logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

* जागरूक नागरिकों और सशक्त समाज से देश मजबूत होता है-प्राधिकरण सचिव राहुल * -चोपन ब्लाक में सम्पन्न प्री मेगा कैम्प, 22 फरवरी को विकास भवन सोनभद्र में लगेगा प्रशासनिक और न्यायिक शिविर, हर वर्ग हेतु कल्याणकारी योजनाओं का स्टाल, मूलभूत सुविधाएं और ज्वलंत समस्याओं का होगा त्वरित निदान। चोपन सोनभद्र। जागरूक नागरिकों और सशक्त समाज से जहां देश मजबूत होता है वहीं विकास की धाराएं लगातार सिंचित होती हैं। यह बातें खंड विकास कार्यालय चोपन सभागार में मंगलवार 17 फरवरी 2026 को आयोजित प्री मेगा जागरूकता शिविर की अध्यक्षता करते हुए न्यायाधीश राहुल, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र सचिव/सीविल जज सीनियर डिवीजन ने शिविरार्थियों से कही। श्री राहुल ने कहा कि देश के नागरिकों के मूल हितों, अधिकार और उन्हें संचालित कल्याणकारी योजनाओं से पुष्ट करने हेतु 22 फरवरी को विकास भवन सोनभद्र में प्रशासन और न्याय पालिका के समन्वित प्रयास से हर वर्ग हेतु कल्याणकारी योजनाओं का स्टाल लगाकर वंचितों की मूलभूत आवश्यकताओं, उनके अधिकार और हितों की रक्षा व संरक्षा तथा उनकी ज्वलंत समस्याओं का त्वरित निदान किया जायेगा। शिविर के दौरान, पशु पालन विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, बाल विकास परियोजना, एडीओ समेत अन्य विभाग से आये वक्ताओं ने अपने अपने विभागों से संचालित योजनाएं, कैसे हों लाभान्वित, कैसे बचें फ्राड इत्यादि की जानकारी दी। इससे पूर्व पीएलवी कमाल अहमद ने शिविरार्थियों को शिक्षा, चिकित्सा, पेंशन, आजीविका, श्रम रोजगार, महिला अधिकारों, लिंग चयन अपराध, लैंगिक विषमता, डान, आशा, जागृति, संवाद, साथी योजना आदि के प्रति जागरूक और विभिषिका से सचेत करते हुए वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल की जानकारी दी। प्री मेगा शिविर का संचालन लीगल एड डिफेंस सोनभद्र सत्या रमण त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर सीविल जज सीनियर डिवीजन सचिव, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र, एडीओ एसटी ऋशिकांन्त शुक्ला, एडीओ एजी पंकज यादव, डा. अनुभव सिंह, पवन कुमार, शिवानी, श्यामदेव योगेश कुमार, श्यामदेव, रिष्ठ लिपिक शमशाद, पीएलवी निगार फ़रजा़ना, शुभम त्रिपाठी, कमाल अहमद समेत तमाम अधिकारी, कर्मचारी और भारी संख्या में शिविरार्थी मौजूद रहे। (बाक्स) -----सिंगल वाला फोटो 2 न्यायाधीश राहुल ----- * मेगा शिविर बनेगा वंचितों का वरदान -न्यायाधीश राहुल * ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र, सचिव/न्यायाधीश राहुल ने कहा कि 22 फरवरी को सोनभद्र जनपद के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेंटर में प्रशासन और न्याय पालिका के समन्वित प्रयास से आयोजित होने वाले मेगा शिविर में बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं, अनुसूचित जाति जनजाति के वंचितों/पीड़ितों, हुमन ट्रैफिकिंग से पीड़ितों, महिलाएं, बच्चे, अंधापन, कुष्ठ रोगी, खानाबदोश, बहरापन, मंदबुद्धि, सामुहिक आपदा, जातीय हिंसा से पीड़ितों, वर्ग विशेष पर अत्याचार, बाढ़ अकाल, औद्योगिक आपदा, औद्योगिक कर्मकार, किशोर अपराधी, निर्धन वर्ग, पात्र होते हुए योजना से वंचित, आधार कार्ड में सुधार इत्यादि से पीड़ितों की समस्या का समुचित उपाय किया जायेगा। शिविर, हर वर्ग हेतु कल्याणकारी योजनाओं का स्टाल, मूलभूत सुविधाएं और ज्वलंत समस्याओं का होगा त्वरित निदान।

20 hrs ago
user_कालचिंतन समाचार
कालचिंतन समाचार
Obra, Sonbhadra•
20 hrs ago
a5c7e857-b09e-441e-9c5c-1432507a14d1

