आज दिनांक २० अप्रैल 2026 को जस्ट राइट फाँट चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत अक्षय तृतीया के अवसर पर संवाददाता संजय कुमार राणा बदायूं गोष्ठी *सिंगलर गर्ल्स इन्टर कॉलेज बदायूं* में आयोजित की गई जिसमें *मुख्य अतिथि जिला प्रोवेशन अधिकारी* द्वारा मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित कर प्रोग्राम को शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में संस्था सचिव मीना सिंह द्वारा जनपद के पांच विकास खण्डों में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसी क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से कांस्टेबल रीतू उपाध्याय ने बाल विवाह के बारे में विस्तार से जानकारी दी कहा कि अक्षय तृतीया तिथि एक शुभ कार्यों के लिए दिन माना जाता है। और इस दिन विवाह अधिक संख्या में होते है । कुछ लोग इस दिन अपने बच्चों का कम उम्र में बाल विवाह भी कर देते हैं हम सब का कर्तव्य है कि अपने घर के पास पड़ोस एवं रिश्तेदारों में बाल विवाह करते है तो पता लगने पर दिए गए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। इसी क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से सब इंस्पेक्टर इंद्र पाल सिंह ने कहा कि हम आपकी सुरक्षा लिए है और आप लोग शिक्षा पर विशेष ध्यान दें न कि आप मोबाइल पर। अगर किसी बच्चे को कोई भी प्रकार की मदद चाहिए तो आप सूचना टोल फ्री चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, 112 पर दें। इसके उपरांत संरक्षण अधिकारी रवि कुमार द्वारा उपस्थित बच्चों को, बच्चों के संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी कहा कि हमारे विभाग द्वारा बच्चों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो हमारे विभाग द्वारा बच्चों की मदद की जाती हैं। इसी क्रम में प्रोग्राम मैनेजर गंगा सिंह द्वारा उपस्थित बच्चों को जनपद में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देकर कहा कि हमे यह ध्यान विशेष तौर पर रखना है कि हमारे पास- पड़ोस या धार्मिक स्थलों पर शादी हो रही है तो हम लोग निगरानी रखे कि कोई अपने बच्चे का कम उम्र में शादी तो नहीं कर रहा है अगर कर रहा है तो उसकी सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर *18001027222* पर दें और सूचना देने वाले का नाम एवं मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जाएगा। अक्षय तृतीया के अवसर पर गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिला प्रोवेशन अधिकारी बदायूं द्वारा जन समुदाय। एवं छात्राओं को आवाहन किया गया कि अपने आस-पड़ोस में विशेष सतर्कता एवं निगरानी रखे कि कोई बाल विवाह न होने पाए। अगर कही पर भी बाल विवाह होता है तो उसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 व संस्था के कार्यकर्ता एवं JRC के टोल फ्री नंबर 1800-102-7222 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। तत्पश्चात उपस्थित बच्चों को जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में संस्था सचिव मीना सिंह द्वारा सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम में संस्था का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
आज दिनांक २० अप्रैल 2026 को जस्ट राइट फाँट चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत अक्षय तृतीया के अवसर पर संवाददाता संजय कुमार राणा बदायूं गोष्ठी *सिंगलर गर्ल्स इन्टर कॉलेज बदायूं* में आयोजित की गई जिसमें *मुख्य अतिथि जिला प्रोवेशन अधिकारी* द्वारा मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित कर प्रोग्राम को शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में संस्था सचिव मीना सिंह द्वारा जनपद के पांच विकास खण्डों में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसी क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से कांस्टेबल रीतू उपाध्याय ने बाल विवाह के बारे में विस्तार से जानकारी दी कहा कि अक्षय तृतीया तिथि एक शुभ कार्यों के लिए दिन माना जाता है। और इस दिन विवाह अधिक
संख्या में होते है । कुछ लोग इस दिन अपने बच्चों का कम उम्र में बाल विवाह भी कर देते हैं हम सब का कर्तव्य है कि अपने घर के पास पड़ोस एवं रिश्तेदारों में बाल विवाह करते है तो पता लगने पर दिए गए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। इसी क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से सब इंस्पेक्टर इंद्र पाल सिंह ने कहा कि हम आपकी सुरक्षा लिए है और आप लोग शिक्षा पर विशेष ध्यान दें न कि आप मोबाइल पर। अगर किसी बच्चे को कोई भी प्रकार की मदद चाहिए तो आप सूचना टोल फ्री चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, 112 पर दें। इसके उपरांत संरक्षण अधिकारी रवि कुमार द्वारा उपस्थित बच्चों को, बच्चों के संरक्षण के बारे में विस्तार
