आगरा में जनता ने स्मार्ट मीटर घरों से उखाड़कर बिजली घर में फेंक दिया आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। कई इलाकों में स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़ दिए। नाराज़ जनता ने इन मीटरों को इकट्ठा करके बिजली घर तक पहुंचाया और वहां फेंक दिया। लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिलों में अचानक काफी बढ़ोतरी हो गई है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की और मांग की कि इन मीटरों को हटाकर पुरानी व्यवस्था को फिर से लागू किया जाए। मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी और यदि कहीं कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

- चुनाव खत्म होते ही महंगाई ने फिर दिखाया अपना असली रंग। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में करीब ₹993 की भारी बढ़ोतरी ने बाजार में हड़कंप मचा दिया है।#महंगाई #GasPriceHike #CommercialCylinder #LPGPrice #InflationIndia1
- बहराइच शहर के पुलिस लाइन मार्ग पर शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सीएनजी कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में सवार ग्राम विकास अधिकारी ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि सिविल लाइन निवासी राकेश कुमार वर्मा, जो श्रावस्ती के इकौना में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं, ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पुलिस लाइन स्थित साइबर थाने के सामने पहुंची, उन्हें कार के अंदर असामान्य गर्मी महसूस हुई। शक होने पर उन्होंने तुरंत कार को सड़क किनारे रोका और बाहर निकले। तभी अचानक कार से आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत दोनों तरफ का यातायात रोक दिया, जिससे बलरामपुर, गोंडा और श्रावस्ती बाईपास मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर दमकल टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। शुरुआती अंदाजा शॉर्ट सर्किट का लगाया जा रहा है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।3
- 5 din Se pure gaon mein light nahin a rahi hai1
- Post by सकील अहमद1
- हम इस गड्ढे में मंदिर बनवाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम विरोध कर रहे हैं प्रशासन से कोई सुनवाई नहीं मिल रही है1
- जेल रोड स्थित थाना साइबर क्राइम के ठीक सामने खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कार का नंबर UP40M2868 है, जो आग लगने के कारण पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- बहराइच जिले के मोतीपुर थाने के नानपारा लखीमपुर हाईवे के गायघाट पुल के पास शुक्रवार रात दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में खैरीघाट थाने के पिपरिया निवासी महेश (25) पुत्र रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे सवार रवि (12) पुत्र पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार गायघाट निवासी हिमांशु सोनी (20) पुत्र गुड्डू सोनी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों को मोतीपुर सीएचसी लाया गया, जहां से हिमांशु को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। रवि का मोतीपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है और शवों को मर्च्युरी में रखवाया है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।2
- हमारा देश संविधान से चलेगा जय भीम जय संविधान 🙏1