* जागरूक नागरिकों और सशक्त समाज से देश मजबूत होता है-प्राधिकरण सचिव राहुल * -चोपन ब्लाक में सम्पन्न प्री मेगा कैम्प, 22 फरवरी को विकास भवन सोनभद्र में लगेगा प्रशासनिक और न्यायिक शिविर, हर वर्ग हेतु कल्याणकारी योजनाओं का स्टाल, मूलभूत सुविधाएं और ज्वलंत समस्याओं का होगा त्वरित निदान। चोपन सोनभद्र। जागरूक नागरिकों और सशक्त समाज से जहां देश मजबूत होता है वहीं विकास की धाराएं लगातार सिंचित होती हैं। यह बातें खंड विकास कार्यालय चोपन सभागार में मंगलवार 17 फरवरी 2026 को आयोजित प्री मेगा जागरूकता शिविर की अध्यक्षता करते हुए न्यायाधीश राहुल, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र सचिव/सीविल जज सीनियर डिवीजन ने शिविरार्थियों से कही। श्री राहुल ने कहा कि देश के नागरिकों के मूल हितों, अधिकार और उन्हें संचालित कल्याणकारी योजनाओं से पुष्ट करने हेतु 22 फरवरी को विकास भवन सोनभद्र में प्रशासन और न्याय पालिका के समन्वित प्रयास से हर वर्ग हेतु कल्याणकारी योजनाओं का स्टाल लगाकर वंचितों की मूलभूत आवश्यकताओं, उनके अधिकार और हितों की रक्षा व संरक्षा तथा उनकी ज्वलंत समस्याओं का त्वरित निदान किया जायेगा। शिविर के दौरान, पशु पालन विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, बाल विकास परियोजना, एडीओ समेत अन्य विभाग से आये वक्ताओं ने अपने अपने विभागों से संचालित योजनाएं, कैसे हों लाभान्वित, कैसे बचें फ्राड इत्यादि की जानकारी दी। इससे पूर्व पीएलवी कमाल अहमद ने शिविरार्थियों को शिक्षा, चिकित्सा, पेंशन, आजीविका, श्रम

a50935a2-ca1b-4cff-99cc-c3df51a26199

रोजगार, महिला अधिकारों, लिंग चयन अपराध, लैंगिक विषमता, डान, आशा, जागृति, संवाद, साथी योजना आदि के प्रति जागरूक और विभिषिका से सचेत करते हुए वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल की जानकारी दी। प्री मेगा शिविर का संचालन लीगल एड डिफेंस सोनभद्र सत्या रमण त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर सीविल जज सीनियर डिवीजन सचिव, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र, एडीओ एसटी ऋशिकांन्त शुक्ला, एडीओ एजी पंकज यादव, डा. अनुभव सिंह, पवन कुमार, शिवानी, श्यामदेव योगेश कुमार, श्यामदेव, रिष्ठ लिपिक शमशाद, पीएलवी निगार फ़रजा़ना, शुभम त्रिपाठी, कमाल अहमद समेत तमाम अधिकारी, कर्मचारी और भारी संख्या में शिविरार्थी मौजूद रहे। (बाक्स) -----सिंगल वाला फोटो 2 न्यायाधीश राहुल ----- * मेगा शिविर बनेगा वंचितों का वरदान -न्यायाधीश राहुल * ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र, सचिव/न्यायाधीश राहुल ने कहा कि 22 फरवरी को सोनभद्र जनपद के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेंटर में प्रशासन और न्याय पालिका के समन्वित प्रयास से आयोजित होने वाले मेगा शिविर में बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं, अनुसूचित जाति जनजाति के वंचितों/पीड़ितों, हुमन ट्रैफिकिंग से पीड़ितों, महिलाएं, बच्चे, अंधापन, कुष्ठ रोगी, खानाबदोश, बहरापन, मंदबुद्धि, सामुहिक आपदा, जातीय हिंसा से पीड़ितों, वर्ग विशेष पर अत्याचार, बाढ़ अकाल, औद्योगिक आपदा, औद्योगिक कर्मकार, किशोर अपराधी, निर्धन वर्ग, पात्र होते हुए योजना से वंचित, आधार कार्ड में सुधार इत्यादि से पीड़ितों की समस्या का समुचित उपाय किया जायेगा। शिविर, हर वर्ग हेतु कल्याणकारी योजनाओं का स्टाल, मूलभूत सुविधाएं और ज्वलंत समस्याओं का होगा त्वरित निदान।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सोनभद्र, 19 फरवरी 2026: जनपद सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र से 16 फरवरी 2026 को लापता हुई नाबालिग युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। युवती की तलाश में जुटी पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परिजनों के अनुसार, युवती 16 फरवरी को घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो मामले की सूचना शक्तिनगर थाना पुलिस को दी गई। परिजनों का आरोप है कि तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लापता युवती के परिजनों ने बताया कि युवती के पास एक मोबाइल फोन था, जो कथित तौर पर क्षेत्र के एक युवक द्वारा दिया गया था। आरोप है कि वह युवक लगातार युवती से फोन पर बात करता था। परिजन इस पूरे मामले में उस युवक की भूमिका की जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच की जाए तो अहम सुराग मिल सकता है। घटना के बाद से परिवार में मातम जैसा माहौल है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है और वे प्रशासन से जल्द से जल्द बेटी को सकुशल बरामद करने की गुहार लगा रहे हैं। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग सहित संभावित स्थानों पर टीम भेजी गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही युवती का पता लगा लिया जाएगा।
    1
    सोनभद्र, 19 फरवरी 2026:
जनपद सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र से 16 फरवरी 2026 को लापता हुई नाबालिग युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। युवती की तलाश में जुटी पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
परिजनों के अनुसार, युवती 16 फरवरी को घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो मामले की सूचना शक्तिनगर थाना पुलिस को दी गई। परिजनों का आरोप है कि तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
लापता युवती के परिजनों ने बताया कि युवती के पास एक मोबाइल फोन था, जो कथित तौर पर क्षेत्र के एक युवक द्वारा दिया गया था। आरोप है कि वह युवक लगातार युवती से फोन पर बात करता था। परिजन इस पूरे मामले में उस युवक की भूमिका की जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच की जाए तो अहम सुराग मिल सकता है।
घटना के बाद से परिवार में मातम जैसा माहौल है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है और वे प्रशासन से जल्द से जल्द बेटी को सकुशल बरामद करने की गुहार लगा रहे हैं।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग सहित संभावित स्थानों पर टीम भेजी गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही युवती का पता लगा लिया जाएगा।
    user_Kiran Gound
    Kiran Gound
    Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद सोनभद्र के विभिन्न कॉलेजों व स्कूलों में यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू परीक्षा को नकल विहीन करने के लिए प्रशासन प्रयासरत
    1
    जनपद सोनभद्र के विभिन्न कॉलेजों व स्कूलों में यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू परीक्षा को नकल विहीन करने के लिए प्रशासन प्रयासरत
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    9 hrs ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सोनभद्र में परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है। माध्यमिक भारतीय रसोईया वेलफेयर एसोसिएशन उ०प्र० ने वर्ष 2004 से लंबित न्यूनतम मानदेय के अंतर बकाया, स्थायीकरण और रसोइयों के कल्याण से जुड़ी मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की है। एसोसिएशन ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइये प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत बहुत कम मानदेय पर कार्य कर रहे हैं, जिससे उनका जीविकोपार्जन कठिन हो रहा है। संगठन का कहना है कि इतने कम मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल है। ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी गई हैं, जिनमें रसोइयों से 11 माह के बजाय पूरे 12 माह कार्य लिए जाने और तदनुसार मानदेय देने की बात शामिल है। इसके अतिरिक्त, रसोइयों का नवीनीकरण स्वतः करने, प्रस्तावित प्रतिबंधों को समाप्त करने, मातृत्व अवकाश, मेडिकल सुविधा और 14 आकस्मिक अवकाश प्रदान करने की भी मांग की गई है। मृतक रसोइयों के स्थान पर उनके परिवार के सदस्य को नियुक्ति तथा न्याय पंचायत स्तर पर स्थानांतरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है।
    1