से जानकारी दी कहा कि हमारे विभाग द्वारा बच्चों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो हमारे विभाग द्वारा बच्चों की मदद की जाती हैं। इसी क्रम में प्रोग्राम मैनेजर गंगा सिंह द्वारा उपस्थित बच्चों को जनपद में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देकर कहा कि हमे यह ध्यान विशेष तौर पर रखना है कि हमारे पास- पड़ोस या धार्मिक स्थलों पर शादी हो रही है तो हम लोग निगरानी रखे कि कोई अपने बच्चे का कम उम्र में शादी तो नहीं कर रहा है अगर कर रहा है तो उसकी सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर *18001027222* पर दें और सूचना देने वाले का नाम एवं मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जाएगा।
अक्षय तृतीया के अवसर पर गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिला प्रोवेशन अधिकारी बदायूं द्वारा जन समुदाय। एवं छात्राओं को आवाहन किया गया कि अपने आस-पड़ोस में विशेष सतर्कता एवं निगरानी रखे कि कोई बाल विवाह न होने पाए। अगर कही पर भी बाल विवाह होता है तो उसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 व संस्था के कार्यकर्ता एवं JRC के टोल फ्री नंबर 1800-102-7222 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। तत्पश्चात उपस्थित बच्चों को जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में संस्था सचिव मीना सिंह द्वारा सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम में संस्था का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
- गरीब किशोर की पिटाई का वीडियो वायरल, दारोगा शैलेन्द्र सिंह सस्पेंड बस्ती, उत्तर प्रदेश: जनपद बस्ती में एक गरीब किशोर के साथ पुलिस की बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठेला लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले एक किशोर को दारोगा शैलेन्द्र सिंह ने बेरहमी से पीट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दारोगा ने किशोर को ठेला हटाने का आदेश दिया था, लेकिन जब बच्चे ने ठेला नहीं हटाया तो वह आगबबूला हो गया और उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद किशोर घंटों तक रोता रहा, जिसका वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दारोगा शैलेन्द्र सिंह को सस्पेंड कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषी पाए जाने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निष्कर्ष: यह घटना पुलिस के रवैये पर सवाल खड़े करती है, खासकर तब जब पीड़ित एक नाबालिग और गरीब परिवार से हो। वहीं, वायरल वीडियो के बाद हुई त्वरित कार्रवाई से यह भी स्पष्ट होता है कि ऐसे मामलों में जवाबदेही तय की जा रही है।1
- ब्रेकिंग न्यूज | लोकेशन बदायूं संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा पत्रकार शादी समारोह से अपहृत 1 वर्षीय मासूम 48 घंटे में सकुशल बरामद 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, खरीद-फरोख्त का खुलासा बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने महज 2 दिन में खुलासा कर दिया। शादी समारोह से अगवा किए गए 1 साल के मासूम सौरभ को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पूरा मामला 16 अप्रैल की रात मोनार्क फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान एक महिला ने कमरे में सो रहे मासूम को चुपचाप उठा लिया और फरार हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सर्विलांस और CCTV फुटेज के जरिए पुलिस ने एक संदिग्ध डिजायर कार (DL1ZC2948) को ट्रेस किया। जांच आगे बढ़ी तो पूरा गिरोह सामने आ गया। 70 हजार में बेचने की थी साजिश पूछताछ में खुलासा हुआ कि मासूम को 70,000 रुपये में बेचने का सौदा किया गया था। आरोपी दंपति संतान न होने के कारण बच्चे को खरीद रहे थे और 20,000 रुपये एडवांस भी दे चुके थे। गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है: वहीं बरेली डीआईजी सफल अनावरण करने वाली टीम के लिए 50000 रुपए इनाम की भी की घोषणा1
