श्रावण मास में श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई बिना लाइसेंस संचालित दो प्रतिष्ठान बंद, कांवड़ मार्गों पर लगातार जारी रहेगा निरीक्षण अभियान मऊ । आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तथा सहायक आयुक्त सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, मऊ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत आमजन एवं श्रद्धालुओं को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त कांवड़ मार्गों पर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती कर निरंतर निगरानी सुनिश्चित की गई है। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने कांवड़ मार्गों पर स्थित मिठाई की दुकानों, राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर संचालित ढाबों, होटल एवं रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यू.पी. 54 ढाबा एवं सान्वी रेस्टोरेंट बिना वैध खाद्य लाइसेंस संचालित पाए गए। साथ ही इन प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में किया जा रहा था। इस पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से दोनों प्रतिष्ठानों का संचालन बंद कराते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रतिष्ठान के प्रमुख स्थान पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, जिससे उपभोक्ताओं को आवश्यक जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी कनेक्ट से संबंधित ग्राहक संतुष्टि फीडबैक क्यूआर कोड एवं टोल फ्री नंबर भी प्रदर्शित कराए जा रहे हैं। इस क्यूआर कोड को स्कैन कर उपभोक्ता संबंधित प्रतिष्ठान की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की शिकायत भी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों को स्वच्छता एवं हाइजीन के मानकों का कड़ाई से पालन करने, खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सुरक्षित खाद्य प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्हें खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों एवं खुले मसालों के प्रयोग से बचने, केवल बंद पैकेट वाले मसालों का उपयोग करने, ताजे फल एवं ताजी सब्जियों का प्रयोग करने तथा प्रत्येक समय के लिए ताजा भोजन तैयार कर परोसने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पूर्व में तैयार भोजन को अगले समय के लिए न रखा जाए और न ही परोसा जाए। विभाग द्वारा कटे हुए एवं सड़े-गले फलों के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित आमजन को भी मिलावटी एवं रंगयुक्त खाद्य पदार्थों से बचने, खुले में रखे खाद्य पदार्थों एवं कटे हुए फलों का सेवन न करने तथा स्वच्छ एवं लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री क्रय करने के प्रति जागरूक किया गया। सहायक आयुक्त सुश्री मंजूषा सिंह ने बताया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की अवधि में यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें। इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, ओम प्रकाश यादव, श्रीमती रीता, अजीत कुमार त्रिपाठी, विजय प्रकाश एवं स्वामीनाथ सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
श्रावण मास में श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई बिना लाइसेंस संचालित दो प्रतिष्ठान बंद, कांवड़ मार्गों पर लगातार जारी रहेगा निरीक्षण अभियान मऊ । आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तथा सहायक आयुक्त सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, मऊ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत आमजन एवं श्रद्धालुओं को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त कांवड़ मार्गों पर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती कर निरंतर निगरानी सुनिश्चित की गई है। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने कांवड़ मार्गों पर स्थित मिठाई की दुकानों, राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर संचालित ढाबों, होटल एवं रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यू.पी. 54 ढाबा एवं सान्वी रेस्टोरेंट बिना वैध खाद्य लाइसेंस संचालित पाए गए। साथ ही इन प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में किया जा रहा था। इस पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से दोनों प्रतिष्ठानों का संचालन बंद कराते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रतिष्ठान के प्रमुख स्थान पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, जिससे उपभोक्ताओं को आवश्यक जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी कनेक्ट से संबंधित ग्राहक संतुष्टि फीडबैक क्यूआर कोड एवं टोल फ्री नंबर भी प्रदर्शित कराए जा रहे हैं। इस क्यूआर कोड को स्कैन कर उपभोक्ता संबंधित प्रतिष्ठान की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ किसी
