कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर सैकड़ों छात्राएं ग्राम पंचायत ताला में सड़क की बदहाली से छात्राओं को परेशानी, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग उठाई कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर सैकड़ों छात्राएं ग्राम पंचायत ताला में सड़क की बदहाली से छात्राओं को परेशानी, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग उठाई उमरिया/मानपुर। जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत ताला में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राओं को आवागमन के लिए खराब और कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। छात्राएं प्रतिदिन इसी रास्ते से स्कूल आती-जाती हैं। बारिश के दौरान रास्ते की स्थिति और खराब हो जाने से छात्राओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार रास्ते की समस्या केवल बारिश के दिनों तक सीमित नहीं है। गर्मी के मौसम में भी मार्ग की स्थिति संतोषजनक नहीं रहती। ऐसे में छात्राओं को लंबे समय से आवागमन की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि छात्राओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को देखते हुए इस मार्ग का निर्माण अथवा स्थायी रूप से सुधार किया जाना आवश्यक है। सड़क खराब होने के कारण कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी रहती है, जिससे छात्राओं को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों और छात्राओं की समस्या को देखते हुए अब प्रशासन से सड़क की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग द्वारा जल्द पहल किए जाने से छात्राओं को रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिल सकती है।
कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर सैकड़ों छात्राएं ग्राम पंचायत ताला में सड़क की बदहाली से छात्राओं को परेशानी, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग उठाई कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर सैकड़ों छात्राएं ग्राम पंचायत ताला में सड़क की बदहाली से छात्राओं को परेशानी, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग उठाई उमरिया/मानपुर। जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत ताला में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राओं को आवागमन के लिए खराब और कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। छात्राएं प्रतिदिन इसी रास्ते से स्कूल आती-जाती हैं। बारिश के दौरान रास्ते की स्थिति और खराब हो जाने से छात्राओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार रास्ते की समस्या केवल बारिश के दिनों तक सीमित नहीं है। गर्मी के मौसम में भी मार्ग की स्थिति संतोषजनक नहीं रहती। ऐसे में छात्राओं को लंबे समय से आवागमन की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि छात्राओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को देखते हुए इस मार्ग का निर्माण अथवा स्थायी रूप से सुधार किया जाना आवश्यक है। सड़क खराब होने के कारण कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी रहती है, जिससे छात्राओं को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों और छात्राओं की समस्या को देखते हुए अब प्रशासन से सड़क की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग द्वारा जल्द पहल किए जाने से छात्राओं को रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिल सकती है।
- बीच सड़क ट्रक बना जाम का कारण, एक घंटे से ज्यादा ठप रहा मानपुर-बिजौरी मार्ग। बीच सड़क ट्रक बना जाम का कारण, एक घंटे से ज्यादा ठप रहा मानपुर-बिजौरी मार्ग। कोलर के जीरो मोड़ से पहले राइस मिल के पास ट्रक खराब होकर तिरछा खड़ा हुआ, दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतार। मानपुर। मानपुर-बिजौरी मार्ग पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब कोलर के जीरो मोड़ से पहले राइस मिल के पास एक ट्रक खराब होकर सड़क के बीचोंबीच तिरछा खड़ा हो गया। ट्रक के इस तरह फंस जाने से मार्ग पर दोनों तरफ का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रक सड़क के बीच इस तरह खड़ा था कि दूसरे वाहनों के निकलने के लिए पर्याप्त जगह ही नहीं बची। दोपहिया वाहन चालक भी ट्रक के किनारे से बेहद मुश्किल से निकलते नजर आए। वहीं चारपहिया वाहनों के पहिए पूरी तरह थम गए। खींचने वाली गाड़ी नहीं मिली, धूप में परेशान होते रहे राहगीर बताया गया कि ट्रक खराब होने के बाद उसे हटाने के लिए खींचने वाली गाड़ी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके चलते करीब एक घंटे से अधिक समय तक राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप के बीच सड़क पर फंसे लोग ट्रक हटने का इंतजार करते रहे। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। राहगीर बोले—बाइक निकालना भी मुश्किल हो गया था राहगीर अनिल जायसवाल ने बताया कि ट्रक के बीच सड़क पर तिरछा खड़े होने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। बाइक निकालने के लिए भी बेहद कम जगह बची थी। तेज धूप में सड़क पर खड़े होकर ट्रक हटने का इंतजार करना भी काफी मुश्किल रहा। ट्रक हटने के बाद ही लोगों को राहत मिल सकी।1
- कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में ग्रामीण अंचल का किया भ्रमण सीईओ जिला पंचायत एवं विभागीय अधिकारियों के साथ किया शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण अनुसूचित जन जाति बालक आश्रम के अधीक्षक के विरूध्द कार्यवाही के दिए निर्देश सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय , सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने पाली विकासखंड के घुनघुटी क्षेत्र से लगे ग्रामीण अंचलों का भ्रमण किया । कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में ग्रामीण अंचल का किया भ्रमण सीईओ जिला पंचायत एवं विभागीय अधिकारियों के साथ किया शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण अनुसूचित जन जाति बालक आश्रम के अधीक्षक के विरूध्द कार्यवाही के दिए निर्देश सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय , सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने पाली विकासखंड के घुनघुटी क्षेत्र से लगे ग्रामीण अंचलों का भ्रमण किया । इस दौरान उन्होने विभिन्न ग्रामो में संचालित शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति को देखा तथा ग्रामीणों से संवाद कर शासकीय योजनाओं के संचालन के संबंध में पूछताछ की। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने बेली ग्राम पंचायत में संचालित अनुसूचित जाति बालक आश्रम का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान आश्रम में छात्रों की उपस्थिति न होने तथा उपस्थिति पंजी में मनमाने ढंग से छात्रो के नाम अंकित करने पर नाराजगी व्यक्त की तथा अधीक्षक सुंदरदास पैडवार के विरूध्द कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने प्राथमिक शाला में कक्षा 5 के छात्रा भारती एवं रॉयन से गणित के सवाल पूछे । कलेक्टर ने विद्यालय में पदस्थत शिक्षको को निर्देशित किया कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करें तथा डीपीसी सतत रूप से दौरा कर विद्यालयों में पठन पाठन सहित अन्य व्यवस्थाओ की मानीटरिंग करें । उन्होंने कुरावर ग्राम पंचायत में सात लाख रूपये की लागत से बनाये जा रहे पंचायत भवन का अवलोकन कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाडी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति व उनके वजन को अंकित किए जाने का रजिस्टर देखा तथा निर्देश दिए कि आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिका गांव में गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत पंजीयन करें । उन्होने विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया कि अपने मैदानी अमले के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशाला का आयोजन करें आंगनबाडी केंद्रो की गतिविधियो के संचालन के संबंध में सूक्ष्म प्रशिक्षण दें । उन्होंने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता देखी । इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने निर्माणाधीन शौचालय का कार्य 15 दिन मे पूर्ण करने के निर्देश सचिव को दिए। कलेक्टर ने प्राथमिक शाला करकटी में विद्यार्थियों से पाठ पढ़वाया । आकाश एवं पंकज ने कलेक्टर के समक्ष पाठ को पढ़ा और कलेक्टर ने उनकी हौसला अफजाई की । भ्रमण के क्रम में कलेक्टर व्दारा जमुडी ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर विद्यालय भवन, स्वास्थ्य केंद्र एवं उचित मूल्य दुकान का अवलोकन किया गया । उन्होने निर्मित विद्यालय भवन को शीघ्र विभाग को हैंड ओव्हर करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिए। उप स्वास्थ्य केंद्र के नियमित न खुलने की ग्रामीणों की शिकायत पर स्वास्थ्य केंद्र में सोम, गुरू एवं शनि को अनिवार्यता चिकित्सकों की नियत समय तक उपस्थिति सुनिश्चत कराने के निर्देश सीएमएचओ को दिए। उन्होने नल जल योजना का संचालन शीघ्र शुरू करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया । सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर व्दारा दिए गए । कलेक्टर ने पंडानटोला घुनघुटी में संचालित स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओ से स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने और टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के संबंध में पूछताछ की। उन्होने स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी , रजिस्टर का भी अवलोकन किया । कलेक्टर व्दारा स्वास्थ्य केंद्र धौरई का भी निरीक्षण किया गया । उन्होने धौरई में डीएमएफ मद से निर्मित किए जा रहे विद्यालय भवन को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, एसडीएम पाली मीनाक्षी इंगले, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रिया अग्रवाल सहित जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- मुझे मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का लाभ मिला है। इससे मुझे आगे की पढ़ाई करने में काफी मदद मिलेगी। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को धन्यवाद देती हूं:- शीतल गुप्ता,जिला शहडोल1
- *🚔🚩💥विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने मां शारदा के किए दर्शन!* ✍️मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर शुक्रवार को मैहर पहुंचे और मां शारदा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जयंती तिवारी ने विधानसभा अध्यक्ष से भेंट की। उन्होंने मां शारदा की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। *🚔🚩💥विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने मां शारदा के किए दर्शन!* ✍️मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर शुक्रवार को मैहर पहुंचे और मां शारदा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जयंती तिवारी ने विधानसभा अध्यक्ष से भेंट की। उन्होंने मां शारदा की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।1
- कटनी नगर//- 🌺✨ कटनी की रानी — विंध्याचल महारानी ✨🌺 🔱 आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी का जन्मोत्सव 🔱 🌕 शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य महाआरती 🌕 माँ विंध्यवासिनी के पावन जन्मोत्सव का दिव्य एवं भव्य आयोजन शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ किया जाएगा। इस पावन अवसर पर आप सभी भक्तगण सादर आमंत्रित हैं। 🙏🌹 आइए… माँ विंध्यवासिनी की भव्य महाआरती में सम्मिलित होकर माँ के दिव्य स्वरूप के दर्शन करें तथा उनकी असीम कृपा एवं आशीर्वाद से पुण्य लाभ प्राप्त करें। 🌺🔱 🌸 जय माँ विंध्यवासिनी 🌸 🙏 जय माता दी 🙏 📍 स्थान: आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदिर विंध्याचल धाम, निमिहा मोहल्ला, कटनी, मध्यप्रदेश 📞 संपर्क: 7509747686 🌺 माँ का आशीर्वाद सभी भक्तों पर बना रहे। 🌺 🌺✨ कटनी की रानी — विंध्याचल महारानी ✨🌺 🔱 आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी का जन्मोत्सव 🔱 🌕 शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य महाआरती 🌕 माँ विंध्यवासिनी के पावन जन्मोत्सव का दिव्य एवं भव्य आयोजन शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ किया जाएगा। इस पावन अवसर पर आप सभी भक्तगण सादर आमंत्रित हैं। 🙏🌹 आइए… माँ विंध्यवासिनी की भव्य महाआरती में सम्मिलित होकर माँ के दिव्य स्वरूप के दर्शन करें तथा उनकी असीम कृपा एवं आशीर्वाद से पुण्य लाभ प्राप्त करें। 🌺🔱 🌸 जय माँ विंध्यवासिनी 🌸 🙏 जय माता दी 🙏 📍 स्थान: आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदिर विंध्याचल धाम, निमिहा मोहल्ला, कटनी, मध्यप्रदेश 📞 संपर्क: 7509747686 🌺 माँ का आशीर्वाद सभी भक्तों पर बना रहे। 🌺1
