logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री आरती राव आज पलवल जिला सचिवालय में आयोजित ग्रीवेंस कमेटी की बैठक लेने पहुंचीं। बैठक के दौरान उनके समक्ष कुल 14 परिवाद प्रस्तुत किए गए। इनमें से 4 परिवादी उपस्थित नहीं हुए, जबकि 5 मामलों को अगली ग्रीवेंस कमेटी की बैठक तक लंबित (पेंडिंग) रखा गया है। संबंधित मामलों में तब तक विस्तृत जांच (इंक्वायरी) की जाएगी, जिसके बाद आगामी बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जीएनएम कॉलेज को लेकर भी आश्वासन दिया। पलवल पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि पलवल में घोषित जीएनएम कॉलेज को शुरू कराने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि स्थानीय मंत्री गौरव गौतम भी कॉलेज को जल्द शुरू कराने के पक्ष में हैं और इस दिशा में समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है। पलवल के छांयसा गांव में हेपेटाइटिस बी और सी से हो रही मौतों के सवाल पर आरती राव ने कहा कि वह जल्द ही गांव का दौरा करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक किसी भी दावे का आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होता, तब तक उसे प्रमाणिक नहीं माना जा सकता। ग्रीवेंस कमेटी में किसानों की इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत खराब फसलों के मुआवजे का मुद्दा प्रमुख रूप से उठा। इसके अलावा एक किसान द्वारा सिंचाई के लिए पानी न मिलने की समस्या भी सामने रखी गई। बैठक में जिला उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ, जिला पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिंगला सहित जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान ग्रीवेंस कमेटी के सदस्यों ने भी विभिन्न मुद्दों की ओर प्रशासन और सरकार का ध्यान आकर्षित किया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके

1 day ago
user_Mahipal
Mahipal
Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
1 day ago

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री आरती राव आज पलवल जिला सचिवालय में आयोजित ग्रीवेंस कमेटी की बैठक लेने पहुंचीं। बैठक के दौरान उनके समक्ष कुल 14 परिवाद प्रस्तुत किए गए। इनमें से 4 परिवादी उपस्थित नहीं हुए, जबकि 5 मामलों को अगली ग्रीवेंस कमेटी की बैठक तक लंबित (पेंडिंग) रखा गया है। संबंधित मामलों में तब तक विस्तृत जांच (इंक्वायरी) की जाएगी, जिसके बाद आगामी बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जीएनएम कॉलेज को लेकर भी आश्वासन दिया। पलवल पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि पलवल में घोषित जीएनएम कॉलेज को शुरू कराने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि स्थानीय मंत्री गौरव गौतम भी कॉलेज को जल्द शुरू कराने के पक्ष में हैं और इस दिशा में समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है। पलवल के छांयसा गांव में हेपेटाइटिस बी और सी से हो रही मौतों के सवाल पर आरती राव ने कहा कि वह जल्द ही गांव का दौरा करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक किसी भी दावे का आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होता, तब तक उसे प्रमाणिक नहीं माना जा सकता। ग्रीवेंस कमेटी में किसानों की इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत खराब फसलों के मुआवजे का मुद्दा प्रमुख रूप से उठा। इसके अलावा एक किसान द्वारा सिंचाई के लिए पानी न मिलने की समस्या भी सामने रखी गई। बैठक में जिला उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ, जिला पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिंगला सहित जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान ग्रीवेंस कमेटी के सदस्यों ने भी विभिन्न मुद्दों की ओर प्रशासन और सरकार का ध्यान आकर्षित किया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके

More news from हरियाणा and nearby areas
  • पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल में पहली बार प्रदेश सरकार द्वारा पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट को सुपर सकर मशीनें प्रदान की गई। सुपर सकर मशीनों की मदद से पलवल शहर की सीवरेज व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीवर क्लीनिंग मशीन वैक्यूम और जेटिंग तकनीक का उपयोग करके सीवरेज लाइनों से गाद, कीचड़, और पत्थरों को निकालने का काम करेगी। यह मशीन 2200 पीएसआई तक के हाई-प्रेशर जेट का उपयोग कर अवरुद्ध सीवर लाइनों को आसानी से खोलती है और इसमें 10,000 लीटर तक की कचरा भंडारण क्षमता होती है। गौरव गौतम ने कहा कि सुपर सकर मशीनों के इस्तेमाल से पलवल की सीवरेज व्यवस्था व ड्रेनेज सिस्टम ठीक रहेगा और पलवल को जलभराव की स्थिति से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि पलवल के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। पलवल को भव्य एवं सुंदर रूप देने के लिए चौक चौराहों का सौन्र्दयकरण किया जा रहा है। पलवल के विकास को गति देने के लिए करोड़ों रूपए की लागत से सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है। पलवल को विकास में आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ काम कर रहे है। जिला की जनता से जो वादे किए गए है उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बजट पेश किया जाएगा उसमें पलवल के विकास को भी प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
    1
    पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल में पहली बार प्रदेश सरकार द्वारा पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट को सुपर सकर मशीनें प्रदान की गई। सुपर सकर मशीनों की मदद से पलवल शहर की सीवरेज व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीवर क्लीनिंग मशीन वैक्यूम और जेटिंग तकनीक का उपयोग करके सीवरेज लाइनों से गाद, कीचड़, और पत्थरों को निकालने का काम करेगी। यह मशीन 2200 पीएसआई तक के हाई-प्रेशर जेट का उपयोग कर अवरुद्ध सीवर लाइनों को आसानी से खोलती है और इसमें 10,000 लीटर तक की कचरा भंडारण क्षमता होती है। गौरव गौतम ने कहा कि सुपर सकर मशीनों के इस्तेमाल से पलवल की सीवरेज व्यवस्था व ड्रेनेज सिस्टम ठीक रहेगा और पलवल को जलभराव की स्थिति से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि पलवल के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। पलवल को भव्य एवं सुंदर रूप देने के लिए चौक चौराहों का सौन्र्दयकरण किया जा रहा है। पलवल के विकास को गति देने के लिए करोड़ों रूपए की लागत से सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है। पलवल को विकास में आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ काम कर रहे है। जिला की जनता से जो वादे किए गए है उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बजट पेश किया जाएगा उसमें पलवल के विकास को भी प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • अब पैसे नहीं, स्किल तय करेगी भविष्य — सेक्टर-56 में फ्री प्रोफेशनल कोर्स की शुरुआत Add:. Rajiv chowk sec 56 Faridabad Call us 9911076346
    1
    अब पैसे नहीं, स्किल तय करेगी भविष्य — सेक्टर-56 में फ्री प्रोफेशनल कोर्स की शुरुआत
Add:. Rajiv chowk sec 56 Faridabad 
Call us 9911076346
    user_Haryana Voice Palwal
    Haryana Voice Palwal
    News Anchor पलवल, पलवल, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • Haryana News: पलवल में हाहाकार!15 दिन में 12 मौतें, छायंसा गांव में क्यों पसरा है मातम? हरियाणा में पलवल जिले के छायंसा गांव में पिछले 15 दिनों के भीतर 12 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. बताया जाता है कि मृतकों में पांच स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, जिससे पूरे गांव में डर और शोक का लहर दौड़ रहा है. स्थानीय ग्रामीणों और स्वास्थ्य अधिकारियों को आशंका है कि ये मौतें दूषित पेयजल के सेवन से जुड़ी हो सकती हैं. हालांकि अभी तक मौतों के सटीक वजह की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
    1
    Haryana News: पलवल में हाहाकार!15 दिन में 12 मौतें, छायंसा गांव में क्यों पसरा है मातम?
