एडीआर सेन्टर में आशा, एलएसयूसी, एलएसयूएम एवं डाॅन यूनिट के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं मीटिंग का आयोजन 25 फरवरी 2026 सवाई माधोपुर। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव समीक्षा गौतम द्वारा बुधवार को एडीआर सेन्टर सवाई माधोपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर आशा योजना 2025 के प्रावधानों, बाल विवाह की व्यापकता एवं जोखिम वाले क्षेत्रों में बाल विवाह के पीड़ितों की पहचान कर बालविवाह की तत्काल रोकथाम करने एवं दीर्घकालिक सामुदायिक जागरूकता को मजबूत करने के लिए संचालित 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान ‘बालविवाह मुक्त भारत अभियान’, बाल विवाह के दुष्परिणामों, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम “पोक्सो एक्ट“ 2012, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 के प्रावधानों, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, बाल विवाह रोकथाम हेतु गठित आशा यूनिट द्वारा की जाने वाली कार्यवाही, बाल विवाह की शिकायत के निवारण में विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं विधिक सेवा समितियों की भूमिका आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही नालसा (बालकों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं) योजना 2024 का उद्देश्य, बच्चों से संबंधित अपराधों के संबंध में लोगों को जागरूक करने हेतु आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करने, आपराधिक न्याय प्रक्रिया में बच्चों के लिए कानूनी सहायता, बच्चों के संबंध में विभिन्न सरकारी विभागों के साथ सम्पर्क स्थापित कर बच्चों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों तक पहुंचाना, बच्चों की सुरक्षा हेतु किए जा सकने वाले प्रयासों तथा नालसा (मानसिक रूप से बीमार एवं बौद्धिक रूप से असक्षम व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2024 के तहत मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक असक्षता वाले व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों, उन्हें सभी प्रकार के सिविल, प्रशासनिक, आपराधिक एवं अन्य मामलों में कानूनी सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के लिए किये जा सकने वाले प्रयासों आदि के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई तथा नशीली दवाओं के उपयोग से होने वाले नुकसानों, मादक पदार्थो की अवैध तस्करी, शिक्षा के माध्यम से नशीली दवाओं के दुरूपयोग के उन्मूलन, नालसा ड्रग अवेयरनेस एंड वैलनेस नेविगेशन, फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया स्कीम (डॉन) 2025 के तहत पात्र व्यक्तियों तक विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने, पीड़ितों के पुनर्वास एवं सामाजिक पुनः एकीकरण की प्रक्रिया एवं विधिक सेवा ढांचे को मजबूत करने में विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं विधिक सेवा समितियों की सुविधा प्रदाता के रूप में भूमिका के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान सचिव समीक्षा गौतम द्वारा पैनल अधिवक्ताओं एवं अधिकार मित्रों के साथ मीटिंग का आयोजन कर उनके कार्यव्यवहार एवं विधिक सेवा कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी के संबंध में विचार-विमर्श कर उन्हें नालसा एवं रालसा योजनाओं, पोश एक्ट, राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, मध्यस्थता कानूनों, नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100, साइबर अपराधों की रोकथाम, राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना, हिट एण्ड रन योजना आदि विषयों के संबंध में अधिकाधिक आमजन को जागरूक करने हेतु जागरूकता शिविरों का आयोजन करने के संबंध में निर्देश प्रदान किये गये। इस दौरान उपस्थित सदस्यों को बाल विवाह का समर्थन नहीं करने एवं बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित विभागों को सूचित करने के संबंध में शपथ दिलाई गई। इस दौरान नायब तहसीलदार पुष्पेन्द्र शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी विमलेश कुमार, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मनोज कुमार गहलोत सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधिगण, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, पैनल अधिवक्ता, अधिकार मित्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहें।

- सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित आलनपुर मंडी रोड पर अग्रवाल समाज की ओर से महिलाओं द्वारा मनाया गया फागोत्सव। जिसमें महिलाएं भजनों पर झूमी एवं रंग गुलाल लगाकर फागोत्सव मनाया।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- *93 लाख पेंशन लाभार्थियों की पेशन को लेकर विधानसभा गरजे बूंदी विधायक* *स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से उठाया मुद्दा* आज बूंदी विधायक श्री हरिमोहन शर्मा ने प्रदेश के लगभग 93 लाख पेंशन लाभार्थियों के लिए पेंशन को लेकर पुरजोर आवाज उठाई ! शर्मा ने सदन में कहा कि गत 4 माह से पेंशन लाभार्थियों को अपनी पेंशन नहीं मिली रही और सरकार के घोषणा पत्र में प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत राशि बढ़नी थी वह नहीं बढ़ाई गई 2 साल होने के बावजूद भी पेंशन लाभार्थियों को मात्र 1250 रूपये की राशि मिल रही हैं ! वह भी प्रतिमाह नहीं आ रही हैं ! मंत्री श्री अविनाश गहलोत जी ने प्रति उत्तर देने का प्रयास किया लेकिन वह जवाबदेही प्रति उत्तर देने में असफल रहें ! *विधायक कार्यालय, बूंदी*1
