logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर निगम के करोड़ो टेंडर निरस्त कई ठेकेदारों की लगी चपत CM योगी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कानपुर में कार्रवाई तेज! 6 अभियोग दर्ज, 2 आरोपी गिरफ्तार; ₹100 करोड़ के टेंडर निरस्त कानपुर। नगर निगम में अवैध वसूली, डराने-धमकाने और ठेकों में अनियमितता के संबंध में अब तक कुल 6 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि आरोपी गोविंद शर्मा फरार है। उसकी लोकेशन राजस्थान में मिली है और शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। जांच में ठेकों को प्रभावित करने, ठेकेदारों पर दबाव बनाने और अवैध वसूली के तथ्य सामने आए हैं। नगर निगम की पुरानी ठेका प्रक्रिया समाप्त कर अब लंबित और आगामी कार्यों में ऑनलाइन ई-टेंडरिंग अपनाई जाएगी। लगभग ₹100 करोड़ के टेंडर निरस्त कर शीघ्र रिटेंडरिंग की कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में संबंधित फर्मों, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। अब तक लगभग 7 फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया है। अधिकारियों की संभावित संलिप्तता की भी जांच होगी और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप प्रकरण में निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 📍 कानपुर | उत्तर प्रदेश

1 day ago
user_सौरभ कनौजिया
सौरभ कनौजिया
कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर नगर ब्रेकिंग न्यूज रक्षाबंधन पर कानपुर सेंट्रल जीआरपी का बड़ा तोहफा। रक्षाबंधन पर कानपुर सेंट्रल जीआरपी का बड़ा तोहफा। जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद 6 महीने से गायब 611 मोबाइल फोन बरामद। जीआरपी की 16 टीमों ने यूपी समेत कई राज्यों में छापेमारी कर करीब 3 करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल बरामद किए। मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए गए तो चेहरे पर खुशी नजर आई। रक्षाबंधन पर बहनों ने जीआरपी का आभार जताया। #Kanpur #GRP #KanpurCentral #RakshaBandhan #MobileRecovery
    1
    कानपुर नगर ब्रेकिंग न्यूज 
रक्षाबंधन पर कानपुर सेंट्रल जीआरपी का बड़ा तोहफा।
रक्षाबंधन पर कानपुर सेंट्रल जीआरपी का बड़ा तोहफा।
जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद 
6 महीने से गायब 611 मोबाइल फोन बरामद। जीआरपी की 16 टीमों ने यूपी समेत कई राज्यों में छापेमारी कर करीब 3 करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल बरामद किए। मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए गए तो चेहरे पर खुशी नजर आई। रक्षाबंधन पर बहनों ने जीआरपी का आभार जताया।
#Kanpur #GRP #KanpurCentral #RakshaBandhan #MobileRecovery
    user_Anoop Nishad Kanpur
    Anoop Nishad Kanpur
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Important General Knowledge Questions and Grammar Practice for Kids Important General Knowledge Questions and Grammar Practice for Kids
    1
    Important General Knowledge Questions and Grammar Practice for Kids

Important General Knowledge Questions and Grammar Practice for Kids
    user_Kirti sahu
    Kirti sahu
    Stationery Shop कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आज दिनांक 27.08.2026 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर *पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा अपने कार्यालय में *JMD World School* की छात्राओं से राखी बंधवाई गई। इस अवसर पर छात्राओं को मिठाई भेंट कर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान *अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय* एवं *सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर महोदय* भी उपस्थित रहे। आज दिनांक 27.08.2026 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर *पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा अपने कार्यालय में *JMD World School* की छात्राओं से राखी बंधवाई गई। इस अवसर पर छात्राओं को मिठाई भेंट कर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान *अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय* एवं *सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर महोदय* भी उपस्थित रहे।
    1
