Shuru
Apke Nagar Ki App…
https://youtu.be/r_syho-YegY?si=zKKvNYvwOA2l_WKu पोइट्री/गीत
गुरुदीन वर्मा
https://youtu.be/r_syho-YegY?si=zKKvNYvwOA2l_WKu पोइट्री/गीत
More news from राजस्थान and nearby areas
- मेरी 9 वर्षीय बेटी मिहीका वर्मा उर्फ़ जीनी की चित्रकारी(सृजनात्मकता) के कुछ उदाहरण। पिता शिक्षक और साहित्यकार तो बेटी चित्रकार एवं कलाकार☺️1
- नरेश मालवीय , सुमेरपुर । अभिनव महावीर जैन तीर्थ में चल रहे सौभाग्य सुंदर नवपद महोत्सव के तहत मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक का उत्सव मनाया। इस अवसर पर सुबह 8:30 बजे भैरू चौक से बैंड, शहनाई, ढोल मंडली की स्वर-लहरियों के बीच भगवान महावीर का वरघोड़ा निकाला। इसका समापन अभिनव महावीर जैन तीर्थ बोर्डिंग में हुआ। वरघोड़े में जैन युवक संघ व श्रद्धालु नाचते-झूमते शामिल हुए। जैन बोर्डिंग साकरिया हॉल में धर्मसभा में जैनाचार्य रत्नसेन सूरीश्वर ने कहा कि परोपकार की शुभ भावना से ही आत्मा महावीर बनती है। भगवान महावीर का जीवन संपूर्ण विश्व के लिए आदर्श है। सम्यक दर्शन के बाद उनके 27 भव मानव जीवन को श्रेष्ठ मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म की शुरुआत दान से होती है। जो व्यक्ति स्वार्थ छोड़कर दूसरों के सुख की कामना करता है, वही सच्चे अर्थों में दान-धर्म का पालन करता है। परोपकार की भावना ही तीर्थंकर बनने का बीज है। यह पूर्व जन्मों में विकसित होकर अंतिम भव में फलित होता है। आचार्य ने बताया कि भगवान महावीर ने दीक्षा के बाद 12 वर्ष 6 माह तक आए उपसर्गों को समता-भाव से सहन किया। उन्होंने सहनशीलता का संदेश दिया। उन्होंने अनेकांतवाद व स्याद्वाद के माध्यम से समाधान मय जीवन जीने का मार्ग बताया। प्रवचन के बाद सकल संघ का स्वामिवात्सल्य हुआ। दोपहर में चंपापुरी नगरी में भगवान महावीर के पालना झुलाने का आयोजन हुआ। इसमें बालिकाओं ने 56 दिक्कुमारी स्वरूप में प्रस्तुति दी। 20 फीट लंबी-चौड़ी चावल की रंगोली भी सजाई। महोत्सव के तहत 1 अप्रैल को सुबह 9 बजे प्रवचन होगा। दोपहर 2:30 बजे चारित्र उपकरण वंदनावली का कार्यक्रम होगा। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट मंडल, युवा संघ, महिला मंडल व समाज के लोगों का सहयोग रहा।2
- *महावीर् जन्म कल्याणक पर फालना में भव्य शोभा यात्रा जैन समाज की श्रद्धा उमड़ी साध्वी भगवान के सान्निध्य में कार्यक्रम सम्पन्न— फालना।पाली फालना जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच संघ के बैनर तले आज भगवान महावीर स्वामी भगवान का जन्म कल्याणक शोभा यात्रा के साथ मनाया शोभायात्रा का शुभारंभ सर्वोदय पारसनाथ मंदिर से वल्लभ विहार,स्वर्ण मंदिर,दादा बाड़ी,केसरिया जी मंदिर पर कार्यक्रम संगीत की सुमधुर ध्वनि के द्वारा संपन्न हुआ एवं परम पूज्य साध्वी भगवंत श्री सवेगमाला श्री.जी ने कहा कि ईसा से 599 वर्ष पहले वैशाली गणतंत्र के क्षत्रीय कुंडलपुर में पिता सिद्धार्थ और माता त्रिशला के यहाँ तीसरी संतान के रूप चेत्र शुक्ल त्रेरस को वर्धमान का जन्म हुआ यही वर्धमान बाद में माहवीर स्वामी बना माहवीर को ‘वीर’, ‘अतिवीर’ और ‘सन्मति’भी कहा जाता है इस अवसर पर जैन संघ के सचिव संभव मरलेचा,अशोक परमार,बाबूलाल पुनर्मिया,अंकित राठौड़,अमित मेहता,दिनेश मुठलिया,महेन्द्र भंडारी,प्रफुल जैन,साकलचंद खाटेड,पारस पोरवाल, संजय सिरोया,जयंतीलाल सिरोया,महेन्द्र सुंदेशा,भरत संचेतीं,अशोक मूठलिया,रमेश मेहता,पंकज सोनीगरा,दिनेश बोहरा,मुकेश जैन,राजेश मेहता,जयचंद गोलेचा,हेमराज जैन,नरपत राठौड़,,सुभाष जैन,देव राज मेहता,जितेंद्र लोढ़ा,पारस कटारिया,उत्तम मुठलिया,धनराज सचेती,कुलदीप गुलेचा,प्रकाश तरावत,दिनेश कोठारी,बाबूलाल पालरेचा,हरीश नाहटा,अभिसेक मेहता,रमेश पोरवाल,नरेंद्र बोहरा,पुनीत खाटेड,सुरेश छाजेड आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे*1