भी प्रकार की शिकायत भी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों को स्वच्छता एवं हाइजीन के मानकों का कड़ाई से पालन करने, खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सुरक्षित खाद्य प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्हें खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों एवं खुले मसालों के प्रयोग से बचने, केवल बंद पैकेट वाले मसालों का उपयोग करने, ताजे फल एवं ताजी सब्जियों का प्रयोग करने तथा प्रत्येक समय के लिए ताजा भोजन तैयार कर परोसने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पूर्व में तैयार भोजन को अगले समय के लिए न रखा जाए और न ही परोसा जाए। विभाग द्वारा कटे हुए एवं सड़े-गले फलों के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित आमजन को भी मिलावटी एवं रंगयुक्त खाद्य पदार्थों से बचने, खुले में रखे खाद्य पदार्थों एवं कटे हुए फलों का सेवन न करने तथा स्वच्छ एवं लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री क्रय करने के प्रति जागरूक किया गया। सहायक आयुक्त सुश्री मंजूषा सिंह ने बताया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की अवधि में यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें। इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, ओम प्रकाश यादव, श्रीमती रीता, अजीत कुमार त्रिपाठी, विजय प्रकाश एवं स्वामीनाथ सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- #अमरोहा की एक दूल्हा और तीन पत्नियों वाली कथित शादी का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। तीनों लड़कियों ने बताया कि उन्होंने शादी नहीं की थी, बल्कि फॉलोवर्स और व्यूज़ बढ़ाने के लिए यह पूरा प्रैंक किया था। CWC के सामने लड़कियों ने बयान दिया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कथित शादी की कहानी रची गई थी।।1
- बसपा की 2027 में जमानत जब्त होगी, चारों सीटों पर भाजपा की जीत तय: विनोद राय भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारी विनोद राय ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जमानत जब्त हो जाएगी, जबकि भाजपा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। विनोद राय ने कहा कि भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी में जुटा है। उन्होंने दावा किया कि यदि पार्टी के विधायक जनता के बीच जाकर विकास कार्यों को लेकर सिर्फ अपनी पीठ थपथपा दें, तो जनपद की चारों विधानसभा सीटें भाजपा के खाते में आएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचा है, जिससे जनता का विश्वास भाजपा के प्रति और मजबूत हुआ है। इसी आधार पर भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। हालांकि, यह बयान भाजपा नेता विनोद राय का राजनीतिक दावा है। चुनाव परिणाम का फैसला मतदाता अपने मतदान के माध्यम से करेंगे।1
- जहानागंज में निःशुल्क नेत्र शिविर बना उम्मीद की नई किरण, 280 मरीजों की जांच; मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य मरीज वाराणसी भेजे गए जहानागंज (आजमगढ़): श्री बजरंग सेवा समिति ट्रस्ट एवं आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जहानागंज क्षेत्र में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 280 मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श और दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। जांच के दौरान जिन मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन आवश्यक पाया गया, उन्हें निःशुल्क ऑपरेशन के लिए आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी भेजा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिकृष्ण चौबे उर्फ बहादुर बाबा एवं समाजसेवी मनसा प्रसाद वर्मा (मुन्ना सेठ) ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पटहुआ नरेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य अजय सिंह, डॉ. अवधेश कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह (भक्कू), डॉ. जय प्रकाश यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, चिकित्सक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। शिविर का आयोजन स्वर्गीय डॉ. धर्मराज सिंह एवं डॉ. मंगला सिंह के दवाखाने पर किया गया। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के संरक्षक दीनानाथ सिंह, नवीन सिंह एवं सुदीप कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगियों एवं उपस्थित मरीजों का आभार व्यक्त किया।1
- उत्तर प्रदेश पीलीभीत टनकपुर रोड पोस्ट पिपरिया गुरु ग्राम खरोसा कि यह वीडियो है प्रधान से बोल गांव के की यह नाली बनवा दो तो प्रधान जी बोले कि हमारा बस्तर जमा हो गया है आज 28 तारीख है🙏 भाई हाथ जोड़कर आप लोगों से विनती है अगर किसी का भाई है कोई भी अधिकारी हो तो कृपया करके उन्हें दिखाओ😈 अभी तीन-चार साल तक नहीं हुए हैं1
- इस्तीफा के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा सांसदों ने तालियों से किया उनका स्वागत नई दिल्ली: भारी विरोध के बाद इस्तीफा देने के बाद संसद भवन में पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भाजपा सांसदों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान भाजपा सांसदों ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया, वहीं संसद परिसर में कई सांसदों ने उनसे मुलाकात कर अपना समर्थन जताया। संसद भवन में हुआ यह घटनाक्रम राजनीतिक हलकों में लगातार चर्चा का विषय बन गया। तो वही विपक्षी दलों के सांसदों ने इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है।1
- शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 01अदद अवैध तंमचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र के नेतृत्व में थाना घोसी पुलिस द्वारा मंगलवार को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पियवां ताल मोड़ के पास मु0अ0स0 320/26 धारा 3/25 आर्म एक्ट से संबंधित अभियुक्त मयंक सिंह पुत्र स्व0 सुनील सिंह निवासी रामपुर खजुरही थाना घोसी जनपद मऊ के कब्जे से 01 अदद नाजायज पिस्टल व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया, तथा चालान न्यायालय किया गया।2
- अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मऊ में परेड में प्रतिभाग कर दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। निरीक्षण के क्रम में यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी व तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।1
- मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में देवरिया का दबदबा, बालक और बालिका दोनों वर्गों में बना चैंपियन अंडर-14 वर्ग में शानदार प्रदर्शन, सभी खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई देवरिया। मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की तीरंदाजी (अंडर-14) स्पर्धा में जनपद देवरिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया। प्रतियोगिता में देवरिया की बालक एवं बालिका दोनों टीमों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। दोनों वर्गों में मिली इस शानदार सफलता से जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगिता के दौरान देवरिया के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। सटीक निशानेबाजी, आत्मविश्वास और अनुशासित खेल के दम पर खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ देवरिया की पूरी टीम ने राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को खेल प्रशिक्षकों और शिक्षकों ने लगातार किए गए कठिन परिश्रम का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास कराया जा रहा था। कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन और बेहतर मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि देवरिया के खिलाड़ी मंडलीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में सफल रहे। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने हर मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बढ़त बनाए रखी। खिलाड़ियों ने लक्ष्य पर सटीक निशाना साधकर निर्णायकों और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वहीं बालिका वर्ग की टीम ने भी आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए सभी मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन किया और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। खेल विशेषज्ञों का कहना है कि तीरंदाजी जैसे तकनीकी खेल में सफलता केवल प्रतिभा से नहीं बल्कि निरंतर अभ्यास, मानसिक संतुलन और धैर्य से मिलती है। देवरिया के खिलाड़ियों ने इन सभी गुणों का परिचय देते हुए मंडलीय प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने वाले सभी खिलाड़ियों में अब अगली चुनौती को लेकर उत्साह है। खिलाड़ियों का कहना है कि उनका लक्ष्य केवल राज्य स्तर तक पहुंचना नहीं, बल्कि वहां भी शानदार प्रदर्शन कर देवरिया और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करना है। इसके लिए वे पहले से अधिक मेहनत और अभ्यास करेंगे। जिले के शिक्षा विभाग, खेल प्रशिक्षकों और विद्यालय परिवारों ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के अन्य बच्चों को भी खेलों की ओर प्रेरित करेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें उचित प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर मिलें तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं। देवरिया के खिलाड़ियों की यह सफलता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अब सभी खिलाड़ियों की निगाहें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं। मंडलीय स्तर पर मिली इस ऐतिहासिक सफलता ने खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कई गुना बढ़ा दिया है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि देवरिया के तीरंदाज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर जिले को नई उपलब्धियां दिलाएंगे। मंडलीय प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों में चैंपियन बनने तथा सभी खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। विद्यालयों, खेल प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने इस सफलता को देवरिया के लिए गर्व का क्षण बताया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।1
- आजमगढ़: जहानागंज थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक चालकों की मौत आजमगढ़: जिले के जहानागंज थाना अंतर्गत धनहुआ के समीप मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह यह हादसा जहानागंज थाना क्षेत्र के धनहुआ के पास हुआ। पहला वाहन: सुपर स्प्लेंडर बाइक (संख्या: UP54AW7545) जिस पर शिव शंकर द्विवेदी (पुत्र विजय रतन दुबे, निवासी: बिशुनपुर, चिरैयाकोट, जनपद मऊ) सवार थे। दूसरा वाहन: स्प्लेंडर प्लस बाइक (संख्या: UP50CP1090) जिस पर विजय कुमार (पुत्र छबील, निवासी: भदुली, थाना सिधारी) सवार थे। दोनों वाहन इतनी तीव्र गति में थे कि उनकी आमने-सामने की टक्कर बेहद भयानक थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों चालकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो हादसे की भयावहता को बयां कर रहा है। पुलिस की कार्रवाई दुर्घटना की सूचना मिलते ही जहानागंज थाने की पुलिस तुरंत हरकत में आई और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके पश्चात, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को इस अनहोनी की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। प्रशासन मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गया है।1