logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोतवाली ललितपुर पुलिस, स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में अवैध शराब एवं शराब बनाने के उपकरण सहित कुल 05 नफर अन्तर्राज्यीय अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार 🤑कोतवाली ललितपुर पुलिस, स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में अवैध शराब एवं शराब बनाने के उपकरण सहित कुल 05 नफर अन्तर्राज्यीय अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, जिनके कब्जे से कुल 67 लाख 79 हजार 989 रूपये की नगदी व कार आदि को किया गया बरामद ।* 🤑अभियुक्तगण के कब्जे से चार अदद गत्तो में देशी शराब के 165 ट्रैट्रा फ्रूटी पैक, , विभिन्न ब्राण्डो के कुल 5329 देशी शराब के नकली ढक्कन, 145820 नकली लेबल, कुल 22526 नकली क्यू.आर.कोड 9109 खाली पारदर्शी पव्वा बिना ढक्कन, 750 गत्ता नकली SOM आदि अंकित , 17 बडे नीले ड्रम, 04 छोटे ड्रम , एक RO मशीन, एक बोतल सील करने की मशीन, फूड कलर के 03 डिब्बे को किया गया बरामद ।* 🤑साथ ही एक AUDI कार , एक क्रेटा कार ,एक स्विफ्ट कार ,मोटरसाइकिल पैशन, व 07 अदद मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनियों के (कुल अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रूपये) को किया गया बरामद ।* ✅️अभियुक्तो के कब्जे से कुल 5 लाख 50 हजार रूपये नगद किया गया बरामद ।* 🤑साथ ही अभियुक्तो के खाते से कुल 8 लाख 29 हजार, 989 रूपये को कराया गया फ्रीज ।* पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश में अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देश के क्रम में, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदरसुनील कुमार भारद्वाज के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर कोतवाली ललितपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की गयी । *कार्यवाही के दौरान मौके पर अवैध रूप से शराब का निर्माण किया जाना पाया गया । छापेमारी के दौरान मौके से शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण खाली बोतलें, ढक्कन, पैकिंग सामग्री, ड्रम, पाइप एवं अन्य उपकरण बरामद किये गये, साथ ही मौके से 05 अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । बरामद अवैध शराब एवं उपकरणों को कब्जे में लेकर अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली ललितपुर पर मु0अ0सं0 495/26 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम व 274/61(2)/319/318/336(3)/338 बीएनएस व 54/63 कापीराइट एक्ट । पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।* *पूछताछ का विवरण-* *अभियुक्तगण ने पूछने पर बताया कि हम लोगो का एक संगठित गिरोह है तथा हमारे गिरोह का मुख्य सरगना रवि लखेरा है । जिसने पूछताछ करने पर बताया कि साहब मेरे द्वारा म0प्र0 में सरकारी शराब के ठेके संचालित किये जाते हैं । हम लोगो के द्वारा ज्यादा मुनाफा कमाने के लिये अवैध रूप से म0प्र0 मार्का का शराब निर्माण किया जाता है और उस शराब को म0प्र0 के अलग अलग जिलो में (सागर, निवाडी, छतरपुर व अन्य जिलो के आदि) के सरकारी ठेको पर बेचा जाता था और व्यापक मुनाफा कमाया जाता था । इसके अलावा म0प्र0 मे जो ढाबे हैं हम लोग वहां पर भी शराब बेचते थे । साहब यह शराब म0प्र0 में पसन्द की जाती है और हम लोग यह शराब केवल म0प्र0 में ही खपत करते थे । उ0प्र0 के ललितपुर व अन्य जनपदों में हम लोग अवैध शराब पुलिस के डर से नही बेचते थे । हम लोगो ने अवैध शराब निर्माण के लिये षणयन्त्र पूर्वक संगठित रूप से धन अर्जित करने के लिये नकली शराब बनाने की फैक्ट्री चालू की थी , जिसके लिये हम लोगों ने फैक्ट्री मु0 गंगापुरम कालौनी, ललितपुर में स्थापित की थी । इसके पहले हम लोगो ने म0प्र0 के अलग-अलग राज्यो में भी फैक्ट्री स्थापित करके अवैध शराब बड़ी मात्रा में सरकारी दुकान के ठेकों के माध्यम से बेचते थे । हम लोग लगातार अवैध शराब के निर्माण के स्थान भी बदलते रहते थे जिससे कि हम लोग पकड़े न जा सके । शराब निर्माण के लिये मजदूर भी हम लोग लोकल न रखकर के दूसरे राज्यो से मंगाते थे । हम लोगो ने हाल ही में ललितपुर में अपनी नकली शराब फैक्ट्री को अपने घर में स्थापित किया और स्टाक के रूप में बराबर में एक कमरा किराये पर लिया था । हम लोग नकली शराब बनाने के लिये हरियाणा से स्प्रिट मंगवाते थे और म0प्र0 के मार्का की अलग-अलग अवैध शराब का निर्माण हम लोग करते थे । इसके लिये कूटरचित तरीके से तैयार होलोग्राम, ढक्कन, बोतल, ग्लास, रेपर इत्यादि हम लोग दूसरे राज्यो से मंगाकर के अवैध शराब का निर्माण करते थे । इसी अवैध शराब को बेचकर हम लोगो ने यह सभी गाडियां खरीदी है और इन्ही गाडियो से हम लोग शराब को लेकर आस-पास के जनपदो में बेचा करते थे । साहब हम लोगो ने इस तरीके से अब तक लाखो रूपये कमाये हैं और अपने ऐशो-आराम पर खर्च किया गया है, साहब हम लोगो से गलती हो गयी हमे मांफ कर दीजिये ।