logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कमलदास कुटिया में देर रात आश्रम के सेवक और पैरोकार राजीव गिरी पर हमला हुआ हरिद्वार। कमलदास कुटिया में देर रात आश्रम के सेवक और पैरोकार राजीव गिरी पर हमला हुआ। यह हमला आश्रम की संपत्ति हथियाने के एक बड़े कुचक्र का हिस्सा बताया जा रहा है। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, राजीव गिरी आश्रम के महंत ओम प्रकाश शास्त्री के पास बैठे थे। वे उच्च न्यायालय नैनीताल में लंबित एक मुकदमे को लेकर चर्चा कर रहे थे। कुछ दिन पहले महाराज ओमप्रकाश शास्त्री ने एक शिष्य की चादरपोशी की थी। उसी शिष्य के साथ आए कुछ अन्य लोगों ने मिलकर महंत ओमप्रकाश शास्त्री के साथ बैठे सेवक राजीव गिरी पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार कोतवाली से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। घायल राजीव गिरी का मेडिकल परीक्षण और उपचार कराया गया। सूत्रों के अनुसार, यह विवाद महाराज ओम प्रकाश शास्त्री द्वारा दो शिष्यों की हालिया चादरपोशी के बाद उपजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि हमले की सूचना 112 पर मिली थी। इस घटना के बाद से ही आश्रम क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। हमलावरों को चिह्नित कर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विज्ञापन --- पहले से विवादित रहा है आश्रम उत्तर प्रदेश शासन के अधीन रहते कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिए आश्रम में पुलिस लाइन स्थापित की गई थी। वर्ष 1908 में स्थापित पुलिस लाइन के एवज में तत्कालीन उत्तर प्रदेश शासन ने 1989 से किराया देना शुरू कर दिया। यह किराया आश्रम को 1997 तक मिलता रहा। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से यह किराया अब तक बकाया चला आ रहा है। हालत यह है कि पुलिस और प्रशासन का पूरा सिस्टम अब रोशनाबाद में शिफ्ट हो चुका है लेकिन आश्रम में यातायात पुलिस और कई पुलिसकर्मियों का अब तक कब्जा चला आ रहा है। इस मामले को लेकर आश्रम ने उच्च न्यायालय नैनीताल में वाद दायर किया है। बताते हैं कि वर्तमान में शासन पर आश्रम का करीब 20 करोड़ रुपये का किराया बकाया चल रहा है। मारपीट और कब्जे के प्रयास जैसी गतिविधियां इन्हीं पैसे और परिसंपत्तियों को कब्जा करने के लिए बार-बार सामने आ रही हैं। महंत ओमप्रकाश शास्त्री वृद्ध हो चले हैं, करीब 93 वर्ष के महंत सेवकों से अपने कार्य कराते हैं। आश्रम की व्यवस्था को लेकर भी अब सवाल उठ रहे हैं।

