्तों ने ग्राम प्रधान की इस पहल के लिए उनका आभार जताया।
फूलों के साथ दिया भाईचारे का संदेश
ग्राम प्रधान की इस पहल ने क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और लोगों ने कहा कि आस्था के इस पर्व पर एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना समाज को मजबूत बनाता है। ग्राम प्रधान द्वारा कांवड़ियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किए जाने की लोगों ने जमकर सराहना की।
‘शिवभक्तों की सेवा सौभाग्य की बात’
ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। शिवभक्तों का स्वागत और उनकी सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सद्भाव की भावना हमेशा मजबूत रहनी चाहिए।
मुसेली में कांवड़ियों पर बरसे फूलों ने यह संदेश दिया कि आस्था की राह पर इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे की खुशबू भी साथ चलती है।
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • पीलीभीत में गूंजे देशभक्ति के नारे! DM-SP ने संभाली तिरंगा रैली की कमान, सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश
    1
    पीलीभीत में गूंजे देशभक्ति के नारे!
DM-SP ने संभाली तिरंगा रैली की कमान, सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट शाहजहांपुर पुलिस, एसपी ने कांवड़ मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण जनपद शाहजहांपुर में कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट, संवेदनशील स्थानों और यातायात व्यवस्था को परखा गया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए एसपी ने कांवड़ यात्रियों और आमजन से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस, डायल-112 या स्थानीय थाना पुलिस को सूचना देने की अपील की। शाहजहांपुर पुलिस ने साफ किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी जारी रहेगी।
    2
    कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट शाहजहांपुर पुलिस, एसपी ने कांवड़ मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण
जनपद शाहजहांपुर में कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट, संवेदनशील स्थानों और यातायात व्यवस्था को परखा गया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए एसपी ने कांवड़ यात्रियों और आमजन से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस, डायल-112 या स्थानीय थाना पुलिस को सूचना देने की अपील की।
शाहजहांपुर पुलिस ने साफ किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी जारी रहेगी।
    user_देवेंन्द्र पटेल पत्रकार
    देवेंन्द्र पटेल पत्रकार
    Local News Reporter पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अतिक्रमण से परेशान व्यापारी ने बंद की दुकान, टेंट लगाकर धरने पर बैठा आलोक गुप्ता और पड़ोसी की कई बार हो चुकी झडप,धरने की सूचना मिलने पर भी नहीं पहुंचा कि जिम्मेदार, आलोक ने शासन को चेतावनी दी है कि उसके हार्ट में दो स्टैंड पड़े हुए हैं बिना दवा के नहीं रह सकता ; अगर उसके साथ कोई भी घटना हो तो उसके जिम्मेदार उसका पड़ोसी और प्रशासन होगा ​पलिया कलां: नगर में पड़ोसी दुकान के कथित अतिक्रमण और रखे लोहे के सामान से परेशान व्यापारी आलोक गुप्ता ने अपनी दुकान बंद कर बाहर टेंट लगाकर अनोखा धरना शुरू कर दिया है। ​व्यापारी ने टेंट पर होर्डिंग लगाकर लिखा— “पड़ोसी के अतिक्रमण से परेशान होकर आज दुकान बंद कर बाहर बैठना पड़ा”, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ​आलोक गुप्ता का आरोप है कि बार-बार कहने और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ​पीड़ित व्यापारी ने साफ कहा है कि जब तक पड़ोसी द्वारा लोहे का सामान हटाकर समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका यह धरना जारी रहेगा। ​इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के बाद अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग व स्थानीय प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर कब तक निष्पक्ष समाधान निकालता है।
    1
    अतिक्रमण से परेशान व्यापारी ने बंद की दुकान, टेंट लगाकर धरने पर बैठा
आलोक गुप्ता और पड़ोसी की कई बार हो चुकी झडप,धरने  की सूचना मिलने पर भी नहीं पहुंचा कि जिम्मेदार,
आलोक ने शासन को चेतावनी दी है कि उसके हार्ट में दो स्टैंड पड़े हुए हैं बिना दवा के नहीं रह सकता ; अगर उसके साथ कोई भी घटना हो तो उसके जिम्मेदार उसका पड़ोसी और प्रशासन होगा
​पलिया कलां: नगर में पड़ोसी दुकान के कथित अतिक्रमण और रखे लोहे के सामान से परेशान व्यापारी आलोक गुप्ता ने अपनी दुकान बंद कर बाहर टेंट लगाकर अनोखा धरना शुरू कर दिया है।
​व्यापारी ने टेंट पर होर्डिंग लगाकर लिखा— “पड़ोसी के अतिक्रमण से परेशान होकर आज दुकान बंद कर बाहर बैठना पड़ा”, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
​आलोक गुप्ता का आरोप है कि बार-बार कहने और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
​पीड़ित व्यापारी ने साफ कहा है कि जब तक पड़ोसी द्वारा लोहे का सामान हटाकर समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका यह धरना जारी रहेगा।
​इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के बाद अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग व स्थानीय प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर कब तक निष्पक्ष समाधान निकालता है।
    user_READ NEWS
    READ NEWS