* *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व उम्र-* 1.रवि लखैरा पुत्र सुरेश लखैरा हाल पता मुहल्ला गंगापुरम कालौनी थाना कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर स्थाई पता ग्राम महेवा थाना ओरछा रोङ जिला छतरपुर म0प्र0, 2. चंद्रेश लोधी उर्फ विक्की पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम अंडेला मु0 रानी अवंतीबाई वार्ड थाना मालथौन जिला सागर म0प्र0 वर्तमान पता मु0 गंगापुरम कालौनी थाना कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर, 3.मनीष विश्वकर्मा पुत्र कम्मोद विश्वकर्मा निवासी ग्राम पढवा थाना महरौनी जिला ललितपुर हाल पता मु0 जमुनापुरम कालौनी थाना कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर, 4. अंकित विश्वकर्मा पुत्र मनीष विश्वकर्मा निवासी मु0 जमुनापुरम बङीनहर थाना कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर स्थाई पता ग्राम पढवा थाना महरौनी जिला ललितपुर, 5.पुष्पेन्द्र ठाकुर पुत्र सूरज भान निवासी करदन मजरा नया खेङा थाना कोतवाली जिला ललितपुर *बरामदगी का विवरण-* 1.विभिन्न ब्राण्डो के कुल 5329 देशी शराब के नकली ढक्कन 2. कुल 145820 नकली लेबल, 3.कुल 22526 नकली क्यू.आर.कोड 4. 9109 खाली पारदर्शी पव्वा बिना ढक्कन, 5. 750 गत्ता नकली SOM आदि अंकित , 6. 17 बडे नीले ड्रम, 7. 04 छोटे ड्रम , 8.एक RO मशीन 9. एक बोतल सील करने की मशीन 10. फूड कलर के 03 डिब्बे 11. एक सफेद रंग की AUDI कार नं0 UP16 BE 3443 (अनुमानित कीमत करीब 30 लाख) 12. एक काले रंग की क्रेटा कार न0 MP16 ZH 6068 (अनुमानित कीमत करीब 14 लाख) 13.एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार नं0 UP 94 E 3778 (अनुमानित कीमत करीब 8 लाख) 14.मोटरसाइकिल पैशन सिल्वर रंग MP16 ML 3248 (अनुमानित कीमत करीब 1 लाख) 15. 04 अदद गत्तो मे बंटी बबली ब्रान्ड देशी शराब 165 टैट्रा फ्रूटी 16. 07 अदद मोबाइल फोन 17. अभियुक्तो के कब्जे से कुल 5 लाख 50 हजार रूपये नगद किया गया बरामद । 18.साथ ही अभियुक्तो के खाते से कुल 8 लाख 29 हजार, 989 रूपये को कराया गया फ्रीज । *गिरफ्तारी का दिनांक –* 04.05.2026 *गिरफ्तार करने वाली टीम -* 1.प्रभारी निरीक्षक श्री अनुराग अवस्थी , कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर मय टीम । 2. श्री अतुल तिवारी, प्रभारी स्वाट टीम, ललितपुर । 3.श्री अरूण पवार, प्रभारी सर्विलांस टीम, ललितपुर । *नोट- जनपद में अवैध शराब निर्माण, तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा कानून-व्यवस्था और लोगो से स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा ।* *नोट*- *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने के लिये सभी टीमों को 25000 रूपये के नगद पुरूस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा ।

15 hrs ago
user_बुंदेलखंड LIVE TV
बुंदेलखंड LIVE TV
DS Automobiles dealer पाली, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #Lalitpur - NH44 हाइवे पाली - घटवार मार्ग ओवर ब्रिज पर बड़ा ट्रैक खराब होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा, दुर्घटनाओं को खुला न्यौता दे रहा ट्रैक, वन वे होने के कारण ,आठ दिन से अत्यधिक हो गए कोई सुनने वाला नहीं है ओवर ब्रिज के पास हो चुके कई हादसे ललितपुर: NH-44 पर खराब ट्रैक बना खतरा, आठ दिनों से यातायात प्रभावित ललितपुर जनपद में NH 44 पर पाली–घटवार मार्ग स्थित ओवरब्रिज के पास खराब पड़े ट्रैक (सड़क का हिस्सा) ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। पिछले करीब आठ दिनों से यह मार्ग पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सका है, जिसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ओवरब्रिज पर सड़क का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है, जिससे यातायात वन-वे होकर गुजर रहा है। इस कारण लगातार जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्र में अब तक कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। राहगीरों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात के समय यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, क्योंकि पर्याप्त संकेतक या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। तेज रफ्तार वाहनों के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए और अस्थायी रूप से सुरक्षा इंतजाम जैसे बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह खराब ट्रैक किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है।
