धर्म परिवर्तन आरोप में 2 अभियुक्त 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार, चरथावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल पुलिस ने धर्म परिवर्तन से जुड़े संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। वादी सुरेशपाल सिंह निवासी ग्राम कसौली की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोप था कि अभियुक्तों ने समूह बनाकर आर्थिक सहायता के नाम पर एक परिवार की युवती का धर्म परिवर्तन कराने की साजिश रची, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। इस मामले में थाना चरथावल पर मु0अ0सं0 53/26 धारा 61(2), 196(ख), 299, 318(4) बीएनएस तथा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक गोविन्द चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त सुफियान पुत्र अख्तर तथा सोनू उर्फ शादाब पुत्र जाजा उर्फ नजाकत हसन, निवासीगण ग्राम कसौली को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कसौली से कुटेसरा रजवाहा मार्ग से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी टीम: इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक गोविन्द चौधरी के साथ हेड कांस्टेबल सोनू, अजीत और दीपक शामिल रहे। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

- गुंडे और माफिया को उत्तर प्रदेश में पनपन नहीं दिया जाएगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा बयान1
- तीन साल में मुनाफा तीन गुना, किसानों को सस्ता कर्ज और डिजिटल बैंकिंग में भी नंबर-1 मुजफ्फरनगर। जनपद के लिए गर्व का विषय है कि मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में नेट प्रॉफिट के मामले में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। बैंक मुख्यालय कोर्ट रोड पर आयोजित प्रेस वार्ता में सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैंक ने इस वर्ष कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिससे बैंक की साख और मजबूत हुई है तथा किसानों व खाताधारकों का भरोसा और गहरा हुआ है। सभापति ने बताया कि जहां वर्ष 2022-23 में बैंक का शुद्ध लाभ 10.06 करोड़ रुपये था, वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह बढ़कर 31.13 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। निवेश के क्षेत्र में भी बैंक ने मजबूती दिखाई है, जो 375.17 करोड़ रुपये से बढ़कर 480 करोड़ रुपये हो गया है। बताया गया कि बैंक की जमा निधि में भी जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। बताया गया कि पहले जहां जमा राशि 1884.80 करोड़ रुपये थी, अब यह बढ़कर 2524.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं कुल कार्यशील पूंजी में करीब 30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह 3826.53 करोड़ रुपये हो गई है, जो बैंक की मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाती है। वही उन्होंने किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों के बारे में कहा कि ऋण वितरण के क्षेत्र में भी बैंक ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2025-26 में बैंक ने 751.65 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 1114.07 करोड़ रुपये का फसली ऋण वितरित किया। किसानों को राहत देते हुए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर ब्याज दर को 7 प्रतिशत से घटाकर मात्र 3 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा आधुनिक बैंकिंग की दिशा में कदम बढ़ाते हुए बैंक ने डिजिटल ट्रांजेक्शन के क्षेत्र में भी प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि बैंक की तकनीकी प्रगति और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एटीएम सुविधाओं के लिए विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जिले में बैंक के 7 एटीएम संचालित हैं, लेकिन प्रबंधन ने जल्द ही इनकी संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों सहित सभी ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बैंक सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह ने इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय प्रबंध समिति के सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बैंक से जुड़े किसानों व खाताधारकों को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है और आने वाले समय में बैंक विकास और विश्वास का नया प्रतीक बनेगा। प्रेस वार्ता में उपसभापति मुकेश कुमार जैन, अनिल चौधरी, दिनेश गोयल, पंकजपाल, राजू अहलावत और आशीष चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक की यह उपलब्धि न केवल बैंकिंग क्षेत्र में एक नई मिसाल है बल्कि सही नेतृत्व, पारदर्शिता और सामूहिक प्रयास से किसी भी संस्थान को शिखर तक पहुंचाया जा सकता है। आने वाले समय में यह बैंक किसानों और आम जनता के लिए और भी मजबूत सहारा बनकर उभरेगा।2
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे।#forpublicnews #viralvideo1
- मुजफ्फरनगर थाना चरथावल क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत टीम ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता लेने के तरीकों को भी समझाया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।1
- बिस्वा सरमा रात को सो नहीं पाते हैं, क्योंकि वो जानते हैं कांग्रेस के 'बब्बर शेर' उन्हें जेल में डालने जा रहे हैं। वो हाथ जोड़ेंगे असम की जनता से माफी मांगेंगे, लेकिन अब माफी का कोई मतलब नहीं है, उन पर कानूनी कार्रवाई जरूर होगी। हिमंता बिस्वा सरमा को जितना कूदना-फांदना है, वो अभी कर लें- क्योंकि हम उन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं।1
- Post by Aviraj Rathi1
- 📰 आज की सबसे बड़ी खबरें अब एक क्लिक दूर! Shah Times E-Paper (5 April 2026) में पढ़ें राजनीति, international updates, economy और breaking news का पूरा coverage 📊🌍 👉 Don’t miss out! Stay informed, stay ahead! 📖 Read Now & Stay Updated 🔗 Link in Comment #ShahTimes #Epaper #BreakingNews #IndiaNews #GlobalNews #DailyUpdate #HindiNews #NewsToday #DigitalNews1
- मेरठ: दौराला क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि अंकित की बहन अलका ने अपने प्रेमी पवन अहलावत के साथ मिलकर साजिश रची थी। आरोप है कि अंकित को रास्ते से हटाने के लिए उसे जहरीली शराब पिलाई गई, जिसे पीने से अंकित समेत दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पवन अहलावत, अलका और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी मेरठ अविनाश पांडे ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह घटना सुनियोजित साजिश का नतीजा है।1