    सोनभद्र में परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है। माध्यमिक भारतीय रसोईया वेलफेयर एसोसिएशन उ०प्र० ने वर्ष 2004 से लंबित न्यूनतम मानदेय के अंतर बकाया, स्थायीकरण और रसोइयों के कल्याण से जुड़ी मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की है।
एसोसिएशन ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइये प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत बहुत कम मानदेय पर कार्य कर रहे हैं, जिससे उनका जीविकोपार्जन कठिन हो रहा है। संगठन का कहना है कि इतने कम मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल है। ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी गई हैं, जिनमें रसोइयों से 11 माह के बजाय पूरे 12 माह कार्य लिए जाने और तदनुसार मानदेय देने की बात शामिल है। इसके अतिरिक्त, रसोइयों का नवीनीकरण स्वतः करने, प्रस्तावित प्रतिबंधों को समाप्त करने, मातृत्व अवकाश, मेडिकल सुविधा और 14 आकस्मिक अवकाश प्रदान करने की भी मांग की गई है। मृतक रसोइयों के स्थान पर उनके परिवार के सदस्य को नियुक्ति तथा न्याय पंचायत स्तर पर स्थानांतरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है।
    user_Manoj Verma
    Manoj Verma
    Photographer ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    1
    Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    user_@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
    5 hrs ago
  • अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी डाला के सीएसआर के तहत कुपोषित और अति कुपोषित बच्चो को बुधवार दोपहर 12 बजे त्रैमासिक पोषण किट का वितरण किया गया। यह वितरण डाला सेक्टर सी क्षेत्र में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर उड़ान सेवा समिति के सहयोग से किया गया। पोषण किट में मुरमुरा,गुड़,भुना चना अन्य पोषक सामग्री शामिल थी।यह पोषण किट कुपोषित और अति कुपोषित बच्चो को दिया गया। इस मौके पर दर्जनों बच्चे उनकी मातायें, उड़ान सेवा समिति एनजीओ की मीनू चौबे और मुख्य सेविका नेहा भी मौजूद थीं।
    3
    अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी डाला के सीएसआर के तहत कुपोषित और अति कुपोषित बच्चो को बुधवार दोपहर 12 बजे त्रैमासिक पोषण किट का वितरण किया गया। यह वितरण डाला सेक्टर सी क्षेत्र में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर उड़ान सेवा समिति के सहयोग से किया गया। पोषण किट में मुरमुरा,गुड़,भुना चना अन्य पोषक सामग्री शामिल थी।यह पोषण किट कुपोषित और अति कुपोषित बच्चो को दिया गया। इस मौके पर दर्जनों बच्चे उनकी मातायें, उड़ान सेवा समिति एनजीओ की मीनू चौबे और मुख्य सेविका नेहा भी मौजूद थीं।
    user_ANOOP KUMAR
    ANOOP KUMAR
    पत्रकार रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • राबर्ट्सगंज विधानसभा के ग्राम पंचायत नरोखर के ग्रामीणों ने अपना दल एस के अल्पसंख्यक मंच जिलाध्यक्ष आसिफ अहमद और युवा मंच अध्यक्ष राबर्ट्सगंज लवकुश सिंह पटेल को खराब रोड के बारे में अवगत कराया। 1, अइलकर माइनर से नरोखर नहर टेल तक संपर्क मार्ग 2, जुलरहमान के घर से विरधी संपर्क मार्ग वाया बढ़उली संपर्क मार्ग 3, अइलकर माइनर से नरोखर तालाब तक
    1
    राबर्ट्सगंज विधानसभा के ग्राम पंचायत नरोखर के ग्रामीणों ने अपना दल एस के अल्पसंख्यक मंच जिलाध्यक्ष आसिफ अहमद और युवा मंच अध्यक्ष राबर्ट्सगंज लवकुश सिंह पटेल को खराब रोड के बारे में अवगत कराया।
1, अइलकर माइनर से नरोखर नहर टेल तक संपर्क मार्ग
2, जुलरहमान के घर से विरधी संपर्क मार्ग वाया बढ़उली संपर्क मार्ग
3, अइलकर माइनर से नरोखर तालाब तक
    user_Lovkush Patel
    Lovkush Patel