- आत्मदाह की चेतावनी के बीच 12वें दिन यूजीसी विरोधी अनशन पर विराम आत्मदाह की चेतावनी के बीच 12वें दिन यूजीसी विरोधी अनशन पर विराम कटनी में यूजीसी कानून के विरोध में पिछले 12 दिनों से चल रहा अन्न त्याग अनशन शुक्रवार को फिलहाल समाप्त हो गया। खास बात यह रही कि अनशनकारियों ने इसी दिन आत्मदाह की चेतावनी भी दी थी। अनशन स्थल पर सुबह से ही पुलिस बल और निजी बाउंसर्स तैनात रहे। दोपहर करीब एक बजे केंद्र सरकार की ओर से प्रतिनिधिमंडल भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन के साथ अनशन स्थल पहुंचा और आंदोलनकारियों से उनकी मांगों पर चर्चा की। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने मोबाइल फोन पर स्थानीय सांसद से अनशनकारियों की बातचीत कराई। सांसद ने ज्ञापन केंद्र सरकार तक पहुंचाने और आगामी संसद सत्र में इस विषय को चर्चा के लिए रखने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद 12 दिनों से अन्न त्यागकर बैठे अनशनकारियों को केंद्रीय टीम, भाजपा जिलाध्यक्ष और ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष राजू शर्मा ने भोजन कराकर अनशन समाप्त कराया। हालांकि आंदोलनकारियों ने साफ कहा—यह पूर्ण विराम नहीं, बल्कि अल्पविराम है। मांगों पर अपेक्षित पहल नहीं हुई तो आंदोलन फिर व्यापक रूप ले सकता है। पवन श्रीवास्तव जिला ब्यूरोचीफ कटनी2
- 19 सितंबर को वार्ड क्रमांक 11 में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न *19 सितंबर को वार्ड-11 में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न* भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, जिलाध्यक्ष श्री आशुतोष अग्रवाल जी के दिशा-निर्देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे *‘सेवा-संकल्प अभियान’* के अंतर्गत आज वार्ड नंबर-11 के शासकीय हाई स्कूल, खलेसर में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी सुजीत सिंह भदौरिया, विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप सिंह गहलोत एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री जी के जीवन, सेवा कार्यों एवं विकसित भारत के संकल्प पर आधारित चित्र बनाए एवं भाषण दिए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रसेवा, स्वच्छता और सेवा भावना को जागृत करना रहा।1
- *ब्रेकिंग* *नाज़िम खान को प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश से जान से मारने की मिली थी घमकी, तत्कालीन अति० पुलिस अधीक्षक जिला कटनी डॉ संतोष डेहरिया पर अपने पद का दुरुपयोग कर आरोपी को फरार होने मदद का आरोप* *नाज़िम खान ने दर्ज कराये बयान* *ब्रेकिंग* *नाज़िम खान को प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश से जान से मारने की मिली थी घमकी, तत्कालीन अति० पुलिस अधीक्षक जिला कटनी डॉ संतोष डेहरिया पर अपने पद का दुरुपयोग कर आरोपी को फरार होने मदद का आरोप* *नाज़िम खान ने दर्ज कराये बयान*1
- विजयराघवगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार *विजयराघवगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य महोदय व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से अत्याधिक मात्रा में शराब लिए आरोपी को पकड़ा है। विवरण – श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के लगातार नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर नशा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जिसके पालन में दिनांक 17/09/2026 को निरीक्षक अभिषेक चौबे की पुलिस टीम द्वारा लगातार कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुये परसवारा खैरहाई रोड एक संदिग्ध मोटर साईकल क्रमांक एम.पी. 21 जेड.डी. 6354 में सवार व्यक्ति दो थैला लिये हुये एक थैला पीछे सीट में रस्सी से बाधे हुये था तथा दूसरा थैला मोटर साईकल में हूक में फंसाये हुये अवैध रूप से शराब लेकर जाते पाया गया, मोटर साईकल का चालक ग्राम कारीतलाई निवासी कैलाश वर्मन पिता कमलेश वर्मन उम्र 30 वर्ष के कब्जे से देशी मदिरा शराब 74 लीटर कीमती करीब 38400 रूपया की शराब जब्त की गई, आरोपी कैलाश बर्मन पिता कमलेश बर्मन उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कारतलाई थाना विजयराघवगढ़ जिला कटनी (म.प्र.) के पास उक्त शराब के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज नहीं पाया गया, आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.आर. पर पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जिला जेल दाखिल किया गया है पुलिस ने प्रकरण में विवेचना प्रारंभ की है। भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक पप्पू प्रजापति, प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।1