- Post by Bhagwan sharma1
- उनियारा. बोसरिया ग्राम के निवासी सुखलाल के द्वारा सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट तेजी से वाइरल हो रहा है जिसमे उनके द्वारा सम्पर्क पोर्टल पर ग्राम पंचायत द्वारा सफाई नहीं करवाने की शिकायत करने पर ग्राम विकास अधिकारी द्वारा देख लेने की धमकी देने का जिक्र किया गया है. हालांकि हम वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते है.2
- कोटा, 25 फ़रवरी/ जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान को लेकर सीटू के बैनर तले 18 फ़रवरी 2025 से चल रहा मजदूरों का धरना आज 373 वे दिन भी जारी रहा। धरने का संचालन कामरेड अशोकसिंह ने किया। धरने में उपस्थित मजदूरों की उपस्थिति के बारे जानकारी देते हुए कामरेड महावीर प्रसाद ने बताया कि धरने पर यूनियन के रजिस्टर में 895 मजदूरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल है। धरने को संबोधित करते हुए मजदूर नेता कामरेड कालीचरण सोनी कामरेड केदार जोशी कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी कामरेड हनुमान सिंह कामरेड गोपाल शर्मा कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह महिला मजदूर नेता कामरेड पुष्पा खींची रेशमा देवी कैलाशी बाई रहीसा बानो राजू वर्मा निर्मला बाई ने कहा कि जब तक सरकार द्वारा जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के तमाम 4200 मजदूरों का फैक्ट्री की तरफ 28 साल से बकाया वेतन 18%ब्याज सहित भुगतान नहीं किया जाता तब तक जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा सरकार से बकाया वेतन भुगतान करवा कर रहेंगे सरकार ने मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर फैक्ट्री की करोड़ों रुपयो की जमीन को अपने कब्जे लेकर अधिग्रहण किया है फैक्ट्री की जमीन सरकार के पास है मजदूरों का बकाया वेतन सरकार को भुगतान करना है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की शर्तों को लागू करके बन्द जे के सिंथेटिक फैक्ट्री को चालू कराकर युवाओं मजदूरों को रोजगार दिलाने का काम सरकार से करवाकर रहेंगे। इस दौरान धरने व प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष मजदूर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर चल रहे अनिश्चित कालीन धरने में उपस्थित रहे सभी ने बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने को लेकर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड अशोकसिंह कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी कामरेड सीताराम कामरेड शिशुपाल कामरेड मोहम्मद मंसूरी कामरेड अब्दुल सलाम कॉमरेड मलखान सिंह यादव कामरेड गुलाबशंकर कामरेड मंगलसिंह कामरेड गिरजाशंकर पांडे कामरेड बच्चन जयसवाल कामरेड शिवकुमार कामरेड लक्ष्मीकांत, रेशमा देवी कैलाशी बाई राजकुमारी राजू वर्मा निर्मला बाई रहीसा बानो सहित सैकड़ों मजदूर महिलाए और सीटू कार्यकर्ता और सीपीआईएम कार्यकर्ताओं के साथ साथ धरने व प्रदर्शन में कोटा शहर के आमजन मौजूद रहे।1
- टोंक, 25 फरवरी 2026। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नगर उपखंड टोंक कार्यालय से ब्रेकिंग न्यूज। सहायक अभियंता मोहित खीची ने थाना सदर टोंक में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके अधीनस्थ कर्मचारियों पर जल राजस्व वसूली के दौरान मुकेश माली और उसके परिवार ने हमला करने की कोशिश की, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।विभागीय आदेश संख्या 1384-88 दिनांक 18 फरवरी 2026 के तहत कर्मचारी बालूराम माली, रामनिवास प्रजापत और रामस्वरूप रेगर आज दोपहर 2.30 बजे रामभारती स्कूल, सोलंकपुरा रोड स्थित मुकेश माली (पिता बद्रीलाल माली, खाता संख्या M1/718) के घर 70,000 रुपये बकाया वसूली करने पहुंचे थे। वहां मुकेश माली, उसके पिता नाथूलाल माली और परिवार वालों ने सरकारी काम में बाधा डाली, हाथापाई की, अपशब्द कहे और धमकी दी।सहायक अभियंता मोहित खीची ने बताया कि यह घटना गंभीर आपराधिक कृत्य है, जो शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करती है। उन्होंने थानाधिकारी से भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो2
- सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित रणथंभौर सर्किल के पास आज शाम को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार घायल हो गया। जिसको लेकर आम नागरिकों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया ,लेकिन मौके पर 108 एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। आम नागरिक को नहीं घायल व्यक्ति को अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल उपचार के लिए लाये।1