हरियाणा में पलवल जिले के छायंसा गांव में पिछले 15 दिनों के भीतर 12 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. बताया जाता है कि मृतकों में पांच स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, जिससे पूरे गांव में डर और शोक का लहर दौड़ रहा है.  स्थानीय ग्रामीणों और स्वास्थ्य अधिकारियों को आशंका है कि ये मौतें दूषित पेयजल के सेवन से जुड़ी हो सकती हैं. हालांकि अभी तक मौतों के सटीक वजह की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
    user_Prince rohit
    Prince rohit
    Palwal, Haryana•
    8 hrs ago
  • @satyasansani:फरीदाबाद की फैक्ट्री में भीषण धमाका और आग से फैली सनसनी मुजेसर इंडस्ट्रियल एरिया (सेक्टर-24) स्थित 'कालका लुब्रिकेंट्स' फैक्ट्री में कल शाम एक भयानक हादसा हुआ।
    1
    @satyasansani:फरीदाबाद की फैक्ट्री में भीषण धमाका और आग से फैली सनसनी मुजेसर इंडस्ट्रियल एरिया (सेक्टर-24) स्थित 'कालका लुब्रिकेंट्स' फैक्ट्री में कल शाम एक भयानक हादसा हुआ।
    user_Satya sansani
    Satya sansani
    Satya Sansani Faridabad, Haryana•
    1 hr ago
  • Natkhat boy viyan sehgal of Faridabad /
    1
    Natkhat boy viyan sehgal of Faridabad /
    user_SWADESH MANDAWARI 8929878271
    SWADESH MANDAWARI 8929878271
    फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • रात की शिफ्ट हटाकर जैसिंह यादव जी की ड्यूटी लगाई गई हमको आज शाम तक के लिए पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा ताकि हम हम लखनऊ महापंचायत में न जा सकें यह उत्तर प्रदेश सरकार की किसानों की आवाज को दवाने के लिए तानाशाही रवैया है आठ माह से गांव रौनीजा पर धरना चल रहा है यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन सुन नहीं रहा तो लखनऊ सरकार को बताने के लिए पंचायत का आयोजन किया गया था तो कल 12बजे से पुलिस प्रशासन ने हमको हमारे ही घर में कस्टडी में रखा गया है। मास्टर श्यौराज
    4
    रात की शिफ्ट हटाकर जैसिंह यादव जी की ड्यूटी लगाई गई हमको आज शाम तक के लिए पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा ताकि हम हम लखनऊ महापंचायत में न जा सकें यह उत्तर प्रदेश सरकार की किसानों की आवाज को दवाने के लिए तानाशाही रवैया है आठ माह से गांव रौनीजा पर धरना चल रहा है यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन सुन नहीं रहा तो लखनऊ सरकार को बताने के लिए पंचायत का आयोजन किया गया था तो कल 12बजे से पुलिस प्रशासन ने हमको हमारे ही घर में कस्टडी में रखा गया है। मास्टर श्यौराज
    user_Bku lokshakti master sheoraj singh
    Bku lokshakti master sheoraj singh
    Jewar, Gautam Buddha Nagar•
    10 hrs ago
  • फरीदाबाद के सेक्टर 24 स्थित मुजेसर इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेल से भरे ड्रम अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गए। धमाका इतना तेज था कि आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों व दुकानों से बाहर निकल आए।
    1
    फरीदाबाद के सेक्टर 24 स्थित मुजेसर इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेल से भरे ड्रम अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गए। धमाका इतना तेज था कि आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों व दुकानों से बाहर निकल आए।
    user_Vikrambhardwaj Faridabad
    Vikrambhardwaj Faridabad
    पत्रकार Faridabad, Haryana•
    11 hrs ago
  • फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 5 पुलिसकर्मियों समेत 42 झुलसे, सड़क तक फैली आग
    1
    फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 5 पुलिसकर्मियों समेत 42 झुलसे, सड़क तक फैली आग
    user_Haryana Voice Palwal
    Haryana Voice Palwal
    News Anchor पलवल, पलवल, हरियाणा•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.