- महिलाओं के अधिकारों पर कांग्रेस, सपा विपक्ष का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण :- केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा कांग्रेस,सपा, विपक्ष ने देश की आधी आबादी के साथ किया विश्वासघात :- बी.एल. वर्मा विपक्ष ने फिर साबित किया, महिलाओं के मुद्दे पर भरोसे लायक नहीं :- बी.एल. वर्मा महिलाओं को उनका अधिकार देने में बाधा बनना दुर्भाग्यपूर्ण :- बी.एल. वर्मा बदायूँ l बदायूँ स्थित फॉर लीफ होटल में विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध के मुद्दे पर आयोजित प्रेस वार्ता को माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने संबोधित किया। केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा 16 और 17 अप्रैल को संसद में जो घटनाक्रम हुआ, उसने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके जैसे दलों की महिला-विरोधी मानसिकता को पूरी तरह उजागर कर दिया है। इन दलों ने महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका स्वाभाविक अधिकार है। जो दल इस ऐतिहासिक अवसर में बाधा डाल रहे हैं, उन्हें आने वाले समय में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करते हुए स्पष्ट किया है कि परिसीमन से किसी भी राज्य को नुकसान नहीं होगा, बल्कि दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व सुरक्षित रहेगा और बढ़ेगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते ने कहा समाजवादी पार्टी जैसे दल कोटा के भीतर धर्म-आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग उठाकर पूरी प्रक्रिया को टालने का प्रयास कर रहे हैं, जो तुष्टिकरण और ध्यान भटकाने का एक बहाना मात्र है। आगे कहा भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए इन महिला-विरोधी ताकतों के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक पर हुई चर्चा देश के लोकतांत्रिक भविष्य और महिलाओं की भागीदारी के लिए एक ऐतिहासिक अवसर था। लेकिन इन दो दिनों में केवल एक विधेयक ही नहीं गिरा, बल्कि विपक्षी दल देश की आधी आबादी की नजरों में भी गिर गए। आगे कहा भारतीय जनता पार्टी संसद में विपक्ष के इस शर्मनाक, अलोकतांत्रिक और महिला-विरोधी आचरण की कड़ी निंदा करती है। इन दलों ने केवल विधेयकों का विरोध नहीं किया, बल्कि देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के साथ विश्वासघात किया है।उन्होंने कहा इस पूरे घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया है कि जब भी महिलाओं को निर्णय-निर्माण में समान भागीदारी देने की बात आती है, ये दल राजनीतिक बहानों और देरी का सहारा लेते हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा दशकों तक महिलाओं को संसद और विधानसभाओं से दूर रखने की सच्चाई एक बार फिर सामने आई है। आगे कहा ये दल लोकतंत्र के रक्षक होने का दिखावा करते हैं, लेकिन वास्तव में संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ और तुष्टिकरण के कारण महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित कर लोकतंत्र की मूल भावना को कमजोर कर रहे हैं। आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने स्पष्ट किया है, कि यह राजनीति का समय नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में निर्णय लेने का समय है। देश की आधी आबादी को उनका अधिकार देना आवश्यक है, जिसे कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने दशकों तक रोके रखा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा है कि जब सभी दल एक साथ आते हैं, तो ऐसे मुद्दे राजनीतिक नहीं रह जाते, बल्कि देश के हित में निर्णय का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने सभी सांसदों से व्यक्तिगत और दलगत हितों से ऊपर उठने की अपील की। उन्होंने कहा जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया था, तब विपक्षी दलों ने चुनावी दबाव में उसका समर्थन किया, लेकिन जब वास्तव में महिलाओं को अधिकार देने का समय आया, तो उनकी महिला-विरोधी सोच खुलकर सामने आ गई। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी दी है कि देश की महिलाएं अब मूक दर्शक नहीं हैं, बल्कि सक्रिय भागीदार हैं और चुनावी परिणामों को प्रभावित करने की क्षमता रखती हैं। आज लाखों महिलाएं गांवों में पंचायत स्तर पर सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रही हैं और निर्णय ले रही हैं, और अब वे संसद और विधानसभाओं में भी अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में इस ऐतिहासिक अवसर को टालना केवल विधायी देरी नहीं, बल्कि सामाजिक और लोकतांत्रिक प्रगति का गला घोंटना है, और इसके जिम्मेदार लोगों को हर चुनाव में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। आगे कहा इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी विपक्ष के झूठ के पूरे ढांचे को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने आगे कहा इन विधेयकों का मूल उद्देश्य “एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य” के संवैधानिक सिद्धांत को प्रभावी ढंग से लागू करना है। उन्होंने कहा कि परिसीमन