Shuru
Apke Nagar Ki App…
ईद मिलाद-उल-नबी पर्व को लेकर सारण पुलिस अलर्ट, जिले में चलाया गया विशेष वाहन जांच एवं सघन चेकिंग अभियान ईद मिलाद-उल-नबी पर्व को लेकर सारण पुलिस अलर्ट, जिले में चलाया गया विशेष वाहन जांच एवं सघन चेकिंग अभियान सारण वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार के निर्देश पर ईद मिलाद-उल-नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रमुख चौक-चौराहों एवं महत्वपूर्ण मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा जुलूस के निर्धारित मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।
Ashraf Journalist
ईद मिलाद-उल-नबी पर्व को लेकर सारण पुलिस अलर्ट, जिले में चलाया गया विशेष वाहन जांच एवं सघन चेकिंग अभियान ईद मिलाद-उल-नबी पर्व को लेकर सारण पुलिस अलर्ट, जिले में चलाया गया विशेष वाहन जांच एवं सघन चेकिंग अभियान सारण वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार के निर्देश पर ईद मिलाद-उल-नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रमुख चौक-चौराहों एवं महत्वपूर्ण मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा जुलूस के निर्धारित मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।
More news from Bhojpur and nearby areas
- नेपाल में आए अचानक बाढ़ , हेलिकाप्टर क्रैश होते हुआ मुश्किल से बचा युवक viral video me नेपाल ke रेस्क्यू हेलिकाप्टर का है ,1
- नेपाल में आकस्मिक बाढ़ के कारण बिहार में जलप्रवाह बढ़ने की संभावना के मद्देनजर संबंधित तटवर्ती जिलों के संवेदनशील व प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सजग एवं विशेषकर बिहार सरकार को सचेत व सतर्क रहना होगा। प्रशासन को किसी भी प्रतिकूल आपात परिस्थिति और खतरे से निपटने के लिए लगातार निगरानी तथा राहत-बचाव कार्यों के अलावा सभी जरूरी प्रशासनिक व तकनीकी तैयारियां रखनी चाहिए। सरकार बांध एवं तटबंधों की 24*7 निगरानी रख उनकी मजबूती एवं सुरक्षा सुनिश्चित करें। पार्टी कार्यकर्ताओं से हमारा आग्रह है कि विशेषकर गंडक नदी से जुड़े जिलों पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर एवं वैशाली के स्थानीय लोगों को आवश्यक सूचना और चेतावनी देकर जागरूक करते रहें। #TejashwiYadav #RJD #Bihar #flood #nepal #Golu_Yadav_बिहारी1
- 🍦 चिक टोली में जुलूसकर्मियों के लिए दिखी शानदार सेवा, आइसक्रीम-पानी-लस्सी की व्यवस्था आरा: जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान चिक टोली में इंस्टॉल लगाकर जुलूस में शामिल सभी लोगों के लिए आइसक्रीम, ठंडा पानी और लस्सी की व्यवस्था की गई थी। भीषण गर्मी के बीच यह सेवा जुलूसकर्मियों के लिए राहत का काम करती नजर आई। सेवा में जुटे लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों को ठंडा पानी, लस्सी और आइसक्रीम उपलब्ध कराया। इस दौरान आपसी भाईचारे, सेवा और सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान सेवा और भाईचारे का यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। 🕌🤝 📍 चिक टोली | आरा, भोजपुर 📸 जनता की आवाज आरा न्यूज़ 🖊️ रिपोर्टर पंकज सिंह #जुलूसए_मोहम्मदी #चिकटोली #आरा #भोजपुर #सेवा #भाईचारा #अमन_चैन #ईदए_मिलादुन्नबी #जनताकीआवाजआरा1
- ईद मिलाद-उन-नबी पर ज़ीशान अली और सोहैल ख़ान ने दी मुबारकबाद आरा। पैगंबर हज़रत मोहम्मद ﷺ की यौम-ए-पैदाइश ईद मिलाद-उन-नबी के मुबारक अवसर पर पूर्व आरा विधानसभा प्रत्याशी एवं शांति समिति, भोजपुर के सदस्य ज़ीशान अली तथा राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भोजपुर के अध्यक्ष एवं शांति समिति के सदस्य सोहैल ख़ान ने देश-दुनिया के तमाम लोगों को दिली मुबारकबाद दी। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने दूध कटोरा मोड़ के पास शहर से निकलने वाले विभिन्न जुलूसों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि एम्बुलेंस, इमरजेंसी सेवाओं, आम राहगीरों और जुलूस में शामिल लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अपने संयुक्त संदेश में ज़ीशान अली और सोहैल ख़ान ने कहा कि हज़रत मोहम्मद ﷺ की पूरी जिंदगी दया, शांति, न्याय, सच्चाई और इंसानियत का संदेश देती है। पैगंबर साहब ने समाज में भाईचारे, जरूरतमंदों की मदद, समानता और हर वर्ग के सम्मान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पैगंबर साहब के बताए आपसी भाईचारे, सब्र, प्रेम, शांति और इंसानियत की सेवा के सिद्धांतों को अपनाने की जरूरत है। दोनों नेताओं ने लोगों से अपील की कि ईद मिलाद-उन-नबी के इस पवित्र अवसर पर समाज में मोहब्बत, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लें। अंत में ज़ीशान अली और सोहैल ख़ान ने सभी देशवासियों को ईद मिलाद-उन-नबी की तहे दिल से मुबारकबाद दी।1
- लोहार नेता राजकिशोर शर्मा ने दिल्ली जनजाति मंत्री के आवास पर मुलाकात कर लोहार सेंट समस्या को समाधान करने का आग्रह किया समाधान नहीं होने की स्थिति में मंत्री का त्यागपत्र के साथ सरकार के खिलाफ कल आंदोलन के विजेताओं ने दी1
- न्याय छात्रों की मसिहा श्री राहुल गांधी जी जहां गए वहां छात्रों की जित हुई झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए।1
- आरा में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी: पैगंबर साहब के जन्मदिवस ,मिला भाईचारे और कौमी एकता का संदेश आरा। हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस (ईद-ए-मिलादुन्नबी) के शुभ अवसर पर आरा शहर में एक विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान पूरे शहर में जश्न और अकीदत का माहौल रहा और आपसी सौहार्द के रंग में रंगा नजर आया।जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम द्वारा दिए गए इंसानियत, शांति, भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। इस मौके पर मुल्क में अमन-चैन और हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए विशेष दुआएं भी मांगी गईं। वहीं आरा शहर रामगढ़िया से जुलूस की शुरुआत की गई और आरण्य देवी, शीश महल चौक, गोपाली चौक, शिवगंज मोड़, बाबू बाजार होते हुए रमना पहुंचा जहां कई झांकियां आकर्षण की केंद्र बनी रही। वही इस जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए और एक से एक करतब अपना दिखाते रहे जिससे लोग सड़कों पर अपनी गाड़ियों को रोक कर उनकी करतब को देखते रहे। यह दृश्य देखने लायक था।वही भोजपुर डीएम और एसपी ने त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी थी।जुलूस के दौरान संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी थी, पुलिस पदाधिकारियों को लगातार गश्त करने का निर्देश दिया गया था, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।4
- आरा में निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, गूंजा भाईचारे और अमन का संदेश 🕌🤝 lआरा: हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर आरा शहर में भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। रामगढ़िया से शुरू हुआ जुलूस आरण्य देवी, शीश महल चौक, गोपाली चौक, शिवगंज मोड़ और बाबू बाजार होते हुए रमना पहुंचा। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जगह-जगह आकर्षक झांकियां और विभिन्न करतब लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। सड़कों पर गुजर रहे लोगों ने रुककर करतब और जुलूस का नजारा देखा। इस दौरान पैगंबर मोहम्मद साहब के इंसानियत, शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। देश में अमन-चैन और हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए विशेष दुआ भी मांगी गई। वहीं, त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए भोजपुर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा तथा पुलिस पदाधिकारियों ने लगातार गश्त की। 📍 आरा | भोजपुर 📸 जनता की आवाज आरा न्यूज़ 🖊️ रिपोर्टर पंकज सिंह #EidEMiladUnNabi #जुलूसए_मोहम्मदी #आरा #भोजपुर #भाईचारा #अमन_चैन #हिंदू_मुस्लिम_एकता #AraNews #जनताकीआवाजआरा1