logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामपुरा मोहल्ले के बड़े नाले से निकाला गया कचरा, पालिका ने चलाया सफाई अभियान रावतभाटा। नगर पालिका रावतभाटा की स्वास्थ्य शाखा को रामपुरा मोहल्ले में मस्जिद के पीछे बने बड़े नाले में कचरा जमा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर पालिका टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नाले का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नाले में बड़ी-बड़ी चट्टानें होने तथा कई स्थानों पर पानी खड़ा होने के कारण छोटी जेसीबी से सफाई कार्य कर पाना संभव नहीं था। स्थिति को देखते हुए नगर पालिका द्वारा बड़ी जेसीबी, दो ट्रैक्टर तथा स्वच्छता मित्रों की टीम को मौके पर भेजा गया। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से नाले में जमा कचरा, मलबा और पत्थरों को बाहर निकालकर नाले की सफाई करवाई गई। स्वच्छता निरीक्षक नरपत सिंह ने बताया कि नगर पालिका द्वारा शहर के छोटे-बड़े नालों की साफ-सफाई का कार्य समय-समय पर लगातार किया जाता है। मुख्य मार्गों की सफाई रोड स्वीपिंग मशीन के माध्यम से करवाई जा रही है, वहीं वार्डों में तैनात कर्मचारी छोटी नालियों और गलियों की नियमित सफाई कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि घरों का कचरा वार्डों में संचालित कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालें और कचरे को इधर-उधर न फेंकें। साथ ही स्वच्छता कार्यों में सहयोग कर रावतभाटा को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

3 hrs ago
user_Hashim beg Beg
Hashim beg Beg
चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
3 hrs ago

रामपुरा मोहल्ले के बड़े नाले से निकाला गया कचरा, पालिका ने चलाया सफाई अभियान रावतभाटा। नगर पालिका रावतभाटा की स्वास्थ्य शाखा को रामपुरा मोहल्ले में मस्जिद के पीछे बने बड़े नाले में कचरा जमा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर पालिका टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नाले का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नाले में बड़ी-बड़ी चट्टानें होने तथा कई स्थानों पर पानी खड़ा होने के कारण छोटी

जेसीबी से सफाई कार्य कर पाना संभव नहीं था। स्थिति को देखते हुए नगर पालिका द्वारा बड़ी जेसीबी, दो ट्रैक्टर तथा स्वच्छता मित्रों की टीम को मौके पर भेजा गया। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से नाले में जमा कचरा, मलबा और पत्थरों को बाहर निकालकर नाले की सफाई करवाई गई। स्वच्छता निरीक्षक नरपत सिंह ने बताया कि नगर पालिका द्वारा शहर के छोटे-बड़े नालों की साफ-सफाई का कार्य समय-समय पर लगातार किया जाता

है। मुख्य मार्गों की सफाई रोड स्वीपिंग मशीन के माध्यम से करवाई जा रही है, वहीं वार्डों में तैनात कर्मचारी छोटी नालियों और गलियों की नियमित सफाई कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि घरों का कचरा वार्डों में संचालित कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालें और कचरे को इधर-उधर न फेंकें। साथ ही स्वच्छता कार्यों में सहयोग कर रावतभाटा को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

