मिर्जापुर: जमीन विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों में कोहराम। मिर्जापुर जनपद के थाना जिगना क्षेत्र के ग्राम गोगांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना 17 अप्रैल 2026 की देर रात लगभग 12 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मालती देवी के खेत से कुछ लोग जेसीबी मशीन द्वारा मिट्टी निकाल रहे थे। इस दौरान मालती देवी के पुत्र दिनेश चौबे (उम्र लगभग 40 वर्ष) ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर अजय तिवारी, ललील तिवारी उर्फ ऋषि तिवारी तथा बृजेश तिवारी उर्फ बन्न्यू ने दिनेश चौबे के साथ मारपीट की और उसके सीने पर गंभीर प्रहार किए। घटना के बाद घायल अवस्था में दिनेश चौबे किसी तरह घर पहुंचे, जहां उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिर्जापुर: जमीन विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों में कोहराम। मिर्जापुर जनपद के थाना जिगना क्षेत्र के ग्राम गोगांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना 17 अप्रैल 2026 की देर रात लगभग 12 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मालती देवी के खेत से कुछ
लोग जेसीबी मशीन द्वारा मिट्टी निकाल रहे थे। इस दौरान मालती देवी के पुत्र दिनेश चौबे (उम्र लगभग 40 वर्ष) ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर अजय तिवारी, ललील तिवारी उर्फ ऋषि तिवारी तथा बृजेश तिवारी उर्फ बन्न्यू ने दिनेश चौबे के साथ मारपीट की और उसके सीने पर गंभीर प्रहार किए। घटना के बाद घायल अवस्था
में दिनेश चौबे किसी तरह घर पहुंचे, जहां उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
- प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र स्थित लाल चौक पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था, बिजली, साफ-सफाई, सुरक्षा और बाजार की सुविधाओं से संबंधित समस्याएं मंत्री के सामने रखीं। साथ ही छोटे व्यापारियों को आ रही दिक्कतों और व्यापार बढ़ाने के सुझाव भी साझा किए गए। मंत्री नंदी ने व्यापारियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। बैठक के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। यह बैठक स्थानीय व्यापारिक माहौल को बेहतर बनाने और प्रशासन व व्यापारियों के बीच समन्वय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।1
- Post by Questions News1
- Post by Mohini Shukla1
- सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट ने समाज में आपसी सौहार्द और मदद की भावना को बढ़ावा देते हुए एक नेक पहल की है। ट्रस्ट ने कल्लू अहमद की बेटी सबरीना बानो के निकाह के अवसर पर उन्हें उपहार स्वरूप एक वाशिंग मशीन भेंट की। यह सहयोग जरूरतमंद परिवारों की सहायता के ट्रस्ट के उद्देश्य के अनुरूप है।ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जाति और धर्म से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की सहायता करना है। इसी उद्देश्य के तहत, सबरीना बानो के विवाह में टीम ने गृहस्थी के सामान के रूप में सहयोग प्रदान किया। इस मानवीय कार्य की स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्ध वर्ग ने सराहना की है।इस कार्य को संपन्न करने में ट्रस्ट की सक्रिय टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष नवनीत तिवारी, सचिव सूर्य प्रकाश यादव और कोषाध्यक्ष श्याम जी केसरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ अमित तिवारी, इश्तियाक अहमद, अमरीश पांडे, अंकुर मिश्रा, भास्कर, पुनीत, सौरभ पांडे और सुरेश कुशवाहा जैसे सहयोगी सदस्य भी मौजूद थे।अध्यक्ष नवनीत तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट समाज के हर वर्ग के उत्थान और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी गरीब और मेधावी कन्याओं के विवाह एवं शिक्षा हेतु इस प्रकार के सहायता कार्यक्रम जारी रहेंगे। सचिव सूर्य प्रकाश यादव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम की एकजुटता ही ऐसे सामाजिक कार्यों को सफल बनाती है।कल्लू अहमद के परिवार ने ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया और इस पहल को कौमी एकता की एक बेहतरीन मिसाल बताया।4
- सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों के बीच सार्वजनिक व्यवहार और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर बहस छेड़ दी है। वीडियो में दिख रही गतिविधि पर यूजर्स की अलग-अलग राय सामने आ रही है, जिससे चर्चा और तेज हो गई है। हालांकि, वीडियो की पूरी सच्चाई और संदर्भ अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है इस बीच कई लोग जिम्मेदार व्यवहार, कानून के पालन और सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा बनाए रखने की जरूरत पर जोर दे रहे हैं। यह मामला डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैलती जानकारी और समाज के बदलते नजरिए को भी दर्शाता है।1
- संपूर्ण समाधान दिवस बारा प्रयागराज में जनसुनवाई करते हुए जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा बारा तहसील के लोगों में काफी उत्साह भारी संख्या में पहुंचे फरियादी।1
- Post by Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़1
- Post by Questions News1