*सुरसंडा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन-चैन की दुआ के साथ शांतिपूर्ण समापन* *शशिकांत अवस्थी, ब्यूरो चीफ* *बाराबंकी/मसौली।* थाना मसौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुरसंडा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी हर्षोल्लास और अकीदत के साथ निकाला गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने जुलूस में शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ की सीरत और शिक्षाओं को याद किया। इस अवसर पर मौलवी समीउद्दीन हशमती ने कहा कि हुजूर ﷺ की सीरत पाक पूरी दुनिया के लिए रहमत है। उन्होंने हमेशा अमन, इंसाफ और भाईचारे का पैगाम दिया। हमें उनकी बताई राह पर चलकर समाज में मोहब्बत और एकता को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने सभी से अनुशासित और अदब के साथ जुलूस में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम में कमेटी के बछन, नदीम, यूसुफ अली, मोहम्मद मियां, वसी अहमद, छोटे, पत्रकार विशाल गुप्ता, रहमान अली खान, तुषार जायसवाल, शाहिद हुसैन, एडवोकेट जाव्वद अहमद, मुन्ना कुरैशी, एतबार अली, रजी अहमद, सिराज अहमद सहित गांव के अनेक लोग मौजूद रहे। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी मसौली अजय प्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, उपनिरीक्षक राशिद खान, मुख्य आरक्षी वीरेंद्र यादव, आरक्षी रत्नेश पांडे, दीप सिंह, सौरभ राय, अभिनंदन सिंह तथा महिला आरक्षी कनक गुप्ता सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।

- स्वाट-सफदरगंज पुलिस को बड़ी सफलता 7 चोरियों का खुलासा शशिकांत अवस्थी ब्यूरो चीफ बाराबंकी। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट/सर्विलांस व थाना सफदरगंज पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने शातिर ऑटोलिफ्टर इस्लामुद्दीन उर्फ बाबू निवासी शाह कटरा जैदपुरको गिरफ्तार कर 7 चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। उसके कब्जे व निशानदेही पर *4 ई-रिक्शा, 5 मोटरसाइकिल, 21 ई-रिक्शा बैटरी और एक अवैध तमंचा मय कारतूस* बरामद हुआ है। एएसपी दक्षिणी रितेश सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आदतन वाहन चोर है। वह रात के समय भीड़-भाड़ वाले स्थानों से वाहन चोरी कर पार्ट्स के रूप में बेच देता था। बरामद वाहनों का सत्यापन कर संबंधित थानों को सूचना दी गई है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।1
- “आप भारत की सेना से जवाब मांगते हैं...” सीएम योगी ने राहुल गांधी को समझाया मनुस्मृति का अर्थ1
- चीनी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान आया सामने चीनी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान आया सामने1
- आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर सवर्ण समाज की हुंकार यूजीसी एक्ट वापस लेने और एससी-एसटी एक्ट में संशोधन की मांग, एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन रामनगर, बाराबंकी आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने और यूजीसी एक्ट को समाप्त करने की मांग को लेकर गुरुवार को रामनगर में सवर्ण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रजपाल सिंह ‘ज्ञानू’ के संयोजन में डाक बंगले से तहसील मुख्यालय तक निकली रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए, ताकि वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही एससी-एसटी एक्ट में आवश्यक संशोधन कर किसी भी वर्ग के निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय और भेदभाव की आशंका समाप्त करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कानून का उद्देश्य कमजोर वर्ग को संरक्षण और मजबूती देना है, लेकिन किसी निर्दोष को कानून के दुरुपयोग का शिकार नहीं होना चाहिए। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के साथ भेदभाव को भी उन्होंने अनुचित बताया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी आकांक्षा गुप्ता को सौंपा गया। युवाओं ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में प्रभात सिंह, अमित सिंह आजाद, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, रिंकू, विवेक सिंह, धर्म सिंह, मनोज मिश्रा, आशीष यादव, आदित्य मिश्रा, संदीप सिंह राना और अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- राम नगर यूजीसी रोल बैक प्रदर्शन में जमकर लगे योगी मोदी के नारे यूजीसी रोल बैक और आरक्षण में सुधार को लेकर बाराबंकी जिले के रामनगर डाक बंगले से तहसील के लिए रवाना हुए सवर्ण समाज के युवा। यूजीसी का विरोध करते हुए योगी मोदी के खिलाफ नारा लगाते हुए डाक बंगले से होते हुए तहसील रामनगर पहुंच कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन देने में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानू सिंह अमित सिंह व अन्य लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा4
- मासूम बेटी की आवाज पर डीएम का संज्ञान, जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू बाराबंकी। चार साल की मासूम बच्ची की दर्द भरी अपील ने प्रशासन का ध्यान खींच लिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के क्रिस्टल गार्डन के पास रहने वाली बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह हाथ जोड़कर कह रही थी, “डीएम अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं और पानी भर जाता है।” बच्ची की मासूम आवाज जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को सड़क की स्थिति जांचकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जर्जर सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया। बारिश में सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी होती थी। सड़क का काम शुरू होने पर बच्ची के परिवार और मोहल्लेवासियों ने डीएम का आभार जताया। बच्ची के पिता ने कहा कि डीएम ने उनकी बेटी की छोटी सी गुहार को गंभीरता से लेकर संवेदनशीलता का परिचय दिया।1
- जनपद बाराबंकी के आवास विकास स्थित C M S विद्यालय में बच्चों ने भाई-बहन के प्रेम और उल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया / जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार/ 📡👆सी न्यूज भारत के बढ़ते कदम 🗞️🖊️ सुनील कुमार संवाददाता 📱7275711008 📞8948931008 *🔴𝕋𝔸𝕋𝔸 𝕊𝕂𝕐 📡 पर देखे:-2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣* *🟦ZEEDEN 📡पर देखे:-3️⃣0️⃣0️⃣* *🟢𝕁𝕀𝕆 𝕋𝕍 🟣पर देखे:-📡8️⃣7️⃣2️⃣🟡 देखें🟤SMART 📡3️⃣1️⃣7️⃣ देखें⚫VI MX PLAYER🟠📡1️⃣5️⃣0️⃣ देखें🌐D ESI📡1️⃣7️⃣8️⃣6️⃣ `अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध......`🟣 ☑️व 📰📒📇 हिंदी दैनिक साकेत लहर पेपर📝 👆 जनपद बाराबंकी के आवास विकास स्थित C M S विद्यालय में बच्चों ने भाई-बहन के प्रेम और उल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया / जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार/ 📡👆सी न्यूज भारत के बढ़ते कदम 🗞️🖊️ सुनील कुमार संवाददाता 📱7275711008 📞8948931008 *🔴𝕋𝔸𝕋𝔸 𝕊𝕂𝕐 📡 पर देखे:-2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣* *🟦ZEEDEN 📡पर देखे:-3️⃣0️⃣0️⃣* *🟢𝕁𝕀𝕆 𝕋𝕍 🟣पर देखे:-📡8️⃣7️⃣2️⃣🟡 देखें🟤SMART 📡3️⃣1️⃣7️⃣ देखें⚫VI MX PLAYER🟠📡1️⃣5️⃣0️⃣ देखें🌐D ESI📡1️⃣7️⃣8️⃣6️⃣ `अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध......`🟣 ☑️व 📰📒📇 हिंदी दैनिक साकेत लहर पेपर📝 👆1
- नेपाल की बाढ़ में जान जोखिम में डाल सिलेंडर निकालते दिखे लोग, VIDEO हुआ वायरल। नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बीच तबाही के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो में कुछ लोग कीचड़ और मलबे के बीच जाकर LPG सिलेंडर निकालते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक इस वायरल वीडियो की सटीक लोकेशन की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है और कई इलाकों में पहुंचना बेहद मुश्किल बना हुआ है। वीडियो में देखिए बाढ़ के बीच का यह हैरान करने वाला दृश्य। 💬ऐसी ही ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें Breaknixnews24 के साथ।🔔1