    Banker पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • इन्दर पाल आर्य बने कांग्रेस के प्रदेश सचिव, हाईकमान का जताया आभार" विधानसभा चुनाव के बाद होगा जिला अध्यक्ष पद पर मंथन"तब तक बने रहेगें जिला अध्यक्ष। लालकुआँ उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही वक्त बचा है ऐसे में सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं इस बीच कांग्रेस पार्टी ने लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एंव काग्रेंस एससी विभाग के निवर्तमान जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। जिस पर इन्दर पाल आर्य और स्थानीय पदाधिकारियों ने हाईकमान का आभार जताया है।इस मौके पर उन्होंने दावा किया है कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की पूर्णबहुमत की सरकार आ रही है। उन्होंने भाजपा को विफल सरकार बताया। उन्होंने कहा कि वह वर्तमान में काग्रेंस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे अभी जिला अध्यक्ष का पद छोडने का कोई सवाल नहीं है उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद जिला अध्यक्ष के पद पर मंथन होगा। यहाँ अपने आवास पर पत्रकारों से नवनियुक्त प्रदेश सचिव इन्दर पाल आर्य ने कहा कि काग्रेंस पार्टी और शीर्ष नेतृत्व ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वो खरा उतरने का प्रयास करेंगे वह कांग्रेस के समर्पित सिपाही हैं पार्टी में विभिन्न दायित्वों पर रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। और आगे भी करेंगे। उन्होंने कहा कि वह वर्तमान में काग्रेंस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे अभी जिला अध्यक्ष का पद छोडने का कोई सवाल नहीं है उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद जिला अध्यक्ष के पद का मंथन होगा। जब तक वह जिला अध्यक्ष पर बने रहेगें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आ रही हैं। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया है केंद्र की बीजेपी सरकार ने देश की सम्पत्तियों और संस्थाओं को बेचने का काम किया है, पेपर लीक कर युवाओं के सपनों को तोड़ कर रख दिया। महिला अत्याचार दिन पे दिन बड़ रहे है, बेरोजगारी महगाई चरम पर है।जनता अब बीजेपी के रणनीतिओं को समझ चुकी है और अब बीजेपी को सबक सिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया है 2027 के विधानसभा चुनाव में काग्रेंस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
    1
    इन्दर पाल आर्य बने कांग्रेस के प्रदेश सचिव, हाईकमान का जताया आभार" विधानसभा चुनाव के बाद होगा जिला अध्यक्ष पद पर मंथन"तब तक बने रहेगें जिला अध्यक्ष। 
लालकुआँ उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही वक्त बचा है ऐसे में सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं इस बीच कांग्रेस पार्टी ने लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एंव काग्रेंस एससी विभाग के निवर्तमान जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। जिस पर इन्दर पाल आर्य और स्थानीय पदाधिकारियों ने हाईकमान का आभार जताया है।इस मौके पर उन्होंने दावा किया है कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की पूर्णबहुमत की सरकार आ रही है। उन्होंने भाजपा को विफल सरकार बताया। उन्होंने कहा कि वह वर्तमान में काग्रेंस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे अभी जिला अध्यक्ष का पद छोडने का कोई सवाल नहीं है उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद जिला अध्यक्ष के पद पर मंथन होगा। 
यहाँ अपने आवास पर पत्रकारों से नवनियुक्त प्रदेश सचिव इन्दर पाल आर्य ने कहा कि काग्रेंस पार्टी और शीर्ष नेतृत्व ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वो खरा उतरने का प्रयास करेंगे वह कांग्रेस के समर्पित सिपाही हैं पार्टी में विभिन्न दायित्वों पर रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। और आगे भी करेंगे। 
उन्होंने कहा कि वह वर्तमान में काग्रेंस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे अभी जिला अध्यक्ष का पद छोडने का कोई सवाल नहीं है उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद जिला अध्यक्ष के पद का मंथन होगा। जब तक वह जिला अध्यक्ष पर बने रहेगें। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आ रही हैं। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया है केंद्र की बीजेपी सरकार ने देश की सम्पत्तियों और संस्थाओं को बेचने का काम किया है, पेपर लीक कर युवाओं के सपनों को तोड़ कर रख दिया। महिला अत्याचार दिन पे दिन बड़ रहे है, बेरोजगारी महगाई चरम पर है।जनता अब बीजेपी के रणनीतिओं को समझ चुकी है और अब बीजेपी को सबक सिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया है 2027 के विधानसभा चुनाव में काग्रेंस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
    user_BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    TV News Anchor पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अमरिया मार्केट में लौटी रोशनी, हाईवे की स्ट्रीट लाइटें चालू
    1
    अमरिया मार्केट में लौटी रोशनी, हाईवे की स्ट्रीट लाइटें चालू
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पलिया के टाटा वर्कशॉप में लगी आग दो बस जली स्थानीय लोगों की मदद से तालाब बड़ा हादसा।। पलिया तहसील में उस वक्त हड़कांप मच गया, जब पलिया के भीरा रोड स्थित टाटा वर्कशॉप में अज्ञात कार्डों के चलते आग लग गई, जिसमें दो बस जल कर राख गई, आपकी लफ्ट देखकर वहां पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए और बसों को धकेल कर बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादशा टल गया, जिसके बाद स्थानीय लोग और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
    1
    पलिया के टाटा वर्कशॉप में लगी आग दो बस जली स्थानीय लोगों की मदद से तालाब बड़ा हादसा।।
पलिया तहसील में उस वक्त हड़कांप मच गया, जब पलिया के भीरा रोड स्थित टाटा वर्कशॉप में अज्ञात कार्डों के चलते आग लग गई, जिसमें दो बस जल कर राख गई, आपकी लफ्ट देखकर वहां पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए और बसों को धकेल कर बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादशा टल गया, जिसके बाद स्थानीय लोग और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
    user_Firdosh journalist
    Firdosh journalist
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.