Shuru
Apke Nagar Ki App…
हनुमान जयंती चल समारोह के दौरान हादसे मे मृत आर्यन कोरी के परिजनों ने मकरोनिया शांति रेस्टोरेंट के सामने लगाया चक्कजाम, सरकारी नौकरी और तत्काल मुआवजे की कर रहे मांग देखें live video हनुमान जयंती चल समारोह के दौरान हादसे मे मृत आर्यन कोरी के परिजनों ने मकरोनिया शांति रेस्टोरेंट के सामने लगाया चक्कजाम, सरकारी नौकरी और तत्काल मुआवजे की कर रहे मांग
Raghvendr Singh
हनुमान जयंती चल समारोह के दौरान हादसे मे मृत आर्यन कोरी के परिजनों ने मकरोनिया शांति रेस्टोरेंट के सामने लगाया चक्कजाम, सरकारी नौकरी और तत्काल मुआवजे की कर रहे मांग देखें live video हनुमान जयंती चल समारोह के दौरान हादसे मे मृत आर्यन कोरी के परिजनों ने मकरोनिया शांति रेस्टोरेंट के सामने लगाया चक्कजाम, सरकारी नौकरी और तत्काल मुआवजे की कर रहे मांग
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले *प्रेस वार्ता* कांग्रेस नेता एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप राय ने की प्रेस वार्ता आयोजित विधायक निर्मला सप्रे पर लगाए ताबड़तोड़ आरोप विधायक निर्मला सप्रे भ्रष्टाचार की कमाई के मोह को छोड़ नहीं पा रही हैं, प्रदीप राय हाईकोर्ट की इस पेशी में विधायक निर्मला सप्रे स्वयं मौजूद नहीं थी,राय पत्रकार वार्ता *बीना नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप राय बीना विधायक निर्मला सप्रे के दल बदल प्रकरण में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ शामिल हैं। वे स्थानीय मतदाता के तौर पर इस पूरे प्रकरण में द्वितीय पक्षकार बने हैं। बीते दिनों हाईकोर्ट जबलपुर में दल बदल को लेकर विधायक निर्मला सप्रे प्रकरण में मीडिया एवं अखबारों में विधायक का एक बयान खूब चर्चित हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस में ही हूँ। इसके साथ ही यह भी चर्चा में है कि हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया में विधायक के भाजपा के कार्यक्रमों को नजरअंदाज कर दिया है और इन्हें साक्ष्य के रूप में नहीं माना है। इसी बात को लेकर प्रदीप राय ने स्थानीय सिंधी धर्मशाला में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया और बहुत सी बातों का खुलासा किया* बीना। कांग्रेस नेता एवं पूर्व नपा उपाध्यक्ष प्रदीप राय ने सिंधी धर्मशाला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई उन्होंने बीना विधायक निर्मला सप्रे के हालिया राजनीतिक आचरण और जबलपुर हाईकोर्ट में चल रहे उनके मामले पर तीखे प्रहार किए कांग्रेस नेता प्रदीप राय ने आरोप लगाया है कि विधायक ने विधानसभा जैसी गरिमामय सदन की मर्यादा को कम किया है और क्षेत्र की जनता के साथ विश्वास घात किया है। प्रेस वार्ता के दौरान राय ने हाईकोर्ट जबलपुर का एक आदेश पत्र पत्रकारों को वितरित करते हुए कहा कि इस आदेश पत्र में कहीं भी इस बात का उल्लेख नहीं है कि विधायक निर्मला सप्रे ने कोर्ट में कांग्रेस में न होने संबंधी कोई बयान दिया हो। प्रदीप राय ने बताया कि इस आदेश पत्र के अनुसार हाईकोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर को आदेशित किया है कि वे 9 अप्रेल को नेता प्रतिपक्ष याचिकाकर्ता उमंग सिंघार से विधायक के भाजपा में शामिल होने के समस्त साक्ष्य लेकर यह निर्णय करें कि विधायक ने दल बदल किया है कि नहीं। इसके साथ ही उमंग सिंघार को समस्त साक्ष्य 9 अप्रेल को विधानसभा अध्यक्ष को देने का कहा है। 9 अप्रेल के बाद हाईकोर्ट ने 20 अप्रेल को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर को कोर्ट में अपना जबाव पेश करने के लिए तारीख दी है। राय ने बताया कि इस दौरान हाईकोर्ट में विधायक निर्मला सप्रे का ऐसा कोई बयान नहीं आया जिसमें उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस में ही हैं। *हाईकोर्ट की इस पेशी में विधायक निर्मला सप्रे स्वयं मौजूद नहीं थी* पत्रकारों के प्रश्नों पर प्रदीप राय ने बताया कि हाईकोर्ट की इस पेशी में विधायक निर्मला सप्रे स्वयं मौजूद नहीं थी, फिर यह बयान कैसे मीडिया और अखबारों में आ गया, इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता किंतु यह सत्य है कि विधायक ने ऐसा कुछ नहीं कहा। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने 20 सोशल मीडिया पर दिए गए दल बदल संबंधी साक्ष्यों के संदर्भ में कुछ भी नहीं कहा। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि जब विधायक दल बदल कर ही चुकी हैं और हाईकोर्ट की तलवार उन पर लटक रही है तो फिर वे ऐसा क्यों कहेंगी। *आखिर यह बलिदान किसके लिए ?