logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाइवे पर महिला से मारपीट कर मंगलसूत्र लूटा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई औरैया। जिले में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला को निशाना बनाते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने न केवल महिला का मंगलसूत्र छीन लिया, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे पीड़िता न्याय के लिए भटकने को मजबूर है। समरथपुर निवासी नीलम देवी पत्नी किरण सिंह गत 25 जुलाई को अपने बेटे को लेने के लिए स्कूल जा रही थीं। जैसे ही वह हाइवे पर स्थित धान मिल के पास पहुंचीं, तभी अचानक आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

3 hrs ago
user_P Chaturvedi
P Chaturvedi
रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

हाइवे पर महिला से मारपीट कर मंगलसूत्र लूटा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई औरैया। जिले में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला को निशाना बनाते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने न केवल महिला का मंगलसूत्र छीन लिया, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे पीड़िता न्याय के लिए भटकने को मजबूर है। समरथपुर निवासी नीलम देवी पत्नी किरण सिंह गत 25 जुलाई को अपने बेटे को लेने के लिए स्कूल जा रही थीं। जैसे ही वह हाइवे पर स्थित धान मिल के पास पहुंचीं, तभी अचानक आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डेरापुर थाना क्षेत्र के ओयो होटल में युवक-युवती मिलने की सूचना पर हंगामा, पुलिस दोनों को लाई थाने, जांच जारी डेरापुर थाना क्षेत्र के ओयो होटल में युवक-युवती मिलने की सूचना पर हंगामा, पुलिस दोनों को लाई थाने, जांच जारी डेरापुर, थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता के समीप स्थित एक ओयो होटल में शुक्रवार को युवक और युवती के मिलने की सूचना पर हिंदू रक्षा दल और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने युवक पर कथित रूप से पहचान छिपाकर होटल में कमरा बुक कराने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और युवक-युवती को पूछताछ के लिए थाना डेरापुर ले आई। जानकारी के अनुसार, होटल में युवक और युवती के ठहरने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए होटल के बाहर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने पहुंचकर माहौल शांत कराया और दोनों से पूछताछ की। साथ ही युवती के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई। हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि युवक ने होटल में कमरा बुक कराने के दौरान अपनी तथा युवती की पहचान छिपाने के उद्देश्य से कथित रूप से आधार कार्ड में हेरफेर कर दस्तावेज प्रस्तुत किए। संगठन ने होटल के रजिस्टर, बुकिंग रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज तथा पूर्व में जमा कराए गए पहचान पत्रों की जांच कराने की मांग की है। संगठन का यह भी दावा है कि युवक पूर्व में भी कई बार उक्त युवती के साथ होटल आया था, जिसकी भी जांच कराई जानी चाहिए। घटना के बाद संगठन की ओर से थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। प्रार्थना पत्र में दस्तावेजों की सत्यता की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बताया कि युवक और युवती से पूछताछ की गई है। होटल संचालक एवं कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। होटल में प्रस्तुत दस्तावेजों, बुकिंग रिकॉर्ड तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। यदि जांच में दस्तावेजों में कूटरचना, पहचान छिपाने अथवा किसी अन्य कानून के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    डेरापुर थाना क्षेत्र के ओयो होटल में युवक-युवती मिलने की सूचना पर हंगामा, पुलिस दोनों को लाई थाने, जांच जारी

डेरापुर थाना क्षेत्र के ओयो होटल में युवक-युवती मिलने की सूचना पर हंगामा, पुलिस दोनों को लाई थाने, जांच जारी
डेरापुर, थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता के समीप स्थित एक ओयो होटल में शुक्रवार को युवक और युवती के मिलने की सूचना पर हिंदू रक्षा दल और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने युवक पर कथित रूप से पहचान छिपाकर होटल में कमरा बुक कराने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और युवक-युवती को पूछताछ के लिए थाना डेरापुर ले आई।
जानकारी के अनुसार, होटल में युवक और युवती के ठहरने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए होटल के बाहर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने पहुंचकर माहौल शांत कराया और दोनों से पूछताछ की। साथ ही युवती के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई।
हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि युवक ने होटल में कमरा बुक कराने के दौरान अपनी तथा युवती की पहचान छिपाने के उद्देश्य से कथित रूप से आधार कार्ड में हेरफेर कर दस्तावेज प्रस्तुत किए। संगठन ने होटल के रजिस्टर, बुकिंग रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज तथा पूर्व में जमा कराए गए पहचान पत्रों की जांच कराने की मांग की है। संगठन का यह भी दावा है कि युवक पूर्व में भी कई बार उक्त युवती के साथ होटल आया था, जिसकी भी जांच कराई जानी चाहिए।
घटना के बाद संगठन की ओर से थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। प्रार्थना पत्र में दस्तावेजों की सत्यता की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बताया कि युवक और युवती से पूछताछ की गई है। होटल संचालक एवं कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। होटल में प्रस्तुत दस्तावेजों, बुकिंग रिकॉर्ड तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। यदि जांच में दस्तावेजों में कूटरचना, पहचान छिपाने अथवा किसी अन्य कानून के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जीवन एक प्रयोगशाला है, शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान: योगेंद्र मिश्र औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से शुक्रवार को ज्ञान सरोवर जूनियर हाई स्कूल, मुहाल सत्तेश्वर में जागरूकता एवं प्रेरक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने भाग लिया। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने "जीवन एक प्रयोगशाला है" तथा "शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान है" विषय पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन की वास्तविकताओं से परिचित कराते हुए प्रत्येक पल को सकारात्मक सोच और जीवंतता के साथ जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन में संघर्ष के साथ कुछ नया करने का उत्साह बनाए रखना चाहिए। यदि युवा शक्ति जागृत हो जाए तो समाज और राष्ट्र के विकास का नया अध्याय लिखा जा सकता है। उन्होंने बदलते समय में शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कठिन परिस्थितियों का धैर्य और संयम के साथ सामना करने की सीख दी। साथ ही विद्यार्थियों से नशामुक्त, अनुशासित एवं सादगीपूर्ण जीवन अपनाने का आह्वान किया। योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से योग वैलनेस सेंटर द्वारा विद्यालयों और समाज में लगातार योग, स्वास्थ्य एवं नैतिक जीवन मूल्यों पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियानों से प्रेरित होकर अनेक छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने सकारात्मक आदतें अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय भदौरिया, वरिष्ठ शिक्षक प्रेम शंकर अवस्थी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए नियमित योग, अनुशासित दिनचर्या और शिक्षा के महत्व को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
    1
    जीवन एक प्रयोगशाला है, शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान: योगेंद्र मिश्र

औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से शुक्रवार को ज्ञान सरोवर जूनियर हाई स्कूल, मुहाल सत्तेश्वर में जागरूकता एवं प्रेरक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने भाग लिया।
वरिष्ठ योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने "जीवन एक प्रयोगशाला है" तथा "शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान है" विषय पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन की वास्तविकताओं से परिचित कराते हुए प्रत्येक पल को सकारात्मक सोच और जीवंतता के साथ जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन में संघर्ष के साथ कुछ नया करने का उत्साह बनाए रखना चाहिए। यदि युवा शक्ति जागृत हो जाए तो समाज और राष्ट्र के विकास का नया अध्याय लिखा जा सकता है।
उन्होंने बदलते समय में शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कठिन परिस्थितियों का धैर्य और संयम के साथ सामना करने की सीख दी। साथ ही विद्यार्थियों से नशामुक्त, अनुशासित एवं सादगीपूर्ण जीवन अपनाने का आह्वान किया।
योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से योग वैलनेस सेंटर द्वारा विद्यालयों और समाज में लगातार योग, स्वास्थ्य एवं नैतिक जीवन मूल्यों पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियानों से प्रेरित होकर अनेक छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने सकारात्मक आदतें अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय भदौरिया, वरिष्ठ शिक्षक प्रेम शंकर अवस्थी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए नियमित योग, अनुशासित दिनचर्या और शिक्षा के महत्व को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • एफएलएन प्रशिक्षण: बच्चों को भाषा-गणित में दक्ष बनाने पर जोर राजपुर में शिक्षकों को नई शिक्षण गतिविधियों का प्रशिक्षण एफएलएन प्रशिक्षण: बच्चों को भाषा-गणित में दक्ष बनाने पर जोर राजपुर में शिक्षकों को नई शिक्षण गतिविधियों का प्रशिक्षण कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सभागार में चल रहे पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के चौथे दिन शुक्रवार को शिक्षकों को नई शिक्षण गतिविधियों से पढ़ाने और पाठ्यक्रम को रोचक बनाने के तरीके बताए गए। इस दौरान बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने पर जोर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि एफएलएन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों को भाषा और गणित में दक्ष बनाना है। उन्होंने नई शिक्षा नीति के तहत संचालित निपुण भारत अभियान का भी जिक्र किया। अशोक कुमार ने स्पष्ट किया कि निपुण भारत अभियान का लक्ष्य बच्चों में कक्षा के अनुसार सीखने की क्षमता विकसित करना और उन्हें बुनियादी साक्षरता तथा संख्यात्मक ज्ञान में निपुण बनाना है। एआरपी प्रशिक्षक सुरेश चंद्र, प्रदीप निरंजन और सोमिल कटियार केआरपी कन्हैयालाल, विवेक सचान, सरिता कटियार ने शिक्षकों के दो बैचों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षक सोमिल कटियार ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाना है। प्रदीप निरंजन ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों में भाषा और संख्या ज्ञान की एक मजबूत नींव तैयार की जा रही है, ताकि वे अपनी आगे की शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस दौरान सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे
    1
    एफएलएन प्रशिक्षण: बच्चों को भाषा-गणित में दक्ष बनाने पर जोर