More news from Chittorgarh and nearby areas
  • Post by Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉस्पिटल
    1
    Post by Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉस्पिटल
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉस्पिटल
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉस्पिटल
    Doctor Rashmi, Chittorgarh•
    17 hrs ago
  • छोटी सादडी स्वरगिय मनीष सोंनी की स्मृति में दिनाक 16 तीन 26 को हिंदू धर्मशाला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा ईस शिविर में रक्तदान करने वालेपुरुष को ₹1 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा व महिला रक्तडाटा को ₹2 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा दिया जाएगा
    2
    छोटी सादडी स्वरगिय मनीष सोंनी की स्मृति में दिनाक 16 तीन 26 को हिंदू धर्मशाला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा ईस शिविर में रक्तदान करने वालेपुरुष को ₹1 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा व महिला रक्तडाटा को ₹2 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा दिया जाएगा
    user_Reporter ambalal suthar
    Reporter ambalal suthar
    Video Creator छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • भीलवाड़ा की अंबेडकर कॉलोनी हरिजन बस्ती में मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे खंभे पर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिजली के तार पर कबूतर बैठने से स्पार्किंग हुई, जिससे ट्रांसफार्मर में आग भड़क गई। आग लगने के साथ ही इलाके में हाई वोल्टेज फैल गया, जिसके कारण करीब 20 से अधिक घरों में लगे पंखे, टीवी, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। जितेश खोखर के घर में पंखे में आग तक लग गई, जबकि कई घरों में वॉशिंग मशीन और सेटअप बॉक्स भी खराब हो गए। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कर बिजली सप्लाई फिर से शुरू करवाई। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में काफी नाराजगी भी देखने को मिली। 📍स्थान: अंबेडकर कॉलोनी, भीलवाड़ा
    1
    भीलवाड़ा की अंबेडकर कॉलोनी हरिजन बस्ती में मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे खंभे पर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिजली के तार पर कबूतर बैठने से स्पार्किंग हुई, जिससे ट्रांसफार्मर में आग भड़क गई।
आग लगने के साथ ही इलाके में हाई वोल्टेज फैल गया, जिसके कारण करीब 20 से अधिक घरों में लगे पंखे, टीवी, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। जितेश खोखर के घर में पंखे में आग तक लग गई, जबकि कई घरों में वॉशिंग मशीन और सेटअप बॉक्स भी खराब हो गए।
सूचना मिलने पर बिजली विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कर बिजली सप्लाई फिर से शुरू करवाई। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में काफी नाराजगी भी देखने को मिली।
📍स्थान: अंबेडकर कॉलोनी, भीलवाड़ा
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    Court reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • नीमच। जिले के भरभड़िया चौराये से आगे नायरा पेट्रोलियम के सामने हाइवे पर बुधवार की देर शाम भीषण सड़क हादसा हुआ एक जेसीबी ने एक कार को टक्कर मारदी जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होगई वही कार में सवार चालक घायल होगया, जिसे आसपास मौजूद लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय नीमच पहुँचाया गया। सूत्रों से बताया जा रहा है कि जेसीबी चालक बीच रास्ते से सीधा निकलने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान यह हादसा हुआ इसमें जेसीबी चालक की घोर लापरवाही है, वही जेसीबी चालक जेसीबी लेकर मौके से फरार गया।
    1
    नीमच। जिले के भरभड़िया चौराये से आगे नायरा पेट्रोलियम के सामने हाइवे पर बुधवार की देर शाम भीषण सड़क हादसा हुआ एक जेसीबी ने एक कार को टक्कर मारदी जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होगई वही कार में सवार चालक घायल होगया, जिसे आसपास मौजूद लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय नीमच पहुँचाया गया। सूत्रों से बताया जा रहा है कि जेसीबी चालक बीच रास्ते से सीधा निकलने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान यह हादसा हुआ इसमें जेसीबी चालक की घोर लापरवाही है, वही जेसीबी चालक जेसीबी लेकर मौके से फरार गया।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मेवाड़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीशीतला माता (ऊंठाला माता) मंदिर में शीतला अष्टमी के अवसर पर बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही। महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर शीतला माताजी का विधिविधान से पूजन किया। शीतला अष्टमी के अवसर पर महिलाओं ने माताजी को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र में ऊंठाला के नाम से प्रसिद्ध वल्लभनगर कस्बे में लगभग 1400 वर्ष पूर्व चित्तौड़ के महाराजा समर सिंह द्वारा श्रीशीतला माता (बोदरी माताजी) की प्राण प्रतिष्ठा कर मंदिर का निर्माण करवाया। इस ऐतिहासिक मंदिर में स्थापित शीतला बोदरी माता ऊंठाला माता के नाम से प्रसिद्ध हैं।
    1
    मेवाड़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीशीतला माता (ऊंठाला माता) मंदिर में शीतला अष्टमी के अवसर पर बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही। महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर शीतला माताजी का विधिविधान से पूजन किया। शीतला अष्टमी के अवसर पर महिलाओं ने माताजी को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र में ऊंठाला के नाम से प्रसिद्ध वल्लभनगर कस्बे में लगभग 1400 वर्ष पूर्व चित्तौड़ के महाराजा समर सिंह द्वारा श्रीशीतला माता (बोदरी माताजी) की प्राण प्रतिष्ठा कर मंदिर का निर्माण करवाया। इस ऐतिहासिक मंदिर में स्थापित शीतला बोदरी माता ऊंठाला माता के नाम से प्रसिद्ध हैं।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Dev karan Mali
    1
    Post by Dev karan Mali
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    Court reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • जिला प्रशासन महिला अधिकारता विभाग, पुलिस विभाग एवं रणथंबोर सेवा संस्थान नाथद्वारा के सांझे मे संचालित, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र वल्लभनगर थाना द्वारा बुधवार को जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। विधिक परामर्शदाता केसी पटेल द्वारा मानस पब्लिक स्कूल में विभिन्न जानकारियां दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं में उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बाल विवाह, साइबर क्राइम, लैंगिक भेदभाव, घरेलु हिंसा जैसी समस्याओं के प्रति उन्हें सशक्त बनाना था।
    1
    जिला प्रशासन महिला अधिकारता विभाग, पुलिस विभाग एवं रणथंबोर सेवा संस्थान नाथद्वारा के सांझे मे संचालित, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र वल्लभनगर थाना द्वारा बुधवार को जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। विधिक परामर्शदाता केसी पटेल द्वारा मानस पब्लिक स्कूल में विभिन्न जानकारियां दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं में उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बाल विवाह, साइबर क्राइम, लैंगिक भेदभाव, घरेलु हिंसा जैसी समस्याओं के प्रति उन्हें सशक्त बनाना था।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.