logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिले में धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से मनाई गई डॉ0 अम्बेडकर जी की जयंती सभी को समान अधिकार दिलाना और शिक्षित बनाना ही उनका उद्देश्य-डीएम श्रावस्ती । प्रदेश सरकार के मंशानुसार जिले में भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गई। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान 20 टीबी मरीजों को जिलाधिकारी ने पोषण पोटली भी प्रदान की।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में हुआ था। बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए। उनके विचारों पर चलने से देश आगे बढ़ेगा। उनका उद्देश्य था कि सभी को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बने। डॉ अम्बेडकर के जीवन दर्शन का लोग अध्ययन कर उनके विचारों से जरूर सीख ले, उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज को एक समान जोड़ने का कार्य किया है। भारतीय संविधान बनाने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान रहा है। संविधान में समाज के हर वर्ग, जाति को बराबर का दर्जा दिया गया है। जिस व्यक्ति को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे समय से निभाए। उन्होंने कहा कि उनका विचार था कि समाज में समता होनी चाहिए। सभी को बराबर का समान, अधिकार एवं न्याय मिलना चाहिए। डॉ. अम्बेडकर जी का पूरा जीवन संघर्ष, सत्यनिष्ठा, लगन व वंचित वर्ग के प्रति करुणा का प्रतीक है। उन्होंने व्यक्तिगत जीवन मे अनेक बाधाओं व कष्टों को सहा किंतु कभी भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुए। सार्वजनिक जीवन मे उन्होंने अश्पृश्यता व भेदभाव का कड़ा विरोध किया। उन्होने कहा कि महापुरूषों के जीवन का अनुसरण करते हुए व्यक्ति को उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलकर देश, प्रदेश की तरक्की, खुशहाली के लिए अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए।अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र जी ने बाबा साहब के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि संविधान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को समता का अधिकार दिलाकर मजबूती प्रदान करना ही उनका उद्देश्य था। गरीब व्यक्तियों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर समाज के लिए योगदान करते रहें। उन्होंने कभी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि एक अच्छा लोकसेवक और एक अच्छा नागरिक बनने के लिए हमे डॉ अम्बेडकर जी की जीवनी व उनकी लिखी किताबों को पढ़ना चाहिये।अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने कहा कि देश के संविधान निर्माण में उनका बहुत बडा योगदान है। डॉ. अम्बेडकर संविधान समिति के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे, उनके नेतृत्व में प्रारूप समिति ने न सिर्फ इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया बल्कि एक ऐसे संविधान का निर्माण किया जो “विविधता में एकता“ जैसे भारतीय मूल्य का साकार रूप था। भारत को एक राष्ट्र के रूप में खड़ा करने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है।इसके अलावा अन्य अधिकारियों ने भी डा0 अम्बेडकर जी के जीवनी पर आधारित अपने विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर सहित अन्य समस्त विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसके अलावा जनपद के सभी तहसीलों, विकास खण्डों के सरकारी कार्यालयों, परिषदीय विद्यालयों में भी डा0 अम्बेडकर जी की जयंती धूमधाम से मनायी गई, जिसमें माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

on 14 April
user_Hasmat Husain Khan
Hasmat Husain Khan
Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश में 'ऑपरेशन दहन' चलाकर ₹3 करोड़ के 171 किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ नष्ट किए गए। श्रावस्ती जिले के विभिन्न थानों से जुड़े इन ड्रग्स को बलरामपुर की चीनी मिल के इन्सिनरेटर में जलाकर खाक किया गया। इस कार्रवाई से लंबे समय से थानों में जमा चरस, गांजा और नशीली गोलियों जैसे मादक पदार्थों का निपटारा हुआ है।
    4
    उत्तर प्रदेश में 'ऑपरेशन दहन' चलाकर ₹3 करोड़ के 171 किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ नष्ट किए गए। श्रावस्ती जिले के विभिन्न थानों से जुड़े इन ड्रग्स को बलरामपुर की चीनी मिल के इन्सिनरेटर में जलाकर खाक किया गया। इस कार्रवाई से लंबे समय से थानों में जमा चरस, गांजा और नशीली गोलियों जैसे मादक पदार्थों का निपटारा हुआ है।