राजपुर में शिक्षकों को नई शिक्षण गतिविधियों का प्रशिक्षण
एफएलएन प्रशिक्षण: बच्चों को भाषा-गणित में दक्ष बनाने पर जोर
राजपुर में शिक्षकों को नई शिक्षण गतिविधियों का प्रशिक्षण
कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सभागार में चल रहे पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के चौथे दिन शुक्रवार को शिक्षकों को नई शिक्षण गतिविधियों से पढ़ाने और पाठ्यक्रम को रोचक बनाने के तरीके बताए गए। इस दौरान बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने पर जोर दिया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि एफएलएन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों को भाषा और गणित में दक्ष बनाना है। उन्होंने नई शिक्षा नीति के तहत संचालित निपुण भारत अभियान का भी जिक्र किया।
अशोक कुमार ने स्पष्ट किया कि निपुण भारत अभियान का लक्ष्य बच्चों में कक्षा के अनुसार सीखने की क्षमता विकसित करना और उन्हें बुनियादी साक्षरता तथा संख्यात्मक ज्ञान में निपुण बनाना है।
एआरपी प्रशिक्षक सुरेश चंद्र, प्रदीप निरंजन और सोमिल कटियार केआरपी कन्हैयालाल, विवेक सचान, सरिता कटियार ने शिक्षकों के दो बैचों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षक सोमिल कटियार ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाना है।
प्रदीप निरंजन ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों में भाषा और संख्या ज्ञान की एक मजबूत नींव तैयार की जा रही है, ताकि वे अपनी आगे की शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस दौरान सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • राजपुर पुलिस ने आठ जुआरियों को दबोचा, एक फरार पुलिस ने 22 हजार नकद, दो कार और दो बाइक बरामद कीं राजपुर पुलिस ने आठ जुआरियों को दबोचा, एक फरार पुलिस ने 22 हजार नकद, दो कार और दो बाइक बरामद कीं कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गौरीरतन बांगर गांव के ग्राम सचिवालय के पास गुरुवार रात की गई। पुलिस ने मौके से 22 हजार रुपये नकद, दो कारें, दो मोटरसाइकिलें, मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। हालांकि, एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। राजपुर थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि गौरीरतन बांगर गांव के ग्राम सचिवालय के पीछे जुए का फड़ सजाकर हार-जीत की बाजी लगाई जा रही है। सूचना मिलते ही राजपुर चौकी प्रभारी गुरेन्द्र प्रताप सिंह ने आरक्षी निशांत शर्मा, अनिल वर्मा और शिवम सेंगर के साथ मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस की घेराबंदी में सिकंदरा के मुबारकपुर निवासी जितेंद्र कुमार व रोहित कुमार, हाजिरपुर निवासी विमल सिंह व गोपालपुर निवासी आलोक सिंह, जालौन जिले के निपनिया थाना सिरसा कलार निवासी मनीष, सरैनी सिरसा कलार निवासी राजकुमार सिंह, चुर्खी के मुसमरिया निवासी अर्जुन सिंह और पिथऊपुर सिरसा कलार निवासी जयवीर सिंह को दबोच लिया गया। अमराहट थाना क्षेत्र के अरसुन निवासी उमेश यादव अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार जुआरियों की जामा तलाशी में 12,200 रुपये और मौके से 9,800 रुपये सहित कुल 22,000 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा, पुलिस ने मौके से एक ब्रेजा कार, एक बोलेरो, दो मोटरसाइकिलें, मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां भी जब्त कीं। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सभी गिरफ्तार जुआरियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
    1
    राजपुर पुलिस ने आठ जुआरियों को दबोचा, एक फरार

पुलिस ने 22 हजार नकद, दो कार और दो बाइक बरामद कीं
राजपुर पुलिस ने आठ जुआरियों को दबोचा, एक फरार
पुलिस ने 22 हजार नकद, दो कार और दो बाइक बरामद कीं
कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गौरीरतन बांगर गांव के ग्राम सचिवालय के पास गुरुवार रात की गई। पुलिस ने मौके से 22 हजार रुपये नकद, दो कारें, दो मोटरसाइकिलें, मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। हालांकि, एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।
राजपुर थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि गौरीरतन बांगर गांव के ग्राम सचिवालय के पीछे जुए का फड़ सजाकर हार-जीत की बाजी लगाई जा रही है। सूचना मिलते ही राजपुर चौकी प्रभारी गुरेन्द्र प्रताप सिंह ने आरक्षी निशांत शर्मा, अनिल वर्मा और शिवम सेंगर के साथ मौके पर छापेमारी की।
पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस की घेराबंदी में सिकंदरा के मुबारकपुर निवासी जितेंद्र कुमार व रोहित कुमार, हाजिरपुर निवासी विमल सिंह व गोपालपुर निवासी आलोक सिंह, जालौन जिले के निपनिया थाना सिरसा कलार निवासी मनीष, सरैनी सिरसा कलार निवासी राजकुमार सिंह, चुर्खी के मुसमरिया निवासी अर्जुन सिंह और पिथऊपुर सिरसा कलार निवासी जयवीर सिंह को दबोच लिया गया। अमराहट थाना क्षेत्र के अरसुन निवासी उमेश यादव अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा।
गिरफ्तार जुआरियों की जामा तलाशी में 12,200 रुपये और मौके से 9,800 रुपये सहित कुल 22,000 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा, पुलिस ने मौके से एक ब्रेजा कार, एक बोलेरो, दो मोटरसाइकिलें, मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां भी जब्त कीं।
थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सभी गिरफ्तार जुआरियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.