एक संवैधानिक दायित्व है, जिसे लंबे समय से टाला गया, जिससे प्रतिनिधित्व में गंभीर असंतुलन उत्पन्न हुआ है। आगे कहा गृहमंत्री ने साफ किया है, कि कांग्रेस, सपा और उसके सहयोगियों का विरोध प्रक्रिया को लेकर नहीं, बल्कि महिलाओं को आरक्षण देने के मूल विचार के प्रति उनकी असहमति से प्रेरित है, उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है, कि जिन्होंने शाह बानो मामले में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों का विरोध किया और तीन तलाक जैसी प्रथा का समर्थन किया, वे महिलाओं को समान प्रतिनिधित्व देने के विचार को स्वीकार नहीं कर सकते। साथ आगे कहा महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने की इस साजिश में समाजवादी पार्टी ने भी धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग उठाकर खतरनाक कदम उठाया है, जबकि भारत का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण को स्वीकार नही करता। उन्होंने कहा कांग्रेस सपा, विपक्ष को लगता है, कि वह तकनीकी बहानों से जनता को भ्रमित कर सकता है, लेकिन आज की महिलाएं सब समझती है। साथ ही कहा यह केवल एक विधेयक का विरोध नही था, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विपक्ष की हताशा का प्रदर्शन था। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी अचल शर्मा आदि मीडिया बंधु उपस्थित रहे।1
- gram kailee post kunwargaon budaun ye hamare gaon ka sarkari nal hai jiske liye pani nikalne ke liye nali nahi bani hai or hamare gaon ka pradhan bhi nahi sunta hamari kripa karke hamare sarkari nal ki nali ban bane ki kripa kare aapki mahan kripa hogi my name vipin kumar prajapati1
- बदायूं की पुलिस ने आगरा से सकुशल बरामद किया अगवा किया गया एक साल का मासूम, पांच गिरफ्तार बदायूं। जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र से दो दिन पहले एक मैरिज हाल से चोरी किया गया बच्चा पुलिस ने आगरा जनपद से सकुशल बरामद कर लिया है इस मामले में एक नर्स समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बच्चें को किसी निसंतान दंपति को 70 हजार में बेंचने की योजना थी जिसके लिए 20 हजार रुपया आरोपियों को मिल चुका था। बदायूं पुलिस ने इस्लामनगर के मैरिज हाल से शादी समारोह के दौरान कमरे में सो रहा एक बच्चें को अज्ञात युवती चोरी कर अपने साथ ले गई थी। बच्चा चोरी की जानकारी जब मां और उसके परिजनों को मिली तब कोहराम मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चा और बच्चा चोर महिला की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंच कर आगरा से बच्चा सकुशल बरामद कर लिया और आरोपियों को बंदी बना कर जेल भेज दिया गया। यह जानकारी एसएसपी अंकिता शर्मा ने दी।1
- बदायूं बदायूं मुरादाबाद हाईवे थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव भगवतीपुर के निकट रविवार शाम के समय शादी समारोह से घर वापस लौट रहे वाइक सवार दम्पति को अज्ञात वाहन ने कुचला मौके पर पति पत्नी की मौत खास वात यह समय पर फोन करने पर नही पहुंची एम्बुलेंस काफी देर रोड पर पड़े रहे पति पत्नी मजबूरन में पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली मंगवा कर दोनों को ट्रैक्टर ट्राली में लादकर अस्पताल पहुंचाया1
- बदायूं में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय शाने अली के रूप में हुई है।दातागंज कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी शाने अली अपनी मां को कादरचौक थाना क्षेत्र के भमुईया गांव स्थित बहन के घर छोड़कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कादरचौक क्षेत्र के रमजानपुर असरासी रोड पर धर्मकांटे के आगे विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने शाने अली को मृत घोषित कर दिया।दूसरे घायल बाइक सवार की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शाने अली के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।1
- फरसा-डंडा लहराने पर कार्रवाई की चेतावनी खबर: मेरठ में परशुराम जयंती के मौके पर निकाली जा रही शौर्य यात्रा के दौरान हथियार लहराने पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी एसपी सुचिता सिंह ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग फरसा और डंडे लहरा रहे हैं, उनकी फोटोग्राफी की जा रही है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को तुरंत सभी डंडे नीचे कराने के निर्देश दिए और कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि त्योहार और जुलूस शांति और मर्यादा के साथ ही मनाए जाएं, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1