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में सरकारी योजना का झांसा देकर मदरसों में जबरन अग्निशामक यंत्र लगवाकर वसूली करने वाले तीन जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी दस्तावेज दिखाकर लोगों से पैसे ऐंठ रहे थे।
    1
    उत्तर प्रदेश में सरकारी योजना का झांसा देकर मदरसों में जबरन अग्निशामक यंत्र लगवाकर वसूली करने वाले तीन जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी दस्तावेज दिखाकर लोगों से पैसे ऐंठ रहे थे।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बलरामपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला सहित 14 विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    1
    बलरामपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला सहित 14 विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    user_Balrampur News
    Balrampur News
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बहाराईच में आज महिलाओं ने वट सावित्री व्रत का श्रद्धापूर्वक पूजन किया। सुहागिनों ने वटवृक्ष के चारों ओर फेरे लगाकर अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना की। यह पारंपरिक पर्व क्षेत्र में उल्लास के साथ मनाया गया।
    1
    बहाराईच में आज महिलाओं ने वट सावित्री व्रत का श्रद्धापूर्वक पूजन किया। सुहागिनों ने वटवृक्ष के चारों ओर फेरे लगाकर अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना की। यह पारंपरिक पर्व क्षेत्र में उल्लास के साथ मनाया गया।
    user_Onkarnathtripathi
    Onkarnathtripathi
    Teacher बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बहराइच में जमीनी विवाद के चलते एक महिला बुरी तरह जल गई, जिसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में महिला और उसका साथी आग लगाते संदिग्ध दिख रहे हैं, जिससे इस मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने बयान और फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हर पहलू की जांच शुरू कर दी है।
    4
    उत्तर प्रदेश के बहराइच में जमीनी विवाद के चलते एक महिला बुरी तरह जल गई, जिसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में महिला और उसका साथी आग लगाते संदिग्ध दिख रहे हैं, जिससे इस मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने बयान और फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हर पहलू की जांच शुरू कर दी है।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बहराइच के दरगाह शरीफ क्षेत्र में आग लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। CCTV फुटेज में महिला और उसका पति ज्वलनशील पदार्थ छिड़कते दिखे, जिससे आशंका है कि आग लगाने के दौरान वह खुद झुलसी। पुलिस संपत्ति विवाद के एंगल से दो संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
    1
    बहराइच के दरगाह शरीफ क्षेत्र में आग लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। CCTV फुटेज में महिला और उसका पति ज्वलनशील पदार्थ छिड़कते दिखे, जिससे आशंका है कि आग लगाने के दौरान वह खुद झुलसी। पुलिस संपत्ति विवाद के एंगल से दो संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
    user_भारत दर्शन लाइव न्यूज़
    भारत दर्शन लाइव न्यूज़
    Court reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बहाराईच के नानपारा में सड़े नींबू और खराब गन्ने से जूस बेचने की खबर का बड़ा असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के बाद जूस संचालक ने अपनी गाड़ी से सभी खराब सामग्री हटा दी। संचालक ने गलती मानते हुए आगे से केवल ताजे नींबू और गन्ने का इस्तेमाल करने का भरोसा दिया।
    1
    बहाराईच के नानपारा में सड़े नींबू और खराब गन्ने से जूस बेचने की खबर का बड़ा असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के बाद जूस संचालक ने अपनी गाड़ी से सभी खराब सामग्री हटा दी। संचालक ने गलती मानते हुए आगे से केवल ताजे नींबू और गन्ने का इस्तेमाल करने का भरोसा दिया।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • बलरामपुर के गोल्हीपुर गांव में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह महिलाओं के झगड़े को शांत कराने पहुंचा था, तभी उसे लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
    1
    बलरामपुर के गोल्हीपुर गांव में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह महिलाओं के झगड़े को शांत कराने पहुंचा था, तभी उसे लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.