    आज दिनांक 27.08.2026 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर *पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा अपने कार्यालय में *JMD World School* की छात्राओं से राखी बंधवाई गई। इस अवसर पर छात्राओं को मिठाई भेंट कर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान *अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय* एवं *सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर महोदय* भी उपस्थित रहे।

    user_सत्यम गोस्वामी  (पत्रकार)
    सत्यम गोस्वामी (पत्रकार)
    Media house कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • NH 35 mein tahsil nauvi Kareeb 20 sadak mein gaddha hone ke sambandh mein jal bharav AVN durghatna tahsil Mau jila chitrkut Uttar Pradesh janhit mein jari
    2
    NH 35 mein tahsil nauvi Kareeb 20 sadak mein gaddha hone ke sambandh mein jal bharav AVN durghatna
tahsil Mau jila chitrkut Uttar Pradesh janhit mein jari
    user_Rajkumar
    Rajkumar
    Security Guard Kanpur, Kanpur Nagar•
    7 hrs ago
  • *रक्षाबंधन पर जीआरपी का बड़ा तोहफा, 611 गुमशुदा मोबाइल मालिकों को लौटाए* *रक्षाबंधन पर जीआरपी का बड़ा तोहफा, 611 गुमशुदा मोबाइल मालिकों को लौटाए* कानपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर कानपुर सेंट्रल जीआरपी ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशांत कुमार, अनुभाग प्रयागराज द्वारा बरामद किए गए गुमशुदा मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वितरित किए गए। जीआरपी की 16 टीमों ने लगातार अभियान चलाते हुए कई राज्यों में छापेमारी कर कुल 611 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर यात्रियों और अन्य लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। रक्षाबंधन के मौके पर मोबाइल वापस मिलने से महिलाओं और बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला। मोबाइल पाने वाले लोगों ने जीआरपी पुलिस का आभार जताते हुए इस पहल की सराहना की।
    4
    *रक्षाबंधन पर जीआरपी का बड़ा तोहफा, 611 गुमशुदा मोबाइल मालिकों को लौटाए*
*रक्षाबंधन पर जीआरपी का बड़ा तोहफा, 611 गुमशुदा मोबाइल मालिकों को लौटाए*
कानपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर कानपुर सेंट्रल जीआरपी ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशांत कुमार, अनुभाग प्रयागराज द्वारा बरामद किए गए गुमशुदा मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वितरित किए गए।
जीआरपी की 16 टीमों ने लगातार अभियान चलाते हुए कई राज्यों में छापेमारी कर कुल 611 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर यात्रियों और अन्य लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। रक्षाबंधन के मौके पर मोबाइल वापस मिलने से महिलाओं और बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला। मोबाइल पाने वाले लोगों ने जीआरपी पुलिस का आभार जताते हुए इस पहल की सराहना की।
    user_पत्रकारआनंदशर्मा आर्यन टीवी
    पत्रकारआनंदशर्मा आर्यन टीवी
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *खेत में एयरक्राफ्ट गिरने से इंस्ट्रक्टर समेत ट्रेनी पायलट की मौत जाँच में जुटी टीम* कानपुर:-गंगा बैराज क़े निकट कटरी शंकरपुर में एयरक्राफ्ट गिरने से अफरा तफरी मच गयीं।सूचना पर पहुंची पुलिस नें एयरक्राफ्ट में फंसे दो लोगों का रेसक्यू करते हुए उन्हें अस्पताल भेजा अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों नें दम तोड़ दिया।पुलिस कम‍िश्नर ने बताया एयरक्राफ्ट में इंस्‍ट्रक्‍टर सच‍िन भाट‍िया और ट्रेनी पायलट अभि‍षेक पुजारी थे. सच‍िन गुजरात के रहने वाले थे और अभि‍षेक पुजारी कर्नाटक के रहने वाले थे.इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है.उन्‍होंने बताया क‍ि थाना ग्वालटोली अन्तर्गत ग्राम नत्थापुरवा क्षेत्र के बाहरी इलाके में गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से लगभग 11:30 बजे टेक-ऑफ किए गए (टेकनम एयरक्राफ्ट) 4-सीटर डुअल इंजन विमान में करीब 11:50 बजे दुर्घटना होने से इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया (गुजरात) और ट्रेनी अभिषेक पुजारी (कर्नाटक) की मौत हो गई.कम‍िश्नर ने बताया क‍ि पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक कार्रवाई की गई है. घटना की सूचना DGCA को दे दी गई है. तकनीकी और अन्य विस्तृत जांच DGCA की टीम द्वारा की जाएगी.
