Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न बुरहानपुर में जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत संयुक्त जिला कार्यालय में अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। कलेक्टर हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में हुए प्रशिक्षण में जनगणना प्रक्रियाओं, वेब पोर्टल व मोबाइल एप के उपयोग की जानकारी दी गई। अधिकारियों को मकानसूचीकरण व गणना कार्य समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
Danish Raza Khan
जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न बुरहानपुर में जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत संयुक्त जिला कार्यालय में अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। कलेक्टर हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में हुए प्रशिक्षण में जनगणना प्रक्रियाओं, वेब पोर्टल व मोबाइल एप के उपयोग की जानकारी दी गई। अधिकारियों को मकानसूचीकरण व गणना कार्य समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Danish Raza Khan1
- बुरहानपुर में एक सफाईकर्मी का दर्द और संघर्ष इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। एक हाथ में तिरंगा और दूसरे हाथ में झाड़ू लेकर वह पिछले पांच वर्षों से न्याय की गुहार लगाते हुए जनसुनवाई और अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक उसे राहत नहीं मिल पाई है। लालबाग क्षेत्र निवासी संजय, जो नगर निगम में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था, का आरोप है कि उससे रिश्वत की मांग की गई थी। संजय का कहना है कि जब उसने रिश्वत देने से इनकार किया तो उसे काम से हटा दिया गया। उसने आरोप लगाया कि उस समय के सेक्टर अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी, जिससे उसका रोजगार छिन गया। संजय का कहना है कि वह पिछले पांच वर्षों से लगातार अधिकारियों और प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है। इस दौरान वह कई बार जनसुनवाई में आवेदन दे चुका है, लेकिन उसकी समस्या का अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। रोजगार छिनने के बाद उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है। सफाईकर्मी संजय ने आरोप लगाया कि उसने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत भी की थी, लेकिन इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब थक-हार कर उसने प्रशासन के सामने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए चेतावनी दी है कि यदि उसे जल्द न्याय और रोजगार नहीं मिला, तो वह अपने परिवार के साथ श्मशान घाट पर आत्मदाह करने जैसा कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाएगा। हालांकि इस मामले में जब अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि नगर निगम को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है और जल्द ही सफाईकर्मी की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।1
- ANCHOR - खंडवा जिले की जामली खुर्द गाँव में आदिवासी फालिया में बुधवार को लगी भीषण आग ने छह आदिवासी परिवारों को पूरी तरह उजाड़ दिया। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते छह कच्चे मकान जलकर राख हो गए और परिवारों की वर्षों की मेहनत पल भर में खत्म हो गई। आग का कहर इतना था की आग में इन परिवारों का पूरा गृहस्थी का सामान, कपड़े, अनाज और आदिवासी परिवारों की पहनने की चांदी के आभूषण तक जलकर खाक हो गए। आग की चपेट में आने से लगभग बीस के आसपास बकरियां भी जिंदा जल गईं। दो भैंस भी आग में झुलस गई। आज कैसे लगी इसके कर्ण की जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन आज में कई परिवार तबाह हो गए। मौके पर जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब तक सब कुछ राख हो गया था।1
- शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि सद्भावना मंच खंडवा का नाम रोशन करने वाले जांबाज युवक आदित्य देशपांडे का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन एवं नियुक्ति पर उनका सम्मान किया गया 👆ऊपर आदित्य देशपांडे के बारे में जानकारी।1
- बिरला को पद से हटाने का ओवैसी संकल्प, विपक्ष को शाह की फटकार, इंदिरा,नेहरू को गालिरों पर माइक चालू- राजीव राय, गांधी परिवार में पैदा होने वाला ही राजा बोले निशिकांत, देश में फ्यूल की कमी नहीं - गोयल और राजनाथ सिंह ने मिलिट्री विजन डॉक्यूमेंट जारी किया..... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- नर्मदा परिक्रमा से आंनद और माँ नर्मदा की साक्षात कृपा मिलती है- श्रद्धालु जनसेवक पत्रकार कृष्णा गुप्ता खंडवा-नर्मदा परिक्रमा श्रद्धालु ओम्कारेश्वर से लेकर भरूच तक (लगभग 3,500 किमी) पैदल या वाहन से माँ नर्मदा की परिक्रमा कर रहे हैं। इस कठिन आध्यात्मिक यात्रा में श्रद्धालु सादगी, नियम और समर्पण के साथ नर्मदा मैया के तटों से गुजरते हैं। यह यात्रा जल, संस्कृति, तप और जन-कल्याण का एक अद्भुत संगम है1
- दिल दहलाने वालीदर्दनाक घटना सनावद के सभी पस्तक ग्राम भोमाड़ा में तीन बच्चों के कुएं में डूबने से दर्दनाक मौत कालू पिता नरिया निवासी डेहरिया उम्र 35 वर्ष उनके तीनों बच्चे घूमना के कुएं में गिर गए गिरने वाले बच्चों में करण 4 वर्ष अर्जुन ढाई वर्ष और एक 20 रोज का बच्चा भी शामिल है सूचना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव एसडीओपी अर्चना रावत मौके पर पहुंचे और बच्चो के शव को निकाल और सिविल हॉस्पिटल जहां सिविल अस्पताल में तीनों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है अभी तक पुलिस मर्म कायम करके जांच कर रही है3
- मौत को मात देकर आई नन्हीं परी, खरगोन में 20 फीट गहरी पुलिया से गिरी गर्भवती महिला, कुछ ही देर बाद गूंजी किलकारी मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भगवानपुरा क्षेत्र के सिरवेल गांव के पास शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में पुलिया से करीब 20 फीट नीचे गिरी गर्भवती महिला को राहगीरों ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। समय पर मिली मदद से महिला और नवजात दोनों सुरक्षित हैं।1