11 hrs ago
user_हरिद्वार टुडे
हरिद्वार टुडे
हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • लक्सर। स्वराज फाउंडेशन एवं लक्सर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को JSS नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज, रायसी में एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
    1
    लक्सर। स्वराज फाउंडेशन एवं लक्सर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को JSS नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज, रायसी में एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
    user_मोहित सम्पादक हरिद्वार (UK)
    मोहित सम्पादक हरिद्वार (UK)
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर फेमस होने का शौक पड़ा भारी, तमंचे के साथ वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा 🚨 The Aman Times | देहरादून सोशल मीडिया पर फेमस होने का शौक पड़ा भारी, तमंचे के साथ वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा देहरादून। सोशल मीडिया पर फेमस होने और दोस्तों पर रौब झाड़ने के लिए अवैध तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली डालनवाला पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान विशाल गोडियाल (24 वर्ष), निवासी पूरन बस्ती, इंदर रोड, डालनवाला के रूप में की। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने दोस्तों के बीच रौब जमाने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए तमंचे के साथ वीडियो बनाना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बलबीर रोड स्थित एक पुराने खंडहर से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया। 🔴 बरामदगी ▪️ 315 बोर देशी तमंचा – 01 ▪️ जिंदा कारतूस – 01 पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत, उ0नि0 अश्वनी बलूनी, कांस्टेबल विजय सिंह एवं कांस्टेबल आदित्य राठी।
    1
    सोशल मीडिया पर फेमस होने का शौक पड़ा भारी, तमंचे के साथ वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा
🚨 The Aman Times | देहरादून
सोशल मीडिया पर फेमस होने का शौक पड़ा भारी, तमंचे के साथ वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा
देहरादून। 
सोशल मीडिया पर फेमस होने और दोस्तों पर रौब झाड़ने के लिए अवैध तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली डालनवाला पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान विशाल गोडियाल (24 वर्ष), निवासी पूरन बस्ती, इंदर रोड, डालनवाला के रूप में की। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने दोस्तों के बीच रौब जमाने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए तमंचे के साथ वीडियो बनाना स्वीकार किया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बलबीर रोड स्थित एक पुराने खंडहर से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया।
🔴 बरामदगी
▪️ 315 बोर देशी तमंचा – 01
▪️ जिंदा कारतूस – 01
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत, उ0नि0 अश्वनी बलूनी, कांस्टेबल विजय सिंह एवं कांस्टेबल आदित्य राठी।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • सैलानी नदी के कटाव से कुआंखेड़ा में संकट! 200 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त, 3 हजार बीघा कृषि भूमि प्रभावित लक्सर के कुआंखेड़ा क्षेत्र में सैलानी नदी के तेज बहाव और कटाव से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदी के कटाव के चलते करीब 200 मीटर मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 3 हजार बीघा कृषि भूमि भी प्रभावित हुई है। खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने और जिलाधिकारी से वार्ता कर आवश्यक बजट उपलब्ध कराने की बात कही। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता खुशवंत सिंह ने बताया कि फिलहाल कटाव वाले स्थानों पर मिट्टी से भरे कट्टे लगाकर पानी के कटाव को नियंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा। जलस्तर कम होने के बाद स्थायी सुरक्षा कार्य कराया जाएगा। देखिए लक्सर से सचिन कुमार की खास रिपोर्ट। #Laksar #Kuankheda #SalaniRiver #UttarakhandNews #HaridwarNews #ShraddhaTV
    1
    सैलानी नदी के कटाव से कुआंखेड़ा में संकट! 200 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त, 3 हजार बीघा कृषि भूमि प्रभावित
लक्सर के कुआंखेड़ा क्षेत्र में सैलानी नदी के तेज बहाव और कटाव से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदी के कटाव के चलते करीब 200 मीटर मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 3 हजार बीघा कृषि भूमि भी प्रभावित हुई है।
खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने और जिलाधिकारी से वार्ता कर आवश्यक बजट उपलब्ध कराने की बात कही।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता खुशवंत सिंह ने बताया कि फिलहाल कटाव वाले स्थानों पर मिट्टी से भरे कट्टे लगाकर पानी के कटाव को नियंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा। जलस्तर कम होने के बाद स्थायी सुरक्षा कार्य कराया जाएगा।
देखिए लक्सर से सचिन कुमार की खास रिपोर्ट।
#Laksar #Kuankheda #SalaniRiver #UttarakhandNews #HaridwarNews #ShraddhaTV
    user_SHRADDHA TV NETWORK
    SHRADDHA TV NETWORK
    Local News Reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • अल्पसंख्यक आयोग के गेट पर 4 घंटे धरना! किसान मजदूर महासंग्राम संगठन के नेतृत्व में अल्पसंख्यक आयोग उत्तराखंड के गेट पर करीब 4 घंटे तक जोरदार धरना चला। गेट पर अंदर से ताला लगाया गया और पुलिस बल पहले ही तैनात कर दिया गया था। आवाज़ दबाने से आंदोलन नहीं रुकेगा—संघर्ष जारी रहेगा! अल्पसंख्यक आयोग के गेट पर 4 घंटे धरना! किसान मजदूर महासंग्राम संगठन के नेतृत्व में अल्पसंख्यक आयोग उत्तराखंड के गेट पर करीब 4 घंटे तक जोरदार धरना चला। गेट पर अंदर से ताला लगाया गया और पुलिस बल पहले ही तैनात कर दिया गया था। आवाज़ दबाने से आंदोलन नहीं रुकेगा—संघर्ष जारी रहेगा!
    1
    अल्पसंख्यक आयोग के गेट पर 4 घंटे धरना!

किसान मजदूर महासंग्राम संगठन के नेतृत्व में अल्पसंख्यक आयोग उत्तराखंड के गेट पर करीब 4 घंटे तक जोरदार धरना चला। गेट पर अंदर से ताला लगाया गया और पुलिस बल पहले ही तैनात कर दिया गया था।

आवाज़ दबाने से आंदोलन नहीं रुकेगा—संघर्ष जारी रहेगा!

    user_किसान मजदूर महासंग्राम संगठन
    किसान मजदूर महासंग्राम संगठन
    Farmer देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • नवागत एसपी बिजनौर के के विश्नोई मीडिया से वार्ता करते हुए बिजनौर में
    1
    नवागत एसपी बिजनौर  के के विश्नोई मीडिया से वार्ता करते हुए बिजनौर में
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सभी धर्मों की महिलाओं ने लिया हिस्सा, प्रदेश मंत्री दीप्ति रावत ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर बढ़ाया उत्साह मोहम्मदपुर पांडा में दिखी सामाजिक एकता की मिसाल, हजारों मातृशक्ति ने मुनीष सैनी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र
    1
    सभी धर्मों की महिलाओं ने लिया हिस्सा, प्रदेश मंत्री दीप्ति रावत ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर बढ़ाया उत्साह
मोहम्मदपुर पांडा में दिखी सामाजिक एकता की मिसाल, हजारों मातृशक्ति ने मुनीष सैनी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल
    1
    रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल
रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    48 min ago
  • - रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत* - रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत*
    1
    - रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत*
- रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत*
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.