    1
    #Lalitpur - NH44 हाइवे पाली - घटवार मार्ग ओवर ब्रिज पर बड़ा ट्रैक खराब होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा, दुर्घटनाओं को खुला न्यौता दे रहा ट्रैक, वन वे होने के कारण ,आठ दिन से अत्यधिक हो गए कोई सुनने वाला नहीं है ओवर ब्रिज के पास हो चुके कई हादसे 
ललितपुर: NH-44 पर खराब ट्रैक बना खतरा, आठ दिनों से यातायात प्रभावित
ललितपुर जनपद में NH 44 पर पाली–घटवार मार्ग स्थित ओवरब्रिज के पास खराब पड़े ट्रैक (सड़क का हिस्सा) ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। पिछले करीब आठ दिनों से यह मार्ग पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सका है, जिसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार ओवरब्रिज पर सड़क का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है, जिससे यातायात वन-वे होकर गुजर रहा है। इस कारण लगातार जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्र में अब तक कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
राहगीरों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात के समय यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, क्योंकि पर्याप्त संकेतक या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। तेज रफ्तार वाहनों के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए और अस्थायी रूप से सुरक्षा इंतजाम जैसे बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।
यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह खराब ट्रैक किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है।
    user_बुंदेलखंड LIVE TV
    बुंदेलखंड LIVE TV
    DS Automobiles dealer पाली, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Manoj jain
    2
    Post by Manoj jain
    user_Manoj jain
    Manoj jain
    Rep- ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कानपुर में खूनी खेल के सनसनी कैस ने मचाया क्षेत्र में हड़कंप, अपने ही घर में पत्नी ने धारदार हथियार से पति का रेता गला हादसे के बाद महिला ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर,, हादसे के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल! #हिन्दी_न्यूज #हिन्दी_खबर #latestnews #viralpost #kanpurnews @jay_bajni_baba_khadowara follow/share करें
    1
    कानपुर में खूनी खेल के सनसनी कैस ने मचाया क्षेत्र में हड़कंप, अपने ही घर में पत्नी ने धारदार हथियार से पति का रेता गला हादसे के बाद महिला ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर,,
हादसे के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल!
#हिन्दी_न्यूज #हिन्दी_खबर 
#latestnews #viralpost #kanpurnews
@jay_bajni_baba_khadowara follow/share करें
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जाखलौन हम आपको बता दे कस्बा जाखलौन की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है कस्बा जाखलौन मुख मार्ग का मुख्य चौराया वाली गली जहां गांव की प्रमुख रास्ता मानी जाती है वहां से लोग रोज मंदिर को मंदिर को मंदिरों के लिए जाते है बच्चे स्कूलों के लिए जाते हैं और साथ में सुबह प्रभात फेरी भी निकलती है उस रास्ता का हाल बिल्कुल भी बेहाल हो गया है सफाई कर्मचारियों की मनमानी के कारण नालियों में कीचर और हर जगह कचरा के ढेर नजर आ रहे हैं जिसमें ग्रामीणों में भारी आक्रोश है अतः ग्रामीणो ग्राम पंचायत से मांग की है जल्द से जल्द रास्ते की सफाई की जाए और जो नालियों में कचरा भर गया है उसका को निकाल कर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाए
    1
    जाखलौन  हम आपको बता दे कस्बा जाखलौन  की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है कस्बा जाखलौन  मुख मार्ग का मुख्य चौराया वाली  गली जहां गांव की प्रमुख रास्ता मानी जाती है वहां से लोग रोज मंदिर को मंदिर को मंदिरों के लिए जाते है बच्चे स्कूलों के लिए जाते हैं और साथ में सुबह प्रभात फेरी भी निकलती है उस रास्ता का हाल बिल्कुल भी बेहाल हो गया है सफाई कर्मचारियों की मनमानी के कारण नालियों में कीचर और हर जगह कचरा के ढेर   नजर आ रहे हैं जिसमें ग्रामीणों में भारी आक्रोश है अतः ग्रामीणो ग्राम पंचायत से मांग की है जल्द से जल्द रास्ते की सफाई की जाए और जो नालियों में कचरा भर गया है उसका को निकाल कर ब्लीचिंग पाउडर का  छिड़काव  किया जाए
    user_नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Bhikamsingh