- आबूरोड। राजस्थान के मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के अन्र्तगत आज आंगनवाडी कैन्द्रो पर गर्भवती महिलाओ को पोषण किटो का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास अधिकारी योगिता कल्ला ने बताया कि यह पहल गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होने आगे बताया कि यह वितरण विशेष रूप से शरीर में आयरन और विटामिन की कमी को दूर करने में सहायक होगा, जो सुरक्षित प्रसव और स्वस्थ शिशु के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में पोषण के स्तर को सुधारना और एनीमिया, खून की कमी जैसी समस्याओं को जड से मिटाना। सुपोषण किट के साथ-साथ यदि महिलाओं को स्थानीय स्तर पर मिलने वाले मौसमी फल और हरी सब्जियों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई तथा जमीनी स्तर पर टीम इतनी सक्रियता से काम कर रही है। पोषण ही स्वस्थ भविष्य की नींव है। कार्यक्रम को सफ ल बनाने में पर्यवेक्षक संगीता मारू,कार्यकर्ता सज्जू चौहान, स्वास्थ्य कार्यकर्ता रमा देवी, आशा सहयोगिनी कमला कुंवर, सहायिका कमला देवी सहित कार्यकर्ताओ ने सहयोग दिया।1
- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट जारी हो गया है। रेवदर में आर्ट्स संकाय में सरकारी स्कूलों ने बाजी मारी है। वहीं साइंस के अंदर निजी स्कूलों का दबदबा रहा । रेवदर के डाक गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के गोकुल राम पुत्र लसाराम ने आर्ट्स में 96.40 प्रतिशत अंक हासिल किए । गोकुल ने इतिहास विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए । गोकुल के पिता लसाराम देवासी खेती का काम करते हैं । माँ की 10 साल पहले मौत हो चुकी थी । खेती में सहयोग के साथ ही अपनी पढ़ाई जारी रखी और उत्कृष्ट अंक हासिल किए । उसका सपना यूपीएससी देकर सिविल सर्विस में जाने का है । आर्ट्स में महात्मा गांधी राजकीय स्कूल अनादरा की छात्रा आस्था ओझा ने 96% और राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल वरमान की उषा कुमारी ने 95% अंक हासिल कर नाम रोशन किया । साइंस में केशव विद्या मंदिर अनादरा के नरेश कुमार ने 96.80%, किरण कुमार ने 96.60 प्रतिशत और भरत कुमार ने 95.40% अंक हासिल किए हैं ।1
- गोगला में हनुमान जन्मोत्सव पर 24 घंटे का अखंड राम कीर्तन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील ग्राम गोगला में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 1 अप्रैल 2026 से हनुमान चौक मंदिर में 24 घंटे का अखंड राम कीर्तन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9:15 बजे शुरू होकर अगले दिन उसी समय तक चलेगा। इस दौरान सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और महा आरती का भी आयोजन रखा गया है। आयोजक समस्त ग्रामवासी एवं भक्तजन हैं। सभी सनातन धर्म प्रेमियों से अपील की गई है कि वे समय निकालकर इस धार्मिक आयोजन में भाग लें और पुण्य लाभ प्राप्त करें। यह आयोजन भक्तों के लिए श्रद्धा और भक्ति का विशेष अवसर रहेगा।1
- चरली त,आहोर जिला जालोर राजस्थान पिछले 2 वर्षों से नालि की गमबिर समस्या कही बार बाइक नालि से निकालते समय बाइक डेमेज कहीं बार बाइक चालक नालि में गिर सूखे कही बार कम्पलेन करने कर भी नालि ठिक नहीं कर रही ग्राम पंचायत1
- झाड़ोल स्थित श्रीनाथ विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय ने शिक्षा क्षेत्र में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कक्षा 12वीं आर्ट्स में वर्ष 2021-22 से 2026 तक लगातार पांच वर्षों से 100% परीक्षा परिणाम हासिल किया है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है। इस वर्ष अंग्रेजी साहित्य, इतिहास एवं भूगोल विषय के साथ मनीष गायरी ने 90.40% अंक प्राप्त कर तहसील में प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं मुस्कान कुँवर पंवार ने 88.40% के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। कुल 22 विद्यार्थियों में से 1 छात्र ने 90% से अधिक, 7 ने 80% से अधिक, 8 ने 70% से अधिक, 3 ने 60% से अधिक और 3 विद्यार्थियों ने 50% से अधिक अंक प्राप्त किए। खेल क्षेत्र में भी विद्यालय का प्रदर्शन सराहनीय रहा, जहां 10 विद्यार्थियों ने इसी सत्र में कबड्डी में राज्य स्तर पर भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के निदेशक विक्रम सिंह चौहान ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।1