* प्रदीप राय ने कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके वकीलों ने वहां पर ऐसा कुछ अनौपचारिक रूप से बोला भी हो तो हाईकोर्ट अपना फैसला दे देगा और 2026 में बीना विधानसभा में चुनाव हर हाल में होंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का अराजकता और भ्रष्टाचार का माहौल पूरे विधानसभा क्षेत्र में है उसे देखते हुए निर्मला सप्रे को यदि टिकट मिलता है तो कम से कम 25 हजार से अधिक वोटों से उनकी पराजय सुनिश्चित हैं। *कांग्रेस जिलाध्यक्ष का फुल सपोर्ट* एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेसी हूँ जिसके साथ रहता हूँ पूरी शक्ति के साथ काम करता हूँ। मेरी इस पत्रकारवार्ता मैं कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मोहासा का पूरा सहयोग और साथ है ऐसा बिलकुल न समझा जाए कि मैं कांग्रेस के कार्यक्रमों और आदेश से हटकर कोई काम करता हूँ। मुझे जो कार्य सौंपा जाता है, मैं उसी को बेहतर परिणामों के साथ करता हूँ। *दल बादल और विकास के दावों को घेरा* उन्होंने कहा कि विधायक को जनता को बताना चाहिए कि वे वास्तव में किस पार्टी में हैं। उन्होंने भाजपा का दामन थामते हुए महाकाल के बेटे जैसे शब्दों से सुसज्जित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा में कहा था कि मैंने बीना के हितों के लिए बलिदान दिया है और अब यदि वे बोल रही हैं कि वे कांग्रेस में ही हैं तो यह बलिदान वे किसके लिए दे रही हैं। *भ्रष्टाचार की कमाई के मोह को विधायक छोड़ नहीं पा रही हैं* प्रदीप राय ने कहा कि भ्रष्टाचार की कमाई के मोह को विधायक छोड़ नहीं पा रही हैं और वे झूठ बोलकर जनता को वेवकूफ बनाकर लगातार विधायक बनी रहना चाहती हैं।3
- 🚒🚒🚒🚒🚒❌❌❌❌😭😭😭😭😅😅1
- ग्राम सागोनी पुरैना में थ्रेसिंग के लिए रखी 7 एकड़ की कटी गेहूं की फसल में लगी भीषण आग जैसीनगर तहसील के ग्राम सागोनी पुरैना में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह ठाकुर के खेत में थ्रेसिंग के लिए रखी कटी हुई गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार हरनाम सिंह ठाकुर ने करीब 7 एकड़ की गेहूं की फसल कटवाकर खेत पर ही एक स्थान पर इकट्ठी रखी थी और उसकी थ्रेसिंग की तैयारी की जा रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे अज्ञात कारणों से फसल में आग लग गई। आग लगते ही आसपास के किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। फसल एक जगह बड़े पैमाने पर रखी होने के कारण आग ने कुछ ही समय में पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना देने के बाद करीब दो घंटे की देरी से सुरखी से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी। इस घटना में लाखों रुपए की फसल का नुकसान बताया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।1
- सागर के रहली से सामने आई इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि एक गर्भवती पत्नी और उसके पति ने एक साथ यह कदम उठा लिया? पुलिस जांच जारी है, लेकिन सवाल अब भी बरकरार हैं...1
- जैसीनगर: भगवान श्री हनुमान जी सरकार के प्रक्तोत्सव पर श्री ठेंगे बाबा मंदिर से भव्य शोभायात्रा डी जे गाजे बाजे अखाड़े के साथ गांव के मुख्य मार्गो से निकाली गई जिसमे भगवान राम दरबार। की दिव्य झांकी वनवासी श्री राम भगवान की दिव्य झाकियां भी निकाली गई वही जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत भी ग्रामीणों द्वारा किया गया ।1
- Sagar mein DJ gira jismein ek nabalik Ki maut Ho Gai panch Ghayal1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश… यहाँ गुरुवार शाम छिंदवाड़ा–नागपुर मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना पूरे प्रदेश के लिए हृदयविदारक बन गई1
- खुरई की जनता का उत्सव डोहेला महोत्सव, आयोजन को लेकर पूर्व ग्रहमंत्री वर्तमान खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने की अधिकारियो के साथ बैठक खुरई। आगामी 5 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय बहुचर्चित और भव्य डोहेला महोत्सव को इस वर्ष और अधिक आकर्षक, सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने किला परिसर मैदान मे चल रही तैयारियों एवं व्यवस्थागत कार्यों को लेकर पूर्व ग्रहमंत्री वर्तमान खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने नगर पालिका खुरई मे अधिकारियों की बैठक ली साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1