    Agricultural service रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जनपद सोनभद्र में आरटीओ विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और पहचान चोरी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि कई व्यक्तियों के नाम और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर बिना उनकी जानकारी के ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिए गए। सूत्रों के मुताबिक, मामला तब प्रकाश में आया जब कुछ लोगों को अपने नाम से जारी लाइसेंस की जानकारी परिवहन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर चेक करने के दौरान मिली। चौंकाने वाली बात यह रही कि संबंधित व्यक्तियों ने कभी लाइसेंस के लिए आवेदन ही नहीं किया था। इसके बावजूद उनके आधार व अन्य पहचान पत्रों का उपयोग कर लाइसेंस जारी कर दिए गए। बताया जा रहा है कि यह पूरा खेल दलालों और विभागीय मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। आरोप है कि लर्निंग लाइसेंस और स्थायी लाइसेंस की प्रक्रिया में नियमों को दरकिनार कर बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो मिलान जैसी अनिवार्य प्रक्रियाओं में गंभीर लापरवाही बरती गई। कई मामलों में परीक्षा दिए बिना ही लाइसेंस जारी कर दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में खलबली मच गई है। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। संबंधित अभिलेखों की जांच की जा रही है और संदिग्ध लाइसेंसों की सूची तैयार की जा रही है। यदि आरोप प्रमाणित होते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी भी व्यक्ति के नाम पर फर्जी लाइसेंस जारी हुआ है तो वह तत्काल विभाग से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराए। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को चिन्हित किया जाएगा। इस पूरे प्रकरण ने न केवल विभागीय पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि आम जनता की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदारों पर कब तक कार्रवाई होती है।
    1
    जनपद सोनभद्र में आरटीओ विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और पहचान चोरी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि कई व्यक्तियों के नाम और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर बिना उनकी जानकारी के ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिए गए।
सूत्रों के मुताबिक, मामला तब प्रकाश में आया जब कुछ लोगों को अपने नाम से जारी लाइसेंस की जानकारी परिवहन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर चेक करने के दौरान मिली। चौंकाने वाली बात यह रही कि संबंधित व्यक्तियों ने कभी लाइसेंस के लिए आवेदन ही नहीं किया था। इसके बावजूद उनके आधार व अन्य पहचान पत्रों का उपयोग कर लाइसेंस जारी कर दिए गए।
बताया जा रहा है कि यह पूरा खेल दलालों और विभागीय मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। आरोप है कि लर्निंग लाइसेंस और स्थायी लाइसेंस की प्रक्रिया में नियमों को दरकिनार कर बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो मिलान जैसी अनिवार्य प्रक्रियाओं में गंभीर लापरवाही बरती गई। कई मामलों में परीक्षा दिए बिना ही लाइसेंस जारी कर दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।
इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में खलबली मच गई है। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। संबंधित अभिलेखों की जांच की जा रही है और संदिग्ध लाइसेंसों की सूची तैयार की जा रही है। यदि आरोप प्रमाणित होते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी भी व्यक्ति के नाम पर फर्जी लाइसेंस जारी हुआ है तो वह तत्काल विभाग से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराए। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को चिन्हित किया जाएगा।
इस पूरे प्रकरण ने न केवल विभागीय पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि आम जनता की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदारों पर कब तक कार्रवाई होती है।
    user_Kiran Gound
    Kiran Gound
    Local News Reporter ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.