    1
    *खेत में एयरक्राफ्ट गिरने से इंस्ट्रक्टर समेत ट्रेनी पायलट की मौत जाँच में जुटी टीम*
कानपुर:-गंगा बैराज क़े निकट कटरी शंकरपुर में एयरक्राफ्ट गिरने से अफरा तफरी मच गयीं।सूचना पर पहुंची पुलिस नें  एयरक्राफ्ट में फंसे दो लोगों का रेसक्यू करते हुए उन्हें अस्पताल भेजा अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों नें दम तोड़ दिया।पुलिस कम‍िश्नर ने बताया एयरक्राफ्ट में इंस्‍ट्रक्‍टर सच‍िन भाट‍िया और ट्रेनी पायलट अभि‍षेक पुजारी थे.  सच‍िन गुजरात के रहने वाले थे और अभि‍षेक पुजारी कर्नाटक के रहने वाले थे.इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है.उन्‍होंने बताया क‍ि थाना ग्वालटोली अन्तर्गत ग्राम नत्थापुरवा क्षेत्र के बाहरी इलाके में गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से लगभग 11:30 बजे टेक-ऑफ किए गए (टेकनम एयरक्राफ्ट) 4-सीटर डुअल इंजन विमान में करीब 11:50 बजे दुर्घटना होने से इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया (गुजरात) और ट्रेनी अभिषेक पुजारी (कर्नाटक) की मौत हो गई.कम‍िश्नर ने बताया क‍ि पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक कार्रवाई की गई है. घटना की सूचना DGCA को दे दी गई है. तकनीकी और अन्य विस्तृत जांच DGCA की टीम द्वारा की जाएगी.
    user_AKASH RAWAT
    AKASH RAWAT
    Local News Reporter Kanpur, Kanpur Nagar•
    8 hrs ago
  • Aircraft क्रैश में दोनों पायलटो की हुई मृत्यु गंगा बैराज के पास प्लेन क्रैश की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद Aircraft क्रैश में दोनों पायलटो की हुई मृत्यु गंगा बैराज के पास प्लेन क्रैश की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए नवाबगंज थाना प्रभारी राज केसर गंगा बैराज चौकी प्रभारी गौरव चौधरी के साथ तत्काल रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जहाँ पर डॉक्टरों ने दोनों पायलट को मृत घोषित किया
    1
    Aircraft क्रैश में दोनों पायलटो की हुई मृत्यु
गंगा बैराज के पास प्लेन क्रैश की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए
जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद 
Aircraft क्रैश में दोनों पायलटो की हुई मृत्यु
गंगा बैराज के पास प्लेन क्रैश की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए नवाबगंज थाना प्रभारी राज केसर गंगा बैराज चौकी प्रभारी गौरव चौधरी के साथ तत्काल रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा
जहाँ पर डॉक्टरों ने दोनों पायलट को मृत घोषित किया
    user_Anoop Nishad Kanpur
    Anoop Nishad Kanpur
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कानपुर व्यूरो रिपोर्ट एवियशन ट्रेंनिंग सेंटर विमान हादसे में दो लोगों की मौत
    1
    कानपुर व्यूरो रिपोर्ट एवियशन ट्रेंनिंग सेंटर विमान हादसे में दो लोगों की मौत
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Kanpur, Kanpur Nagar•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.