Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिदुपुर के पीपापुल पर दर्दनाक दुर्घटना, रेलिंग तोड़कर नदी में समाया ट्रैक्टर वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकौसन जिमदारी घाट स्थित पीपापुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ईंट लदा एक ट्रैक्टर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा नदी में जा गिरा। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर क्षमता से अधिक ईंट लोड था, जिसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और यह भीषण दुर्घटना हो गई। #Vaishali #Bidupur #RoadAccident #BreakingNews #BiharNews #GangaRiver #Overloading #AccidentNews
Mohan Kumar

More news from बिहार and nearby areas
- बासुदेवपुर चंदेल वार्ड संख्या 5 से एक मार्मिक मामला सामने आया है। यहां के निवासी रमन राज, पिता दिलीप कुमार सिंह, वर्ष 2019 में कोरोना काल के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए थे। बताया जा रहा है कि सरही से गिरने के कारण उनके पैर की उंगली की नस दब गई, जिसके बाद वे दोनों पैरों और हाथों से विकलांग हो गए। रमन राज की स्थिति इतनी गंभीर है कि वे अपना दैनिक कार्य जैसे भोजन, पानी और शौच तक स्वयं नहीं कर पाते। उन्हें हर काम के लिए किसी दूसरे के सहारे की जरूरत पड़ती है, और कई बार मजबूरी में उन्हें बेड पर ही शौच करना पड़ता है। पीड़ित की माता रीना देवी ने बताया कि उन्होंने कई बार गांव के मुखिया पति सतीश महतो और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र महनार हाजीपुर के चक्कर लगाए, लेकिन अब तक उनके बेटे का विकलांगता प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार संपर्क करने के बावजूद उनकी समस्या को कोई सुनने वाला नहीं है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर एक जरूरतमंद को सरकारी सुविधा का लाभ कब मिलेगा, और प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करेगा। #VaishaliNews #Mahnar #DisabledRights #ViklangtaCertificate #GroundReport #BiharNews #LocalNews #HelpNeeded #SystemFailure #HumanStory #BreakingNews #SocialIssue1
- प्रखंड परिसर स्थित सभागार में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रामाकांत गिरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक का हुआ आयोजन1
- Post by सुनो सच बिहार1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से दो वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से फरार चल रहे दो वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जिसकी पहचान मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के भासिंगपुर गांव निवासी बिंदेश्वर पासवान के पुत्र ढोलन पासवान एवं महमदीपुर निवासी स्वर्गीय अख्तर हुसैन के पुत्र आसिफ अली के रूप में की गई है इस बाबत थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए दोनों वारंटी के प्रति कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।1
- Post by Rashtriy apna dal1
- मां गंगे के लोग पूजा करते हैं और पूरा घर और मंदिर के कचरा गंगा में डाल देती है||•1
- समस्तीपुर के मोहनपुर थाना अध्यक्ष का क्रूर चेहरा उजागर गरीब व्यक्ति को शराब के झूठे केस बना कर जेल भेजा1
- Post by Rashtriy apna dal1