    5
    Post by Bhikamsingh
    user_Bhikamsingh
    Bhikamsingh
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Hanumat Singh
    1
    Post by Hanumat Singh
    user_Hanumat Singh
    Hanumat Singh
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Arvind khuswaha ji Lalitpur
    1
    Post by Arvind khuswaha ji Lalitpur
    user_Arvind khuswaha ji Lalitpur
    Arvind khuswaha ji Lalitpur
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • पाली में अराजक तत्वों का उत्पात, सरकारी संपत्ति को नुकसान, दूरी सूचक पत्थर से छेड़छाड़ कर राहगीरों को किया जा रहा गुमराह पाली। कस्बे में अराजक तत्वों का बोलबाला लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला पाली जिला परिषद इंटर कॉलेज और थाना पाली के बीच स्थित दूरी सूचक किलोमीटर पत्थर से जुड़ा है, जिसे शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर उसके आंकड़ों में हेराफेरी कर दी गई है। इस घटना से न सिर्फ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, बल्कि राहगीरों को भी गुमराह करने की कोशिश की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त स्थान पर लगा किलोमीटर पत्थर दो दिशाओं की दूरी दर्शाता था। एक ओर ललितपुर–पाली मार्ग की दूरी अंकित थी, जबकि दूसरी ओर बालाबेहट और पीर घाट की दूरी लिखी गई थी, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक की सही जानकारी मिल सके। लेकिन अराजक तत्वों ने इस पत्थर को क्षतिग्रस्त कर उस पर लिखी दूरी में बदलाव कर दिया। जहां बालाबेहट की दूरी 22 किलोमीटर सही अंकित है, वहीं पीर घाट की वास्तविक दूरी 27 किलोमीटर होने के बावजूद उसे मात्र 2 किलोमीटर दर्शा दिया गया है। इसी तरह दूसरी दिशा में ललितपुर की दूरी 27 किलोमीटर के स्थान पर 189 किलोमीटर और पाली की दूरी 0 किलोमीटर के स्थान पर 30 किलोमीटर लिख दी गई है। इस प्रकार की हरकत से बाहरी राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, खासकर उन लोगों को जो पहली बार इस मार्ग से गुजर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन एवं लोग यहां से गुजरते हैं। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त किलोमीटर पत्थर को दुरुस्त कराया जाए तथा दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं, जिम्मेदार विभाग और पुलिस प्रशासन से यह भी अपेक्षा की जा रही है कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    1
    पाली में अराजक तत्वों का उत्पात, सरकारी संपत्ति को नुकसान, दूरी सूचक पत्थर से छेड़छाड़ कर राहगीरों को किया जा रहा गुमराह
पाली। कस्बे में अराजक तत्वों का बोलबाला लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला पाली जिला परिषद इंटर कॉलेज और थाना पाली के बीच स्थित दूरी सूचक किलोमीटर पत्थर से जुड़ा है, जिसे शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर उसके आंकड़ों में हेराफेरी कर दी गई है। इस घटना से न सिर्फ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, बल्कि राहगीरों को भी गुमराह करने की कोशिश की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त स्थान पर लगा किलोमीटर पत्थर दो दिशाओं की दूरी दर्शाता था। एक ओर ललितपुर–पाली मार्ग की दूरी अंकित थी, जबकि दूसरी ओर बालाबेहट और पीर घाट की दूरी लिखी गई थी, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक की सही जानकारी मिल सके।
लेकिन अराजक तत्वों ने इस पत्थर को क्षतिग्रस्त कर उस पर लिखी दूरी में बदलाव कर दिया। जहां बालाबेहट की दूरी 22 किलोमीटर सही अंकित है, वहीं पीर घाट की वास्तविक दूरी 27 किलोमीटर होने के बावजूद उसे मात्र 2 किलोमीटर दर्शा दिया गया है। इसी तरह दूसरी दिशा में ललितपुर की दूरी 27 किलोमीटर के स्थान पर 189 किलोमीटर और पाली की दूरी 0 किलोमीटर के स्थान पर 30 किलोमीटर लिख दी गई है।
इस प्रकार की हरकत से बाहरी राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, खासकर उन लोगों को जो पहली बार इस मार्ग से गुजर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन एवं लोग यहां से गुजरते हैं।
घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त किलोमीटर पत्थर को दुरुस्त कराया जाए तथा दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
वहीं, जिम्मेदार विभाग और पुलिस प्रशासन से यह भी अपेक्षा की जा रही है कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    user_बुंदेलखंड LIVE TV
    बुंदेलखंड LIVE TV
    DS Automobiles dealer पाली, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.